Saturday, April 25, 2026

Home Guard Exam: सुबह से ही केंद्रों पर लगी कतारें, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, गर्मी और उमस से हाल बेहाल

यह भी पढ़े

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार को कड़े सुरक्षा घेरे में शुरू हुआ। फर्रुखाबाद, औरैया समेत कई जिलों में सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया।

फर्रुखाबाद: बद्री विशाल कॉलेज में सुबह से डटे अभ्यर्थी
फर्रुखाबाद के प्रमुख परीक्षा केंद्र बद्री विशाल पीजी कॉलेज के बाहर सुबह तड़के से ही अभ्यर्थियों की लंबी लाइनें लग गईं। गेट पर पुलिस बल की मौजूदगी में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। जिले के अन्य केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे, ताकि परीक्षा सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
औरैया: छह केंद्रों पर परीक्षा, गर्मी ने ली परीक्षा
जिले में आज होमगार्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा छह केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सभी उम्मीदवारों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि, भीषण गर्मी के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के बाहर पानी की व्यवस्था भी अपर्याप्त दिखी। 

Kanpur Home Guard Exam Queues Form at Centers Since Morning Entry Granted After Strict Screening
हमीरपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा
हमीरपुर: सीसीटीवी की निगरानी में चार केंद्रों पर एग्जाम
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से हमीरपुर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। यह परीक्षा तीन दिनों तक यानी 25, 26 और 27 अप्रैल तक चलेगी। जिला प्रशासन ने नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसे दो पालियों में विभाजित किया गया है। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे