Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 123

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि; कानपुर से 3 बार रहे सांसद

0

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी के भैरव घाट पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रविवार को कानपुर की सड़कों पर अभूतपूर्व सम्मान के साथ हजारों लोग पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़े। जायसवाल (81) का शुक्रवार शाम को लंबे समय से अस्वस्थ रहने के बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को कनाडा में रहने वाले उनके बेटे सिद्धार्थ जायसवाल के दो दिन बाद रविवार सुबह आने तक जनता के दर्शन के लिए रखा गया था।

 

अंतिम संस्कार की यात्रा में 5,000-6,000 लोग हुए एकत्रित

नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि अंतिम संस्कार की यात्रा सुबह लगभग 11:50 बजे लाल बंगला के पोखरपुर स्थित उनके आवास से शुरू हुई, जहां अनुमानित 5,000-6,000 लोग एकत्रित हुए। जैसे ही शवयात्रा अपराह्न 12:25 बजे कैनाल रोड स्थित उनके पैतृक घर पहुंची, समर्थकों ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, श्रीप्रकाश तुम्हारा नाम रहेगा” और “श्रीप्रकाश अमर रहे” के नारे लगाए। गुप्ता ने बताया कि कैनाल रोड से शव यात्रा अपराह्न 12:50 बजे तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पुराने सहयोगियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

 

इसके बाद अंतिम यात्रा फिर भैरव घाट पहुंची, जहां अपराह्न दो बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ जायसवाल का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटों सिद्धार्थ जायसवाल और गौरव जायसवाल ने उनके तीन पोते-पोतियों के साथ अंतिम संस्कार किया। कई प्रमुख नेताओं ने परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

 

दाह संस्कार में शामिल हुए कई दिग्गज नेता

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह “भोले”, भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा उर्फ ​​”अंटू” शामिल भी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दाह संस्कार के दौरान भैरव घाट पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान और भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई भी घाट पर मौजूद थे। केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में जायसवाल ने गृह राज्य मंत्री और बाद में केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में कार्य किया। एक दशक से भी अधिक समय तक, वह कानपुर के सबसे प्रभावशाली और सुलभ राजनीतिक हस्तियों में से एक रहे।

घर लौटते परिवार की कार अचानक ट्रेलर में समाई… दुल्हन के सामने पलभर में बुझ गया सुहाग—5 दिन पुरानी शादी मातम में बदली, पति-ननद की मौके पर मौत!

0

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बीते रविवार को नेशनल हाइवे-19 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे दुखद बात यह है कि मृतक विनय श्रीवास्तव की सिर्फ 5 दिन पहले ही शादी हुई थी।

वाराणसी से लौटते समय हुआ हादसा

यह दुर्घटना औराई कोतवाली क्षेत्र के इतवा के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के तिलकनगर कॉलोनी निवासी विनय श्रीवास्तव अपनी पत्नी श्रेया, बहन श्वेता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वाराणसी से कार में लौट रहे थे। उनकी कार एक बड़े ट्रेलर के पीछे चल रही थी। रास्ते में अचानक ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगने से कार अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में ट्रेलर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

मौके पर ही 2 की मौत

भयानक टक्कर में विनय श्रीवास्तव उनकी बहन श्वेता श्रीवास्तव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार के अंदर बैठे लोग फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में विनय की पत्नी श्रेया श्रीवास्तव, सीमा और 10 वर्षीय जयश्री श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए तीनों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार में खुशी का माहौल था क्योंकि विनय की शादी 25 नवंबर को ही हुई थी। लेकिन लौटते समय हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक क्यों लगाया।

300 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा लापता… बाढ़-भूस्खलन ने मचाई तबाही, हजारों परिवारों पर पड़ा असर

0

नेशनल डेस्क: इंडोनेशिया में अचानक हुई भीषण बारिश ने विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन को जन्म दे दिया है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस भयावह आपदा में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हजारों परिवार अपने घर छोड़कर अस्थायी आश्रयों में रहने को मजबूर हैं और कई क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

सबसे अधिक तबाही उत्तरी सुमात्रा में देखने को मिली है, जहां लगातार बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया और पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। कई गांव पूरी तरह पानी में समा गए हैं। टूटी हुई सड़कों और बह चुके पुलों के कारण राहत और बचाव कार्य में बेहद कठिनाइयां आ रही हैं। टीमों को हेलीकॉप्टर और नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना पड़ रहा है।

आपदा के चलते हजारों लोग अपने घर खो चुके हैं और स्थानीय प्रशासन उन्हें सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाने तथा भोजन-पानी की व्यवस्था करने में जुटा है। राहत दल लगातार मलबा हटाने, फंसे लोगों को बाहर निकालने और हालात सामान्य करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और स्वयंसेवी संगठनों की सभी टीमें पूरी क्षमता के साथ राहत और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं।

&K Top- 6 : पाकिस्तानी लॉन्चिंग पैड पर IG का खुलासा तो वहीं बर्फबारी पर मौसम विभाग की भविष्यवाणी, पढ़ें…

0

1. Kashmir में तापमान लुढ़का, मैदानी इलाकों में भी शुरू सर्दी का सितम, मौसम विभाग का Alert!

पहाड़ों पर बर्फबारी होना शुरू हो चुकी है और जिसका सीधा असर जम्मू संभाग के मैदानी…

2. जालंधर व अमृतसर सहित जम्मू रूट की 16 ट्रेनें 3 महीने के लिए रद्द, देखें List

जैसे- जैसे ठंड बढ़ती जाती ही वैसे-वैसे ट्रेनें के समय में भी बदलाव हो जाता है…

3. Pakistan को हर कोशिश का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब… पाकिस्तानी लॉन्चिंग पैड पर IG यादव का खुलासा

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), कश्मीर फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल (IG), अशोक यादव…

4. J&K में कड़ाके की ठंड, आने वाले दिनों में कब-कब बिगड़ेगा मौसम, कहां-कहां होगी बर्फबारी, पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। नवम्बर के अंतिम दिनों में ही…

5. Transfer: जम्मू में प्रशासनिक फेरबदल, 90 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

जम्मू-कश्मीर सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश के वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए…

6. दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा Action, कई इलाकों में मचा हड़कंप

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने सोमवार को दिल्ली ब्लास्ट केस के सिलसिले में कश्मीर घाटी…

बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका! NDA में शामिल हो सकते हैं 4 विधायक; सियासी हलचल तेज

0

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन (Mahagathbandhan) को मिली करारी हार के बाद गठबंधन के प्रमुख दलों- राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। हार के बाद दोनों दल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते दिख रहे हैं, जिससे राजनीतिक तनाव और जुबानी जंग बढ़ गई है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बिहार में विपक्ष अब पूरी तरह धराशाई हो चुका है और कई विधायक इस “डूबती नाव” में रुकना नहीं चाहते। चिराग पासवान ने कहा, “मुझे नहीं पता कौन किसके साथ जाएगा, लेकिन कई विधायक ऐसे हैं जो एनडीए के साथ जुड़ना चाहते हैं, ताकि अपने क्षेत्र और बिहार के विकास को गति दे सकें।”

कांग्रेस को बड़ा झटका?

चिराग के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है, खासकर तब जब महागठबंधन की अहम बैठक में कांग्रेस के 4 विधायक नहीं पहुंचे। राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर चर्चाएं गर्म हैं कि कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है।

लखनऊ 200 करोड़ से बनेगा बीजेपी का नया कार्यालय,

0

लखनऊ-200 करोड़ से बनेगा बीजेपी का नया कार्यालय, CM की अध्यक्षता में निर्माण समिति की बैठक , 4 से 5 मीटिंग हॉल प्रदेश कार्यालय में बनेंगे, 1000 की क्षमता वाला प्रेक्षागृह बनाया जाएगा , गेस्ट हाउस, बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था होगी, लखनऊ के जियामऊ इलाके में बनेगा कार्यालय

इटावा नेवी अफसर की पत्नी की संदिग्ध मौत

0

इटावा-नेवी अफसर की पत्नी की संदिग्ध मौत मामला, GRP प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप शर्मा लाइन हाजिर, अधिकार क्षेत्र विवाद में घटनास्थल पर पड़ा रहा शव, TTE पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया गया, TTE संतोष कुमार पर हत्या का केस है दर्ज, साम्हो स्टेशन रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, प्रशांत कुमार GRP प्रभारी निरीक्षक बनाया गया

तेज रफ्तार कार आरओबी से नीचे गिरी

0

गाजियाबाद-तेज रफ्तार कार आरओबी से नीचे गिरी, पिता राकेश शर्मा की मौत, बेटा प्रिंस घायल, गंभीर हालत में प्रिंस अस्पताल में भर्ती है, नींद आने के कारण हादसा होने की आशंका , पुल से PWD के दफ्तर में गिरी कार, सिहानी गेट थाने के सामने गिरी थी कार

लखनऊ सीएम योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम,

0

लखनऊ-सीएम योगी ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम, बड़ी संख्या में फरियाद लेकर आए फरियादी, सीएम ने एक-एक कर सुनी सबकी फरियाद, प्रशासन के आला अधिकारी भी रहे मौजूद, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

दिल्ली संसद का शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू,

0

दिल्ली-संसद का शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू, 19 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र , आज सत्र में दो नए विधेयक लाए जाएंगे, सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला पर टैक्स के लिए विधेयक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी ,SIR, वायु प्रदूषण पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है, शीतकालीन सत्र में जोरदार हंगामे के आसार