UP Gold-Silver Rate Today: इन दिनों सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। जिससे निवेशको के भी होश उड़े हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच, आज यानी 10 फरवरी 2026 को कीमतों में फिर तेजी देखी गई। ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपी के बड़े शहरों में आज सोना-चांदी के ताजा रेट क्या हैं?
यूपी के बड़े शहरों में आज का ताजा रेट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा और अन्य प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,53,930 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
*22 कैरेट सोना: ₹1,46,600 प्रति 10 ग्राम
*चांदी: ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम
कीमतों में तेजी के कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में यह तेजी मुख्य रूप से सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में सकारात्मक पूंजी प्रवाह के कारण आई है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लेकर जारी चेतावनी और अमेरिका में शुल्क (टैरिफ) से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले निवेशक जोखिम से बचने की रणनीति अपना रहे हैं।
ध्यान देने योग्य बातें
ये कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार मूल्य में थोड़ी भिन्नता हो सकती है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे खरीदारी से पहले स्थानीय सर्राफा बाजार या भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ताजातरीन रेट की पुष्टि कर लें।


