Wednesday, August 19, 2026

19 August Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज 1 लीटर तेल के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये?

यह भी पढ़े

नई दिल्ली : अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने 19 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है यानी आपको कल के रेट पर ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ईंधन के नए रेट तय करती हैं।

PunjabKesari

इन प्रमुख शहरों और राज्यों में पेट्रोल के ताजा भाव

दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर, कोलकाता: ₹113.43 प्रति लीटर, मुंबई: ₹111.12 प्रति लीटर, चेन्नई: ₹107.75 प्रति लीटर, हैदराबाद: ₹115.69 प्रति लीटर, जयपुर: ₹112.56 प्रति लीटर, बेंगलुरु: ₹110.93 प्रति लीटर, चंडीगढ़: ₹101.54 प्रति लीटर, पंजाब: ₹105.72 प्रति लीटर, असम: ₹106.59 प्रति लीटर

PunjabKesari

प्रमुख शहरों और राज्यों में डीजल के ताजा भाव

दिल्ली: ₹95.20 प्रति लीटर, कोलकाता: ₹99.78 प्रति लीटर, मुंबई: ₹97.78 प्रति लीटर, चेन्नई: ₹99.57 प्रति लीटर, जयपुर: ₹97.78 प्रति लीटर, हैदराबाद: ₹103.82 प्रति लीटर, बेंगलुरु: ₹98.79 प्रति लीटर, चंडीगढ़: ₹89.47 प्रति लीटर, असम: ₹98.05 प्रति लीटर, पंजाब: ₹95.63 प्रति लीटर

PunjabKesari

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 90.99 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चे तेल का वायदा भाव 8,132 रुपये से 8,138 रुपये प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। कच्चे तेल में आई इस तेजी का असर घरेलू शेयर बाजार और भारतीय रुपये पर देखा गया है हालांकि घरेलू बाजार में आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों को स्थिर रखा गया है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे