औरैया। नव वर्ष की पूर्व संध्या व वीर विजय हनुमान मंदिर में बुधवार देर शाम भागवत कथा के समापन पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ओज, हास्य, व्यंग व श्रृंगार के कवियों ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया।मंच पर कवि अजय अंजाम ने भक्ति से जुड़ी मां की महिमा का बखान करते हुए पढ़ा- मां की छांव में रहेंगे तो मिलेगी आन, बान और शान। इस पर तालियों की गूंज शुरू हो गई। इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के पास स्थित भागवत पंडाल के मंच पर हुए कवि सम्मेलन का शुभारंभ दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा, रानू अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कवियत्री रश्मि मनोज अग्निहोत्री की सरस्वती वंदना से कविताओं की शुरुआत हुई।
Auraiya News: पूर्व विधायक सेंगर के समर्थन में उतरी क्षत्रिय महासभा
औरैया। दुष्कर्म के आरोपी उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने समर्थन करने का एलान किया है। इसे लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर पूर्व विधायक को न्याय दिलाने को लेकर रणनीति बनाई।शहर के जालौन चौराहे के निकट स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। इसमें संगठन के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है, वो गलत है। प्रारंभिक रिपोर्ट में पूर्व विधायक का नाम न होना, घटना के दो माह बाद उन्हें आरोपी बनाया जाना संदेह पैदा करता है। दबाव बनाकर उन्हें उस जुर्म में फंसाया जा रहा है, जो उन्होंने किया ही नहीं है।
Auraiya News: मरम्मत के कारण रेलवे फाटक बंद, लगा जाम
बिधूना। अछल्दा कस्बे से होकर गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य के चलते फाटक अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। इससे बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक पर जाम से नेताजी एक्सप्रेस को आउटर पर दो मिनट रोकना पड़ गया।दोपहर 1:20 बजे रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक बंद किया। लगभग 22 मिनट की मशक्कत के बाद मरम्मत कार्य पूरा किया गया। इसके बाद दोपहर 1:42 बजे फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही जल्दबाजी में वाहन निकालने की होड़ लग गई। इससे ट्रैक पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल अजय चौहान ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।
Auraiya News: मरम्मत के कारण रेलवे फाटक बंद, लगा जाम
बिधूना। अछल्दा कस्बे से होकर गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य के चलते फाटक अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। इससे बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक पर जाम से नेताजी एक्सप्रेस को आउटर पर दो मिनट रोकना पड़ गया।दोपहर 1:20 बजे रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक बंद किया। लगभग 22 मिनट की मशक्कत के बाद मरम्मत कार्य पूरा किया गया। इसके बाद दोपहर 1:42 बजे फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही जल्दबाजी में वाहन निकालने की होड़ लग गई। इससे ट्रैक पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल अजय चौहान ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।
लखनऊ बढ़ी ठंड में Lko तीन डिग्री पारे के साथ बाराबंकी रहा सबसे ठंडा,
लखनऊ-बढ़ी ठंड में Lko तीन डिग्री पारे के साथ बाराबंकी रहा सबसे ठंडा, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में नए साल पर दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और गलन व ठंड से फाैरी ताैर पर राहत मिली। बीते कई दिनों से ठंड और घने कोहरे के लंबे सिलसिले के बाद खिली धूप से कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़त दर्ज की गई। विक्षोभ के असर से आगरा और अलीगढ़ में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी तराई व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी जगहों पर शुक्रवार से अगले दो दिनों तक कोहरे का प्रभाग कम होगा।
मौसम विभाग ने अनुसार आज शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा जिले में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
*यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट-*
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, देवरिया
*इन जिलों में है घने कोहरे के आसार-*
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदाैली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में।
थैंक्यू योगी अंकल! नए साल के पहले दिन 24 घंटे में माफियाओं के कब्जे से मुक्त हुआ मेजर की बेटी का घर, छलक पड़े खुशी के आंसू
Lucknow News: लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में नए साल का पहला दिन 31 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक स्वर्गीय मेजर बिपिन चंद्र भट्ट की बेटी अंजना के लिए बेहद खास बन गया। अंजना को उनका घर वापस मिल गया, जिस पर कुछ लोगों ने फर्जी कागजात बनाकर कब्जा कर लिया था।
अंजना का दुखभरा जीवन
अंजना के पिता मेजर बिपिन चंद्र भट्ट भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। उनका निधन 1994 में हो गया। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा थे, लेकिन समय के साथ उनके भाई और एक बहन का भी निधन हो गया। इस गहरे दुख से अंजना गंभीर मानसिक बीमारी (सीजोफ्रेनिया) से ग्रस्त हो गईं। वह 2016 से रिहैबिलिटेशन सेंटर में इलाज करा रही हैं।
जाली दस्तावेज से किया गया कब्जा
चंदौली जिले के बलवंत यादव उर्फ बबलू और मनोज यादव ने अंजना की कमजोरी का फायदा उठाकर फर्जी वसीयत और जाली दस्तावेजों के जरिए अंजना के घर पर कब्जा कर लिया। जब अंजना को इस बात का पता चला, तो उन्होंने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई में देरी हुई।
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मिली राहत
अंततः 31 दिसंबर 2025 को अंजना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपनी पूरी व्यथा बताई। मुख्यमंत्री ने तुरंत पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने तेजी से काम किया। अगले दिन यानी 1 जनवरी 2026 तक बलवंत यादव और मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया, अवैध कब्जा हटाया गया और अंजना को उनका घर वापस सौंप दिया गया।
घर लौटते ही भावुक हुईं अंजना
– पुलिस की मौजूदगी में जब अंजना अपने घर में दाखिल हुईं, तो भावुक हो गईं।
– उन्होंने हर कमरे को देखा, दीवारों को छुआ और पुरानी यादों में खो गईं।
– बाहर आकर नारियल फोड़ा, दीपक जलाया और फूल चढ़ाए।
– पड़ोस की महिलाओं से गले मिलकर रो पड़ीं।
– खुशी में बार-बार कहा: ‘थैंक्यू योगी अंकल! गॉड ब्लेस यू!’
पुलिस में कार्रवाई
इस पूरे मामले में एक चौकी इंचार्ज को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘भूमाफिया पर जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते अंजना को तेजी से न्याय मिला।
UP Diwas 2026: सीएम योगी ने कहा- राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन इस वर्ष लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया जायेगा। उन्होंने गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश दिवस (24 से 26 जनवरी) की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन नोएडा शिल्पग्राम गौतमबुद्ध नगर समेत सभी जिलों, देश के अन्य राज्यों व उन देशों में भी भव्य रूप से हो, जहां बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के निवासी रहते हैं। साथ ही इन आयोजनों में सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, वंदे मातरम्, आनंद मठ से जुड़ी नाट्य प्रस्तुतियों समेत अन्य कार्यक्रम किए जाएं।
गणतंत्र दिवस को भव्यता से मनाएः योगी
मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी को युवा दिवस, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी राष्ट्रीय पर्यटन दिवस/मतदाता जागरूकता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को भव्यता से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर ब्लॉक, नगर व जनपद स्तर पर गायन, वादन, नृत्य, नाट्य प्रतियोगिताएं कराई जाएं। यहां प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को मंडल स्तर पर मौका दिया जाए, फिर यहां तीन स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट कलाकारों को लखनऊ में होने वाले मुख्य समारोह में प्रस्तुति का अवसर दें और उन्हें पुरस्कृत करें।
योगी ने दिया इन्हें आमंत्रित करने का निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, माटी कला बोर्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, चिकित्सकों, प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाए। योगी ने निर्देश दिया कि जनपदों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, कवियों आदि को अवसर दें। इन प्रतिभाओं को मंच देने से वे प्रोत्साहित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जनपद में मंत्रियों, निगम/बोर्ड के चेयरमैन, जनप्रतिनिधियों आदि को आमंत्रित किया जाए।
सीएम ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी विभागों के समन्वय के साथ ही भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी जैसे संस्थानों को उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इससे यह आयोजन काफी भव्य और रोचक होगा। मुख्यमंत्री ने कलाकारों द्वारा पुराने वाद्ययंत्रों के प्रयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस की ओर से हर जनपद में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिक रहते हैं। इन राज्यों में भी उत्तर प्रदेश दिवस पर भव्य आयोजन कराया जाए। इसमें वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए।
ODOP उत्तर प्रदेश की पहचान है’
योगी ने कहा कि अन्य राज्यों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के जिन लोगों ने उद्यमिता, व्यापार, इनोवेशन, शिक्षा, कला, विज्ञान, प्रशासन आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया है। ऐसे तीन से पांच लोगों को सम्मानित भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओपी उत्तर प्रदेश की पहचान है। उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन पर प्रदेश के सभी जीआई टैग उत्पादों तथा एक जिला-एक उत्पाद की शोकेसिंग भी की जाए। साथ ही विभागों की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की जाए। इस बार एक जिला-एक कुजीन पर भी फोकस किया जाए। मुख्यमंत्री ने तीन जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहे माघ मेले की तैयारियों की जानकारी ली। विगत दिनों प्रयागराज से आए अधिकारियों से उन्होंने वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
Viral News: बेटी की शादी में पिता को पड़ते हैं 20 कोड़े! चीन के इस समुदाय की अजीब रस्म ने पूरी दुनिया को चौंकाया
Viral News: दुनिया भर में शादी के अलग-अलग और अनोखे रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। चीन में भी कई ऐसे जातीय समुदाय रहते हैं, जिनकी परंपराएं बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग हैं। ऐसा ही एक समुदाय है बाओआन जातीय समूह, जहां शादी के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली रस्म निभाई जाती है। इस रस्म में दूल्हे के पिता द्वारा दुल्हन के पिता को प्रतीकात्मक रूप से कोड़े मारे जाते हैं।
क्या है ‘ससुर को कोड़े मारने’ की रस्म?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बाओआन समुदाय में शादी के समय एक रस्म होती है, जिसे स्थानीय लोग ‘ससुर को कोड़े मारना’ कहते हैं। इसमें दुल्हन के पिता को शादी के दौरान घुटनों के बल बैठकर यह स्वीकार करना होता है कि वे अपनी बेटी को ठीक से अनुशासित नहीं कर पाए। इसके बाद दूल्हे का पिता 20 बार कोड़ा मारने का नाटक करता है। यह पूरी प्रक्रिया प्रतीकात्मक होती है और इसे अपमान नहीं, बल्कि विनम्रता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
तीन दिन चलती है शादी की रस्म
बाओआन समुदाय की शादी तीन दिनों तक चलती है। इस दौरान कई पारंपरिक रिवाज निभाए जाते हैं. शादी के समय दुल्हन के पिता को दूल्हे के घर के आंगन में बैठाया जाता है, जहां वे औपचारिक रूप से माफी मांगते हैं। इस रस्म में कालिख पोतने की परंपरा भी शामिल होती है।
दूल्हे के पिता के चेहरे पर लगाई जाती है कालिख
शादी के दिन दुल्हन की बहनें और रिश्तेदार युवतियां दूल्हे के साथ उसके घर जाती हैं। वहां वे मजाक में खाना पकाने वाले बर्तन से कालिख निकालकर दूल्हे के पिता के चेहरे पर लगा देती हैं। इसे शुभ संकेत और बधाई का प्रतीक माना जाता है।
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा; ये 6 नए चेहरे होंगे शामिल, कई मंत्रियों का हो सकता है पत्ता साफ!
UP Politics: उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब मंत्रिमंडल विस्तार होगा और 6 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और कई चेहरों को हटाए जाने की भी चर्चा है।
बताया जा रहा है कि इस पर बीते मंगलवार को हुई कोर कमेटी की एक अहम बैठक में भी चर्चा की गई। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संघ, संगठन और सरकार की पहली संयुक्त बैठक थी, जिसमें आपसी परिचय भी हुआ।
भूपेंद्र चौधरी की मंत्रिमंडल में वापसी संभव
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को फिर से मंत्री बनाए जाने पर गंभीरता से विचार किया गया है। उनके साथ करीब 6 विधायकों को मंत्री बनाने की योजना है। 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर खास जोर दिया जा रहा है।
कब हो सकता है विस्तार
फिलहाल योगी सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी 6 नए मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद जनवरी या फरवरी 2026 में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, क्योंकि खरमास के बाद शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा के मिशन-2027 का अहम हिस्सा है।

