Sunday, August 2, 2026

भारत-नेपाल बॉर्डर पर चोरी-चोरी जा रहा था शख्स, SSB-Police ने शक होने पर रोका… तो सक्पकाया, पकड़ते ही खुला करोड़ों का राज

यह भी पढ़े

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और रूपईडीहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.126 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नेपालगंज रेलवे स्टेशन से नेपाल सीमा की ओर जाने वाले मार्ग पर सीमा स्तंभ संख्या 651/2 के निकट संयुक्त जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलोग्राम 126 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन और भारतीय मुद्रा बरामद हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के जाजरकोट जिले की जुनीचांदे गांव पालिका के वार्ड संख्या-6 निवासी चित्र बहादुर शाही (23) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रूपईडीहा थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके संपर्कों और तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे