लखनऊ- यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन , आज चार सेशन में भी मौजूद रहेंगे CM योगी, पुलिस कर्मियों,कर्मचारियों को मिलेंगे पुलिस पदक, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से होंगे सम्मानित, प्रभाकर चौधरी, विनय चंद्रा,रविंद्र प्रताप होंगे सम्मानित, दिनेश डांडियाल,मनु चौधरी को पदक प्रदान करेंगे CM, विशाल विक्रम सिंह, विशाल सांगरी होंगे सम्मानित, अनुराग आर्य, विमल कुमार सिंह भी सम्मानित होंगे, यूपी पुलिस मुख्यालय में चल रहा है कार्यक्रम, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद कार्यक्रम में मौजूद, DGP राजीव कृष्णा,ADG LO अमिताभ यश भी मौजूद
लखनऊअरावली एन्क्लेव में 240 टू-BHK फ्लैट बनाए जाएंगे,
लखनऊ- अरावली एन्क्लेव में 240 टू-BHK फ्लैट बनाए जाएंगे, योजना में अधूरे टावरों का काम दोबारा शुरू होगा, निर्माण एक साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया, निर्माण पूरा होने के 6 महीने बाद फ्लैटों का पंजीकरण, नए फ्लैटों का क्षेत्रफल 158 से 166 वर्गमीटर होगा, फ्लैटों की कीमत 92 से 96 लाख के बीच तय की गई, 60 दिन में पूरा भुगतान करने पर 15% की छूट मिलेगी
लखनऊ सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर मारपीट
लखनऊ- सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने को लेकर मारपीट, गोसाईगंज के सभासद अखिलेश गुप्ता पर हमला, पुरानी रंजिश में आधा दर्जन युवकों ने की मारपीट, मारपीट में सभासद गंभीर रूप से घायल, 3 महीने पहले भी दोनों पक्षों में हुआ था विवाद, चेयरमैन के हस्तक्षेप से तब सुलझा था मामला, गोसाईगंज थाना क्षेत्र का पूरा मामला
लखनऊ प्रदेश में 12 करोड़ 55 लाख मतदाताओ के फार्म हुए जमा
लखनऊ- प्रदेश में 12 करोड़ 55 लाख मतदाताओ के फार्म जमा हुए, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर ताजा आंकड़े जारी किया, प्रदेश में 18.70 % मतदाता कम हुए, SIR के बाद 2 करोड़ 88 लाख मतदाता कम हुए, गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 31 लाख मतदाता कम हुए, लखनऊ में 12 लाख 82 हजार मतदाता कम हुए, बलरामपुर में 1.60 लाख मतदाता कम हुए, गाजियाबाद, लखनऊ, बलरामपुर में सबसे ज्यादा मतदाता घटे, गाजियाबाद में 28% मतदाता सूची से गायब, मेरठ में 24 % मतदाता सूची से गायब हुए, नोएडा में 23.98% मतदाता सूची से गायब हुए, आगरा में 23.25% लोगों के नाम काटे गए, कानपुर नगर सीट पर 25.50% मतदाता कम हुए, प्रयागराज में 24.64% मतदाता घटे, बलरामपुर में 26% मतदाता SIR में गायब हुए
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
*1.* बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, देर रात जसीडीह-झाझा मुख्य रेल खंड पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के 3 डिब्बे बथुआ नदी में गिरे और कई बेपटरी।
*2.* राजस्थान में बुर्का या घूंघट पहनकर महिलाएं नहीं कर सकेंगी मतदान, राज्य निर्वाचन आयोग का दिशा-निर्देश जारी।
*3.* SIR: BLO एप को लेकर CEO दफ्तर का नया निर्देश, एप पर नाम अनमैप्ड होने पर नहीं काटा जा सकेगा वोटर का नाम, आपत्ति पर सुनवाई बाध्यतामूलक, ERO’s एवं AERO’s को सख्त नजर रखने का आदेश।
*4.* 2026 विस चुनावः अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित वामफ्रन्ट मुख्यालय पहुंचे ISF विधायक नौशाद सिद्दिकी, CPM नेता विमान बोस, मोहम्मद सलीम के साथ की बैठक।
*5.* मालदाः बांग्लादेश में अशांति के कारण बढ़ रही नकली नोटों की तस्करी, पुलिस की जांच में ‘आतंकवादी संबंध’ आए सामने, बाखराबाद से 8 लाख रुपये के नकली नोट जब्त होने पर खुलासा।
*6.* कुरान पर विवादित टिप्पणी, हरिनघाटा से BJP विधायक असीम सरकार को ‘टुकड़े-टुकड़े करने’ की धमकी, थाना में दर्ज कराई शिकायत।
*7.* SIR:TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार की 90 वर्षीय मां को नहीं होना होगा उपस्थित, घर पर ही होगी सुनवाई, विवाद के बाद EC का स्पष्टीकरण।
*8.* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर अभेद्य किले में तब्दील हुआ जमशेदपुर, दूसरे जिलों से मंगाई गई अतिरिक्त फोर्स।
*9.* एकादशी और नए साल पर है खाटू श्याम जाने वालों के लिए रेलवे का रींगस स्टेशन पर विशेष इंतजाम, 24 नई ट्रेनें और 110 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात।
*10.* अरावली पर्वत की ऊंचाई मामले में SC ने लिया स्वत: संज्ञान, 29 दिसंबर को होगी सुनवाई।
*11.* कर्नाटक में 400 अवैध घर गिराने पर घिरी कांग्रेस, सिद्धारमैया-शिवकुमार को दिल्ली से गया फोन।
*12.* J&K में कड़ाके की ठंड में भी बर्फीले और दुर्गम पहाड़ों में सेना के बढ़ी गश्त; 30-35 पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश।
*13.* मां बनी कसाई, मराठी नहीं बोल पाने पर बेटी को मार डाला; महाराष्ट्र में खौफनाक घटना।
*14.* चीनी ट्रेन 2 सेकेंड में 700kmph की स्पीड तक पहुंची, रफ्तार का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंजीनियर्स को 10 साल बाद मिली सफलता।
*15.* ‘यह सिर्फ सपना नहीं, फ्यूचर प्लान है…’, 17 साल बाद बांग्लादेश लौटने पर तारिक रहमान की भावुक पोस्ट।
*16.* जयपुर में कल 2.52 लाख रुपए प्रति किलो बिकी चांदी, एक ही दिन में 16 हजार रुपए का ऐतिहासिक उछाल।
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके अपने ही बनते कार्यो में अड़चन डाल सकते है जिससे नया विवाद खड़ा होगा। धन को लेकर किसी से मामूली विवाद गंभीर रूप धारण कर सकता है इसलिए धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। खर्च यथावत बने रहने से आर्थिक समस्या बनेगी। अनावश्यक विषयो की चर्चा से दूरी बना कर रखे अन्यथा हास्य के पात्र बन सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना भविष्य में मुसीबत खड़ी करेगा। परिजनों के लिए समय निकालें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी परन्तु मध्यान के बाद दर्द की शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। थोड़ी बहुत स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। दोपहर के बाद कार्यो में बाधा आने लगेगी। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद उभर सकते है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संबंधो में चाह कर भी मधुरता नहीं रख पाएंगे। परिजनों से बात-बात पर मतभेद बनेंगे। गलतफहमियां भी आज अधिक परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आज आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य व्यक्ति ले सकता है। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा। धन लाभ के लिए किसी की मान गुहार करनी पड़ेगी। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च अधिक बढ़ने से परेशानी होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार के कारण कष्ट उठाएंगे। कार्यो में लापरवाही भी अधिक रहेगी। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर तनातनी हो सकती है। व्यवसाय आशा के विपरीत रहेगा। धन लाभ आज मुश्किल से ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से दुःखद समाचार मिलेगा। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च होगा। सरकारी कार्यो के पीछे व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार में भी गर्मागर्मी का वातावरण रहने से असहजता होगी। परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको किसी ना किसी कारण मानसिक क्लेश बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को देख-भाल कर ही करेंगे फिर भी सफलता निश्चित नहीं रहेगी। सरकारी दखल बढ़ने से कार्य क्षेत्र पर दवाब रहेगा। हाथ लिए अनुबंध समय पर पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप किसी को भी खुश करने में असफल रहेंगे। काम का बोझ अधिक रहने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी जिससे प्रियजनों से दूरी बढ़ना संभव है। आज आप पुराने कार्यो को पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे इसके बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिजनों की बात मानने में ही भलाई है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। मध्यान का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च होगा। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

