Saturday, August 22, 2026
Home Blog Page 3

बैंक लॉकर से चोरी पर कौन करेगा भरपाई, जानिए आरबीआई के नियम

0

नई दिल्ली: देश में बड़ी संख्या में लोग बैंकों की ओर से लाकर सेवा लेते हैं। इन लाकर में लोग अपने गहने, सोने-चांदी और जरूरी दस्तावेजों को रखते हैं। लोगों का मानना होता है कि उनका सामान बैंक के लाकर में सुरक्षित रखा है। लेकिन कई बार बैंक में चोरी, डकैती या आगजनी की घटना से लोगों का सामान गायब या उसके नुकसान हो जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामान को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

क्या कहता है आरबीआई

आरबीआई ने लाकर और उसमें रखे सामान की सुरक्षा को लेकर नियम बना रखे हैं। इनके अनुसार, अगर बैंक की लापरवाही के कारण लाकर या उसमें रखे सामान को नुकसान होता है तो बैंक को ग्राहक को मुआवजा देना ही होगा। अगर बैंक में सेंधमारी, चोरी, डकैती हो जाती है या बैंक की इमारत गिर जाती है, आग लग जाती है, या फिर बैंक का ही कोई कर्मचारी धोखाधड़ी करता है, तो ऐसी स्थिति में बैंक पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। आरबीआई के नियमों के अनुसार, ऐसी घटनाओं के मामले में बैंक को ग्राहक को लाकर के सालाना किराये का 100 गुना तक मुआवजा देना होगा। उदाहरण के लिए: यदि लाकर का किराया दो हजार रुपये सालाना है तो बैंक को अपने ग्राहक को दो लाख रुपये तक का मुआवजा देना होगा।

इन परिस्थियों में नहीं मिलेगा मुआवजा

 भूकंप, बाढ़, आकाशीय बिजली या तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा के कारण लाकर या उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचता है तो बैंक इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
 अगर ग्राहक ने खुद अपना लाकर ठीक से बंद नहीं किया है। पासवर्ड शेयर कर दिया या चाबी खो दी और उस वजह से सामान गायब हुआ, तो इसका जिम्मा बैंक पर नहीं डाला जा सकता।

चढ़ावा चोरी: विवेचक ने फिर नहीं दी खाता सत्यापन की रिपोर्ट, 25 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला

0

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में आरोपित पूर्व बैंककर्मी सुभाषचंद्र श्रीवास्तव के पेंशन खाते में लेनदेन के सत्यापन की स्थिति को विवेचक सीओ आशुतोष तिवारी मंगलवार को भी स्पष्ट नहीं कर सके।

न्यायालय में अर्जी देकर उन्होंने कहा कि आरोपित सुभाष ने बैंक खातों से 16 अक्टूबर 2025 को 30 हजार रुपये कैश जमा किया था, जो संदिग्ध पाया गया है। उक्त धनराशि एवं आरोपित के अन्य बैंक खातों के संबंध में विवेचना प्रचलित है और जांचोपरांत न्यायालय को अवगत कराया जाएगा।

विवेचक की इस अर्जी पर आरोपित के अधिवक्ता डिप्टी लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल कुलशेखर सिंह ने आपत्ति जताई, जिस पर विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा ने पत्रावली को आदेश हेतु सुरक्षित करते हुए 25 अगस्त की तारीख तय कर दी है।

प्रकरण में विवेचक ने पहले ही मौका मांगते हुए श्रावण मेले में व्यस्तता का हवाला दिया था। इस पर न्यायालय ने उन्हें अंतिम मौका प्रदान करते हुए पत्रावली मंगलवार को नियत की थी।

कोर्ट ने 13 अगस्त को पूरी रिपोर्ट मांगी थी

बीती 11 अगस्त को विवेचक ने सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते में संदिग्ध बताए जा रहे पांच-पांच लाख रुपये के लेनदेन के विषय में अपनी आख्या दी थी, लेकिन पहले तो एक लाख रुपये की प्रविष्टि का सत्यापन जारी होने की बात कही, मंगलवार को उन्होंने 30 हजार रुपये की प्रविष्टि को संदिग्ध करार देते हुए जांच जारी होने की बात कह दी।

हालांकि न्यायालय ने विवेचक को 13 अगस्त को तलब कर पूरी रिपोर्ट भी मांगी थी। इस बीच दोनों पक्षों को अपने-अपने पक्ष में विधि व्यवस्थाओं को प्रस्तुत करने का भी अवसर दिया गया है।

आगरा, सीए रेहान खान के ठिकानों पर आयकर का छापा,

0

आगरा, सीए रेहान खान के ठिकानों पर आयकर का छापा, कालामहल फर्म, माल का बाजार दफ्तर पर जांच, घर-दफ्तर में कई घंटे तक दस्तावेजों की पड़ताल, सीए रेहान खान को अपने साथ ले गई टीम, देशभर में 36 प्रोफेशनल्स, 394 संस्थाओं पर जांच, मामले में हवाला कनेक्शन की भी जांच जारी

देहरादून, देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,

0

देहरादून, देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल, भर्ती, देशी तमंचा, खोखा कारतूस, स्कूटी बरामद, घायल बदमाश आकाश थाना रायपुर का निवासी, हरबंसवाला बैरियर पर हुई पुलिस मुठभेड़

 

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0

दिल्ली, दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन, कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल, जापान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स संग सीएम की होंगी बैठकें, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा, जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश को आमंत्रित करेंगे

दिल्ली, आज 19 अगस्त को दिल्ली में बड़ा परिवहन कार्यक्रम

0

दिल्ली, आज 19 अगस्त को दिल्ली में बड़ा परिवहन कार्यक्रम, सुबह 11 बजे विवि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम, 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी, दिल्ली में शुरू होगी लेडीज स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-करनाल अंतरराज्यीय ई-बस सेवा का होगा उद्घाटन, राजघाट डिपो-1 में EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन, LG तरनजीत सिंह, CM रेखा गुप्ता कार्यक्रम में होंगी शामिल

दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय ड्रग-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

0

दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय ड्रग-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, NCB ने दिल्ली-NCR में किया भंडाफोड़, 4 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया, भारत में अनधिकृत रूप से भी रुके थे विदेशी, ड्रग्स तस्करी में शामिल होने का आरोप है, लगभग ₹15 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। व्यस्त रहोगे व स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

 

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

लखनऊ टुडे, 18 अगस्त – आपके काम की खबर:जूनियर असिस्टेंट भर्ती अभ्यर्थी UPSSSSC पहुंचेंगे, LU में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन

0

नमस्कार लखनऊ, मुस्कुराइए, आज 18 अगस्त, दिन मंगलवार है…

हम आपके लिए आज के इवेंट और आपसे जुड़ी काम की बातें लेकर आए हैं। इसमें बता रहे हैं कि शहर में कहां और क्या-क्या हो रहा है। बिजली किन इलाकों में कटेगी, पानी किन इलाकों में नहीं आएगा। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स कहां हो रहे हैं। शहर का मौसम, सिटी का ट्रैफिक, सिनेमा, स्कूल-कॉलेज से जुड़ी जानकारियां भी हैं।

पढ़िए क्या कुछ हैं, आपके काम की बातें…

सुविधाएं, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं…

कहां बिजली, कहां पानी की सप्लाई बाधित सूचना अपडेट की जा रही है।
डायवर्जन विकासनगर में गुलाचीन मंदिर जाने वाली डबल लेन सड़क धंसी है। पूरी सड़क बंद कर दी गई है। वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा।
आज के इवेंट…
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/खेल
  • स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रेसवार्ता, गोमतीनगर स्थित आवास पर, दोपहर 12:30 बजे।
  • कनिष्ठ सहायक भर्ती के 5512 अभ्यर्थी UPSSSC मुख्यालय पहुंचेंगे, सुबह 10 बजे।
  • समाजवादी छात्रसभा से जुड़े छात्र यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, लखनऊ विश्वविद्यालय का गेट नंबर-1, दोपहर 2 बजे।
नगर निगम के जोनल अधिकारियों/जोनल सेनेटरी अधिकारियों के नंबर जोन-1. ओम प्रकाश 9450234748

जोन-2 संजय यादव – 8810721613

जोन-3. आकाश कुमार- 9415497173

जोन-4. शिल्पा कुमारी-7905596057

जोन-5. विनीत कुमार सिंह-8810708583

जोन-6. अमरजीत यादव-7388514375

जोन-7. रामेश्वर सिंह -8810721622

जोन-8. विकास सिंह- 8810726009

टोल फ्री नंबर- 1533.

वॉर रूम नंबर – 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914

पेट लाइसेंस बनवाने के लिए – जयंत सिंह : 9511156792, अफसर अली : 9721095021

शहर में पानी की सप्लाई, बेकार बह रहे पानी की शिकायत नगर निगम ने पाइप लाइन में लीकेज या कहीं गंदे पानी की सप्लाई होने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। दावा किया जाता है कि इन नंबरों पर कॉल करने से तुरंत समस्या का समाधान होगा। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 8177054100, 8177054003, 8177054010 पर कॉल करना होगा।
पार्कों से जुड़े अपडेट जनेश्वर मिश्र पार्क में टिकट के दाम 5 रुपए बढ़ा दिए गए। अब 15 रुपए देने होंगे।

जुरासिक पार्क में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक एंट्री रहेगी। 3 साल से कम के बच्चों की एंट्री फ्री में होगी।

फूड प्रोडक्ट से जुड़ी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर FSDA टोल फ्री हेल्पलाइन मुख्यालय: 18001805533

जिला स्तरीय हेल्पलाइन : 915223514492

PM सूर्य घर योजना की जानकारी 15555 पर कॉल करके पूरी जानकारी ली जा सकती है।
परिवहन विभाग की जानकारी परिवहन विभाग के लखनऊ ऑफिस में वाहनों का टैक्स जमा करने में अगर समस्या आ रही है तो 8005441031 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के लिए यहां संपर्क करें शहर में बिजली की बेहतर सप्लाई के लिए 1 नवंबर 2025 से वर्टिकल व्यवस्था लागू है।

इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी कृष्णानगर – 9415901426

अवध चौराहा न्यू आलमबाग उपकेंद्र – 9415901426

वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-3 – 8004921191

नादरगंज – 8004921191

कबीरनगर पारा – 8005480268

मोहनलालगंज न्यू – 9415005109

मलिहाबाद न्यू – 9415005109

(लखनऊ में वर्टिकल व्यवस्था की पूरी जानकारी)

बिजली संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए 1912 पर कॉल करें। मध्यांचल से 18001800440, पूर्वांचल से 18001805025, पश्चिमांचल से 18001803002, दक्षिणांचल से 18001803023 और केस्को से संबंधित सहायता के लिए 18001801912 डायल करें। इसके अलावा, लखनऊ के सभी पावर हाउस के अधिकारियों को सीधे भी संपर्क किया जा सकता है-

अपट्रॉन – 9415901108 – एक्सईएन आनंद प्रकाश वर्मा

अमीनाबाद – 9453007413 – एक्सईएन सुशील कुमार

आलमबाग – 9415901394 – एक्सईएन योगेश

इंदिरानगर – 9415901353 – एक्सईएन शोभित दीक्षित

ऐशबाग – 9415901401 – एक्सईएन सत्येंद्र कुमार साहू

कानपुर रोड – 9415901414 – एक्सईएन नीरज

गोमतीनगर – 9415901361 – एक्सईएन धीरज यादव

चिनहट – 9415901126 – एक्सईएन प्रभाकर

चौक – 9415901316 – एक्सईएन रमन वासुमित्र

जानकीपुरम – 9415901286 – सीई वीपी सिंह

जानकीपुरम अतिरिक्त – 9415901369 – एक्सईएन पंकज गुप्ता

ठाकुरगंज – 9415005797 – एक्सईएन दीपक कुमार

डालीगंज – 9453004714 – एक्सईएन सुशील कुमार वर्मा

नादरगंज – 9415901422 – एक्सईएन अश्विनी

पुरनिया – 9453004527 – एसई गीता आंनद

बीकेटी – 9453007418 – एक्सईएन पंकज कुमार गुप्ता

मलिहाबाद – 8005493760 – एक्सईएन सुदेश कुमार

महानगर – 9415901340 – एक्सईएन गौरव कुमार

महानगर अतिरिक्त – 8004910763 – एसई गीता आनंद

मुंशी पुलिया – 8005489479 – एक्सईएन एपी सिंह

मोहनलालगंज – 9415223990 – एक्सईएन श्रवण कुमार

राजभवन – 9415901857 – एक्सईएन धर्मेंद्र सक्सेना

राजाजीपुरम – 9453007416 – एक्सईएन अभिषेक कुमार

रेजीडेंसी – 9415901306 – एक्सईएन जयप्रकाश

विश्वविद्यालय – 8005488834 – एक्सईएन अजय कुमार

वृंदावन योजना – 9415901141 – एक्सईएन आनंद

सीतापुर रोड – 8005494576 – एक्सईएन अमरीश शुक्ला

हुसैनगंज – 9415901297 – एक्सईएन अरुण कुमार

परिवहन विभाग से जुड़े अपडेट के लिए यहां संपर्क करें यातायात नियमों, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों की जानकारी और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए यह चैटबॉट आपकी मदद करेगा।

इससे जुड़ने के लिए ‘Hi’ 8005441222 नंबर पर भेजें।

नगर निगम से जुड़ी सूचनाएं नगर निगम के सहयोग से मंगलमान संस्था शहरभर में लोगों से विसर्जित की जाने वाली मूर्तियों को लेकर खुद विसर्जन करेगी। इसके लिए 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसके अलावा, नगर निगम के टॉल फ्री नंबर 1533, एलएसए टॉल फ्री नंबर -18001234999, एलएसजी टॉल फ्री नंबर -18002026172 पर भी फोन कर सकते हैं।

खाद न मिलने पर किसान यहां करें शिकायत सहकारी समितियों से किसानों को खाद मिल रही है। अगर किसानों को खाद न मिले तो 9450110369, 6391557129 पर शिकायत करें।
ट्रेनों के शेड्यूल में फेरबदल की सूचनाएं इसकी कोई सूचना नहीं है।
नई और स्पेशल ट्रेनें लखनऊ से नई हाईस्पीड ट्रेन लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत चलाई जा रही है।
शहर के कॉलेज/यूनिवर्सिटी/स्कूलों से जुड़ी सूचनाएं सूचना अपडेट की जा रही है।
फ्लाइट की टाइमिंग में फेरबदल सूचना अपडेट की जा रही है।
IRCTC हेल्पलाइन IRCTC पैकेज की लखनऊ से बुकिंग और जानकारी इस नंबर 8287930922 पर की जा सकती है।
पासपोर्ट संबंधी समस्या के लिए ई-मेल करें शिकायत दर्ज कराने के लिए grv.rpolucknow@mea.gov.in पर मेल करें।

शिकायत दर्ज कराने के लिए legal.rpolucknow@mea.gov.in पर मेल करें।

पॉलिसी संबंधी जानकारी के लिए policy.rpolucknow@mea.gov.in पर मेल करें।

सिनेमा अपडेट
आवारापन-2

बंटवारा 1947

स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

हनुमान अंश

द ओडिसे

ओ माई गॉड

धमाल-4

विश्वनाथ एंड सन्स

लुलु मॉल दोपहर 12 बजे से रात 10:55 बजे।
आवारापन-2

बंटवारा 1947

स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

हनुमान अंश

द ओडिसे

ओ माई गॉड

धमाल-4

विश्वनाथ एंड सन्स

क्राउन मॉल दोपहर 12 बजे से रात 10:45 बजे।
आवारापन-2

बंटवारा 1947

स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

हनुमान अंश

द ओडिसे

ओ माई गॉड

धमाल-4

विश्वनाथ एंड सन्स

सिने पॉलिस दोपहर 2:20 बजे, शाम 6:10 बजे और रात 10 बजे।
आवारापन-2

बंटवारा 1947

स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

हनुमान अंश

द ओडिसे

ओ माई गॉड

धमाल-4

विश्वनाथ एंड सन्स

वेव मॉल दोपहर 12:30 बजे, शाम 7 और रात 10 बजे।
आवारापन-2

बंटवारा 1947

स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

हनुमान अंश

द ओडिसे

ओ माई गॉड

धमाल-4

विश्वनाथ एंड सन्स

फन रिपब्लिक मॉल दोपहर 12:15 बजे से रात 10:35 बजे।
आवारापन-2

बंटवारा 1947

स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

हनुमान अंश

द ओडिसे

ओ माई गॉड

धमाल-4

विश्वनाथ एंड सन्स

फीनिक्स पलासियो दोपहर 12:30 बजे से रात 10:55 बजे।
आवारापन-2

बंटवारा 1947

स्पाइडर मैन : ब्रैंड न्यू डे

द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट

हनुमान अंश

द ओडिसे

ओ माई गॉड

धमाल-4

विश्वनाथ एंड सन्स

शालीमार गेटवे सुबह 11:40 बजे से रात 11:50 बजे तक।
सर्राफा भाव
ज्वेलरी भाव
सोना ₹1,56,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
चांदी ₹2,38,240 रुपए प्रति किलोग्राम।
पेट्रोल-डीजल के दाम
क्रूड ऑयल कीमत
पेट्रोल 102.85 रुपए प्रति लीटर।
डीजल 95.06 रुपए प्रति लीटर।
CNG 99.50 रुपए प्रति किलोग्राम।
शहर का मौसम
तापमान अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस।
हवा की रफ्तार दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
शहर का AQI अधिकतम 80, न्यूनतम 20
आज का मौसम बादल छाए रहेंगे। दिनभर रिमझिम बारिश होती रहेगी।

शहर में आपसे जुड़ी सुविधाएं और इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर-

यदि आपके पास लखनऊ में किसी इवेंट, कार्यक्रम, आयोजन या किसी समस्या से जुड़ी कोई जानकारी है, जो आप प्रकाशित करवाना चाहते हैं, तो आप हमारे फोन नंबर-9026025514 पर वॉट्सऐप मैसेज कर सकते हैं।

लखनऊ में जेन-अल्फा छात्राएं सड़कों पर, हाईवे जाम किया:बोलीं- टीचर नहीं, पढ़ें कैसे? 8KM पैदल चलीं, प्रमुख सचिव ने ढाई घंटे बात की

0

लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा ने एक बार फिर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब 250 जेन-अल्फा छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर इकट्ठा हुईं। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय से ढाई किमी चलकर यहां तक पहुंचीं। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के इस स्कूल को समाज कल्याण विभाग चलाता है।

प्रदर्शन के दौरान बाईपास के चारों तरफ 2 से 3 किमी लंबा जाम लग गया। 4 थानों और चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे तक छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे DM को बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। जब बात नहीं बनी, तो छात्राएं हजरतगंज स्थित DM आवास की तरफ दौड़ने लगीं।

लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में दौड़ती छात्राओं के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़े। छात्राएं जब मोहान रोड से 8 किमी दूर बालागंज चौराहे पर पहुंचीं तो एसीपी काकोरी शकील अहमद और एडीसीपी धनंजय ने उन्हें रोका। इसके बाद उनके सामने ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की।

एसीपी काकोरी ने छात्राओं को बताया कि अधिकारी समस्या का समाधान आज ही करेंगे। इसके बाद छात्राएं मान गईं और उन्हें ई-बसों से वापस स्कूल भेज दिया गया।

छात्राओं से मिलने भारी बारिश के बीच विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव, सचिव व निदेशक संजीव सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार और सरोजनीनगर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे। करीब ढाई घंटे की बातचीत के बाद सभी अफसर स्कूल से बाहर निकले और मामला शांत हुआ।

5 तस्वीरें देखिए-

छात्राएं लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में किनारे-किनारे दौड़ने लगीं। पुलिस उनके पीछे दौड़ी।
छात्राएं लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में किनारे-किनारे दौड़ने लगीं। पुलिस उनके पीछे दौड़ी।
सुबह 7 बजे दुबग्गा-कानपुर बाईपास पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था।
सुबह 7 बजे दुबग्गा-कानपुर बाईपास पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था।
छात्राएं सड़क पर नारेबाजी करने लगीं तो सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया।
छात्राएं सड़क पर नारेबाजी करने लगीं तो सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया।
छात्राओं के प्रदर्शन से लखनऊ-हरदोई ब्लॉक हो गया। यह हाईवे शाहजहांपुर होते हुए दिल्ली-एनसीआर जाता है।
छात्राओं के प्रदर्शन से लखनऊ-हरदोई ब्लॉक हो गया। यह हाईवे शाहजहांपुर होते हुए दिल्ली-एनसीआर जाता है।
विद्यालय में सुबह 11:30 बजे समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव, एसडीएम और स्कूल के टीचर छात्राओं से बात करने पहुंचे।
विद्यालय में सुबह 11:30 बजे समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव, एसडीएम और स्कूल के टीचर छात्राओं से बात करने पहुंचे।

‘स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं’

छात्राओं का कहना था कि उनके स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं हैं। साल भर से बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप है। इंटरनेट की उचित व्यवस्था न होने के कारण वे ऑनलाइन क्लास भी नहीं ले पातीं। इसी साल कई छात्राओं की बोर्ड परीक्षा भी होनी है।

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव (पीछे) विद्यालय पहुंचे। वह कुछ दूर तक कीचड़ में पैदल चले। उनके आगे-आगे जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार हैं।
समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव (पीछे) विद्यालय पहुंचे। वह कुछ दूर तक कीचड़ में पैदल चले। उनके आगे-आगे जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार हैं।

प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने बताया-

QuoteImage

सभी बच्चों से पर्सनल बात हुई है। फिजिक्स की टीचर मैटरनिटी लीव पर हैं। मैथ्स की टीचर अभी छुट्टी पर हैं। स्कूल प्रशासन से संवाद की कमी के चलते आज ऐसा हुआ होगा। बच्चों ने देखा होगा कि बगल के स्कूल के बच्चों ने ऐसा किया तो हम भी ऐसा करते हैं। बच्चे बहुत अच्छे हैं।

QuoteImage

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने बताया कि करीब ढाई घंटे मैंने बच्चों से बात की। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि अब ऐसा कभी नहीं करेंगे।

14 अगस्त को सर्वोदय विद्यालय के छात्र सड़क पर उतरे थे

इससे पहले 14 अगस्त को इसी विद्यालय के बगल में स्थित सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने भी आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली लिंक रोड को जाम कर दिया था। उस जाम में विभाग के ही राज्यमंत्री असीम अरुण फंस गए थे। उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर वापस स्कूल भेजा था और कहा था कि अपनी बात रखने का तरीका भले ही ठीक नहीं था, लेकिन उनकी बात मान लेना सराहना के योग्य है।

छात्रों के हाथ में पोस्टर थे। इन पर समाज कल्याण विभाग के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।
छात्रों के हाथ में पोस्टर थे। इन पर समाज कल्याण विभाग के खिलाफ नारे लिखे हुए थे।

मंत्री असीम अरुण के आश्वासन के बाद छात्र माने थे

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने 14 अगस्त को कहा था-

QuoteImage

समाज कल्याण विभाग की ओर से लखनऊ में 2 सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए पिछले साल अतिथि वक्ताओं की व्यवस्था की गई थी। किसी कारण से हाईकोर्ट से इसमें रोक लग गई। इस मामले में 17 अगस्त की तारीख लगी है। उसमें हम बच्चों की बात मजबूती के साथ रखेंगे। बच्चों की समस्या, हमारी समस्या है।

QuoteImage