Thursday, July 30, 2026

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में बुझ गए घर के चिराग, करंट की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों की मौत

यह भी पढ़े

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बुधवार को घर की छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने के कारण करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के करणपुर गांव में शाम करीब चार बजे हुई। सदर कोतवाली के थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित (19) और उसके छोटे भाई शोभित (17) के रूप में हुई है। दोनों जितेंद्र कुमार के बेटे थे, जो गांव में किराए के मकान में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक, सुमित घर की छत पर लोहे की छड़ से बारिश के पानी की निकासी वाली पाइप साफ कर रहा था। इसी दौरान छड़ गलती से मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गई और वह करंट की चपेट में आ गया।

निजी विद्यालय के विद्यार्थी थे दोनों
अधिकारी ने बताया कि सुमित को बचाने के लिए उसका छोटा भाई शोभित तुरंत पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों भाइयों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुमित हाईस्कूल का छात्र था, जबकि शोभित कक्षा नौ में पढ़ता था। दोनों कन्नौज के एक निजी विद्यालय के विद्यार्थी थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे