अलीगढ़: मसाज के नाम पर चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। कैमरे में देह व्यापार का पूरा सच कैद हुआ है। बड़े स्टिंग ऑपरेशन में मामला उजागर हुआ। दुकान में कटिंग और शेविंग की कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन पीछे गुप्त दरवाजा बनाया गया था। मामला थाना क्वार्सी स्थित गंगा बिल्डिंग का है।