Friday, September 25, 2026

SDM अपूर्वा यादव के घर गूंजी किलकारी : जुड़वा बेटों की पहली तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

यह भी पढ़े

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एसडीएम (SDM) के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अपूर्वा यादव के घर किलकारी गूंजी है। उन्होंने अपने जुड़वा बेटों की पहली तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा कर इस खुशी को अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों के साथ साझा किया है। शेयर की गई तस्वीर में अपूर्वा यादव और उनके पति विशाल त्यागी अपनी गोद में दो बच्चों को थामे नजर आ रहे हैं।

sdm apoorva yadav

‘हम दोनों से चार लोगों का परिवार’
अपूर्वा यादव ने जुलाई 2026 में जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। पिछले कई महीनों से मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) पर चल रहीं एसडीएम अपूर्वा यादव ने 24 सितंबर 2026 को अपने बेटों की पहली झलक साझा की। फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा: “हम दोनों से चार लोगों का परिवार. दो प्यारे बच्चे, चार छोटे-छोटे पैर और आगे ढेर सारा प्यार…”। उनकी इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Apoorva yadav SDM Success Story Such is the story of becoming an officer  from an engineer | इस शहर की पहली महिला SDM हैं अपूर्वा यादव, ऐसी है  इंजीनियर से अफसर बनने

TCS की नौकरी और अमेरिका जाने का मौका छोड़ चुनी प्रशासनिक सेवा
मूल रूप से यूपी के मैनपुरी जिले की रहने वाली अपूर्वा यादव ने यूपी बोर्ड से 12वीं करने के बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। इसके बाद उनकी नौकरी प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) में लग गई। चेन्नई में नौकरी के दौरान उन्हें अमेरिका जाने का अवसर भी मिला था, लेकिन कॉरपोरेट क्षेत्र की नौकरी में मन न लगने के कारण उन्होंने वर्ष 2013 में यूपीपीएससी (UPPSC) परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

PunjabKesari
तीन बार असफलता के बाद चौथे प्रयास में पाई 13वीं रैंक
हिंदी माध्यम की छात्रा रहीं अपूर्वा यादव को शुरुआती तीन प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा था। हालांकि, हिम्मत न हारते हुए उन्होंने शास्त्री नगर में रहने वाले अपने बड़े भाई अजय यादव के पास रहकर निरंतर तैयारी जारी रखी। आखिरकार कड़े संघर्ष और मेहनत के दम पर चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीपीसीएस 2016 की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 13वीं रैंक हासिल की और एसडीएम बनीं। उनके पिता गोपीचंद्र यादव अपर मुख्य अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अपूर्वा यादव और विशाल त्यागी का विवाह साल 2022 में हुआ था।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे