रायबरेली- दबंगों ने मां-बेटे से की जमकर की मारपीट, मारपीट में दो लोग गंभीर से हुए घायल, जमीनी विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष, घायलों का थाने में सुनवाई न होने का आरोप, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पैढ़ेपुर की घटना
गोंडा- ग्रामीण इलाकों में चोर और ड्रोन की दहशत, इटियाथोक में एक रात में पकड़े गए 3 युवक, 2 युवक मानसिक बीमार, तीसरा नशेड़ी , ग्रामीणों ने सभी को चोर समझकर पकड़ा, रमगढ़िया गांव में पकड़ा गया तीसरा युवक, पूछताछ में पकड़ा गया युवक नशेड़ी निकला, CO पहुंचे, युवक को पहुंचाया उसके घर, इटियाथोक के 3 अलग अलग गावों का मामला
देहरादून- नेपाल के हालातों के मद्देनजर CM ने की वीसी, 3 सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों संग वीसी की, चंपावत, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर के अधिकारी, SSB, पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी रहे मौजूद, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा की समीक्षा की गई, नेपाल से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग हो- CM, असामाजिक गतिविधी पर खास नजर रखें- सीएम, सोशल मीडिया की निगरानी भी लगातार की जाए, अफवाह, भ्रामक कंटेंट पर तत्काल कार्रवाई हो- CM, जिला प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों समन्वय बनाएं- CM, केंद्र सरकार की गाइडलाइन का सख्त पालन हो- CM.
‘मेरा होटल जला दिया, लोग टूरिस्ट को भी नहीं छोड़ रहे, नेपाल में फंसी भारतीय महिला की गुहार
_नेपाल में Gen Z के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पोखरा में फंसी भारतीय महिला उपासना गिल ने भारत सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उनके होटल में आग लगा दी और उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।_
नेपाल में 18 जेल ब्रेक, 6 हजार कैदी हुए फरार; सीमा पर हाई अलर्ट
नेपाल में 18 जेलों से छह हजार कैदियों के फरार होने के बाद बिहार में नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि आशंका है कि अपराधी सीमा पार कर बिहार में शरण ले सकते हैं। एसएसबी और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।_