जालौन- एसपी ने थाना चुर्खी का किया निरीक्षण, देर रात थाने का औचक निरीक्षण किया, विवेचनाओं के समय से निस्तारण के निर्देश
पाकिस्तान के “डबल गेम” से आगबबूला हुआ ईरान ! कहा- ‘ट्रंप के तलवे चाट रहे आसिम मुनीर’, नहीं पहुंचाया सही संदेश
तेल संकट में भारत बना लाइफलाइनः ‘एनर्जी डिप्लोमेसी’ ने बदला खेल, चीन की रणनीति फेल !
ईरान ने ठुकराया ट्रंप का सीजफायर एक्सटेंशन ! होर्मुज से भारत आ रहे जहाज को बनाया निशाना, IRGC ने 2 शिप किए जब्त
जंग के बीच ईरान का कड़ा कदम, इजरायल के लिए जासूसी के आरोपी प्रमुख सुरक्षा अधिकारी को दी फांसी
ब्रिटेन में ऐतिहासिक कानून पासः 2009 से जन्मे लोगों के लिए सिगरेट हमेशा के लिए बैन ! हर साल बढ़ेगी उम्र सीमा
‘पागल’ कुत्ते का कहर, एक के बाद एक 40 लोगों को काटा; अस्पताल में मची चीख-पुकार
UP : ब्रेक फेल ट्रक बना काल, टक्कर से बोलेरो में जिंदा जल गए 11 लोग, पूरे इलाके मे शोक की लहर
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से घर में रेप-हत्या:मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा; आरोपी पूर्व नौकर गिरफ्तार, होटल में छिपा था
ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी
लेंसकार्ट में तिलक विवाद, MP-UP, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन:स्टोर जाकर कर्मचारियों को कलावा पहनाया; धीरेंद्र शास्त्री मालिक से बोले- लाहौर में कंपनी खोल लो
तमिलनाडु: 75 साल पुरानी DMK, 50 साल की AIADMK बनाम दो साल की TVK; 234 सीटों पर आज किसके साथ खड़ी होगी जनता
‘परिवर्तन’ बनाम ‘जीतबे बांग्ला’: बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग आज, मैदान में 1478 उम्मीदवार
Noida Protest: वेतन वृद्धि के लिए हिंसक प्रदर्शन की जांच करेगी एसआईटी, जल्द ही और भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां
जेलेंस्की से मुलाकात कर सकते हैं पुतिन, समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए ही होगी आमने-सामने की बात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरे लड़ाकू विमान:जगुआर-मिराज ने भी टेकऑफ और लैंडिंग की; 4 साल पहले PM मोदी का प्लेन लैंड हुआ था
सिर-पेटदर्द, BP-शुगर की 141 दवाओं के सैंपल फेल:कंपनियों को नोटिस, स्टॉक वापस मंगाने के आदेश, इनमें 46 दवाएं हिमाचल में बनीं
नया पश्चिमी विछोभ ला रहा आंधी-तूफान, 13 राज्यों में पलटेगा मौसम, IMD का अलर्ट
असम में मृत समझकर किया जिसका अंतिम संस्कार, 24 घंटे बाद साइकिल से घर लौटा आया वो इंसान
संकट में ‘सरकार’: महिलाओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पप्पू यादव की लोकसभा सदस्यता पर मंडराया खतरा
लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये अशांति से भरा रहेगा। दिन के आरंभ में कई दिनों से लटके कार्य पूरे करने की योजना बनाएंगे परन्तु आस-पास का वातावरण में कलह-क्लेश रहने से कोई भी कार्य ठीक से नही कर सकेंगे। घर के सदस्य आपसे किसी ना किसी कारण असंतुष्ट रहेंगे। भाई बंधुओ अथवा आस-पड़ोसी से मामूली बात बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। वाणी एवं व्यवहार में नरमी रखे अन्यथा परिस्थिति गंभीर होते देर नही लगेगी। महिलाये भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी वर्ग से नाराज रहेंगे। आज पैतृक संबंधित अथवा अन्य सामूहिक घरेलू कार्य से बचकर रहें अवश्य झगड़ा होगा। धन लाभ कम खर्च अधिक रहेगा संताने उद्दंड व्यवहार करेंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको दैनिक कार्यो के अतिरिक्त अन्य अधूरे कार्यो से भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा अपनी अथवा परिजनों की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मध्यान तक काम करने की सोच में डूबे रहेंगे परन्तु आलस्य में समय व्यर्थ होगा। कार्य व्यवसाय आज संभावनाओं पर टिका रहेगा आर्थिक मामलों में केवल आश्वासन से काम चलाना पड़ेगा। घरेलू खरीददारी पर खर्च होगा। मनोरंजन की कामना आज मन मे ही रह जायेगी। घरेलू वातावरण शांत रहेगा परन्तु बीच मे कोई गलतफहमी होने से पारिवारिक सदस्य आपस मे भीड़ सकते है धैर्य का परिचय दें। संध्या का समय अपेक्षाकृत शांति से बिताएंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये सुख शांति वाला रहेगा परन्तु मन की चंचलता अधिक रहने से कारोबारी कार्य मे अनिर्णय की स्थिति किसी भी कार्य को सिरे नही चढ़ने देगी। आपके है-परिहास के व्यवहार के कारण लोग आपकी आवश्यक बातों को भी गंभीर नही लेंगे जिससे कार्यो में रुकावट आ सकती है। लाभ पाने के लिये आज गंभीर होना अतिआवश्यक है। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन अकस्मात ही होगा। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा परिजनों को आवश्यकता पूर्ति हेतु खर्च एव थोड़ी दौड़ धूप करनी पड़ेगी परन्तु इससे आपको संतोष ही होगा। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा। किसी से बहस ना करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप ज्यादा परिश्रम करने के मूड में नही रहेंगे कार्य करते समय भी ध्यान मनोरंजन एवं आराम की ओर भटकेगा फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से आशाजनक धन की आमद होने से मनचाही वस्तु पर खर्च कर सकेंगे व्यवसाइयों की पुरानी योजना पूर्ण होगी नई पर कार्य आरंभ आज ना करें। पारिवारिक उत्तरदायित्व को आज बखूबी निभाएंगे इसके विपरीत महिलाये धन संचय करने पर ज्यादा जोर देंगे लेकिन अपनी बात आने पर इसे अमल नही करेंगी घरेलू आवश्यकता के साथ सुख के साधनों पर खर्च करेंगी। मध्यान बाद विपरीत लिंगीय आकर्षण बढेगा प्रेम प्रसंगों के लिए समय देंगे खर्च भी करेंगे। असंयमित खान-पान से पेट खराब होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको कुछ ना कुछ हानि अवश्य कराएगा। प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करें। जिस कार्य को करने में असमंजस की स्थिति बने उसमे अहम को त्याग किसी अनुभवी की सलाह ले अन्यथा आज छोड़ ही दे फायदे ने रहेंगे। सेहत भी आज नरम गरम रहने से बनी बनाई योजनाए लटकी रहेंगी। स्वभाव में झुंझलाहट रहने के कारण लोग आपसे मन की बात सांझा करने से संकोच करेंगे। काम-धंधे की गति भी मंद ही रहेगी धन लाभ के लिये आज किसी की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक नही होगा। धन संबंधित कार्यो में ज्यादा सावधानी बरतें धोखा होने की संभावना है। उधार आज किसी को भूल से भी ना दें। सेहत की समय पर जांच कराए।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये सम्मान जनक परिस्थितियां बनाएगा। दिन की शुरुआत आज धीमी रहेगी दैनिक कार्य विलंब से पूर्ण होंगे शरीर मे प्रमाद छाया रहेगा इसके विपरीत महिलाये दैनिक कार्य जल्दी पूर्ण कर पूजा पाठ में मग्न रहेंगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी आज आप अधिक गंभीर रहेंगे आरंभिक मंदी के बाद बिक्री में बढ़त होगी धन की आमद भी आशाजनक रहेगी। मध्यान के आस-पास किसी से आर्थिक मामलों को लेकर नोकझोंक हो सकती है गुस्से से बचे अन्यथा हानि होगी। संध्या का समय आज पूर्व नियोजित रहेगा मनपसन्द भोजन वस्त्र अलंकार वाहन सुख मिलने से रोमांचित होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहने वाला है आज कार्य सफलता के साथ ही मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे। कार्य व्यवसाय में आज अचानक वृद्धि होगी धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे आलस्य भी आज हद से ज्यादा रहेगा जल्द से किसी कार्य को करने के लिये तैयार नही होंगे परन्तु मध्यान के समय तक अधूरे कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे। तुरंत फल देने वाले कार्यो में निवेश शुभ रहेगा इसके अतिरिक्त कार्यो में धन फंस सकता है। नौकरी वाले लोग आज एकांत में आराम की जिंदगी बिताना पसंद करेंगे लेकिन घरेलू कार्य आने से इच्छा पूर्ण नही हो सकेगी। महिलाये आज मनोकामना पूर्ण होने से उत्साहित रहेंगी। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी दिनचार्य अस्त-व्यस्त रहेगी। लेकिन धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे धार्मिक स्थानों की यात्रा दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिलाये आज भावनाओ में जल्दी भ जाएंगी किसी की भी बातो का जल्दी से विश्वास कर लेंगी इनसे काम निकालना आज बहुत आसान रहेगा। नौकरी वाले लोग अकस्मात कार्य आने से परेशान होंगे लेकिन इसका लाभ भी मिलने से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग आवश्यक कार्यो में भी लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज धन की आमद सीमित रहेगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों की चिंता होगी। बुजुर्ग आपके मन की कुछ बाते कहना चाहेंगे परन्तु संकोच वश कह नही सकेंगे इसका ध्यान रखें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप मानसिक उलझनों में फंसे रहेंगे। दिन को शांति से बिताने की योजना पर सगे संबंधी पानी फेर सकते है। घरेलू कार्य के साथ ही रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने में समय के साथ धन भी खर्च करना पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आपकी जीवन शैली धनवानों जैसी रहेगी। दिखावे के ऊपर अधिक खर्च करेंगे इस कारण बाद में पछतावा भी होगा। कार्य व्यवसाय में पिछले दिन की अपेक्षा आज थोड़ी सुस्ती रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आय के साधन सहज सुलभ होंगे। सहयोगी आज कार्यो में सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। संध्या का समय अधिक खर्चीला फिर भी आनंद दायक रहेगा। व्यसन से बचें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप निश्चिन्त होकर बिताना पसंद करेंगे दिन के आरंभ से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे लेकिन घर मे मेहमानों के अकस्मात आने से थोड़ी असुविधा होगी। काम-धंदे को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे मध्यान तक दौड़धूप भी करेंगे इसके बाद अधिकांश कार्य अधीनस्थ सहकर्मियों का भरोसे चलेंगे फिर भी संतोषजनक लाभ हो ही जायेगा। घरेलू कार्य आज अधिक रहने से महिलाये को थकान शारीरिक शिथिलता की शिकायत रहेगी। मित्रो को छोड़ शेष सभी से आज उदासीन व्यवहार करेंगे। धर्म कर्म में आस्था रहने पर भी ज्यादा समय नही देंगे इसकी जगह आज बाहर घूमना मनोरंजन ज्यादा भायेगा। परिवार के बुजुर्ग एवं संतानों के ऊपर अकस्मात खर्च होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये समृद्धिकारक रहेगा। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर खर्च भी अधिक करना पड़ेगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद उछाल आने से धन की आमद होने लगेगी आज पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। थोक के एवं जमीन के कार्य से जुड़े व्यवसायियों को आज अधिक लाभ मिलेगा। महिलाये परिवार के लिये भाग्यशाली रहेंगी गृहस्थी की सभी उलझनों को सुलझाने में बराबर सहयोग करेगी। आज आप खर्च करने से पीछे नही हटेंगे फिर भी भाई बंधु आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। सेहत बनी रहेगी। आनंद मनोरंजन के प्रसंग बनेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपकी वैचारिक एवं कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी किसी भी कार्य मे पूर्वानुमान लगाने की खूबी सभी जगह से सम्मान दिलायेगी। आज आपको किसी विशेष प्रयोजन में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है दो पक्षो के झगड़े में भी सुलह करानी पड़ सकती है बेहतर रहेगा इस लफडो से बचे अन्यथा व्यर्थ की मानसिक उलझन होगी। काम-धंधा आज सामान्य रहेगा खर्च निकालने लायक धन आसानी से मिल जाएगा। आज घर के सदस्यों की फरमाइशें खत्म नही होंगी इन्हें पूरा करने में धन खर्च होगा फिर भी शांति नही मिलेगी। महिलाये आज धनवानों जैसी जीवनशैली जीने की सोच के कारण मानसिक दुख सहेंगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के सहायल रोड स्थित गांव अबावर के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में किसान की जान चली गई जबकि दूसरी बाइक का अटसू चौकी क्षेत्र के गांव राऊपुर प्रेम नगर निवासी महेश चंद्र (52) मंगलवार को अपने नाती नितिन का नवोदय विद्यालय में एडमिशन कराने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे जब वह नाती के साथ बाइक से लौट रहे थे, तभी गांव अबावर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि मृतक का मासूम नाती इस हादसे में बच गया।
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर के मजरा पति का पुरवा में मंगलवार दोपहर खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से करीब 24 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल व 27 बीघा का फसल अवशेष जल गया। कुल 51 बीघे में नुकसान हुआ।
मंगलवार दोपहर जब किसान अपने कामों में व्यस्त थे, तभी अचानक खेतों से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। चीख-पुकार मचते ही ग्रामीण बाल्टियों में पानी लेकर दौड़ पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेज हवाओं के कारण आग ने आस-पास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका लेकिन तब तक किसानों की मेहनत राख में तब्दील हो चुकी थी। जानकारी पर लेखपाल ज्योति यादव मौके पर पहुंची। किसानों के नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट तहसील को भेजी है।
—–
इन किसानों का हुआ नुकसान
आग से पति का पुरवा निवासी रामदास व भगवत दास की 14 बीघा, राधारमन की तीन बीघा और सैनपुर निवासी विमलेश व मनोज की सात बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। इसके अलावा पलरी गांव के किसान रामाधार व आजाद की 10 बीघा, गया प्रसाद व सूरज सिंह की 10 बीघा और रामप्रकाश की सात बीघा फसल का अवशेष जल गया।
कानपुर के किदवई नगर में जुड़वां बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। आरोपी पिता शशिरंजन की हैवानियत की परतें खुलती जा रही हैं। मोबाइल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से यह साफ हो गया है कि यह कोई क्षणिक आवेश में की गई वारदात नहीं, बल्कि ठंडे दिमाग से अंजाम दिया गया कत्ल था। आरोपी ने वारदात से पहले अपने भाई को फोन भी किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
मिनट-दर-मिनट का ब्यौरा
इंस्पेक्टर बहादुर सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हर गतिविधि कैद हुई है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
03:35 बजे: उसने दूसरी बेटी का भी गला घोंट दिया।
यातायात निदेशालय ने अदालत के आदेश के अनुपालन में मॉडीफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अवैध हूटर के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। एसओपी में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले विदेशी वाहनों को भी भारतीय नियमों के तहत मानकीकृत करने को कहा गया है। बता दें कि कुछ विदेशी चार पहिया और दोपहिया वाहन की स्वाभाविक ध्वनि 80 डेसिबल से अधिक होती है।एसओपी में कहा गया है कि मॉडीफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अवैध हूटर का बढ़ता उपयोग गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। यह अपराध होने के साथ सार्वजनिक शांति और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। प्रदेश में वाहनों की बढ़ती संख्या और उनके द्वारा जनित ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका शोर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के लिए मानसिक तनाव और बेचैनी का कारण भी है। एसओपी में इनको बेचने और लगाने वाले दुकानदार, गैराज, वर्कशॉप का पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन और एसजीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है। साथ ही उनकी सूची थाने और यातायात कार्यालय में रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं फील्ड के अधिकारियों द्वारा ऐसे वाहनों की सघन चेकिंग करने और हूटर व हॉर्न को जब्त करने को कहा गया है। साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेशन निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।
भीषण गर्मी ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों ने अपने पांव पसार लिए हैं। बुधवार की सुबह सात बजे से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश से सटे कुछ दक्षिणी जिलों में गर्म हवा और लू के थपेड़े और तपिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है।