Monday, June 15, 2026
Home Blog Page 2

अब देश भर में मशहूर होगी फिरोजाबाद की कचौड़ी और टिक्की चाट, योगी सरकार दिलाएगी नई पहचान

0

फिरोजाबाद। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत शहर के प्रमुख व्यंजन कचौड़ी और आलू की टिक्की को देश भर पहचान मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा 25-29 सितंबर के मध्य ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें पहली बार ओडीओसी के तहत प्रदेश भर में चयनित प्रमुख व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

योगी सरकार ने प्रदेश के प्रमुख व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए ओडीओसी योजना का शुभारंभ किया। इसमें फिरोजाबाद में दुकानों और ठेलों बनने वाली कचौड़ी और आलू की टिक्की का चयन किया गया है। यह शहर वासियों के लिए सुबह के नाश्ते का प्रमुख व्यंजन है। सुबह से ही दुकानों और ठेलों पर कचौड़ी के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है।

ऐसे चार प्रमुख फूड वेंडर्स का चयन दो श्रेणियों में पैकेज्ड उत्पाद और लाइव किचन श्रेणी में करते हुए तत्काल सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे चयनित फूड वेंडर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं निर्धारित में पूरी की जा सकें।

अंबानी, अनिल और अदाणी की रेयर अर्थ मिनरल्स पर नजर, तीनों ने दिखाई दिलचस्पी; चीन का तिलिस्म तोड़ने की तैयारी!

0

नई दिल्ली। रेयर अर्थ मिनरल्स पर एकाधिकार रखने वाले चीन को आने वाले समय में भारत से कड़ी टक्कर मिल सकती है। दरअसल, भारत के तीन बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, अनिल अग्रवाल और गौतम अदाणी ने रेयर-अर्थ मिनरल्स  के बड़े भंडार को प्रोसेस की टेक्नोलॉजी विकसित करने में दिलचस्पी दिखाई है। यानी ये कंपनियां भारत में मौजूद रेयर अर्थ मिनरल्स के भंडार को प्रोसेस करने की टेक्नोलॉजी विकसित करने की इच्छा जताई है।
.
आज के समय में रेयर अर्थ मिनरल्स ऑटो सेक्टर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री और डिफेंस तक में बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। इसके बिना आज के समय में किसी भी देश के लिए सर्वाइव करना बड़ा मुश्किल हो सकता है। यही कारण की सभी देश रेयर अर्थ मिनरल्स पर तेजी से काम कर रहे हैं। भारत ने तो अपने बजट में रेयर्थ अर्थ कॉरिडोर की घोषणा की थी।

10 कंपनियों ने रेयर अर्थ मिनरल्स पर दिखाई दिलचस्पी

एक सूत्र न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि नई दिल्ली रेयर-अर्थ के लिए चीन पर भारत की निर्भरता कम करना चाहती है। मुकेश अंबानी की रिलायंस, अनिल अग्रवाल की वेदांता और गौतम अदाणी की कंपनियां इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रही हैं। ये तीनों कंपनियां उन लगभग 10 कंपनियों में शामिल हैं, जिन्होंने दक्षिणी राज्य में ‘रेयर-अर्थ’ सुविधाएं स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई से लेकर ओमान-ऑस्ट्रेलिया तक; विदेशी बाजारों में छाएंगे भारतीय फर्नीचर! FTA से खुले बंपर मुनाफे के रास्ते

0

नई दिल्ली। हाल ही में किए गए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से भारत के फर्नीचर क्षेत्र को निर्यात और घरेलू उत्पादन को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि इन व्यापार समझौतों के तहत शुल्क छूट न केवल घरेलू कंपनियों को विदेशी बाजारों में प्राथमिकता प्रदान मिलेगी, बल्कि भारत में क्षमता विस्तार और नए निवेश को भी प्रोत्साहित करेगी।

भारत ने मारीशस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), आस्ट्रेलिया, ईएफटीए ब्लाक और ओमान के साथ एफटीए लागू किए हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के साथ ऐसे समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं और यूरोपीय संघ के साथ वार्ता के समापन की घोषणा की है।

इसके अलावा कई अन्य देशों के साथ भी समान व्यापार समझौतों पर बातचीत जारी है जिनमें इजरायल, कनाडा, पेरू, चिली, गल्फ कोआपरेशन काउंसिल (बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब) और यूरेशियन इकोनामिक यूनियन (आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और रूस) शामिल हैं।

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में नौवीं बार भारत Vs पाकिस्तान:टीम इंडिया 6 बार जीती; कप्तान फातिमा सना का खेलना मुश्किल

0

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला एजबेस्टन स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच होगा। भारत पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा था। वहीं पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 16 टी-20 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत ने 13 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने 6 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं।

पिछले साल पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लगातार दूसरा ICC खिताब हासिल करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम हाल ही में बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहुंची है।

फातिमा की फिटनेस पर सस्पेंस

शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना चोटिल हो गईं। टीममेट आयशा जफर का शॉट उनके दाएं घुटने पर लगा। चोट के बाद वे अभ्यास नहीं कर सकीं। उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

शेफाली-मंधाना पर बड़ी जिम्मेदारी

  • भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। शेफाली वर्मा 1 जनवरी 2025 के बाद भारत की सबसे सफल बैटर रही हैं। उन्होंने 21 मैचों में 677 रन बनाए, 6 अर्धशतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 159.29 रहा। वहीं स्मृति मंधाना ने 18 मैचों में 572 रन बनाए। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
  • कप्तान हरमनप्रीत कौर भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगी। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 19 मुकाबलों में 13 जीते और 6 हारे हैं। हरमनप्रीत ने 2025 के बाद 19 मैचों में 486 रन बनाए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स (465 रन), ऋचा घोष (268 रन) और दीप्ति शर्मा मिडिल ऑर्डर को मजबूती देते हैं।
  • गेंदबाजी में श्री चरणी ने 2025 के बाद 20 मैचों में 28 विकेट लिए हैं। दीप्ति शर्मा 23 और अरुंधति रेड्डी 20 विकेट के साथ उनका साथ दे रही हैं।

तीसरे नंबर पर किसे मौका?

भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए टीम सिलेक्शन भी सिरदर्द बना हुआ है। तीसरे नंबर पर यस्तिका भाटिया और भारती फुलमाली में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

पाकिस्तान के लिए फातिमा सबसे बड़ी उम्मीद

  • पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना टीम की सबसे अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2025 के बाद 12 मैचों में 335 रन बनाए हैं और 13 विकेट लिए हैं। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 183.06 रहा है। हाल ही में उन्होंने विमेंस टी-20 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। फातिमा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।
  • पाकिस्तान की बल्लेबाजी में मुनीबा अली, आयशा जफर और आलिया रियाज अहम भूमिका निभाएंगी। मुनीबा अली ने 12 मैचों में 291 रन बनाए हैं, जबकि आयशा जफर के नाम एक शतक है।21 साल की इमन फातिमा टीम की उभरती हुई बल्लेबाज हैं। वह 2023 अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं।
  • गेंदबाजी में पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी होगी। सादिया इकबाल ने 12 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। फातिमा सना के नाम 13 विकेट हैं, जबकि नशरा संधू 9 विकेट ले चुकी हैं। तुबा हसन बीच के ओवरों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

मौसम साफ रहेगा

बर्मिंघम में रविवार को मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। तापमान 10 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है। हालांकि बादल और हवा के कारण शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है।

एजबेस्टन की पिच कैसी रहेगी?

21 हजार दर्शकों की क्षमता वाले एजबेस्टन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिलता है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों की भूमिका बढ़ती है।

इस मैदान पर महिला टी-20 इंटरनेशनल में पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन है। 150 से ज्यादा का स्कोर चैलेंजिंग माना जाता है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 10 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 9 मुकाबले जीत चुकी है।

पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इमन फातिमा, इरम जावेद, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

कहां देख सकेंगे मैच

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी। दैनिक भास्कर एप पर भी आप मैच का LIVE ब्लॉग, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स पढ़ सकते हैं।

———————————————

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए…

6 प्लेयर्स भारत को चैंपियन बना सकती हैं; हरमन सबसे सफल कप्तान, दीप्ति टॉप ऑलराउंडर

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच कल पाकिस्तान से होगा। पिछले ही साल वनडे वर्ल्डकप जीत चुकी हरमनप्रीत की ये टीम टी-20 वर्ल्डकप की भी सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। उसमें अनुभव, फॉर्म और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण है। हरमनप्रीत टी-20 इंटरनेशनल में सबसे सफल कप्तान हैं। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की विस्फोट ओपनिंग जोड़ी है।

LDA में नौकरी-सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर ठगी:₹30 लाख लेकर मां-बेटे ने थमाया फर्जी लेटर, ऑफिस में चेक कराने पर पता चला

0

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में नौकरी और सरकारी ठेका दिलाने का झांसा देकर मां-बेटे ने 30 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित ने धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोलागंज के बारूदखाना स्थित तकिया आजम बेग की रहने वाली पीड़ित वारिस एहसान खान ने पुलिस से की शिकायत में बताया- उनके दूर के रिश्तेदार सुमायरा रब्बानी उर्फ परवीन और उनके पुत्र अली अब्दुल्लाह ने एलडीए में नौकरी लगवाने और सरकारी ठेके दिलाने का भरोसा दिलाया था। सुमायरा एलडीए में कार्यरत बताई जाती हैं।

दो बार में लिए पैसे, 25 लाख नकद लिए

पीड़ित का आरोप है कि उनकी बातों में आकर उन्होंने जनवरी 2024 में अली अब्दुल्लाह के आईसीआईसीआई बैंक खाते में 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद मार्च 2024 में 25 लाख रुपए नकद दिए।

जांच में फर्जी निकला नियुक्ति पत्र

वारिस ने बताया कुछ समय बाद सुमायरा रब्बानी ने उन्हें एक पत्र दिया और कहा कि उनके कहने पर ही उसे लेकर एलडीए जाना। काफी समय बीतने के बाद जब उन्हें संदेह हुआ तो वह खुद एलडीए पहुंचे और पत्र की जांच कराई। वहां पता चला कि पत्र फर्जी है।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस बारे में आरोपियों से बात की तो उन्होंने पत्र वापस मांग लिया, लेकिन उन्होंने पत्र नहीं लौटाया।

पैसे मांगने पर दी धमकी

वारिस का आरोप है कि न तो उन्हें एलडीए में नौकरी मिली और न ही किसी प्रकार का ठेका। इसके बाद उन्होंने अपने 30 लाख रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे।

पीड़ित के मुताबिक, कई बार घर जाकर रकम लौटाने की मांग करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, धक्का देकर भगा दिया। इसके बाद फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनि मिश्रा ने बताया मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

मोदी फ्रांस पहुंचे, भारतीय समुदाय ने स्वागत किया:पीएम ने बच्चे को दुलारा, महिलाओं ने उनका हाथ माथे से लगाया; आज मैक्रों से मुलाकात

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात फ्रांस के नीस शहर पहुंचे। होटल में भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने बच्चे को गोद में उठाया और दुलार किया। महिलाओं ने पीएम के हाथ को माथे पर लगाया। इसके बाद मोदी ने कल्चरल प्रोग्राम देखा।

पीएम मोदी आज दोपहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। साथ ही ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, हेल्थ टेक, मेडिकल टेक्नोलॉजी, AI, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 समझौते हो सकते हैं।

भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर अहम चर्चा होगी। भारत चाहता है कि इन विमानों में अपने हथियार जोड़ने की सुविधा मिले। इसके लिए सोर्स कोड का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

डील पर अभी कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की मंजूरी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा।

PM का फ्रांस में स्वागत, 3 तस्वीरें…

फ्रांस के नीस शहर में भारतीय समुदाय ने पीएम का स्वागत किया। पीएम ने एक बच्चे को दुलार भी किया।
फ्रांस के नीस शहर में भारतीय समुदाय ने पीएम का स्वागत किया। पीएम ने एक बच्चे को दुलार भी किया।
भारतीय समुदाय की महिलाओं ने पीएम के हाथ को अपने सिर पर लगाया।
भारतीय समुदाय की महिलाओं ने पीएम के हाथ को अपने सिर पर लगाया।
पीएम जिस होटल में ठहरे, वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
पीएम जिस होटल में ठहरे, वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

पीएम का 6 दिन का फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा

प्रधानमंत्री 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिनों के दौरे पर हैं। पीएम बनने के बाद उनकी यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। उनका फ्रांस दौरा दो फेज में होगा। इस दौरान 3 शहरों नीस, एवियान और पेरिस जाएंगे। वे 13-14 जून तक नीस में रहेंगे।

16 से 17 जून को एवियान में G7 समिट में हिस्सा लेंगे। 18 जून को पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ विवाटेक सम्मेलन में जाएंगे। 17 जून को G7 समिट के दौरान मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से द्विपक्षीय मुलाकात होगी। दोनों नेता 16 महीने बाद मिलेंगे। दोनों आखिरी बार फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे।

फांस दौरे के बीच मोदी 14 जून की शाम फ्रांस से स्लोवाकिया जाएंगे और 15 जून तक रुकेंगे। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रीनी से मुलाकात करेंगे। 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला दौरा है।

2025 में कनाडा में हुए G7 में PM मोदी शामिल हुए थे। लेकिन ट्रम्प समिट बीच में छोड़कर चले गए थे, जिससे दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी।
2025 में कनाडा में हुए G7 में PM मोदी शामिल हुए थे। लेकिन ट्रम्प समिट बीच में छोड़कर चले गए थे, जिससे दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी।

होर्मुज रक्षा गठबंधन में भारत के शामिल होने पर निर्णय संभव

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान ईरान युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। ब्रिटेन की अगुवाई में अप्रैल में हुई पेरिस वार्ता में भारत शामिल हुआ था।

होर्मुज खोलने को लेकर भारत किसी एक देश की पहल पर होने वाली सुरक्षा व्यवस्था के बजाए संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुकूल बहुपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था के हक में है। ऐसे में भारत फ्रांस और ब्रिटेन की पहल के साथ कदम मिलाते हुए होर्मुज रक्षा गठबंधन में शामिल होने पर सहमति दे सकता है।

G7 क्या है, इसमें कौन-कौन से देश हैं?

G7 यानी ‘ग्रुप ऑफ सेवन’, दुनिया के उन 7 देशों का समूह है, जिन्हें दुनिया की ‘मॉडर्न इकोनॉमी’ वाला देश कहा जाता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, इटली, कनाडा और जर्मनी शामिल हैं।

इसकी शुरुआत 1975 में G6 के रूप में हुई थी। 1976 में कनाडा के जुड़ने के बाद यह G7 बन गया। 1998 में रूस को शामिल कर इसका नाम G8 कर दिया गया, लेकिन 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर रूस के कब्जे के बाद उसे समूह से बाहर कर दिया गया। इसके बाद यह फिर से G7 कहलाने लगा।

भारत G7 में गेस्ट नेशन, पीएम 7वीं बार शामिल होंगे

भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्था और महत्वपूर्ण वैश्विक भूमिका के कारण उसे अक्सर विशेष आमंत्रित देश (गेस्ट नेशन) के रूप में बुलाया जाता है। आमतौर पर भारत के प्रधानमंत्री को समिट का न्यौता मिलता है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2005 से 2013 के बीच पांच बार G7 (पहले G8) समिट में हिस्सा लिया था। PM मोदी को पहली बार 2019 में फ्रांस के बियारिट्ज में आयोजित G7 समिट में आमंत्रित किया गया था।

2020 में अमेरिका को मेजबानी करनी थी, लेकिन उसने तब समिट रद्द कर दी। इसके बाद 2021 में ब्रिटेन की मेजबानी में आयोजित सम्मेलन में PM मोदी वर्चुअली शामिल हुए। इसके अलावा मोदी 2022 में जर्मनी, 2023 में जापान, 2024 में इटली और 2025 में कनाडा में आयोजित G7 समिट में शामिल हुए।

भारत के टॉप-2 हथियार सप्लायर्स में शामिल फ्रांस

साल 2025 में फ्रेंच अखबार ला मोंड की खबर के मुताबिक फ्रांस ऐसे वक्त में भी भारत का साथ देता आया है, जब अमेरिका समेत दुनिया की तमाम बड़ी शक्तियों ने भारत का साथ छोड़ दिया था।

पोखरण में परमाणु टेस्ट के बाद अमेरिका, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों ने भारत पर कई प्रतिबंध लगा दिए, लेकिन फ्रांस ने भारत का समर्थन किया।

फ्रांस ने अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए भारत को हथियार बेचना शुरू किया और अब वो रूस के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा हथियार आपूर्तिकर्ता बन गया है।

भारत को फ्रांस से मिराज 2000 फाइटर जेट, राफेल फाइटर जेट और स्कॉर्पीन पनडुब्बी मिल चुकी है।

फ्रांस ने इंटरनेशनल फोरम पर हमेशा भारत को सपोर्ट किया

सितंबर 2023 में हुई G20 समिट के दौरान PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन दिसंबर में उन्होंने भारत आने से इनकार कर दिया।

ऐसे वक्त में भारत ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता भेजा। उन्होंने इसे तुरंत स्वीकार भी कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फ्रांस ने भारत का हमेशा समर्थन किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सितंबर 2024 में संयुक्त राष्ट्र में भारत को सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की मांग की थी।

इसके अलावा फ्रांस, न्यूक्लियर सप्लाई ग्रुप (NSG) में भी भारत को सदस्य बनाने का पक्षधर है।

G7 समिट क्या है, इस बार इसके एजेंडे की खास बात क्या है?

एक तय एजेंडे पर बातचीत के लिए हर साल G7 समिट होती है, जिसका आयोजन G7 का अध्यक्ष देश करता है। दरअसल, G7 के सभी 7 देश बारी-बारी से इसकी अध्यक्षता करते हैं।

इस साल फ्रांस अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में G7 समिट फ्रांस के एवियां शहर में होगी। इस समिट के एजेंडे में जियोपॉलिटिक्स क्राइसेस (यूक्रेन युद्ध, ईरान-इजराइल तनाव, गाजा, लेबनान और होर्मुज रूट की स्थिति, मध्य पूर्व की सुरक्षा चुनौतियां), वैश्विक आर्थिक सहयोग और असंतुलन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मुद्दे शामिल हैं।

इसके अलावा G7 के सदस्य देशों के लीडर्स और ऑफिसर्स साल में कई बैठकें करते हैं, जिनमें कई समझौते होते हैं और दुनिया की बड़ी घटनाओं पर आधिकारिक बयान जारी किए जाते हैं।

शुरुआत में G7 का एजेंडा आर्थिक चुनौतियों और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों का हल निकालना था। बाद में राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी इसमें शामिल हो गए। वैश्विक मुद्दों पर G7 के फैसलों का असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।

उदाहरण के लिए G7 ने 2002 में मलेरिया और एड्स से लड़ने के लिए ग्लोबल फंड बनाया। 1998 में वित्तीय संकट के दौरान इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे देशों को आर्थिक मदद की। रूस-यूक्रेन जंग के दौरान रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन की मदद करने का फैसला किया।

G20 से कैसे अलग है G7

G7 का कोई स्थायी कार्यालय नहीं है और इसके सदस्य देश कोई अंतरराष्ट्रीय कानून पारित नहीं कर सकते। G20 में सबसे बड़ा मुद्दा वर्ल्ड इकोनॉमी होता है, जबकि G7 के लिए राजनीतिक मुद्दे भी अहम होते हैं। 1999 में बने G20 में G7 के देशों के अलावा BRICS के देश भी शामिल हैं।

इन देशों में भारत के अलावा अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्किये और यूरोपीय संघ शामिल हैं। राजन कुमार के मुताबिक G20 में नई और बढ़ती हुई इकोनॉमी वाले देशों को भी शामिल किया गया है।

भले ही G7 और G20 का एजेंडा एक जैसा हो, लेकिन इस समय G20 ज्यादा प्रभावी गुट है। 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी G7 को बहुत आउटडेटेड ग्रुप कहा था।

औरैया में सफाईकर्मी के घर डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की मौत:10 हजार में सामान्य प्रसव कराने का दिया था भरोसा, जांच के आदेश

0

औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरली पुर्वा लछियामऊ में एक 20 साल की गर्भवती युवती और उसके नवजात शिशु की सफाईकर्मी के घर प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने 100 शैय्या अस्पताल चिचौली में तैनात सफाईकर्मी रेखा पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि शनिवार को वे सपना को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर लेकर जा रहे थे। आरोप है कि अस्पताल के गेट पर सफाईकर्मी रेखा ने उन्हें रोक लिया। कहा, अस्पताल में ऑपरेशन होगा और अधिक खर्च आएगा। उसने 10 हजार रुपए लेकर अपने घर पर सामान्य प्रसव कराने का आश्वासन दिया।

परिजनों के अनुसार, रेखा सपना को अपने घर ले गई, जहां उसने प्रसव कराया। प्रसव के दौरान बच्ची मृत पैदा हुई। इसके बाद सपना को लगातार रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने कई बार उसकी बिगड़ती हालत की जानकारी दी, लेकिन रेखा उन्हें यह कहकर आश्वस्त करती रही कि खून बंद हो जाएगा।

सपना की हालत लगातार गंभीर होती गई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अपनी लापरवाही और जिम्मेदारी छिपाने के लिए रेखा सपना को सीएचसी दिबियापुर लेकर पहुंची, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि दो दिन पहले सपना को औरैया स्थित गोविंद अस्पताल में दिखाया गया था। यहां जांच में कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई थी।

सफाईकर्मी रेखा का कहना है कि परिजनों ने खुद फोन कर उससे प्रसव कराने का अनुरोध किया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि परिजन प्रसव के लिए सीएचसी आ रहे थे, लेकिन सफाईकर्मी रेखा उन्हें रास्ते में रोककर अपने घर ले गई, जहां प्रसव कराया गया। बच्ची मृत पैदा हुई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की भी मृत्यु हो गई। बाद में रेखा महिला को सीएचसी लेकर आई, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

बिठूर विधायक ने अवैध वसूली पर फूड इंस्पेक्टर को फटकारा:बोले- दिमाग सुधार लो, वरना बैठ नहीं पाओगे

0

कानपुर के बिठूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शनिवार को भीतरगांव क्षेत्र के दौरे के दौरान एक फूड इंस्पेक्टर पर कथित अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद कड़ा रुख अपनाया। ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों की शिकायत पर विधायक ने मौके पर ही संबंधित फूड इंस्पेक्टर को फोन कर जमकर फटकार लगाई और कथित वसूली तत्काल बंद करने की चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार, विधायक अभिजीत सिंह सांगा शनिवार को भीतरगांव क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे और स्थानीय समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान कई दुकानदारों और ग्रामीणों ने उनसे शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि फूड विभाग का एक इंस्पेक्टर क्षेत्र में दुकानदारों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली कर रहा है, जिससे छोटे व्यापारियों में नाराजगी है।शिकायत सुनते ही विधायक ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और मौके पर ही फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारी से बात की। बातचीत के दौरान विधायक ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “दिमाग सुधार लो, वरना बैठ नहीं पाओगे।”

विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने आगे कहा कि यदि भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा मिली तो मामले की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री स्तर तक की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा और कुछ अधिकारियों की कार्यशैली सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाती है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वहीं, विधायक और फूड इंस्पेक्टर के बीच हुई बातचीत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक के सख्त रवैये की सराहना कर रहे है।

विधायक बोले- जनता को परेशान करने वाले अधिकारी आदत सुधार ले

बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि वह जनता के साथ अभद्रता और अवैध वसूली कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, उन्होंने अधिकारियों से कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर उनके क्षेत्र के लोगों को परेशान किया तो वह सीधे शिकायत पर कार्रवाई कराएंगे।

CSJMU में दो असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा समाप्त:डॉ. शाश्वत ने पेपर किया था वायरल, डॉ. ममता ने परीक्षा में बरती लापरवाही

0

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 2 असिस्टेंट प्रोफेसरों पर विवि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी के डॉक्टर शाश्वत कटियार और बायोइनफॉर्मेटिक्स की डॉक्टर ममता सागर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने दोनों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया। बताते चलेंगे दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर सेल्फ फाइनेंस स्कीम के अंतर्गत कार्यरत थे।

जांच समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया एक्शन।
जांच समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया एक्शन।

पेपर लीक करने का आरोप

स्कूल ऑफ़ लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शाश्वत कटियार पर आरोप है कि इन्होंने प्रश्न पत्र को परीक्षा से दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यूनिवर्सिटी कैंपस में 4 मई को एमएससी बायोकेमेस्ट्री दूसरे सेमेस्टर की बायोएनर्जेटिक्स एंड इंटरमीडियरी मेटाबॉलिज्म का एग्जाम था। जिसका प्रश्न पत्र से सीएसजेएमयू कानपुर के व्हाट्सएप ग्रुप पर 2 मई को ही वायरल कर दिया गया। इनको पूर्व में निलंबित किया गया था। जांच समिति की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर इनको इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

परीक्षा में रहीं अनुपस्थित

इनके अलावा स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बायोइनफॉर्मेटिक्स डिपार्टमेंट के डॉक्टर ममता सागर पर 2 मई की परीक्षा में अनुपस्थित रहने का आरोप है। इसके अलावा 9 मई को एनवायरमेंटल नैनो टेक्नोलॉजी का प्रश्न पत्र भी इनके द्वारा समय से परीक्षा समिति को नहीं दिया गया। जांच समिति द्वारा इन दोनों आरोपी की पुष्टि होने पर इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई।

गंगा में मछलियां मरीं, किनारों पर ढेर लगा: कानपुर में केमिकल वाले जहरीले पानी से मौत, पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ जुटी

0

कानपुर में गंगा नदी में लाखों मछलियां मरी पाई गईं। इससे आसपास से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोग मरी हुई मछलियाें को जाल लगाकर छानने लगे। कई लोग थैलों में भरकर ले गए ।आसपास रहने वाले लोगों ने आशंका जताई है कि केमिकल युक्त पानी के कारण मछलियों की मौत हुई है। इस घटना पर साधु-संतों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मछलियों के मरने की सूचना लोगों ने 112 पर दी। उसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों से जानकारी की। यूपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आरएम ने मछलियों के मरने की घटना से इंकार किया है। यह मामला जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर जाजमऊ के पास का है।