राजधानी लखनऊ में शनिवार को भाजपा कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत अन्य नेता शामिल हो रहे हैं। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक है, जो प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है।
2000 रुपये के नोट को लेकर RBI का नया आदेश जारी… अभी भी है लीगल टेंडर
नेशनल डेस्क: देश में भले ही 2000 रुपये का नोट अब रोज़मर्रा की खरीद–फरोख्त में दिखाई न देता हो, लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में सवाल आज भी बने हुए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने मई 2023 में इस उच्च मूल्यवर्ग के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला किया था। इसके बावजूद यह नोट आज भी कानूनी तौर पर मान्य मुद्रा है, यानी इसकी वैल्यू खत्म नहीं हुई है।
RBI लगातार यह कह रहा है कि जिनके पास अभी भी 2000 रुपये के नोट रखे हैं, वे उन्हें जल्द से जल्द सिस्टम में वापस लाएं। दिलचस्प बात यह है कि वापसी प्रक्रिया शुरू होने के दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी करीब 6,000 करोड़ रुपये के नोट अब भी सर्कुलेशन में मौजूद हैं।
क्यों हटाए जा रहे हैं पुराने नोट?
रिजर्व बैंक के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया उसकी ‘clean note policy’ का हिस्सा है। इस नीति का मकसद ऐसे नोटों को धीरे-धीरे सिस्टम से हटाना है, जिनका इस्तेमाल आम लेनदेन में बहुत कम हो गया है। 2000 रुपये के नोटों की छपाई भी 2018-19 के वित्त वर्ष के बाद बंद कर दी गई थी, क्योंकि लोग रोज़मर्रा के लेनदेन में इन्हें कम इस्तेमाल कर रहे थे। RBI के आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 98.37 प्रतिशत 2000 रुपये के नोट बैंकिंग सिस्टम में लौट चुके हैं। यानी ज्यादातर नोट जमा हो चुके हैं, लेकिन अब भी कुछ लोग इन्हें घर या कारोबार में संभालकर बैठे हैं।
क्या अब भी वैध हैं 2000 के नोट?
इस सवाल को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम है। रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि 2000 Rupee Notes अब भी लीगल टेंडर हैं। हालांकि, अधिकतर बैंक शाखाएं और रिटेल आउटलेट इन्हें सामान्य लेनदेन में स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं कि नोट बेकार हो गए हैं, बल्कि उन्हें सही प्रक्रिया के तहत जमा कराना जरूरी है।
कहां और कैसे करा सकते हैं जमा?
कमर्शियल बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा कराने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 को खत्म हो चुकी है। फिलहाल यह सुविधा केवल RBI के 19 निगम कार्यालयों में उपलब्ध है। ये कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, नई दिल्ली, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में स्थित हैं। उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ में यह सुविधा मौजूद है।
अगर आप खुद RBI ऑफिस नहीं जा सकते, तो डाकघर के माध्यम से भी अपने 2000 रुपये के नोट रिजर्व बैंक के निगम कार्यालय में भेजकर उन्हें अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
RBI के एक सर्कुलर के मुताबिक, नोट जमा कराने के लिए पहचान पत्र और बैंक अकाउंट की जानकारी जरूरी है। आमतौर पर आधार कार्ड को आईडी प्रूफ के तौर पर स्वीकार किया जा रहा है। RBI कार्यालय में एक फॉर्म दिया जाता है, जिसे भरकर नोटों और दस्तावेजों के साथ जमा करना होता है, ताकि रकम सही खाते में क्रेडिट की जा सके।
घबराने की जरूरत नहीं
बहुत से लोग यह सोचकर परेशान हैं कि कहीं देर हो जाने की वजह से उनके नोट रिजेक्ट न हो जाएं या उनकी कीमत कम न हो जाए। रिजर्व बैंक ने साफ कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। 2000 रुपये के नोट की वैल्यू पूरी तरह सुरक्षित है। RBI ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों में न आएं और अपने नजदीकी RBI निगम कार्यालय में बनाए गए विशेष एक्सचेंज काउंटरों का इस्तेमाल करें।
गौरतलब है कि 2000 रुपये के नोट नवंबर 2016 में Reserve Bank of India Act, 1934 की धारा 24(1) के तहत जारी किए गए थे। नोटबंदी के बाद नकदी की जरूरत को पूरा करने के लिए इन्हें लाया गया था, लेकिन समय के साथ इनका इस्तेमाल कम होता चला गया। अब RBI इन्हें व्यवस्थित तरीके से सिस्टम से बाहर कर रहा है—बिना जनता को किसी नुकसान के।
घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बाधित; 177 उड़ानों को रद्द किया गया
नेशनल डेस्क: दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार को उड़ान परिचालन बाधित हुआ और इस कारण कम से कम 177 उड़ानों को रद्द कर दिया गया और 500 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत कुल 177 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें प्रस्थान और आगमन दोनों शामिल हैं। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ के अनुसार, हवाई अड्डे पर लगभग 500 उड़ानों के परिचालन में देरी हुई।
शुक्रवार दोपहर को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि वह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के साथ मिलकर काम कर रहा है और वास्तविक समय के मौसम पूर्वानुमान के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं। दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक ‘डीआईएएल’ ने शाम 7.10 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बिना किसी व्यवधान के सामान्य रूप से चल रहा है।” एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसने दिल्ली से पुणे, रांची, इंदौर, पटना, गोवा, वाराणसी और जोधपुर सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं, साथ ही कुछ अन्य सेवाएं भी रद्द की हैं।
एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये उड़ानें कोहरे की वजह से रद्द की गईं। इंडिगो ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली एनसीआर, अमृतसर, जबलपुर और जालंधर में आज सुबह भी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। इसने कहा, ‘‘दृश्यता के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ान कार्यक्रम में बदलाव हुए हैं, और परिस्थितियों में बदलाव के चलते परिचालन सामान्य से धीमा हो सकता है। हमारी जमीनी टीम सुरक्षा और दृश्यता संबंधी आवश्यकताओं के अनुपालन को प्राथमिकता दे रही हैं।”
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डीआईएएल) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करती है, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और आमतौर पर यहां प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पूल पार्टी में लड़कियों के साथ नहाते दिखे, मशहूर हस्तियों की तस्वीरें उजागर
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के सबसे चर्चित से+क्स-तस्करी मामलों में से एक, जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच ने एक बार फिर दुनिया भर में हलचल मचा दी है। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे जांच से संबंधित लगभग तीन लाख दस्तावेज और तस्वीरें सार्वजनिक कीं। इन रिकॉर्ड्स में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानी-मानी हस्तियों की महिलाओं और नाबालिगों के साथ मौजूदगी को लेकर तस्वीरें और विवरण सामने आए हैं, जिसने राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक नई बहस छेड़ दी है।
क्लिंटन की तस्वीरों पर विवाद, सफाई भी आई
जारी सामग्री में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें वे महिलाओं के साथ पूल पार्टी और सामाजिक आयोजनों में नजर आ रहे हैं। इन खुलासों के बाद क्लिंटन की ओर से प्रतिक्रिया दी गई। उनकी प्रवक्ता एंजेल उरेना ने स्पष्ट किया कि क्लिंटन को एपस्टीन के अपराधों की जानकारी नहीं थी और जैसे ही सच्चाई सामने आई, उन्होंने उससे किसी भी तरह का संपर्क खत्म कर लिया था। बयान में यह भी कहा गया कि कुछ लोग सच्चाई जानने के बावजूद एपस्टीन के करीब बने रहे, लेकिन क्लिंटन ने ऐसा नहीं किया।
HIV Children: ब्लड ट्रांसफ्यूजन से 6 बच्चे HIV पॉजिटिव, NHRC ने पूरे देश में जारी किया नोटिस
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के सतना जिले से सामने आए एक गंभीर स्वास्थ्य मामले ने देशभर की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान कम से कम छह बच्चों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद न केवल राज्य सरकार हरकत में आई है, बल्कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस मामले को गंभीर मानते हुए पूरे देश में नोटिस जारी कर दिया है।
NHRC ने खुद लिया संज्ञान, सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस घटना पर स्वतः संज्ञान (सुओ मोटो) लिया है। आयोग ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश के अन्य हिस्सों से भी उसके संज्ञान में आई हैं। इसी को देखते हुए NHRC ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को नोटिस भेजकर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
इन रिपोर्ट्स में यह बताना होगा कि:
इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं
दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई या प्रस्तावित है
ब्लड ट्रांसफ्यूजन सिस्टम की निगरानी कैसे की जा रही है
सतना के सरकारी अस्पताल में हुआ मामला
यह मामला सतना जिले के सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय अस्पताल से जुड़ा है। यहां इलाज करा रहे छह बच्चे, जिन्हें नियमित रूप से खून चढ़ाया जा रहा था, जांच में HIV पॉजिटिव पाए गए। बताया गया है कि ये सभी बच्चे थैलेसीमिया जैसी बीमारी से पीड़ित थे, जिसमें बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत होती है। जनवरी से मई के बीच बच्चों में HIV संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन यह मामला अब सामने आया है।
राज्य सरकार की कार्रवाई: तीन अधिकारी सस्पेंड
मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने तत्काल कदम उठाए हैं।
राज्य सरकार ने:
ब्लड बैंक के प्रभारी अधिकारी
दो लैब टेक्नीशियनों
को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक प्रारंभिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसे मामले की जांच के लिए गठित किया गया था।
अन्य अस्पतालों में भी जांच की आशंका
16 दिसंबर की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि:
क्या इन बच्चों को किसी और अस्पताल में भी रक्त चढ़ाया गया था
क्या संक्रमित रक्त की सप्लाई कहीं और तो नहीं हुई
इसी के साथ, संबंधित अस्पताल ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लापरवाही कहां और कैसे हुई।
Assam rail accident: राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
नेशनल डेस्क: असम के जमुनामुख के सानरोजा इलाके में एक भयानक रेल हादसा शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे हुआ, जिसने न केवल लोगों को हिला कर रख दिया बल्कि वन्यजीवन के लिए भी गंभीर संकट पैदा कर दिया। खबर है कि सैरांग से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अचानक हाथियों के एक झुंड से टकरा गई।
हादसे का विवरण
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में 8 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ हाथियों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। यह झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, जिससे ट्रेन और हाथियों की टक्कर हुई।
यातायात पर असर
इस हादसे के बाद रेल मार्ग पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का मार्ग बदलकर परिचालन किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि प्रभावित लोगों को समय पर जानकारी मिल सके।राहत और बचाव कार्य
रेलवे और राज्य प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। मौके पर रेलवे और वन विभाग की टीमें सक्रिय हैं, ताकि घायल हाथियों और ट्रेन यात्रियों की सहायता सुनिश्चित की जा सके।
वन्यजीवन और सुरक्षा पर चिंता
इस हादसे ने न केवल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाया है, बल्कि वन्यजीवन और मानव-संरक्षण क्षेत्र के बीच संतुलन पर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेलवे ट्रैक और हाथियों के आवास क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
*1* WHO: पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन का समापन, पीएम मोदी बोले- योग ने विश्व को दिखाया सामंजस्य का मार्ग
*2* इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने समिट की सफलता को वैश्विक दृष्टिकोण महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में योग भी शामिल है। योग ने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, संतुलन और सामंजस्य का मार्ग दिखाया है
*3* पीएम मोदी का आज पश्चिम बंगाल और असम का दौरा, बंगाल में ₹3200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे, असम में एयरपोर्ट टर्मिनल का इनॉगरेशन
*4* संसद के शीतकालीन सत्र में 8 बिल पास, कांग्रेस का आरोप- शुरुआत टैगोर के और अंत महात्मा गांधी के अपमान से हुआ
*5* तमिलनाडु-गुजरात में एसआईआर के तहत ड्राफ्ट सूची जारी, दोनों राज्यों में हटाए गए डेढ़ करोड़ से अधिक मतदाता
*6* राहुल जर्मनी में बोले-RSS के लिए सच्चाई नहीं, शक्ति जरूरी, उनके प्रमुख यह खुले तौर पर कह रहे, यही उनमें और कांग्रेस में अंतर
*7* 4.62 करोड़ कैश, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना मिला; डंकी रूट केस में दिल्ली के ट्रैवल एजेंट पर ED का शिकंजा
*8* सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा ऐक्शन, युवराज-सोनू सूद समेत कई हस्तियों की प्रॉपर्टी जब्त
*9* ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की है
*18* भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे एयरबेस पर होंगे अपाचे हेलिकॉप्टर तैनात, जैसलमेर में हुए 2 युद्धाभ्यास में थे शामिल; एक साथ 256 टारगेट सकते है ट्रैक
*11* बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री माणिकराव कोकाटे को एक सरकारी हाउसिंग स्कीम से जुड़े धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में जमानत दे दी और उनकी दो साल की जेल की सजा को निलंबित कर दिया। बुधवार को कोकाटे से मंत्रालयों का प्रभार वापस ले लिया गया था
*12* महाराष्ट्र: निकाय चुनाव को लेकर ठाकरे ब्रदर्स अगले सप्ताह करेंगे गठबंधन का एलान; बीएमसी पर अभी भी फंसा है पेच
*13* यूपी: सीएम योगी बोले- अखिलेश की माफिया के साथ तस्वीरें, जांच होने दीजिए…दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा
*14* कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने एक बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाई कमांड की सहमति से एक समझौता किया है। शिवकुमार ने जोर देकर कहा कि दोनों नेता इस आपसी सहमति और आलाकमान के फैसले का पूरी तरह पालन करेंगे।
*15* बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़की, छात्र नेता का शव पहुंचने के बाद ढाका में आगजनी; दावा- मुख्य आरोपी भारत भागा, बॉर्डर पर भारतीय सेना अलर्ट
*16* एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में सबसे बड़ा खुलासा, लड़कियों के साथ पूल में नहाते दिखे क्लिंटन, माइकल जैक्सन की भी तस्वीरें; 5 सेट में 3 लाख दस्तावेज जारी
*17* U-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबला रविवार को, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया; आरोन जॉर्ज-विहान मल्होत्रा की फिफ्टी
*18* भारत ने लगातार 8वीं टी-20 सीरीज जीती, साउथ अफ्रीका को 5वें मैच में 30 रन से हराया; तिलक-पंड्या की फिफ्टी; चक्रवर्ती को 4 विकेट
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप भी व्यस्त रहने से थकान महसूस कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित करना पड़ेगा जिससे अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। लक्ष्य की तरफ ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आपको दोस्त बनाना पसंद है ये आपके हित में ही रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है । आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
YouTuber अनुराग द्विवेदी के घर ED का छापा, करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां जब्त… इस मामले में एक्शन तेज
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के मशहूर यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट विश्लेषक अनुराग द्विवेदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उनके लखनऊ स्थित नवाबगंज आवास पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने करोड़ों रुपये की लग्जरी कारें जब्त कीं। जब्त की गई गाड़ियों में करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सहित कुल पांच महंगी कारें शामिल हैं। सभी वाहनों को ईडी ने अपने कब्जे में लेकर लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में खड़ा करा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी ने अनुराग के उन्नाव और लखनऊ में ठिकानों समेत नौ जगहों पर छापे मारे।ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत शुरू की गई जांच के तहत की है। एजेंसी का आरोप है कि अनुराग द्विवेदी ने हवाला नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों और बिचौलियों के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध वित्तीय लेन-देन किए। जांच एजेंसी के अनुसार, इस कथित काली कमाई का इस्तेमाल विदेशों में निवेश करने में किया गया। दुबई का निवेश भी इसमें शामिल है। इस समय वह दुबई में ही रह रहा है।दुबई कनेक्शन पर ईडी की नजर
सूत्रों के मुताबिक, अनुराग द्विवेदी ने दुबई में कई अचल संपत्तियां खरीदी हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से दुबई में ही रह रहे थे। हाल ही में क्रूज पर दुबई में की गई उनकी भव्य शादी भी चर्चा में रही थी। इसी हाई-प्रोफाइल जीवनशैली और अचानक बढ़ी संपत्ति ने जांच एजेंसियों का ध्यान उनकी ओर खींचा। इस कार्रवाई में लखनऊ जोन की ईडी टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही।
क्रिसमस और न्यू ईयर पर लखनऊ मेट्रो का तोहफा, रात 12 बजे तक चलेगी ट्रेन
अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: दिसंबर का महीना जैसे-जैसे बीत रहा है, वैसे-वैसे ठंड और कोहरे का सितम लोगों को सताने लगा है, लेकिन उसके बावजूद लोग क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टी का प्लान अभी से तैयार में करने लगे हैं। साल के अंत में इन दोनों ही मौकों पर लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ घूमने निकलते हैं। इस अवसर पर सबसे ज्यादा लोग हजरतगंज की ओर रुख करते हैं। इसे देखते हुए लखनऊ मेट्रो ने भी विशेष तैयारियां कर ली हैं। मेट्रो प्रशासन ने रात 12 बजे तक मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
दरअसल, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर की रात 12 बजे न्यू ईयर का जश्न मनाया जाएगा। इन दोनों ही मौकों पर लोग सुबह से ही घूमना-फिरना शुरू कर देते हैं और शाम होते ही होटल, क्लब, बार, पार्क, मॉल और खासकर हजरतगंज में लगातार भीड़ बढ़ती चली जाती है। इसमें से अधिकतर लोग मेट्रो ट्रेन का सफर करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि 25 और 31 दिसंबर को लखनऊ में मेट्रो ट्रेन रात 12 बजे तक चलेगी। आम दिनों में मेट्रो ट्रेन सुबह 6 बजे से रात 10.30 बजे तक चलती है, लेकिन यात्रियों का खास ख्याल रखते हुए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। दोनों दिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक चलेगी।
मेट्रो में सेंटा क्लॉज बच्चों को टॉफी और गिफ्ट देगा
इस मौके पर सेंटा क्लॉज की मूवमेंट रहेगी। वो स्टेशन और ट्रेन में सफर के दौरान घूम-घूमकर बच्चों को टॉफी और गिफ्ट बांटेंगे। म्यूजिक बैंड परफॉर्मेंस भी होगा। साथ ही क्रिसमस ट्री भी लगाया जाएगा। म्यूजिक बैंड का आयोजन हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर होगा। बता दें कि मेट्रो ट्रेन लखनऊ की लाइफ लाइन बन चुकी है। लोग जाम के झाम से निजात पाने के लिए अधिकतर लोग मेट्रो से ही सफर करते हैं। इन मौकों पर बड़ी संख्या में लोग मेट्रो से सफर करते हैं, जिससे रिकॉर्ड बनते और टूटते भी हैं। राहगीर भी सुरक्षित और आरामदायक सफर का आनंद लेते हैं।

