Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 295

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सोनू की मम्मी की बैंक पर्ची, डिटेल्स में लिखा- ‘मोनू की पढ़ाई के लिए पैसा जमा

0

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बैंक की पर्ची वायरल हो रही है। यह पर्ची है सोनू की मम्मी की,जिन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने बैंक गईं। बैंक स्लिप पर उन्होंने जो लिखा वो सोशल मीडिया पर ‘इमोशनल’ और ‘फनी’ कंटेंट का परफेक्ट मिक्स है।

पर्ची में नाम के स्थान पर लिखा-‘सोनू की मम्मी’ और नीचे डिटेल्स में  लिखा- ‘मोनू की पढ़ाई के लिए पैसा जमा करना है।’ राशि की जगह- कन्या लिखा है। अमाउंट 22,000 लिखा गया है और दिनांक है 30-02-25…जो कि हकीकत में कोई तारीख होती ही नहीं है। इस पर्ची को देखने के बाद अब लोग कह रहे हैं बैंक मैनेजर खुद को संभाल नहीं पाया और कोमा में चला गया।

बाराबंकी: अवसानेश्वर मंदिर में हादसा, बिजली का तार टूटकर गिरने से मची भगदड़, दो की मौत, 38 श्रद्धालु घायल

0

सावन सोमवार को अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 38 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के गांव मुबारकपुरा निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु की मौत त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर इलाज के दौरान हो गई।त्रिवेदीगंज सीएचसी पर कुल 10 घायलों को लाया गया, जिनमें पांच को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। वहीं, हैदरगढ़ सीएचसी पर 26 घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं। यह घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी चल रही है। घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

सावन के सोमवार की वजह से थी भारी भीड़

Barabanki: Major accident at Avasaneshwar temple, stampede caused by falling of electric wire, two dead, 38 deप्रशासन के अनुसार यह घटना सुबह के तीन बजे करीब की है। आम दिनों में तीन बजे इतनी भीड़ नहीं होती। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया। उस समय वहां पर तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई। करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य हैं और लोग कतारों में खड़े होकर दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

सामने आई मृतकों और गंभीर रूप से घायलों की सूची

1-प्रशांत (22)पुत्र रामकृपाल मृतक मुबारक पुर लोनीकटरा
2-एक मृतक (25) वर्षीय अज्ञात

घायल
1-रंजीत (26)पुत्र साहब दीनमोहदीपुर सतरिख
2-पलक(13)पुत्री रंजीत रामछतौरा कोठी
3-संध्या(24)पुत्री महेश भुलभुलिया कोठी
4-सुंदरम सिंह (14) पुत्र सरतेजमोहदीपुर कोठी
5-लक्ष्मी(18)पुत्री पवन बिबियापुर घाट कोठी
6-अमन(18)पुत्र बाबादीन गढी घोसियामऊ सुबेहा
7-बैजनाथ(22)पुत्र जगजीवन सुबेदार पुरवा हैदरगढ़

Sawan Somwar 2025: सावन के तीसरे सोमवार पर अपने दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

0
Sawan Somwar 2025 Wishes: भगवान शिव के प्रिय माह सावन का आज यानी 28 जुलाई को तीसरा सोमवार है। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की उपासना और उन्हें केवल जल चढ़ाने से वह शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। यही नहीं इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर दूध अर्पित करने पर व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही वह कर्ज, रोग, तनाव, कलह से मुक्ति पाता है। यह दिन कन्याओं के लिए भी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

कहा जाता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन और उपवास रखने से योग्य वर प्राप्ति के योग बनते हैं। इस वर्ष सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चतुर्थी का संयोग बना हुआ है। यह तिथि गौरी पुत्र गणेश को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में सावन के तीसरे सोमवार के इस विशेष संयोग पर जहां दान, पूजा-पाठ का महत्व है, वहीं आप अपने दोस्तों को इन संदेशों के जरिए इस दिन की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं.

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

‘मेरी मौत का जिम्मेदार सिपाही शेषकुमार…’, दीवाल पर सुसाइड नोट लिख फांसी के फंदे पर झूला युवक, पत्नी और सिपाही की नजदीकियों से था आहत

0

Hardoi News, (मनोज तिवारी): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय युवक ने पुलिस चौकी से कुछ दूर पर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्महत्या से पूर्व दीवाल पर सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार सिपाही शेष कुमार है। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मची है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
PunjabKesari
बता दें कि टड़ियांवा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में 30 वर्षीय युवक रंजीत कुमार यादव पुत्र सुरेश सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के अनुसार रंजीत की पत्नी हरिहरपुर चौकी में तैनात सिपाही शेष कुमार से बात करती थी और यह बात जब रंजीत को पता चली तो उसने पत्नी से इस बारे में बातचीत की लेकिन पत्नी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया इससे आहत होकर रंजीत ने आत्महत्या का कदम उठाया। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने पत्नी और सिपाही के रिश्ते का जिक्र करते हुए अपनी मौत के लिए उनको जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, पड़ोस में एक दीवार पर भी उसने रंग से कुछ संदेश लिख छोड़ा था।
PunjabKesari
परिजनों ने बताया कि रंजीत एसपी ऑफिस शिकायत करने की तैयारी में था और उसके पास इसका रिकॉर्डिंग भी है। मृतक रंजीत एप्लीकेशन लिखने का कार्य करता था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी और उसे दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र लगभग 3 और 5 वर्ष है।
PunjabKesari
एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में लिखा है कि करीब 4 महीने पहले उसकी भैंस चौकी से लगभग 100 मीटर दूर से चोरी हो गई थी, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। उसी मामले में मदद दिलाने के बहाने सिपाही शेष कुमार ने उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ाईं इसके बाद पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों माने नहीं। आगे उसने लिखा कि दिनांक 26.7.2025 को उसने अपनी पत्नी को शेष कुमार के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो रंजीत ने पुलिस चौकी पर सूचना दी। वहां से सिपाही ने रंजीत को धक्का देकर भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक से मौके की जांच पड़ताल कर उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 27 जुलाई की सुबह युवक का शव चौकी के पास ही पेड़ से लटका मिला है।

‘कांवड़ यात्रा में ‘अनपढ़’ और ‘अंधविश्वासी’ जाते हैं…’, सपा विधायक ने अपने बयान पर खेद जताते हुए लोगों से क्षमा मांगी

0

Ballia News, (मुकेश मिश्र): उत्तर प्रदेश के बलिया में कावड़ यात्रियों को अनपढ़ कहने वाले बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपने बयान पर खेद जताते हुए लोगों से क्षमा मांगी है।
PunjabKesari
सभी धर्मो में उनकी आस्था… कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया
सपा विधायक का कहना है कि वो शिक्षा पर बोल रहे थे उसी में बोल गए। सभी धर्मो में उनकी आस्था है। उन्होंने कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया है। मेरे बयान से अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने बयान पर खेद प्रकट करता हूँ और सबसे माफ़ी मांगता हूँ।

किसी सांसद और विधायक का बेटा कावड़ यात्रा में क्यों नहीं गया ?
दरअसल, सावन के महीने में शिव भक्तों की कावड़ यात्रा चल रही है। इसी बीच यूपी के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने विवादित बयान देते हुए दावा किया कि कांवड़ यात्रा में किसी बड़े नेता या उद्योगपति के परिवार के लोग नहीं बल्कि गांव के अनपढ़ और अंधविश्वास में फंसे लोग जाते हैं। स्कूल बंद करवा करके मधुशाला खोलवा करके लोगों को पागल बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया, ‘कावड़ यात्रा में फूल बरसाये जा रहे हैं। कोई बताए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) का बेटा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के किसी सांसद और विधायक का बेटा कावड़ यात्रा में क्यों नहीं गया ?

मरने से पहले विवाहिता ने सीएम योगी से लगाई गुहार, कहा- बेटियां कहीं नहीं सुरक्षित.. थक गई हूं फिर दे दी जान

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्रान्तर्गत एक आरक्षी की पत्नी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यहां विवाहिता ने ससुरालीजनों पड़ताड़ित करने का आरोप लगाकर फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाहिता वीडियो में आरोप लगाया कि उसका पति अपने भाई यानी की जेठ के इशारे पर उसके साथ मारपीट करता है।

सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार
वायरल वीडियो विवाहिता रोते हुए बताया कि वह न्याय के लिए हर दरवाजे पर गई लेकिन उसकी कही पर सुनवाई नहीं हुई। जिससे थक हार वह अपनी जान दे दी रही है। सीएम योगी से भाउक अपील करते हुए कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा पति और उसका एंव उसका जीजी है। क्यों कि ये लोग मेरे पति की दूसरी शादी करवाना चाहते है जिस वजह से मेरे था रोज मारपीट की जाती है। वीडियो में मृतका ने सीएम योगी से अपील कर कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जो समाज में एक नजीर बने जिससे और कोई बेटी दहेज की बलि न चढ़ें।

जेठ और पति जान से मारने की दे रहे थे धमकी
घटना का खुलासा तब हुआ जब सौम्या ने आत्महत्या से पूर्व इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने पति द्वारा दूसरी शादी कराए जाने की साजिश और जेठ से जान से मारने की धमकी का खुलासा किया। वीडियो के कुछ ही देर बाद सौम्या ने घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। यह मकान लालता सिंह पुत्र भीकम सिंह का बताया जा रहा है, जिसमें दंपति किरायेदार के रूप में रह रहे थे।

1 साल पहले दोनों ने की थी लव-मैरिज
मिली जानकारी के मुताबिक दोनो ने एक साल पहले लव- मैरिज की थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पति केस बचने के लिए उससे की। शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए उसे पड़ताड़ित किया जाने लगा था। मृतका ने वीडियो में बताया कि उसने न्याय के लिए स्थानीय थाने और एसपी के यहां गई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला जिससे थक हार उसने सुसाइड कर ली।

घटना पर बोली पुलिस
पुलिस ने बताया कि मृतका के मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। वे मैनपुरी से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। बीकेटी थाने के अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। सौम्या द्वारा सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

आसिफ ने महिला से बढ़ाई नजदीकियां, फिर किया रेप अब धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

0

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में कथित रूप से एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार करने तथा अब उसपर धर्म परिवर्तन करने एवं शादी करने का दबाव डालने को लेकर एक सैलून संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि महिला ने सुबह रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कुछ समय पहले सेक्टर 122 में आसिफ के सैलून में काम करवाने गई थी तथा फिर दोनों के बीच से दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि आसिफ ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करे।

थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है। उसका एक बच्चा है। उसका पहले पति से विवाद चल रहा है। वह पहले पति से बिना तलाक लिए आसिफ के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद आसिफ ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद है।

फेमस एक्टर का हुआ भीषण एक्सीडेंट! कार के उड़े परखच्चे, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

0

UP Desk : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अजित कुमार हाल ही में आयोजित रेस कार्यक्रम के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में उनकी रेसिंग कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। अभिनेता पूरी तरह से सुरक्षित हैं और पहले की तरह रेसिंग के लिए तैयार भी हैं।

वीडियो वायरल
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजित कुमार की कार खड़ी हुई एक अन्य कार से टकरा जाती है। टक्कर इतनी ज़ोरदार होती है कि उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ जाते हैं। हालांकि वीडियो में ये भी देखा गया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद अजित खुद कार से बाहर निकलते हैं।

रेसिंग से अजित कुमार का है पुराना नाता
बहुत कम लोग जानते हैं कि अजित कुमार का मोटरस्पोर्ट्स से गहरा नाता है। उन्होंने साल 2003 में रेसिंग की दुनिया में कदम रखा था और 2010 में फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। वह एक्टिंग के साथ-साथ रेसिंग को भी अपना जुनून मानते हैं।

 

पुणे रेव पार्टी में NCP नेता के दामाद गिरफ्तार मौके से कोकीन, शराब और हुक्का बरामद, मचा सियासी घमासान

0

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के पुणे में एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी के दौरान पुलिस की छापेमारी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-शरद पवार गुट) के नेता एकनाथ खडसे के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर को हिरासत में लिया गया है। यह पार्टी पुणे के खराड़ी इलाके के एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी, जहां से पुलिस ने नशीले पदार्थ, हुक्का और भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है।

रेव पार्टी में कोकीन, शराब और हुक्के की मौजूदगी
पुलिस के मुताबिक, यह पार्टी ‘हाउस पार्टी’ के नाम पर स्टे बर्ड गेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी, जो रैडिसन होटल के पीछे स्थित एक इमारत के फ्लैट में चल रही थी। यह फ्लैट बनसोडे नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। रेव पार्टी के दौरान कोकीन, गांजा, हुक्का सेट और विदेशी शराब का खुलेआम सेवन हो रहा था।

7 लोगों को किया गया हिरासत में, 2 महिलाएं शामिल
पुलिस ने छापेमारी में 2 महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद डॉ. प्रांजल खेवलकर भी शामिल हैं। पुलिस ने प्रांजल के हडपसर स्थित घर पर भी छापा मारा है। गेस्ट हाउस में छापा रविवार देर रात सुबह 3 बजे डाला गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांजा, कोकीन, हुक्का सेट और शराब जब्त की। जानकारी के मुताबिक, कमरा नंबर 101 और 102 बुक किए गए थे, जिनका बिल ₹10,367 था। यह दोनों कमरे 24 जुलाई से 28 जुलाई तक बुक थे, और दोनों डॉ. प्रांजल खेवलकर के नाम पर थे।

राजनीतिक घमासान तेज
इस पूरे मामले को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने हाल ही में बीजेपी नेता गिरीश महाजन के खिलाफ हनी ट्रैप मामले में बयान दिया था, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही पार्टी के आयोजकों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस रेव पार्टी में एक कुख्यात सट्टेबाज (बुकि) भी शामिल था।

कोर्ट में पेश होंगे आरोपी
गिरफ्तार सभी आरोपियों को आज पुणे के शिवाजी नगर स्थित हॉलिडे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर इसकी गहन जांच कर रही है और पार्टी से जुड़े अन्य हाई-प्रोफाइल चेहरों की पहचान में जुटी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में पुणे में इस तरह की अवैध गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। इससे पहले एनसीपी के एक पूर्व विधायक के बेटे द्वारा नशे में गाड़ी चलाकर दो युवकों को कुचलने का मामला भी सामने आया था, जिससे शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

IND vs ENG 4th Test Day 5 : गिल शतक के बाद आउट, भारत 223/4

0

मैनचेस्टर : कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शनिवार को यहां भारत को शुरुआती झटकों से उबारकर शानदार जज्बे और संयम का प्रदर्शन करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़े जिससे मेहमान टीम ने चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टंप तक दो विकेट पर 174 रन बना लिए। गिल 78 और राहुल 87 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 174 रन की अटूट साझेदारी कर अंतिम दोनों सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। भारत अब इंग्लैंड से 137 रन पीछे है।

भारत ने पांचवें दिन 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल (103) शतक लगाकर आउट हो गए हैं।

कप्तान बेन स्टोक्स (141 रन) के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में पहली पारी में 669 रन का स्कोर खड़ाकर 311 रन की विशाल बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत को लंच से पहले 20 मिनट तक बल्लेबाजी करनी पड़ी जिसमें दूसरी पारी में उसकी शुरूआत निराशाजनक रही। भारत ने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और बी साई सुदर्शन के विकेट गंवा दिए जबकि तब टीम का खाता भी नहीं खुला था। इससे लंच के समय टीम का स्कोर एक रन पर दो विकेट था।

क्रिस वोक्स की ‘राउंड द विकेट’ गेंद जायसवाल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए पहली स्लिप में जो रूट के हाथों में चली गई। अगली ही गेंद पर सुदर्शन गेंद छोड़ने और खेलने की दुविधा में दूसरी स्लिप में हैरी ब्रुक को कैच करा बैठे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीयों की तुलना में पिच से कहीं ज्यादा फायदा उठाया। पर गिल और राहुल ने बेहतरीन तकनीक दिखाते हुए संयम से खेलना जारी रखते हुए भारतीय पारी को संभालकर अंतिम दिन के लिए उम्मीद बंधाई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों में विशेषकर जोफ्रा आर्चर ने गिल के पैड पर कुछ खतरनाक इनस्विंगर फेंकी लेकिन भारतीय कप्तान इनसे उबरकर शानदार शॉट खेलने में सफल रहे।

गिल का साथ हमेशा ही भरोसेमंद रहने वाले राहुल ने दिया, जो इस श्रृंखला में भारत की बल्लेबाजी की नींव रहे हैं। गिल को इस दौरान किस्मत का भी साथ मिला क्योंकि जब वह 46 रन पर थे तो ब्रायडन कार्स की गेंद पर लियाम डॉसन ने बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका कैच छोड़ दिया था। गिल ने कुछ शानदार स्ट्रेट ड्राइव और कवर ड्राइव खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 17वें ओवर में उन्होंने आर्चर की गेंद पर लगातार दो चौके जमाए जिसमें से पहले एक कवर ड्राइव और फिर एक अपर कट। उन्होंने कार्स की गेंद पर भी लगातार चौके लगाए जिसमें एक शानदार ऑन ड्राइव भी शामिल था। राहुल ने मजबूत डिफेंस दिखाते हुए गेंद को रूककर खेला। उनके स्क्वायर कट और बैक कट शानदार थे इंग्लैंड ने अंतिम सत्र में कई कोशिशें कीं और क्रीज पर जमी हुई इस जोड़ी को शॉर्ट गेंदों से परेशान करना जारी रखा लेकिन दोनों जरा भी चूके नहीं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को हवा में और पिच के बाहर काफी मूवमेंट मिल रहा था। लेकिन धूप निकलने के साथ अंतिम सत्र में बल्लेबाजी आसान हो गई। पिच धीमी और सूख रही है और यहां हुए चार काउंटी मैचों में से किसी का भी नतीजा नहीं निकला है। भारत इस बात को ध्यान में रखेगा। इंग्लैंड ने सुबह दिन की शुरुआत सात विकेट पर 544 रन की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अच्छी लय में दिखे जिन्होंने शुक्रवार की तुलना में कहीं ज्यादा जोश से गेंदबाजी की। लेकिन इंग्लैंड को ओल्ड ट्रैफर्ड में सबसे बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके। बुमराह ने 33 ओवर में पांच मेडन से 112 रन देकर दो विकेट झटके। उनके अभूतपूर्व टेस्ट करियर में पहली बार हुआ कि उन्होंने 100 या इससे ज्यादा रन दिए।

स्टोक्स (141 रन, 198 गेंद) ने 77 रन से आगे खेलते हुए दिन की शुरुआत सिराज की गेंद पर आगे बढ़कर कवर क्षेत्र में शॉट लगाकर की। उन्होंने सिराज की गेंद पर लेग साइड में चौका लगाकर इस मैच में शतक और पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। स्टोक्स ने दो साल बाद शतक जड़ा है जो उनके लिए बहुत मायने रखता है। जब स्टोक्स ने वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर छक्का जड़ा तो वह जाक कैलिस और सर गैरी सोबर्स के बाद 7000 रन और 200 विकेट पूरे करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए। इंग्लैंड ने जहां आसानी से बाउंड्री लगाई तो 2014 के बाद यह पहली बार था जब भारत ने एक पारी में 600 रन दिए।

 

मौसम 

भारत की चुनौतियों में मैनचेस्टर का मौसम भी शामिल है जो बिल्कुल भी आदर्श नहीं रहा है। टीम लगातार बारिश के बीच शहर पहुंची, जो पिछले एक हफ़्ते से लगातार हो रही है। टेस्ट के सभी 5 दिन हल्की बारिश की संभावना है, जिससे खेल में व्यवधान आने की प्रबल संभावना है।

पहला दिन : बारिश की 65% संभावना, तापमान 14 से 19 डिग्री के बीच
दूसरा दिन : बारिश की संभावना बढ़कर 85% तक, तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहेगा
तीसरे और चौथे दिन : बारिश की संभावना कम होने के साथ स्थिति में थोड़ा सुधार होगा
पांचवें दिन : बारिश की 40% संभावना के बावजूद खेल में रूकावट आ सकती है

प्लेइंग 11 

इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर

भारत : यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज