Tuesday, February 10, 2026

नई गर्लफ्रेंड की चाहत में कातिल बना आशिक! पुरानी प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, एक्सप्रेसवे पर शव फेंककर हुआ फरार

यह भी पढ़े

आगरा: उत्तर प्रदेश में अगरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवती के शव के मामले में महज 24 घंटे बाद खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या उसके प्रेमी ने की थी शव को ठिकाने लगाने की कोशिस की लेकिन वह उसमे सफल नहीं हो पाया और डेड बाड़ी को यमुना एक्सप्रेसवे पर फेकर कर फरार हो गया।

जानिए पूरी कहानी 
दरअसल, आरोपी अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाना चाहता था फिर नई प्रेमिका के साथ जीवन शुरू करने की चाह में अपनी पुरानी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड में आरोपी के माता-पिता की संलिप्तता भी सामने आई है।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ दिल्ली में रह रही थी युवती 
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान महोबा जिले की रहने वाली विवाहित महिला सोनाली के रूप में हुई है। सोनाली की शादी पनवाड़ी विकासखंड के गांव विजयपुर निवासी बाबू से हुई थी। शादी के बाद भी उसका पड़ोस में रहने वाले सनी से प्रेम संबंध बना रहा। करीब चार साल पहले सोनाली अपने पति को छोड़कर सनी के साथ चली गई थी और दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रहने लगी थी।

देह व्यापार से जुड़ा है आरोपी प्रेमी
डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी सनी दिल्ली में देह व्यापार के रैकेट से जुड़ा हुआ है। सोनाली सनी के साथ खुश नहीं थी और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इसी दौरान सनी का किसी दूसरी युवती से संबंध हो गया। वह वेलेंटाइन डे पर नई प्रेमिका से शादी करना चाहता था और सोनाली को रास्ते से हटाने की योजना बना चुका था।

गला दबाकर की थी हत्या
योजना के तहत सनी ने किराये पर थार गाड़ी ली और सोनाली की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कंबल में लपेटकर एक्सप्रेसवे पर ठिकाने लगाने ले गया। किसी नदी या नाले में फेंकने की योजना थी, लेकिन रास्ते में ऐसा न मिलने पर खंदौली टोल प्लाजा से आगे सौरई गांव के पास शव फेंककर फरार हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की हुई पुष्टि
पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती का शव मिला था। चेहरे पर चोट और गले पर निशान थे। पुलिस ने एआई तकनीक और सोशल मीडिया की मदद से शव की पहचान की और महज 24 घंटे में आरोपी तक पहुंच गई। पूछताछ में सनी ने पहले आत्महत्या की कहानी गढ़ी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पंजाब भागने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे