Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 161

Delhi Red Fort Blast: गृह मंत्रालय ने दिल्ली ब्लास्ट की रिपोर्ट NIA को सौंपी

0

नेशनल डेस्क : दिल्ली में हुए धमाके के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। अब एनआईए इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और धमाके की साजिश, कारण और शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाएगी।

लखनऊ ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस की छापेमारी,

0

लखनऊ- लखनऊ ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस की छापेमारी, फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को लेकर छापेमारी, दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद लखनऊ में बड़ी दबिश, लखनऊ के कई इलाकों में एटीएस की छापेमारी, आतंकी डॉ मुजम्मिल की गर्ल फ्रेंड शाहीन लखनऊ की, कल शाहीन शाहिद फरीदाबाद में अरेस्ट की गई थी

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी

0

कानपुर देहात – तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल भेजा, माती कलक्ट्रेट के पास हाइवे पर हुआ हादसा

Kanpur: डीजीपी बोले- साइबर अपराध होने के एक घंटे के अंदर 1930 पर दें सूचना

0

साइबर अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इससे जागरूकता से ही बचा जा सकता है। किसी के साथ साइबर अपराध हो जाता है तो गोल्डन ऑवर (वारदात होने से शुरुआती एक घंटा) के भीतर ही हेल्पलाइन नंबर 1930 मिलाएं। यह जानकारी डीजीपी राजीव कृष्णा ने दी। वह सोमवार को एचबीटीयू में साइबर जागरूकता और महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन जुड़े थे।उन्होंने कहा कि साइबर ठग हर उम्र के लोगों को निशाना बना रहे हैं। बैंक खाते, मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर ठगी कर रहे हैं। उनसे बचने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और इंटरनेट मीडिया में निजी जानकारियां साझा न करें। किसी के बहकावे या धमकी में न आएं।उनके बाद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने साइबर क्राइम पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट होने पर डरने की जगह पुलिस को सूचना दें। दूसरे चरण में एडीसीपी महिला अपराध डॉ. अर्चना सिंह ने महिला हेल्पलाइन और महिला शक्ति केंद्र की जानकारी दी।उन्होंने घर से गई बच्चियों को वापस लाने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया। एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।सोशल मीडिया के मामलों में अपराध 90 प्रतिशत है। वहीं, कार्यक्रम में एचबीटीयू की अंतिम वर्ष की रिया ने परिचित बनकर साइबर अपराध करने और जेके सीमेंट के ग्रुप प्रेसीडेंट अनिल अग्रवाल ने कंपनी के एमडी के नाम पर 1.97 करोड़ की ठगी वारदात साझा की।

 

 

Auraiya News: स्वास्थ्य विभाग की टीम से अफसरों ने अस्पताल की गंदगी छिपाई

0

बिधूना। तकरीबन एक वर्ष से मातृ-शिशु अस्पताल के शौचालय चोक हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब हाल ही में प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौटी है। टीम को मौके पर सबकुछ ठीक-ठाक मिला था। इससे साफ है कि जब टीम आई तो अधिकारियों ने अस्पताल की गंदगी से उन्हें अवगत नहीं कराया। लिहाजा समस्या जस की तस बनी हुई है।सरकार ने महिलाओं व बच्चों के इलाज के लिए करीब छह करोड़ की लागत से 50 शैया मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण कराया था। ठेकेदार की लापरवाही और उदासीनता से शौचालयों की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई। इससे शौचालय चोक होने मरीजों के प्रयोग में नही हैं। ऐसे में महिला मरीजों और प्रसूताओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मजबूरन मरीज व तीमारदार अस्पताल परिसर के बाहर शौच जाने को विवश हैं।अधीक्षक डाॅ. बीपी शाक्य ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद सीएमओ कार्यालय से ठेकेदार को निरीक्षण के लिए भेजा गया। एक दो दिन में जाम पड़े शौचालयों को ठीक करने का कार्य शुरू किया जाएगा

दिल्ली में धमाके के बाद लखनऊ में हाईअलर्ट,

0

लखनऊ-दिल्ली में धमाके के बाद लखनऊ में हाईअलर्ट, हजरतगंज,मल्टी लेवल पार्किंग में गाड़ियों की चेकिंग, बम निरोधक दस्ता,डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची, पार्किंग में खड़ी संदिग्ध गाड़ियों,लगेज की चेकिंग

फरीदाबाद में आरडीएक्स मिलने का मामला, फरीदाबाद और जम्मू से हुई गिरफ्तारी,

0

लखनऊ-फरीदाबाद में आरडीएक्स मिलने का मामला, फरीदाबाद और जम्मू से हुई गिरफ्तारी, शाम को लालकिले के पास कार में ब्लास्ट, लखनऊ में पुलिस सतर्क, चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहन चालकों, लोगों से हुई पूछताछ, जम्मू से गिरफ्तार शाहीन का लखनऊ कनेक्शन

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आपका कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेंगे। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। किसी कार्यक्रम या सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

 

UP: इटावा सफारी पार्क में पर्यटकों को अब होंगे तेंदुए के दीदार, लैपर्ड सफारी का हुआ शुभारंभ

0

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमूरी ने रविवार को इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सफारी पार्क में पर्यटकों के लिए बहुप्रतीक्षित दो एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लैपर्ड सफारी का भी शुभारंभ किया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराधा वेमूरी ने सफारी पार्क के ईको पर्यटन क्षेत्र में बनी सोविनियर शॉप का भी उद्घाटन किया।इसके साथ ही उन्होंने लैपर्ड सफारी का भी शुभारंभ किया। लैपर्ड सफारी को अभी पांच शावकों के साथ पर्यटकों के लिए खोला गया है। लैपर्ड सफारी के खुलने का लंबे समय से पर्यटक इंतजार कर रहे थे। अब प्रतिदिन यहां आने वाले पर्यटकों को तेंदुए के भी दीदार कराए जाएंगे। उन्होंने सफारी पार्क के आवासीय क्षेत्र में बने मल्टी हॉल का भी लोकार्पण किया। नगर इटावा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद उनको सफारी का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने सफारी पार्क में मिले अनुभवों को मुख्य अतिथि साथ साझा किया। इस मौके सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल, डीएफओ विकास नायक, रेंजर रूपेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Kanpur: दिल्ली बम विस्फोट के बाद शहर में रेड अलर्ट जारी, संवेदनशील क्षेत्रों में हुई चेकिंग

0

Kanpur News: पुलिस के साथ एलआईयू, इंटेलीजेंस, खुफिया विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक जगहों को देखा।

श्रीनगर, अनंतनाग, फरीदाबाद, सहारनपुर में कुल 2900 किलो विस्फोटक मिलने और दिल्ली के लाल किले के पास बम विस्फोट होने के बाद कानपुर में सोमवार देर रात रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस, एलआईयू, इंटेलीजेंस, खुफिया विभाग ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मेट्रो स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। सभी एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और क्राइम ब्रांच की टीम ने संदिग्धों की छानबीन की। संवेदनशील क्षेत्रों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने जायजा लियाा। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से संदिग्धों पर नजर रखी गई। पुलिस के खबरी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 15 दिनों तक अभियान चलाया, जिसमें आतंकी गुटों जैश ए मोहम्मद और अंसार गजवत उल हिंद से जुड़े मॉड्यूल का राजफाश किया। टीम ने तीन डॉक्टरों समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया। उनकी निशानदेही पर देश के अलग अलग हिस्सों में छिपे स्लीपर सेल और दूसरे मॉड्यूल की तलाश शुरू हुई, लेकिन सोमवार देर शाम दिल्ली में लाल किले के पास बम विस्फोट हो गया। घटना में दस से अधिक की मौत, जबकि कई लोग घायल हो गए।विस्फोट का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर ने जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया। थाने के साथ पुलिस लाइन के स्टाफ और पीएसी को संवेदनशील क्षेत्रों की जांच के निर्देश दिए। संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार, डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एसीपी कैंट आकांक्षा पांडेय, जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएन पाटिदार ने सेंट्रल स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सुरंग, कैंट साइड, सिटी साइड और वहां खड़े वाहनों की जांच कराई। कुछ प्रमुख ट्रेनों के डिब्बों और संदिग्ध नजर आने वालों के बैग व झोले देखे मेट्रो स्टेशन, मॉल, धार्मिक स्थलों की हुई जांच
पुलिस, एलआईयू और बम निरोधक दस्ते ने मेट्रो स्टेशन, भूमिगत मेट्रोल स्टेशन, जेड स्क्वॉयर मॉल, रेव थ्री, गंगा बैराज, पनकी पावर स्टेशन, तेल डिपो और कई संवेदनशील धार्मिक स्थलों का जायजा लिया। यहां के कर्मचारियों व निजी सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता रखने और निगरानी के निर्देश दिए।

हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी हुई
जीटी रोड, दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज, सागर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की निगरानी की गई। कुछ लोडर, ऑटो और ट्रकों की चेकिंग हुई।