Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 184

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में आपके विचार कार्य उल्टा ही फल देंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय में टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा। जल्दबाजी में कुछ अनुचित कदम भी उठा सकते हैं लेकिन इसका परिणाम निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान हानि भी करा सकता है। महिलायें आज कही सुनी बातों पर घर में कलह करेंगी बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। आज जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा मानसिक तनाव के साथ संबंधों में दूरी बढेगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें अनैतिक गतिविधियां होने की संभावना है। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे घर मे यह व्यवहार अशांति करा सकता है लेकिन कार्य क्षेत्र पर इससे लाभ ही होगा। आज आपके उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्य के लिये स्वयं के कार्यो को निरस्त कर सकते है। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन किसी विशेष कार्य साधने के लिए आडम्बर करेंगे। दान पुण्य भी दिखावे के लिये ही करेंगे फिर भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी ही होगी। दैनिक कार्य मे थोड़ा विघ्न आने पर भी धन की आमद संतोषजनक रहेगी। मौसमी बीमारी के कारण सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप अपने मन की इच्छा पूर्ति को सर्वोपरी रखेंगे इसके लिये किसी बंधन अथवा प्रतिबंध का भी विरोध करने से पीछे नही हटेंगे परिजनों से कहासुनी होना संभव है। कार्य व्यवसाय में आज व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु इसका उचित लाभ शीघ्र मिलने से संतोष रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभिक भाग में कार्यो में व्यवधान डालेंगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति पक्ष में हो जाएगी। किसी को ना चाहकर भी आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से मदद करनी पड़ेगी भविष्य के लिये यह लाभदायक ही रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे लेकिन आपका मन कही और ही भटकेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप निश्चिन्त होकर अपने कार्यो को करेंगे धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी पूजा-पाठ के लिए समय निकाल लेंगे मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे विरोधियों की बातों की अनदेखी करेंगे। कार्य व्यवसाय से भी काफी उम्मीदें रहेंगी लेकिन आशानुकूल लाभ पाने के लिये कई बाधाओं का सामना करना पडेगा धन लाभ अवश्य होगा लेकिन अल्प मात्रा में रुक रुक कर ही। पूर्व में कई गई किसी भूल से शिक्षा मिलेगी आज वही प्रसंग दोबारा घटने पर अनुभव से बच निकलेंगे। सहकर्मी उद्दंड व्यवहार करेंगे इससे कुछ समय के लिये परेशानी होगी। खासी बुखार की समस्या से परेशानी हो सकती है। बुजुर्गो की बात ध्यान से सुने लाभ दिलायेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन के आरंभिक भाग में किसी कार्य को करने की जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है आज धैर्य से सोच विचार कर काम करने पर ही व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से लाभ पाया जा सकेगा। सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह नही दिखाएंगे। आज आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु ज्यादा पाने की लालसा के कारण हाथ से निकल सकते है। आज कम से संतोष करें अन्यथा खर्च चलाना भारी पड़ेगा। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से कहासुनी होगी गुस्से में आकर कोई कदम ना उठाये बाद में पछताना पड़ेगा। परिजन की उम्मीद के विपरीत कार्य करने पर बहस हो सकती है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन स्थिति हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। कार्य क्षेत्र हो या घर किसी को भी नाराज होने का अवसर नही देंगे नाराज लोगो को भी अपने मजाकिया अंदाज से हंसने पर मजबूर करेंगे। आर्थिके दृष्टिकोण से दिन थोड़ा उतारचढ़ाव वाला रहेगा फिर भी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति लायक धन आसानी से प्राप्त हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान के समय किसी योजना के पूर्ण होने से धन लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन बाद में इसमे विलम्ब होने से क्रोध आएगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत खटास बनी रहेगी फिर भी स्वार्थ साधने के लिये व्यवहारिकता बनाये रखेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन वृद्धिकारक योग बन रहे है। शारीरिक रूप से चुस्त रहने का लाभ कार्य क्षेत्र पर मिलेगा। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी फिर भी आपके लाभ को कोई नही रोक सकेगा। धन की आमद समय पर और आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रखना आवश्यक है भूल होने अथवा उधारी के कारण विवाद की संभावना है। मित्र रिश्तेदारी में जाने के प्रसंग बनेंगे। परिवार में सुख सुविधा की वृद्धि के विचार बनेंगे निकट भविष्य में इनपर खर्च भी होगा। कुछ समय के लिये वैचारिक मतभेद होंगे।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अपने बुद्धिबल से धन के साथ सम्मान भी पाएंगे। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर आपके विचार पसंद किए जाएंगे आपकी बातों को अन्य लोगो से ज्यादा महत्त्व मिलेगा इस कारण आज आपके शत्रुपक्ष में वृद्धि भी सम्भव है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा मेहनत की तुलना में लाभ कम होने से निराशा होगी फिर भी कामचलाऊ धन किसी ना किसी साधन से मिल ही जायेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न होने से मानसिक बल मिलेगा। किसी परिजन से कलह हो सकती है धर्य से काम लें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप अपनी ही गलतियों से लोगो के अपशब्द सुनेंगे फिर भी व्यवहार में बदलाव नही आने से मामला हाथापाई तक पहुच सकता है। वाणी और व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आज आपकी जल्दी से किसी से नही बनेंगी घर का शांत वातावरण भी आपके कारण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य लेन-देन संबंधित मामूली बात पर झगड़ा करने पर उतारू होंगे फलस्वरूप प्रतिष्ठा खराब होगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक है फिर भी आपके व्यवहार से कुछ ना कुछ कमी अवश्य आएगी। मौन रहने का प्रयास करें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन सेहत में थोड़ी नरमी रहने से लापरवाहि करेंगे परिणामस्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते है। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी अपने मतलब के काम के लिये ना नही कहेंगे बेकार के कामो में रुचि नही लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु जोड़ तोड़ की नीति के चलते सीमित लाभ से संतोष करना पडेगा। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे मन हल्का रहेगा परिजन भी आवश्यकता पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य रात्रि के समय प्रतिकूल होगा सतर्क रहें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। दिनचर्या आज व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे धन की आमद भी निश्चित समय पर हो जाएगी लेकिन अचानक खर्च आने से हाथ से निकल जाने पर स्वयं को ठगा सा अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से आर्थिक विषयो को लेकर बहस होने की सम्भवना है विवेक से काम ले अन्यथा धन डूब भी सकता है। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे बेमन से कार्य करने पर विलम्ब होगा काम मे सफाई भी नही रहेगी। परिजन आपसे मतलब का व्यवहार रखेंगे इच्छा पूर्ति के लिए जिद पर अडेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन शुभ संयोग बन रहे है प्रातः काल मे कुछ समय के लिये धन अथवा अन्य कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी लेकिन मध्यान तक इनका समाधान होने से शांति मिलेगी। काम-धंधा आज अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर चलेगा प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे। मध्यान के बाद जिस भी कार्य को करेंगे वह थोड़ी बहुत मेहनत के बाद सफल होगा। धन की आमद संध्या तक संतोषजनक हो जाएगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। महिलाये शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नही होंगे। धर्म कर्म में आस्था रहेगी लेकिन आज पूरा समय नही दे पाएंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Kanpur: कारखाने में दीवार गिरी, कारीगर की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0

चमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भन्नानापुरवा में स्थित कारखाने में एंगल काटते समय दीवार भरभराकर वेल्डिंग कारीगर पर गिर गई। हादसे में आजमगढ़ के थाना अही रौला के कोढ़वा जलालपुर निवासी सफाईलाल (55) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वह कई वर्षों से बाबूपुरवा के ढकनापुरवा में पत्नी सुमित्रा, बेटे नरेंद्र के साथ किराये पर रह रहे थे।

उसने बताया कि शुक्रवार को चमनगंज के भन्नानापुवा में एक ठेकेदार पिता को लोहे के कारखाने में वेल्डिंग मशीन से एंगल काटने को लेकर बुलाया था। वहीं पर अचानक दीवार गिरने से हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि परिजन शव लेकर आजमगढ़ चले गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी

Auraiya News: भीगे धान से निकलने लगे पौधे, दाना सड़ने की कगार पर

0

फफूंद। अरमानों की फसल को बाजार लेकर आढ़त पहुंचे किसानों की मेहनत इस कदर भीगी कि उसमें अंकुर फूट पड़े। क्षेत्र के गांव भैंसोल के दो किसानों की मेहनत बिक्री के इंतजार में बर्बाद हो गई। किसानों का करीब 80 क्विंटल धान बारिश से भीग गया। धान के ढेर से पौधे निकलने लगे और दाना सड़ने लगा है। शुक्रवार को जब किसान आढ़त पहुंचे तो अपनी फसल की हालत देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।

गांव निवासी किसान सिंटू दीक्षित और गोपाल जी ने बताया कि पूरी लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी। वह लोग रविवार से आढ़त पर धान बेचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन खरीदारी न होने के कारण धान अछल्दा की एक निजी आढ़त पर पड़ा रहा। बारिश के बाद भीगे धान में काले दाग पड़ गए और पौधे निकलने के साथ ही दाने सड़ने के कगार पर हैं। शुक्रवार को काफी प्रयास के बावजूद धान न बिक पाने पर किसानों के आंसू छलक पड़े। अंत में वह धान को भरकर घर ले गए। किसानों ने बताया कि धान बेचकर उधार चुकाने और रबी की फसल की तैयारी करनी थी लेकिन अब सब संकट में पड़ गया है। अव्यवस्था और देरी के चलते कई किसान मजबूर होकर अपनी फसल खुले में रखने के लिए विवश हैं। खराब मौसम से अन्य किसानों की उपज भी नुकसान की चपेट में आ सकती है। किसानों ने जिला प्रशासन से खराब धान का उचित मुआवजा दिलाने और खरीदी व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है।

Auraiya News: खेती से मिली निराशा, अंडे ने संवारा भविष्य

0

फफूंद। खुद ही को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से ये पूछे बता तेरी रजा क्या है… कुछ ऐसा ही कर दिखाया है हसनपुर गांव के प्रधान मोहम्मद वसीम और उनके परिवार ने। खेती में लगातार नुकसान झेलने के बाद इस परिवार ने अंडा उत्पादन के क्षेत्र में कदम रखकर नई पहचान बनाई है। आज वसीम परिवार आसपास के जिलों में प्रतिदिन 35 से 40 हजार अंडों की सप्लाई चेन संचालित कर रहे हैं।

साल 2014 में अछल्दा रोड स्थित गांव हसनपुर के प्रधान मोहम्मद वसीम ने खेती छोड़कर फूटाताल गांव के पास 10 बीघा भूमि पर पोल्ट्री फार्म शुरू किया। शुरूआत में 10 हजार मुर्गियों से रोजाना आठ से नौ हजार अंडों का उत्पादन हुआ। धीरे-धीरे व्यवसाय बढ़ता गया और करीब 20 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने लगा। मगर कोरोना महामारी के दौरान बाजार ठप पड़ गया, बिक्री रुक गई और परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया।

इसी दौरान परिवार के युवा सदस्य राजा, तारिक, राजू, आरिफ, तनवीर और सरफराज आगे आए और खुद ही फार्म की सफाई, चारा डालने, वेक्सिनेशन, पैकिंग और सप्लाई की जिम्मेदारी संभाली। मेहनत और तकनीकी सुधार के बल पर फार्म ने फिर रफ्तार पकड़ी। वर्तमान में यहां 40 हजार मुर्गियां और 12 हजार चूजों का पालन हो रहा है। हर दिन हजारों अंडे जनपद और अन्य जनपदों में भेजे जा रहे हैं। प्रधान वसीम, नसीम और नसीर बताते हैं कि सरकारी योजनाओं और सब्सिडी ने संकट के समय बड़ी मदद की। आज यह परिवार न सिर्फ घाटे से उबर चुका है बल्कि अन्य किसानों और युवाओं को वैकल्पिक रोजगार अपनाने की प्रेरणा भी दे रहा है। पोल्ट्री फार्म से आसपास के गांवों की आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि हुई है ।स्थानीय किसान मुर्गियों के लिए दाने की आपूर्ति कर रहे हैं और मुर्गी की बीट से खेतों की उर्वरता बढ़ा रहे हैं।

BJP नेता स्मृति ईरानी ने की ‘स्पार्क’ पहल,

0

लखनऊ -BJP नेता स्मृति ईरानी ने की ‘स्पार्क’ पहल, पहल से भारत को दिया गौरव का पल, TIME100 इवेंट में भारत की आवाज़ बनीं स्मृति, ‘स्पार्क’ पहल से 1 लाख महिलाओं को जोड़ने का मिशन, न्यूयॉर्क के TIME100 मंच पर गूंजी स्मृति की आवाज, स्मृति का लक्ष्य 300 शहरों की 1 लाख महिलाएं हो सशक्त

DM विशाख जी अय्यर का परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण,

0

लखनऊ -DM विशाख जी अय्यर का परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, पुलिस भर्ती परीक्षा का जायज़ा लेने पहुंचे डीएम , नेशनल पीजी कॉलेज में डीएम ने किया निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो, CCTV कैमरा, पुलिस सुरक्षा के विशेष इंतजाम

बीजेपी एमएलसी सुभाष यदुवंश का बयान,

0

लखनऊ-बीजेपी एमएलसी सुभाष यदुवंश का बयान, पार्टी गांवों में घर-घर पहुंचेगी- सुभाष यदुवंश, ‘पार्टी एक अभियान चलाने का प्रयास करेगी’, ‘विपक्ष को आज कुछ भी ठीक नहीं लगता है’, विपक्ष BLO पर सवाल खड़े कर रहा है, ‘BLO इन्हीं की सरकार के समय में भर्ती हुए थे’, ‘विपक्ष वोटर को गुमराह करने का काम कर रहा’

Shubh Muhurat: देवउठनी एकादशी से क्यों होता है मांगलिक कार्यों का श्रीगणेश, पढ़ें कथाएं

0

Shubh Muhurat: 4 महीने शयन करने के बाद 1 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के दिन देवता जाग जाएंगे और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों का श्री गणेश हो जाएगा। देवउठनी एकादशी को तुलसी विवाह एकादशी या देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन से लगन शुरू हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार देवशयनी एकादशी के साथ शुरू हुए इन 4 महीनों को चातुर्मास कहा जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित बताए गए हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं और विष्णु तथा तुलसी का विवाह होता है इसलिए यह दिन सनातन धर्म के शुभ दिनों में से एक माना जाता है। तुलसी विवाह एकादशी के दिन से विवाह, यज्ञोपवीत व मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

कहा जाता है कि शुभ संयोग में अपने घर में शालिग्राम-तुलसी विवाह रचाने वाले व्यक्ति को अपार धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। मान्यता है कि इस एकादशी पर लोग अपने घरों में तुलसी और शालिग्राम का विवाह रचाते हैं। विधि-विधान सहित तुलसी विवाह सम्पन्न करने वाले परिवार के सदस्यों का भाग्य सुधरता है और श्रीवृद्धि होती है।

शिव महापुराण में न केवल देवउठनी एकादशी के बारे में बताया गया है, बल्कि इस दिन तुलसी विवाह क्यों किया जाता है, इसका भी विस्तार से वर्णन है। शिव महापुराण के अनुसार एक समय में दैत्यों का राजा दंभ हुआ करता था। वह बहुत बड़ा विष्णु भक्त था। कई सालों तक उसके यहां संतान नहीं होने के कारण उसने शुक्राचार्य को अपना गुरु बनाकर उनसे श्रीकृष्ण मंत्र प्राप्त किया। यह मंत्र प्राप्त करके उसने पुष्कर सरोवर में घोर तपस्या की। भगवान विष्णु उसकी तपस्या से प्रसन्न हुए और उसे संतान प्राप्ति का वरदान दे दिया।

  1. एक अन्य कथा के अनुसार शंखासुर नामक राक्षस ने तीनों लोकों में बहुत उत्पात मचाया हुआ था। सभी देवताओं के आग्रह करने पर भगवान विष्णु ने उस राक्षस से युद्ध किया और यह युद्ध कई वर्षों तक चला। युद्ध में वह असुर मारा गया और इसके बाद भगवान विष्णु विश्राम करने चले गए। कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु की निद्रा टूटी थी और सभी देवताओं ने भगवान विष्णु की पूजा की थी।

Kans Vadh Katha: आज ही के दिन हुआ था अत्याचार का अंत पढ़ें, कंस वध की रोचक कथा

0

Kans Vadh Katha: हिंदू धर्मग्रंथों में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपने अत्याचारी मामा कंस का वध किया था। यह घटना न केवल श्रीकृष्ण के जीवन की एक महत्वपूर्ण लीला मानी जाती है, बल्कि धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक भी है।

भगवान श्रीकृष्ण का पूरा जीवन दिव्य लीलाओं से भरा हुआ था। उनके जन्म से लेकर कंस वध तक हर प्रसंग किसी गूढ़ आध्यात्मिक संदेश से ओत-प्रोत था। श्रीकृष्ण का जन्म भी साधारण नहीं था, वे उस समय जन्मे जब उनकी माता देवकी और पिता वसुदेव कंस द्वारा जेल में बंद थे।

कंस, जो शूरसेन राज्य का राजा था, एक भविष्यवाणी से भयभीत हो गया था। भविष्यवाणी में कहा गया था कि उसकी बहन देवकी का आठवां पुत्र ही उसका वध करेगा। इस डर से कंस ने देवकी और वसुदेव को कारागार में डाल दिया और उनके छह पुत्रों को जन्म लेते ही मार डाला। सातवें गर्भ में बलराम का और आठवें में स्वयं भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया।

कृष्ण के जन्म के समय चमत्कारिक घटनाएं घटीं, पहरेदार सो गए, जेल के ताले स्वयं खुल गए, और वसुदेव सुरक्षित रूप से नवजात श्रीकृष्ण को यमुना पार नंदबाबा के घर गोकुल पहुंचा आए।

कंस को जब यह समाचार मिला कि कृष्ण गोकुल में जीवित हैं, तो उसने उन्हें मारने के लिए अनेक राक्षस भेजे पूतना, त्रिणावर्त, बकासुर, अघासुर जैसे असुर, लेकिन कोई भी बालकृष्ण की लीला के आगे टिक न सका।

अंततः कंस ने श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा बुलाने की योजना बनाई। उसने उन्हें एक प्रतियोगिता के बहाने आमंत्रित किया, लेकिन उसका असली उद्देश्य था, उन्हें मरवा देना। किंतु हुआ उलटा श्रीकृष्ण ने अपने मामा के अत्याचारों का अंत कर दिया और मथुरा की प्रजा को उसके भय से मुक्त कराया। कंस का वध केवल एक राक्षस के अंत की कथा नहीं है, बल्कि यह संदेश देता है कि अन्याय और अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः धर्म की ही विजय होती है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸बिहार चुनाव के लिए NDA का घोषणा पत्र जारी, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा, KG से PG तक मुफ्त शिक्षा

 

🔸’यह खुली जंग की शुरुआत’, अमेरिका फिर करेगा न्यूक्लियर टेस्ट, ट्रंप के एलान से भड़के रूस और चीन

 

🔸मोकामा: दुलारचंद यादव की गोली लगने से नहीं हुई मौत! 3 डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

 

🔸छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस आज: PM मोदी देंगे नए विधानसभा भवन की सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

 

🔸यूक्रेन को मिलेंगी Tomahawk मिसाइलें! पेंटागन की मंजूरी, फैसला ट्रंप पर छोड़ा

 

🔸आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक: रक्षा मंत्री ने कहा-दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन का समर्थन करता है भारत

 

🔸आवारा कुत्तों पर SC ने सरकारों से फिर मांगा जवाब:कहा- सभी मुख्य सचिव सो रहे; हमारे आदेश का सम्मान नहीं, आने दीजिए, हम निपटेंगे

 

🔸भारत-चीन बॉर्डर पर भारी बर्फबारी, सिक्किम में रेड अलर्ट:मोन्था तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश, कई ट्रेनें लेट; यूपी में धान की फसल बर्बाद

 

🔸भाजपा का दावा- केजरीवाल ने चंडीगढ़ में भी ‘शीशमहल’ बनवाया:AAP सांसद बोले- वे पंजाब आते रहते हैं, रहते तो दिल्ली में ही हैं

 

🔸PM बोले- पटेल चाहते थे पूरा कश्मीर हमारा हो:नेहरू ने बांटा; जो अंग्रेज नहीं कर पाए कांग्रेस ने किया, वंदे मातरम् का हिस्सा काटा

 

🔸पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष विराम कायम रखने पर सहमत, इस्तांबुल में 6 नवंबर को फिर होगी बैठक, जहां तय होगी योजना

 

🔸इलेक्शन कमीशन की कार्रवाई जारी, 100 करोड़ से अधिक नकदी, शराब और ड्रग्स जब्त, 953 गिरफ्तार

 

🔸एनडीए के संकल्प पत्र पर तेजस्वी ने उठाये सवाल, कहा- 20 साल बाद भी बिहार सबसे अधिक गरीब राज्य क्यों

 

🔸‘एक-दो दिनों में Asia Cup ट्रॉफी भारत नहीं आई तो…’, BCCI ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

 

🔸ड्यूटी टाइम में निजी संस्थानों में प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर्स पर होगी सख्त कार्रवाई

 

🔸पंजाब में हथियार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा : 7 तस्कर गिरफ्तार, सोशल मीडिया से पाकिस्तान-स्थित हैंडलर के संपर्क में थे आरोपी

 

🔸भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक डील, दोनों देशों में 10 साल के रक्षा सहयोग ढांचे पर बनी सहमति

 

🔸Dharmendra Health Update : अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, फैंस को सताई चिंता

 

🔹AUS vs IND : ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा T20I मैच, भारत के खिलाफ 4 विकेट से दर्ज की जीत