Friday, August 7, 2026

जेन-जी आंदोलन इफेक्ट: युवाओं का मन टटोलेगी यूपी सरकार, पहली बार बनेगा स्वतंत्र राज्य युवा आयोग; बनेगी नई नीति

यह भी पढ़े

Gen-G Effect: दिल्ली सहित पूरे देश में हुए जेन-जी आंदोलन का इफेक्ट अब प्रदेश सरकार की नीतियों में पड़ने जा रहा है। सीएम योगी ने इसकी पहल की है।

जेन जी आंदोलन से बदले हालात के बाद प्रदेश सरकार भी युवाओं को साधने में जुट गई है। सरकार अब 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के मन को समझेगी। उनकी जरूरतों, अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप नई युवा नीति बनाएगी। इसमें विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों, युवा पेशेवरों से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा। युवाओं के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकीकृत युवा नीति तैयार का निर्णय लिया है। इसके लिए विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र राज्य युवा आयोग का गठन करने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने युवा कल्याण विभाग समेत सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके एकीकृत युवा नीति पर चर्चा की। सीएम ने कहा, नीति तैयार करने से पहले युवाओं के समग्र विकास से जुड़े कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग, मूल्यांकन के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन किया जाए। आयोग नियमित रूप से युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा करेगा और उसी आधार पर सुझाव देगा। इसके अलावा सीएम ने सभी विभागों से जुड़ी हर योजनाओं का लाभ हर पात्र युवा को दिलाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

नीति में युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर जोर
सीएम ने प्रस्तावित युवा नीति में शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार एवं नवाचार, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, खेल, नेतृत्व विकास तथा संस्कृति एवं विरासत सहित ऐसे सभी बिंदुओं को शामिल करने का निर्देश दिया है जिससे युवाओं के व्यक्तित्व विकास में मदद मिले। उन्होंने युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए आधुनिक तकनीकों पर आधारित कौशल विकास, एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, ड्रोन, सेमीकंडक्टर तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे