Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 131

बनारस में 2 करोड़ की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 100 करोड़ के ड्रग कांड से जुड़े सरगना तक पहुंचने की आशंका!

0

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के रोहनिया थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक गोदाम पर छापेमारी कर लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य के कफ सिरप की 93 हजार शीशियां बरामद की हैं। यह सिरप कोडिन युक्त था और नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

 

पुलिस की कार्रवाई और पूछताछ

पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी और उसके आधार पर भदवर इलाके में छापेमारी की गई। छापेमारी में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गोदाम के मालिक महेश सिंह को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। छापेमारी में औषधि विभाग और एएनटीएफ की टीम भी शामिल रही।

 

बरामद सिरप की जानकारी

बरामद सिरप में दो ब्रांड की बोतलें शामिल हैं, दोनों में कोडिन की मात्रा पाई गई। पुलिस के अनुसार यह सिरप गाजियाबाद से चंदौली ले जाई जानी थी। गोदाम जिम के नीचे बनाया गया था, जहां सिरप छुपाकर रखी गई थी। पुलिस और ड्रग विभाग की सयुंक्त कार्रवाई में यह बरामदगी हुई।

 

संभावित लिंक और बड़ी जांच

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह बरामदगी 100 करोड़ रुपए के कफ सिरप कांड के सरगना से जुड़ी हो सकती है। वाराणसी में नशे में इस्तेमाल होने वाले कफ सिरप के खिलाफ 26 फार्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सिंडिकेट का नेटवर्क राजस्थान, झारखंड, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी यूपी से बिहार और बंगाल तक फैला हुआ है। इस सिंडिकेट के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ भी वाराणसी और गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज है।

 

एसआईटी की जांच

100 करोड़ रुपए के कफ सिरप मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी का काम सिन्डिकेट की नेक्सस और सरगनाओं की पहचान करना है। इस मामले में पुलिस लगातार जांच पड़ताल और कार्रवाई में जुटी है, और आरोपी के गिरफ्तारी की संभावना पर भी काम चल रहा है।

 

 

इस देश में नहीं थम रहा तनाव, लगातार किए जा रहे अटैक में 25 लोगों की गई जान

0

इंटरनेशनल डेस्क। इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच चल रहा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके कारण क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इजरायली सेना ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी गाजा पट्टी के प्रमुख शहरों, गाजा शहर और खान यूनिस को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इन ताजा हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

 

हमलों में भारी जान-माल का नुकसान

इन ताजा हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 77 अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ समय पहले ही संघर्ष विराम लागू हुआ था। इससे एक दिन पहले, मंगलवार को इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में स्थित एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी हवाई हमले किए थे जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।

 

संघर्ष विराम का कथित उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संघर्ष विराम (सीजफायर) के बावजूद इजरायल पर इसका उल्लंघन करने के आरोप लग रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर के बाद इजरायल ने गाजा पर कुल 393 हमले किए हैं। इन हमलों में अब तक 280 लोग मारे जा चुके हैं और 672 लोग घायल हुए हैं। सीएनएन ने भी पिछली एयर स्ट्राइक की रिपोर्ट दी थी जिसमें अमेरिका द्वारा संघर्ष विराम कराने के बावजूद गाजा में 9 लोग मारे गए थे।

 

प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कड़ा निर्देश

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा पट्टी में ‘तुरंत जोरदार हमले’ करने का स्पष्ट निर्देश दिया था। मौजूदा हमले इसी आदेश के तहत किए जा रहे हैं। एक सैन्य अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ताजा हमले से पहले हमास के उग्रवादियों ने पीली रेखा (Yellow Line) के पूर्व में इजरायली सेना पर हमला किया था। यह ‘पीली रेखा’ गाजा के इजरायली कब्जे वाले हिस्से को बाकी एन्क्लेव से अलग करती है। हमले शुरू करने से पहले इजरायल ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने इस फैसले के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था। यह संघर्ष क्षेत्र में शांति की बहाली के प्रयासों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहा है।

ध्वजारोहण समारोह; 25 नवंबर को बंद रहेगा Ram Mandir, सिर्फ आमंत्रित अतिथियों को ही होंगे रामलला के दर्शन

0

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह के कारण राममंदिर आम भक्तों के लिए बंद रहेगा। ध्वजारोहण समारोह के दिन आमंत्रित अतिथियों को ही रामलला के दर्शन होंगे। इस समारोह को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारी चल रही है। समारोह के बाद 26 नवंबर को भोर में चार बजे से आम भक्तों के लिए श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन शुरू हो जाएंगें।

पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण
बता दें कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस विशेष आयोजन में देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। राम मंदिर के ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त काशी के प्रकांड पंडित पद्मश्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 25 नवंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी (विवाह पंचमी) को मात्र 30 मिनट का विशेष मुहूर्त निकाला गया है। अमृत काल, अभिजित मुहूर्त और विजय मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए यह शुभ लग्न निर्धारित किया गया है।

24 नवंबर को भी भक्तों को कराएं जाएंगे दर्शन 
ध्वजारोहण समारोह और रामविवाह उत्सव एक दिन होने से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या आम दिन की तुलना में अधिक रहेगी। अयोध्या जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने बताया कि राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में जो आमंत्रित अतिथि एक दिन पूर्व आ जायेंगे उनको 24 नवंबर को ही रामलला के दर्शन करा दिये जाएंगें। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियों को साथ में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक के बाद राममंदिर में आमंत्रित अतिथियो को कोई दर्शन आवागमन में परेशानी न हो जिला प्रशासन और ट्रस्ट दोनों ने व्यवस्थित योजना बनाकर उसी पर अमल कर रहा है।

अतिथियों के रुकने की हो चुकी तैयारियां 
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि अयोध्या में 24 नवंबर को आने वाले राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के अतिथियों के रुकने आने जाने और उनके वाहनों की पार्किंग सब तय कर लिए गए हैं। 25 नवंबर को कौन सा वाहन उनको राममंदिर ले जाएगा, सब सुनिश्चित कर आने वाले अतिथियों को ट्रस्ट सभी जानकारियों और सूचनाओं को साझा कर चुका है।

इस देश में नहीं थम रहा तनाव, लगातार किए जा रहे अटैक में 25 लोगों की गई जान

0

इंटरनेशनल डेस्क। इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच चल रहा संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है जिसके कारण क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। इजरायली सेना ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी गाजा पट्टी के प्रमुख शहरों, गाजा शहर और खान यूनिस को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इन ताजा हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

हमलों में भारी जान-माल का नुकसान

इन ताजा हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए और 77 अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ समय पहले ही संघर्ष विराम लागू हुआ था। इससे एक दिन पहले, मंगलवार को इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में स्थित एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी हवाई हमले किए थे जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।

संघर्ष विराम का कथित उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संघर्ष विराम (सीजफायर) के बावजूद इजरायल पर इसका उल्लंघन करने के आरोप लग रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर के बाद इजरायल ने गाजा पर कुल 393 हमले किए हैं। इन हमलों में अब तक 280 लोग मारे जा चुके हैं और 672 लोग घायल हुए हैं। सीएनएन ने भी पिछली एयर स्ट्राइक की रिपोर्ट दी थी जिसमें अमेरिका द्वारा संघर्ष विराम कराने के बावजूद गाजा में 9 लोग मारे गए थे।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कड़ा निर्देश

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा पट्टी में ‘तुरंत जोरदार हमले’ करने का स्पष्ट निर्देश दिया था। मौजूदा हमले इसी आदेश के तहत किए जा रहे हैं। एक सैन्य अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ताजा हमले से पहले हमास के उग्रवादियों ने पीली रेखा (Yellow Line) के पूर्व में इजरायली सेना पर हमला किया था। यह ‘पीली रेखा’ गाजा के इजरायली कब्जे वाले हिस्से को बाकी एन्क्लेव से अलग करती है। हमले शुरू करने से पहले इजरायल ने संयुक्त राज्य अमेरिका को अपने इस फैसले के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था। यह संघर्ष क्षेत्र में शांति की बहाली के प्रयासों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहा है।

Auraiya News: सोने व हीरे का लालच देकर शिक्षिका से 33.63 लाख की ठगी

0

दिबियापुर। सोने और हीरे का लालच देकर ठग ने शिक्षिका से 33.63 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने 10 बार में अगल-अगल खाते में रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। ठगी का अहसास होने पर महिला ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।कस्बा के मोहल्ला संजय नगर निवासी निधि वर्मा सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके साथ हुई लाखों रुपये की ठगी के मामले में उन्होंने ककोर स्थित साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार दो वर्ष पहले सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की शिक्षिका से दोस्ती हुई। उसने खुद को लंदन का रहने वाला बताया। बातचीत बढ़ी तो उसने शिक्षिका के लिए लंदन से सोना व हीरा लाने के लिए कहा। 31 अक्तूबर को ठग ने उसके व्हाट्सएप पर दो नंबरों से कॉल की। बताया कि वह लंदन से हीरा व सोना भेज रहा है। कुछ देर बाद ठग ने उसका पार्सल मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने की बात कही। पार्सल के क्लीयरेंस के लिए उसने साढ़े चार लाख रुपये ऑनलाइन डलवाए। 10 बार में महिला से 33.63 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए।इसके बाद उससे संपर्क किया तो बात नहीं हुई। इस पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस उस ट्रांसफर आईडी की जांच कर रही है जिससे खाते में रुपये भेजे गए। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास ने बताया कि संबंधित बैंक अधिकारी से संपर्क कर रुपये होल्ड कराने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला शिक्षक के अनुसार 10 बार में रुपये अलग-अलग खाते में भेजे थे। सबसे पहले 4.50 लाख, इसके बाद 2.70 लाख, 6.30 लाख, 5.50 लाख, 4.75 लाख, 3.50 लाख, 2.20 लाख, तीन लाख, एक लाख और सबसे अंत में 18,925 रुपये भेजे गए। पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, शिक्षिका की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

Auraiya News: डीएनबी सीट के लिए सर्वे पूरा, जल्द बढ़ेंगी पीजी कोर्स की सीट

0

औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य टीम ने सर्वे किया। इस सर्वे के तहत कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (डीएनबी) पीडियाट्रिक्स की सीटों के तहत जायजा लिया गया। इसके लिए पीडियाट्रिक विभाग के संसाधनों व शैक्षणिक मानकों का मूल्यांकन किया गया।मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स शुरू होने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कॉलेज में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) पीडियाट्रिक्स की सीट के लिए बुधवार को राष्ट्रीय स्तर का निरीक्षण किया गया। पीजी सीटों की बढ़ोतरी के संबंध में निरीक्षण करने के लिए प्रोफेसर शैली अवस्थी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने कॉलेज की सुविधाओं और संसाधनों के साथ ही यहां पीजी कोर्स की संभावनाएं तलाशीं। निरीक्षण के बाद वह संतुष्ट नजर आईं।कॉलेज प्रशासन ने भी उम्मीद जताई है कि इस निरीक्षण के सकारात्मक परिणाम स्वरूप मेडिकल कॉलेज को पीजी डीएनबी (पीडियाट्रिक्स) की सीट आवंटित होंगी। इससे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकेशवीर सिंह, सीएमएस डॉ. पवन शर्मा, पीडियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा गुप्ता और बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. राहुल शुक्ला शामिल रहे।

डीएनबी की सीट मिलने से मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञता प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। औरैया सहित आस-पास के क्षेत्रों में शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। कॉलेज प्रशासन इस सकारात्मक प्रगति को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि जल्द ही पीजी कोर्स को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Auraiya News: ओ लेवल व सीसीसी के लिए एक दिसंबर तक करें आवेदन

0

औरैया। पिछड़ा वर्ग के युवाओं को कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण की सुविधा देने के लिए विभाग की ओर से पोर्टल शुरू कर दिया गया है। कंप्यूटर से जुड़े ओ लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण पाने के लिए युवा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख एक दिसंबर निर्धारित की गई है।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 की समय सारिणी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन से लेकर प्रशिक्षण शुरू कराए जाने तक की समय-सीमा को बढ़ाते हुए संशोधित समय सारिणी जारी की है। वर्ष 2025-26 में योजना के तहत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के जरिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण पिछड़े वर्ग के युवाओं को शामिल किया गया है। इसके लिए 20 नवंबर से एक दिसंबर तक पोर्टल खुला हुआ है।

लखनऊ-कार की समय पर डिलीवरी न देने का मामला, मामले में 12 साल बाद आया बड़ा फैसला ,

0

लखनऊ-कार की समय पर डिलीवरी न देने का मामला, मामले में 12 साल बाद आया बड़ा फैसला ,जिला उपभोक्ता आयोग ने 1 लाख का लगाया जुर्माना,सनी टोयोटा, टोयोटा कंपनी पर जुर्माना लगाया,परिवादिनी सुनीता त्रिवेदी को क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश, 9% वार्षिक ब्याज के साथ क्षतिपूर्ति देने का आदेश ,वाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये भी चुकाने होंगे,कंपनी को अतिरिक्त 5,000 रुपये भी चुकाने होंगे,30 दिन में भुगतान न करने पर ब्याज लगाया जाएगा,दोनों रकमों पर 12% वार्षिक ब्याज लगाया जाएगा.

 

लखनऊ सआदतगंज क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात,

0

लखनऊ-सआदतगंज क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात, महिला के गले से सोने की चेन छीनी, हयात हॉस्पिटल के पास छीनी गई चेन, बाइक सवार दो चोर चेन छीनकर फरार , सदमे में आई महिला ने पुलिस को दी सूचना, सआदतगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी.

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी उसके बाद आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष करेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। यात्रा योग बन रहे हैं। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।