Thursday, July 30, 2026

रेल यात्री ध्यान दें: ट्रेन में अब नहीं मिलेगी गंदी चादर, लॉन्ड्री में होगी खास टेक्नोलॉजी की एंट्री, दाग दिखा तो…

यह भी पढ़े

Indian Railways : भारतीय रेलवे के AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। अक्सर यात्रियों की यह शिकायत रहती है कि उन्हें मिलने वाले बेडरोल (चादर, तकिया कवर और तौलिया) पर दाग-धब्बे लगे होते हैं। यात्रियों की इसी समस्या का पक्का इलाज खोजने के लिए रेलवे ने एक हाई-टेक कदम उठाया है। अब आपकी चादर और तौलिए इंसानी आंखों से ही नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों की पैनी नजरों से गुजरने के बाद ही आप तक पहुंचेंगे।

धुलाई के बाद हर एक कपड़े की गुणवत्ता जांचने के लिए रेलवे की मशीनी लॉन्ड्री में AI आधारित कैमरा सिस्टम लगाया जा रहा है। धुलाई के बाद चादरें और तकिया कवर जब बेल्ट से गुजरेंगे तो AI कैमरे उन्हें पूरी तरह स्कैन करेंगे।

PunjabKesari

अगर कपड़े में कोई मामूली दाग, पीलापन या गंदगी रह जाती है तो AI सिस्टम उसे तुरंत पकड़ लेगा। जिस कपड़े में भी खराबी या दाग पाया जाएगा उसे रिजेक्ट करके दोबारा धोने के लिए भेज दिया जाएगा। सिर्फ 100% साफ कपड़े ही पैक होकर ट्रेन में भेजे जाएंगे।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे