Kanpur News: फर्रुखाबाद और औरैया समेत कइ्र जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश मिला, लेकिन भीषण गर्मी और इंतजामों की कमी से परीक्षार्थी परेशान रहे।
फर्रुखाबाद के प्रमुख परीक्षा केंद्र बद्री विशाल पीजी कॉलेज के बाहर सुबह तड़के से ही अभ्यर्थियों की लंबी लाइनें लग गईं। गेट पर पुलिस बल की मौजूदगी में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। जिले के अन्य केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे, ताकि परीक्षा सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



