Tuesday, August 18, 2026

प्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी:कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे

यह भी पढ़े

यूपी के कई शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रयागराज की कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरने से कारें-बाइकें डूब गई हैं। कई घरों के ग्राउंड फ्लोर डूब गए हैं। लोग पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं। पुलिस और NDRF की टीमें नावों से लोगों का रेस्क्यू कर रही है।

वहीं, ओडिशा के केंद्रापाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिन से स्कूल में फंसे हैं। कुलसाही गांव के सरकारी SC/ST आवासीय आश्रम स्कूल का ग्राउंड फ्लोर ब्राह्मणी नदी के पानी में डूब गया है। स्कूल चारों तरफ से करीब 10 फीट पानी से घिरा है और तेज बहाव के कारण अब तक रेस्क्यू टीम वहां नहीं पहुंच सकी है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस मानसून 187 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 जून से 16 अगस्त के बीच 79 मौतें बाढ़, लैंडस्लाइड, डूबने और करंट जैसी प्राकृतिक आपदाओं में हुईं, जबकि 107 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। राज्य में 294 लोग घायल और 31 अब भी लापता हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिनों से स्कूल में फंसे हैं।
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिनों से स्कूल में फंसे हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना में लगातार पानी बढ़ने के कारण घाट डूब गए हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा-यमुना में लगातार पानी बढ़ने के कारण घाट डूब गए हैं।
नई दिल्ली में अभी भी हवा की क्वालिटी में सुधार नहीं है, यहां मिस्ट सिस्टम चल रहा है।
नई दिल्ली में अभी भी हवा की क्वालिटी में सुधार नहीं है, यहां मिस्ट सिस्टम चल रहा है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को भारी बारिश हुई। सोमवार के लिए भी रेड अलर्ट है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को भारी बारिश हुई। सोमवार के लिए भी रेड अलर्ट है।
अरुणाचल प्रदेश के अन्जॉ में भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा नदी में समा गया।
अरुणाचल प्रदेश के अन्जॉ में भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा नदी में समा गया।

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

  • ओडिशा के केंद्रपाड़ा में NH-53 का लगभग 100 मीटर हिस्सा धंस गया। यह हाईवे पारादीप पोर्ट को जाजपुर से जोड़ता है।
  • बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये जिले बैतरणी, ब्राह्मणी, सालंदी, जलका और बुधबलंगा नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
  • हिमाचल प्रदेश में मानसून की घटनाओं के कारण 30 जून से 16 अगस्त के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 187 हो गई है, जबकि कुल नुकसान लगभग 973 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे