Monday, May 25, 2026
Home Blog Page 32

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम को प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो , इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान रहेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढे़गा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढिया रहेगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

 

Suvendu Adhikari Defeats Mamata Banerjee: शुभेंदु अधिकारी ने ममता को फिर हराया

0

पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर से इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता Suvendu Adhikari ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को करारी शिकस्त देते हुए लगभग 15,114 वोटों से जीत दर्ज की है। यह नतीजा न सिर्फ चुनावी आंकड़ा है, बल्कि बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत भी माना जा रहा है।

जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपना विजय प्रमाण पत्र दिखाते हुए कहा कि ममता बनर्जी को हराना बेहद जरूरी था और यह उनकी राजनीति से विदाई की शुरुआत है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में उन्हें विभिन्न समुदायों का व्यापक समर्थन मिला। अधिकारी के मुताबिक हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध और अन्य समुदायों ने खुलकर उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि सीपीएम के पारंपरिक वोटरों का भी बड़ा हिस्सा उनके साथ आया।

हालांकि शुभेंदु अधिकारी के इस बयान ने राजनीतिक विवाद भी खड़ा कर दिया है, क्योंकि इसमें समुदाय आधारित वोटिंग का जिक्र किया गया है। विपक्ष इसे ध्रुवीकरण की राजनीति करार दे रहा है, जबकि भाजपा इसे जनसमर्थन का परिणाम बता रही है।

दूसरी ओर, इस हार के बाद ममता बनर्जी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटों पर “लूट” की है और चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा। ममता बनर्जी ने इस जीत की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे “अनैतिक” बताया और कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है।

ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि दोपहर 3 बजे के बाद उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और उन्हें काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने से रोका गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए और उनके एजेंट्स को प्रवेश नहीं दिया गया। ममता के मुताबिक, उन्होंने खुद अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इन आरोपों के बावजूद ममता बनर्जी ने हार नहीं मानी है। उन्होंने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस नतीजे से डरने वाली नहीं है और आने वाले समय में जोरदार वापसी करेगी। यह बयान उनके समर्थकों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पार्टी अभी भी संघर्ष के मूड में है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भवानीपुर सीट का यह परिणाम सिर्फ एक सीट की हार-जीत नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। जहां एक तरफ भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत की है, वहीं टीएमसी के सामने अपने जनाधार को बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

फिलहाल, पूरे राज्य के नतीजे सामने आना बाकी हैं, लेकिन भवानीपुर से आई यह खबर बंगाल की सियासत में भूचाल लाने के लिए काफी है।

इकदिल (इटावा) कार सवार बदमाशों ने महिलाओं से साढ़े चार लाख के जेवर लूटे

0

इकदिल (इटावा)। नेशनल हाईवे स्थित नगर के पूर्वी तिराहे परमानंद आश्रम के पास रविवार रात कार सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रोक लिया। ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर महिलाओं पर तमंचा लगाकर करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर लूट लिए। वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी समेत अफसरों ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने जल्द ही कार सवार बदमाशों को पकड़कर माल बरामद करने की बात कही है।रविवार थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर मोहन (कराईपुरा) निवासी सरस्वती, सास सुमित्रा, देवरानी संध्या और प्रियंका के साथ महेवा स्थित मैरिज होम से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहीं थीं। ई-रिक्शा गांव के ही प्रहलाद चला रहे थे जिसमें बच्चे भी सवार थे। रात करीब 12:10 बजे जैसे ही ई-रिक्शा आश्रम के पास पहुंचा, तभी बिना नंबर की सफेद कार ने ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। सरस्वती ने बताया कि कार से 20-25 साल के तीन नकाबपोश बदमाश उतरे। उनके हाथों में तमंचा और लोहे की रॉड थीं।बदमाशों ने पहले ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और फिर महिलाओं की कनपटी पर तमंचा सटाकर उनसे से जेवरों से भरा बैग छीनकर भाग गए। पीड़िता ने बताया बदमाश करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर लूट ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और सीओ सिटी अभय नारायण राय, सर्विलांस व एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिलाओं से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Etawah News: भाजपा नेताओं पर जानलेवा हमला, पथराव में कार का शीशा टूटा

0

इटावा। सिविल लाइंस क्षेत्र में रविवार रात भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत व जिलामंत्री सुरेश राजपूत से कुछ लोगों ने रंगदारी मांगते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर चेन लूट ली। साथ ही गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया।घटना के बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आधी रात थाने का घेराव किया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की तलाश जारी है। अवंतीनगर निवासी सतेंद्र राजपूत रविवार रात 10 बजे सिलायता मोड़ पूठन सकरौली में एक स्वागत कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम बेचेलाल की दुकान पर था, जहां उनके साथ भाजपा जिलामंत्री सुरेश राजपूत और रामजीत राजपूत भी थे।कुछ देर बाद वहां अचानक कुछ लोग आए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि दो सगे भाई मनोज राजपूत और सनोज राजपूत अपने साथियों चंद्रभान, होशियार सिंह, उमेश तथा करीब पांच अज्ञात लोगों के साथ आए थे और कथित रूप से रंगदारी की मांगने लगे।

विरोध पर सभी आरोपियों ने हमला कर दिया। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमले में मनोज राजपूत ने सतेंद्र राजपूत के गले से सोने की चेन खींच ली।

वहीं, जब सुरेश राजपूत ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उनके ऊपर पिस्टल और तमंचा तान दिया। आरोपियों ने सुरेश राजपूत की कार पर भी ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नु गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और अफसर मौके पर पहुंचे। हमले की खबर पर भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताते हुए आधी रात सिविल लाइंस थाने पहुंचकर घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने पूरे मामले की जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने सतेंद्र राजपूत की तहरीर के आधार पर मनोज राजपूत, सनोज राजपूत, चंद्रभान, होशियार सिंह और उमेश के साथ ही पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भरथना/ ताखा वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया

0

भरथना/ ताखा। बार एसोसिएशन भरथना व ताखा की बैठक सोमवार को ताखा तहसील में हुई। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने एकमत से न्यायालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और एक दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम ताखा के न्यायालय में पिछले तीन माह से मुकदमे दर्ज नहीं हो रहे हैं। साथ ही न्यायिक एसडीएम के न्यायालय में नियमित पत्रावलियों पर आदेश नहीं लिखे जा रहें और बैक डेट में आदेश पारित किए जाने का भी विरोध किया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि पूर्व में तहसील दिवस में डीएम के दिए आश्वासन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इन्हीं समस्याओं के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके चलते न्यायालयों में कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। बैठक में राकेश सिंह, रामकुमार यादव, सुरेश चंद्र, सुदामा लाल, महावीर सिंह, सुबोध कुमार, विवेक प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; अगले 48 घंटे राजस्थान में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

0

आंधी और बारिश के प्रभाव से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है। साथ ही हीटवेव से भी लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 5 और 6 मई के लिए राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में 15 से अधिक जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर और अजमेर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज हुआ।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आंधी और बारिश की वजह से कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। जयपुर, अलवर, सीकर और पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। कुछ जगहों पर पारा एक ही दिन में 8 डिग्री तक गिरा।मौसम में आए बदलाव का सबसे ज्यादा असर अलवर में देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जयपुर, सीकर, पिलानी, अजमेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक और गंगानगर में तापमान 4 से 6 डिग्री तक नीचे आया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान अलवर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।जयपुर में तेज आंधी और बारिश के बाद अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 33.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। देर रात तक कई इलाकों में तेज हवा और बारिश का दौर जारी रहा। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए।

जोधपुर-अलवर में ओलावृष्टि
जोधपुर के लूणी क्षेत्र में शाम को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को राहत मिली। कोटा में भी दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अलवर में भी लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में तेज गिरावट ला दी।

यूपी में बड़ा हादसा: आसमानी बिजली गिरने से तीन युवकों की मौत, दो खड़े थे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे

0

यूपी के गोरखपुर स्थित खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर गांव में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे रुके दोनों युवक अचानक बिजली की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे के पास बिजली गिरने से 22 वर्षीय राहुल पटवा की मौत हो गई।

पेड़ के लिए नीचे खड़े थे शशिकांत और विकास
जानकारी के अनुसार, खोराबार क्षेत्र के लालपुर टीकर के बिसबिगहा टोला निवासी रामसूरत यादव का बेटा शशिकांत यादव (30) और आशीष यादव का बेटा विकास (32) सोमवार दोपहर बाद गांव से बाहर टहलने गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों एक पेड़ के नीचे रुक गए। इसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शादीशुदा था विकास
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि विकास यादव शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 7 वर्ष और 3 वर्ष है। वहीं शशिकांत यादव अविवाहित था। दोनों के पिता खेती-बारी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

राहुल फोन पर कर रहा था बात, गिर गई बिजली
दूसरी घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौराहे की है। जंगल हकीम नंबर दो स्थित प्रधान कटरा मोहनापुर निवासी राहुल पटवा सोमवार दोपहर करीब एक बजे असुरन चौराहा स्थित अपनी मिट्टी के बर्तनों घड़ा, सुराही और मटका की दुकान पर मौजूद था। वह दुकान पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गोरखनाथ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम
राहुल पटवा की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मां गुड़िया देवी और बहन सुंदरी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अभी भी इस हादसे को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया है। रिश्तेदारों ने बताया कि राहुल के पिता मदन पटवा का निधन करीब तीन साल पहले हो चुका है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर ही थी। वह दुकान चलाने के साथ-साथ ऑटो भी चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से टूट गया है।

Auraiya News: विधानसभा की युवा पार्लियामेंट में औरैया के युवाओं रखे विचार

0

औरैया। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के तहत जिले में चयनित पांच छात्र-छात्राओं को तीन दिन विधानसभा में भाषण देने का मौका दिया गया। उनके भाषण में विकास से लेकर यूथ पर कई विचार शामिल रहे। बाबरपुर की इच्छा सिंह ने केंद्रीय बजट पर भी विचार रखे।औरैया। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के तहत जिले में चयनित पांच छात्र-छात्राओं को तीन दिन विधानसभा में भाषण देने का मौका दिया गया। उनके भाषण में विकास से लेकर यूथ पर कई विचार शामिल रहे। बाबरपुर की इच्छा सिंह ने केंद्रीय बजट पर भी विचार रखे।इसमें बाबरपुर की इच्छा सिंह के साथ ही छात्रा मोना चतुर्वेदी, वेदिका पोरवाल, प्रिंसू यादव व अंजलि पाल का चयन किया गया था। एक से तीन मई के बीच लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में इन छात्राओं ने अपने विचार रखे।

इच्छा सिंह ने बताया कि उन्होंने तिलक महाविद्यालय से स्नातक किया है। वह अभी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। उन्हें तीन मिनट यूथ पार्लियामेंट में बोलने का अवसर मिला। इसमें उन्होंने केंद्रीय बजट-2026 पर बोला। इसमें यूथ के लिए भविष्य को देखते हुई दी गई सौगात से लेकर बदलते परिवेश की जानकारी साझा की। खास तौर पर स्किल डेवलपमेंट व भविष्य बनाने के अवसर को समझाया। अन्य छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए।

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में होगी 58 डॉक्टरों की नियुक्ति

0

औरैया। पिछले दो साल से जिले में मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। पहली बार यहां पर 58 चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी किया है।इतनी संख्या में डॉक्टरों की उपलब्ध हो जाने पर चिकित्सा शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के शुरुआती दिनों में रोजाना की ओपीडी का दायरा महज 500 मरीजों तक सीमित था जो अब बढ़कर तीन हजार के पार चला गया है। यही नहीं एमबीबीएस छात्रों की संख्या भी सौ थी। वहीं दूसरे साल के दाखिले के बाद अब यह संख्या बढ़कर दो सौ हो गई है। ऐसे में चिकित्सा आचार्य के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर डॉक्टरों की संख्या बढ़नी है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में 44 चिकित्सा शिक्षक हैं। ये एमबीबीएस छात्रों की क्लास लेने के साथ ही एसएमसी की स्वास्थ्य सेवाओं में भी सहयोग करते हैं।मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब 58 डॉक्टरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। वेबसाइट पर इसे जारी कर दिया गया है। इसमें मेडिकल कॉलेज में भर्ती को लेकर 15 आचार्य, 21 सह आचार्य व 22 सहायक आचार्य को शामिल किया गया है। साक्षात्कार के बाद अगले दो माह में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

—-

58 डॉक्टरों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। साक्षात्कार के जरिए यह भर्ती पूरी कराई जाएगी। स्टाफ बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई बेहतर हो सकेगी।

-डॉ. मुकेशवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

Auraiya News: आंधी से 13 खंभे, 40 तार टूटे, शहर समेत 200 गांवों की बिजली गुल

0

औरैया। रविवार रात शुरू हुई तेज हवा सोमवार सुबह छह बजे आंधी में बदल गई। इसके चलते जिले में कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। शहर से लेकर अन्य कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 13 बिजली के खंभे टूट गए।40 स्थानों पर पेड़ों की डाल टूटकर गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे शहर के साथ ही करीब 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। आंधी थमने पर लाइनमैनों की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी। दोपहर बाद कार्य पूरा होने पर बिजली बहाल की जा सकी।

औरैया शहर में गुरुहाई मोहल्ले में संकरी गली का पोल टूट गया। ऐसे में आवागमन अवरुद्ध हो गया। इसी तरह नहर पर भी एक पोल टूटा। वहीं कुछ जगह पेड़ गिरने से बिजली लाइनों के तार टूट गए। हवा की रफ्तार कम होने के बाद लाइनमैन मशीनें लेकर मरम्मत में जुटे। दोपहर एक बजे तक काम पूरा हो सका। इसके बाद बिजली बहाल की जा सकी।

इसके अलावा दिबियापुर उपकेंद्र में बिजली के चार पोल टूट गए जबकि सहायल क्षेत्र के गांव दिवरी व एक अन्य गांव में दो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। 15 इंसुलेटर भी खराब हो गए। 500 मीटर केबल तहस-नहस हो गई। वहीं कुदरकोट में 33 केवी लाइन में फॉल्ट से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। सुबह पांच बजे गई बिजली दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद बहाल हो सकी। जनपद के 200 से ज्यादा गांवों में सोमवार को बिजली गुल रही। दोपहर बाद मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं कई गांवों में देर शाम तक भी काम चलता रहा।

कई जगह टूटे तार, एक पोल भी टूटा, रुरुगंज के 20 गांवों में गुल रही बिजली
रुरुगंज। क्षेत्र में आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित हो गई। आंधी के चलते सराय महाजन में एक बिजली के खंभे के साथ कई जगह तार टूट गए। जिससे करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते रुरुगंज, कुसमरा, कटरा, रुरुखुर्द, पुरवा पीताराम, पंडपुर, पुरवा गुमानी, कछपुरा, सराय महाजन, बरके पुरवा, नगला, पतु, नंदपुर, कुंवरपुर और रामनगरिया समेत अन्य गांवों में बिजली नहीं आई।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली विभाग के अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया तेज आंधी के चलते कई जगह लाइन टूट गई थी। जिनको दुरुस्त कराया गया है। कुछ जगहों पर खंभे भी टूट गए हैं। दोपहर बाद बिजली बहाल करा दी गई।
—–
एरवाकटरा में टूटे दो खंभे और फफूंद में भी हुए फॉल्ट
एरवाकटरा फफूंद। एरवाकटरा क्षेत्र के समायन गांव में सोमवार सुबह तेज हवा से दो पोल टूट गए। वहीं सुबह से चल रही तेज हवा के कारण सप्लाई बंद रही। जेई कुलवंत सिंह ने बताया कि समायन गांव में टूटे पोल बदले जा रहे है। वहीं 11 केवी लाइन के किनारे लगे पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम चल रहा है।
दोपहर बाद बिजली बहाल हो सकी। आंधी के चलते फफूंद क्षेत्र में भी कई जगह फॉल्ट हुए। असेनी विद्युत स्टेशन से केशमपुर आई 33 केवी लाइन सुबह 7 बजे से बंद रही। 12 बजे हवा कम होते ही सब स्टेशन पर सप्लाई शुरू हुई। इसके बाद फफूंद कस्बे का फीडर दोपहर 1 बजे शुरू किया गया। लेकिन गांव क्षेत्र के देवरपुर, टीकमपुर, जुआ, भैंसोल फीडर हवा की वजह से चालू नहीं हो सके। दोपहर बाद बिजली बहाल हो सकी।
अटसू क्षेत्र में आठ घंटे गुल रही बिजली, लाइन ब्रेकडाउन
अटसू। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में सोमवार सुबह छह बजे तेज हवा के बाद बड़ी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। उसके बाद विद्युत कर्मियों के द्वारा पेट्रोलिंग करके फॉल्ट सही किया गया। दोपहर 12 बजे विद्युत उपकेंद्र अटसू लाइट मिली। उसके बाद फीडर चेकिंग का काम शुरू हुआ। कई जगह तेज हवाओं के कारण पेड़ की टहनियों टूट कर तारों पर रख गई थी। इसके कारण देहात क्षेत्र के करीब 50 गांव की बिजली आठ घंटे बंद रही।
अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे आंधी के कारण बड़ी लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। दोपहर 12 बजे तक बड़ी लाइन सही हुई। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के फीडर चेक किए गए। कई जगह पेड़ की छोटी-छोटी टहनियां तारों पर रखने के कारण लाइन बंद रही। दोपहर डेढ़ बजे सप्लाई बहाल हुई। दो फीडरों की सप्लाई शाम को बहाल हो सकी। वहीं दलेलनगर में एक बिजली का खंभा टूट जाने से बिजली बाधित रही।
—–
सोमवार सुबह आई आंधी में कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। जिन्हें लाइनमैनों से दुरुस्त कराया गया है। दोपहर बाद सभी जगह बिजली बहाल कराने का प्रयास किया गया है।- सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद

फोटो-39- नहर किनारे गिरे पेड़ से क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन। संवाद