Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 3

Jaipur: ‘शिक्षिका से मदद मांगती रही मासूम…पर नहीं सुनी बात’; अमायरा केस का नया फुटेज देख रो पड़े माता-पिता

0

जयपुर के मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा अमायरा की मौत के करीब आठ महीने बाद एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मृतक छात्रा के परिजनों का दावा है कि करीब आठ मिनट के फुटेज में अमायरा कई बार अपनी क्लास टीचर से बात करने और मदद मांगने की कोशिश करती नजर आती है। वहीं, पुलिस का कहना है कि चार्जशीट जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही दाखिल की गई है।

परिजनों का दावा- वीडियो में बच्ची दिख रही है परेशान
अमायरा के परिवार के अनुसार, वीडियो की शुरुआत में वह सामान्य रूप से अपनी कक्षा में प्रवेश करती दिखाई देती है। इसके बाद अन्य छात्र भी कक्षा में पहुंचते हैं। कुछ देर बाद वह अपनी एक सहेली के साथ डांस क्लास में जाती है और सामान्य गतिविधियों में हिस्सा लेती है।

परिजनों का कहना है कि डांस क्लास से लौटने के बाद कक्षा का माहौल बदलता नजर आता है। उनका आरोप है कि कुछ छात्र डिजिटल स्लेट पर कुछ लिखकर अमायरा को दिखाते हैं, जबकि स्कूल में ऐसी स्लेट लाने की अनुमति नहीं थी। परिवार का दावा है कि इसके बाद बच्ची असहज और मानसिक रूप से परेशान दिखाई देती है।

‘कई बार शिक्षिका के पास गई, लेकिन बात नहीं सुनी गई’
परिजनों के मुताबिक, वीडियो में अमायरा कई बार अपनी सीट से उठकर क्लास टीचर के पास जाती है और उनसे बातचीत करती हुई दिखाई देती है। इसी दौरान एक अन्य छात्र भी शिक्षिका से अमायरा की ओर इशारा करते हुए कुछ कहता है। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद बच्ची की बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। वीडियो में वह दोबारा शिक्षिका के पास जाती है, लेकिन उसे वापस सीट पर भेज दिया जाता है। कुछ देर बाद वह फिर शिक्षिका से बात करने पहुंचती है और उसके बाद कक्षा से बाहर निकल जाती है।

सीसीटीवी में दिखा क्लास से बाहर निकलने का घटनाक्रम
परिजनों के अनुसार, फुटेज में अमायरा कक्षा से निकलकर कॉरिडोर के रास्ते तेजी से सीढ़ियों की ओर जाती दिखाई देती है। इसके बाद वह चौथी मंजिल तक पहुंचती है, जहां बाद में वह दर्दनाक घटना हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

चार्जशीट पर उठाए सवाल
अमायरा के पिता विजय मीणा और मां शिवानी ने पुलिस की चार्जशीट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जांच अधूरी रही और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराएं शामिल नहीं की गईं। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी केवल लापरवाही और सबूत छिपाने जैसे आरोपों तक सीमित कर दी गई, जबकि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी।
पुलिस का पक्ष
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने कहा कि चार्जशीट जांच के दौरान मिले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत में वही आरोप प्रस्तुत किए गए हैं, जो जांच में स्थापित हुए। अब मामले में अंतिम फैसला न्यायालय उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर करेगा।

हाईकोर्ट जाने की तैयारी
परिजनों ने कहा है कि वे अदालत में पुलिस की चार्जशीट का विरोध करेंगे और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। राजस्थान अभिभावक संघ ने भी परिवार का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

चढ़ावा चोरी मामला: आखिर टिन्नू यादव को किसने थमाई हुंडियों की चाभी? SIT रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

0

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच भले ही अभी चल रही है। इसकी परिणति क्या होगी़, यह तो नहीं पता, लेकिन सार्वजनिक हुई एसआईटी रिपोर्ट के तथ्यों पर कई ज्वलंत प्रश्न उठ खड़े किए जा रहे हैं। इसका उत्तर दे पाना शायद जांच एजेंसी के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए भी आसान नहीं होगा।रामलला का दर्शन करने आए मध्य प्रदेश के अभिषेक शर्मा ने ट्रस्ट से सवाल किया कि टिन्नू इतना शक्तिशाली कैसे बना। उसे हुंडियों की चाभी सौंपने वालों का नाम भी सार्वजनिक होना चाहिए। रिपोर्ट में बाकायदा स्पष्ट है कि रामशंकर यादव टिन्नू के पास हुडियों की चाभियां थी, वह भी बिना लिखित आदेश के।

 

 

दिल्ली से गुजरात तक बारिश से थमी जिंदगी, यूपी में 19 लोगों ने गंवाई जान; आज 17 राज्यों में IMD का अलर्ट

0

नई दिल्ली। मानसूनी बारिश ने गुरुवार को देश के कई हिस्सों में राहत के साथ ही व्यापक स्तर पर नुकसान पहुंचाया। भारी वर्षा से सामान्य जन जीवन थम गया। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कई स्थानों में जलभराव, सड़कों में गड्ढे होने, पेड़ गिरने और अन्य तरह की घटनाएं सामने आई।

बस्ती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल बस्ती दौरा

0

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल बस्ती दौरा प्रस्तावित है। सीएम विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं और लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। प्रशासन ने रूट डायवर्जन जारी किया है।

आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र में सांप के काटने से ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत

0

आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र में सांप के काटने से ढाई साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर में खेल रहा था, तभी सांप ने काट लिया।

 

जालौन बीजेपी नेता पुष्पेंद्र सेंगर पर रास्ते पर कब्जे का आरोप

0

जालौन: बीजेपी नेता पुष्पेंद्र सेंगर पर रास्ते पर कब्जे का आरोप लगा है। व्यापारी ने आरोप लगाया कि दुकान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया और रास्ता खोलने के बदले रुपये मांगे गए

प्रयागराज डीएलएड 2026 के पहले चरण का पंजीकरण समाप्त

0

प्रयागराज: डीएलएड 2026 के पहले चरण का पंजीकरण समाप्त हो गया है। अब तक 10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रदेश में डीएलएड की करीब 2.39 लाख सीटें उपलब्ध हैं।

 

गाजियाबाद इंदिरापुरम के नीतीखंड इलाके में बारिश का पानी बेसमेंट में गया भर

0

गाजियाबाद: इंदिरापुरम के नीतीखंड इलाके में बारिश का पानी बेसमेंट में भर गया। कई फ्लैट्स के बेसमेंट तालाब में तब्दील हो गए और गाड़ियां पानी में डूब गईं।

आगरा ताजमहल में सावन के दौरान जलाभिषेक की मांग

0

आगरा ताजमहल में सावन के दौरान जलाभिषेक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टल गई है। अब मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*ट्रम्प की धमकी के बाद ईरान पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक, कई शहरों में धमाके; सीजफायर खत्म; होर्मुज में जहाजों पर ईरानी हमले के बाद एक्शन, रेलवे ब्रिज उड़ाया, चाबहार में बिजली आपूर्ति ठप… अमेरिकी हमलों से दहला ईरान*

 

*अपराधी और हत्यारे हैं ट्रंप’: अमेरिकी हमलों पर भड़का ईरान, लगाया समझौते के उल्लंघन का आरोप;*

 

*मॉनसून या आफत की बरसात, नदियों ने दिखाया रौद्र रूप, कहीं खिसके पहाड़ तो कहीं ढही बिल्डिंगें; फ्लाइटें डायवर्ट-रेल सेवाएं प्रभावित*

 

*1* पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, वंदे मातरम से स्वागत:* आज 40 हजार भारतवंशियों को संबोधित करेंगे; ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ बैठक, ट्रेड डील पर बातचीत संभव

 

*2* पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे में भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच सहयोग को रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखलाओं जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर जोर रहने की संभावना है

 

*3* पश्चिम एशिया संकट: वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों से भारत चिंतित; ईरान-अमेरिका से की संयम बरतने की अपील

 

*4* पश्चिम एशिया में व्यापारिक तेल टैंकरों पर हमलों और अमेरिका-ईरान के बीच शुरू हुई सीधी सैन्य भिड़ंत से महायुद्ध का खतरा बढ़ गया है। भारत ने इस पर कड़ी चिंता जताते हुए साफ कहा है कि वैश्विक व्यापार, कच्चे तेल की सप्लाई और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों को तुरंत युद्ध रोककर कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहिए।

 

*5* DRDO को बड़ी कामयाबी: पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, स्वदेशी रक्षा तकनीक में अहम उपलब्धि हासिल

 

*6* अगले वर्ष तक सभी राज्य मुख्यालयों पर शुरू होंगे FRRO कार्यालय, 62 एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

 

*7* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई बार ‘घोटाले’ होने के बावजूद सरकार आंखें मूंदे बैठी है और आराम से सो रही है। उसके लिए लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत की कोई कीमत नहीं है

 

*8* सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

 

*9* 2027 में NEET परीक्षा 6 दिन चलेगी, कम्प्यूटर बेस्ड होगी, 1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, पेपर लीक विवाद के बाद बदलाव की तैयारी

 

*10* ममता ने घर के बाहर 3 लोगों को थप्पड़ मारा: TMC की रैली में BJP कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके, चोर-चोर के नारे लगाए

 

*11* साथ रहो या भाजपा में जाओ’: TMC के बागी नेताओं पर भड़कीं ममता बनर्जी,बोलीं- विश्वासघात से बढ़े BJP के हौसले

 

*12* पंजाब कांग्रेस में कलह, हाईकमान का चन्नी से किनारा, खड़गे, राहुल-प्रियंका ने मिलने का टाइम नहीं दिया; एक्सपर्ट बोले- पूर्व CM के लिए 2 दिन अहम

 

*13* यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर 13kg सोना,9kg चांदी मिली, विजिलेंस के छापे में हीरे भी मिले; दीवारों-पैकेटों में छिपाया था 1.62 करोड़ कैश

 

*14* प्रदूषित हवा में सांस ले रही दुनिया की 99% आबादी, कई देशों में 2030 का स्वास्थ्य लक्ष्य खतरे में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वर्ल्ड हेल्थ स्टेटिस्टिक्स 2026 रिपोर्ट हैरान करने वाली है। इसके मुताबिक, दुनिया की 99 प्रतिशत आबादी अब भी सुरक्षित सीमा से अधिक प्रदूषित हवा में सांस ले रही है। वर्ष 2021 में 66 लाख मौतें घरेलू और बाहरी वायु प्रदूषण से जुड़ी थीं।

 

*15* देशभर में मानसून का कहर: गुजरात-महाराष्ट्र में बारिश से त्राहि-त्राहि, दिल्ली से केरल तक कई राज्यों में अलर्ट

 

*16* भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा टी-20 आज; वैभव सूर्यवंशी 2 मैचों में सिर्फ 27 रन बना सके।