Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 2

राहुल गांधी के Epstein Files वाले मुद्दे भड़के हरदीप पुरी, बोले- आरोपों में कोई दम नहीं

0

Epstein Files Controversy : लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान आज कांग्रेस संसद राहुल गांधी ने Epstein Files का जिक्र करते हुए सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के पास मौजूद इन दस्तावेजों में एक केंद्रीय मंत्री और एक प्रमुख उद्योगपति का नाम शामिल है।

राहुल गांधी के ‘विस्फोटक’ दावे

सदन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि एक खास उद्योगपति अभी तक जेल से बाहर क्यों है, जबकि उसका नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित फाइलों में है। उन्होंने सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेते हुए पूछा, “मंत्री जी बताएं कि उस उद्योगपति को एपस्टीन से किसने मिलवाया था?” सदन के बाहर भी राहुल ने दोहराया कि भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता खतरे में है और सरकार बाहरी दबाव में काम कर रही है।

Gold Price: 18/22/24 कैरेट सोने की नई कीमतें अपडेट, जानें अपने शहर के Rate

0

जम्मू डेस्क :  आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। जहां सोने के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है।

सोने के भाव (10 ग्राम)

दिल्ली में आज सोना करीब 2,200 रुपए महंगा हुआ।
24 कैरेट: ₹1,58,700
22 कैरेट: ₹1,45,550
18 कैरेट: ₹1,19,090

कल 24 कैरेट सोना ₹1,56,539 पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव (1 किलो)

चांदी आज करीब 7,500 रुपये सस्ती होकर ₹2,64,500 पर आ गई है।

बड़े शहरों में रेट

दिल्ली: सोना ₹1,58,930 | चांदी ₹2,89,900

मुंबई: सोना ₹1,58,780 | चांदी ₹2,89,900

चेन्नई: सोना ₹1,59,060 | चांदी ₹2,99,900

लखनऊ: सोना ₹1,58,800 | चांदी ₹2,72,633

पटना: सोना ₹1,58,940

अन्य शहरों जैसे जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,58,790 के आसपास है।

अखिलेश यादव बोले, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जरिये कृषि क्षेत्र के लिये संकट पैदा कर रही भाजपा सरकार

0

नेशनल डेस्क : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को भारत के किसानों और गरीबों के लिये नुकसानदेह बताते हुए बुधवार को कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि सरकार सबसे ज्यादा आबादी को रोजी-रोटी देने वाले कृषि क्षेत्र के लिये संकट पैदा कर रही है। यादव ने यहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये विधानमंडल में प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देने के लिये बुलायी गयी प्रेस वार्ता में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को देश के किसानों और गरीबों के लिये घातक बताया।

उन्होंने कहा, ”अमेरिका से व्यापार समझौते के बाद हमारी अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी चोट और सबसे पहले चोट अगर किसी को लगने जा रही है तो हमारे किसानों और गरीबों को लगने जा रही है। यह सबसे दुख की बात है भारत में सबसे ज्यादा आबादी जिस खेती पर निर्भर है, सरकार उसी पर संकट पैदा कर रही है।” यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”जो खबरें सुनने को मिल रही हैं उनके अनुसार बड़े पैमाने पर कृषि उत्पाद भारत में भेजे जाएंगे। अगर हम अमेरिका को 500 अरब डॉलर का कारोबार देंगे तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या होगा? हमारा कृषि क्षेत्र, जिस पर 60 से 70 प्रतिशत गरीब आबादी निर्भर करती है, उसका क्या होगा।” उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने के लिए ‘वोट की चोट’ देने के साथ-साथ सड़क पर आना होगा तथा इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। सपा प्रमुख ने पूछा कि आखिर सरकार इस बात को स्पष्ट क्यों नहीं कर रही कि कौन-कौन से उत्पाद भारत के बाजार में लाये जाएंगे।

 

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करके भारत मां को बेच देने के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोप के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सपा प्रमुख ने कहा, ”यह बहुत गंभीर बात इसलिए भी है कि अमेरिका से संबंध भी हों और हम अपना बाजार भी उनके हवाले ना करें। हमने बहुत बड़े पैमाने पर चीन को अपना बाजार दे दिया। भाजपा ने हमारी पूरी विदेश नीति उलझाकर रख दी है। आज हमने पूरा बाजार किसी और के हाथ में दे दिया इसलिए भारत को किस दिशा में जाना है, यह भारत की जनता को सोचना पड़ेगा। मैं फिर कहता हूं कि जो रास्ता समाजवादियों ने दिखाया है वही रास्ता देश को खुशहाली तक लेकर जाएगा।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पेश किये जाने के बाद अपनी प्रेस वार्ता में कुटीर, लघु एवं मंझोले उद्योगों (एमएसएमई) को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही हैं।

यादव ने कहा, “अमेरिका के साथ नये व्यापार समझौते के बाद किसानों के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव एमएसएमई पर पड़ेगा। सरकार आखिर उनकी मदद किस तरह से करने जा रही है? उत्तर प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां हैं। इनमें से 82 लाख तो पंजीकृत ही नहीं है। इसका मतलब यह है कि सरकारी योजनाएं वहां तक पहुंच ही नहीं सकती हैं।” यादव ने कहा कि अमेरिका से व्यापार समझौते के पीछे भारतीय नेतृत्व पर क्या दबाव है, वह तो अलग विषय है लेकिन अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ करना और जनता को भावनात्मक नारों और बातों से जोड़ देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण के नाम पर किये गये ध्वस्तीकरण कार्य का जिक्र करते हुए दावा किया, ”कहने को तो वे (भाजपा) खुद को सनातनी कहते हैं लेकिन राजमाता अहिल्याबाई की मूर्ति को तोड़ने का काम किसी ने किया तो भाजपा के लोगों ने ही किया।

 

नेपाल नरेश ने जो घंटा उपहार में दिया था, उत्तर प्रदेश सरकार ने वह घंटा भी चोरी करवा दिया। वहां पर एक वटवृक्ष था जो पौराणिक था, सिर्फ अपना नाम बनाने के लिए भाजपा सरकार ने उस पौराणिक वृक्ष को भी काट कर फेंक दिया।” वाराणसी के दाल मंडी इलाके में प्रशासन द्वारा किए जा रहे ध्वस्तीकरण कार्य से संबंधित एक सवाल पर यादव ने कहा, ”दाल मंडी केवल वोट के लिए तोड़ी जा रही है। उसे सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति के लिए तोड़ा जा रहा है।” उन्होंने कहा, ”जानबूझकर सांप्रदायिक माहौल बनाने के लिए दाल मंडी को तोड़ा जा रहा है। वहां के लोगों को हटाया जा रहा है। जो अधिकारी यह काम कर रहे हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं वह खुद ही उसमें गिरते हैं। हमारे धर्म में भी है कि जो पाप करेगा उसे उसका फल जरुर मिलेगा।” यादव ने कहा, ”भाजपा ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान किया। क्या यही सनातनियों की परिभाषा है? जिसने शंकराचार्य को त्रिवेणी पर जाने से रोका हो वह कभी सनातनी नहीं हो सकता।” मुख्यमंत्री की ‘कयामत’ संबंधी टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को कोई भी चीज दे दो वह उसे खराब कर देंगे।

 

अंखिया निकाल लेब…”पार्सल अधीक्षक ने RPF जवान को दी धमकी, 1 मिनेट 46 सेकंड के वायरल वीडियो से रेलवे में मचा हड़कंप

0

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से रेलवे विभाग की छवि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पार्सल कार्यालय में तैनात एक रेलवे अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह RPF के जवान को खुलेआम धमकी देता नजर आ रहा है। 1 मिनट 46 सेकंड के वायरल वीडियो से रेलवे में हड़कंप मचा दिया है।

वायरल वीडियो में अधिकारी खुद को “राकेश कुमार सिंह, पार्सल अधीक्षक मऊ” बताते हुए RPF जवान पर खूब भड़का यहां तक वायरल वीडियो में जवान पर अभद्र टिप्पणी भी कर रहा है। “अंखिया निकाल लेब, औकात में रहो” वीडियो में अधिकारी का लहजा बेहद आपत्तिजनक और दबंगई भरा दिखाई दे रहा है, जिससे रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना रेलवे परिसर के अंदर की है, जहां किसी बात को लेकर पार्सल अधीक्षक और RPF जवान के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अधिकारी ने वर्दीधारी जवान को धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे विभाग और RPF महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने की बात कही जा रही है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने अधिकारी के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

सुरेश खन्ना ने की पूजा, हाथ में बजट की कॉपी! 11 बजे खुलेगा 9.5 लाख करोड़ का ‘जादुई’ पिटारा, क्या आपके खाते में भी आएंगे पैसे?

0

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपना 10वां और इस कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करेंगे, जिसका अनुमानित आकार 9.5 लाख करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, इस बजट को भाजपा का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है।

पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट प्रस्तावों को औपचारिक मंजूरी दी गई।

बजट 2026 की 5 सबसे बड़ी संभावित घोषणाएं:-
किसानों और शिक्षकों को बड़ी सौगात: बजट में ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ का लक्ष्य रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी वृद्धि का ऐलान हो सकता है। साथ ही कृषि क्षेत्र के लिए नई सिंचाई परियोजनाओं का फंड बढ़ाया जाएगा।

– रोजगार और युवाओं पर फोकस: युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं और औद्योगिक निवेश के जरिए लाखों नई नौकरियों का रोडमैप तैयार किया गया है।
– पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज: क्षेत्रीय असमानता खत्म करने के लिए पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे नए औद्योगिक क्लस्टर बनाने के लिए भारी भरकम बजट दिया जा सकता है।
– पेंशन में बढ़ोतरी: वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन की राशि में 500 से 1000 रुपये तक की मासिक वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
– मेट्रो और बुनियादी ढांचा: लखनऊ मेट्रो के विस्तार और चित्रकूट लिंक परियोजना जैसी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं पर मुहर लग सकती है।

पहले दो ट्रांसजेंडर को कार से उड़ाया, फिर पुलिस वाहनों पर भी चढ़ाई गाड़ी; जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने आरोपी को धरा

0

Jharkhand News : झारखंड के रांची में दो ‘ट्रांसजेंडर’ को कार से टक्कर मारने के आरोप में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोतवाली पुलिस के अंतर्गत एक इलाके में सोमवार देर रात करीब तीन बजे यह घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक (सिटी) पारस राणा ने बताया कि आरोपियों ने कहासुनी के बाद दो ‘ट्रांसजेंडर’ को निशाना बनाया और जानबूझकर उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एक पीड़ित की हड्डी टूट गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, ”जब पुलिस मौके पर पहुंची और अवरोधक लगाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने अपने चार पहिया वाहन से पुलिस वाहनों को टक्कर मार दी और सुरक्षाकर्मियों को भी कुचलने की कोशिश की।”

राणा ने कहा, ”जनता की सुरक्षा और आत्मरक्षा के मकसद से पुलिस ने वाहन को रोकने के लिए गोलियां चलाईं, जिस दौरान आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति की कमर में गोली लगी।” दोनों पीड़ितों और घायल आरोपी का इलाज किया जा रहा है।

Amritsar वाले रोजाना डकार रहे 1 करोड़ से अधिक की दवाइयां, पढ़ें पूरी Report

0

अमृतसर (दलजीत): स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण ज़िले में अधिकांश डॉक्टर बिना आवश्यकता के मरीजों को भारी मात्रा में एंटीबायोटिक दवाइयां दे रहे हैं। ज़रूरत से ज़्यादा एंटीबायोटिक लेने से जहां शरीर के अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो रहे हैं, वहीं कई गंभीर बीमारियां भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। अमृतसर में रोज़ाना एक करोड़ रुपए से अधिक की एंटीबायोटिक दवाइयां सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में मरीजों को दी जा रही हैं। यही नहीं बिना कारण एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते चलन को रोकने के लिए विभाग की ओर से कोई ठोस नीति न बनाए जाने के कारण यह सिलसिला लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में एंटीबायोटिक दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल ने गंभीर स्वास्थ्य चिंता खड़ी कर दी है। सामान्य बुखार, सर्दी-खांसी और हलके संक्रमण के मामलों में भी मरीजों को भारी डोज़ की एंटीबायोटिक लिखे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। जांच के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जहां बिना उचित जांच के ही दवाइयां शुरू कर दी गईं। कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनमें तुरंत एंटीबायोटिक की ज़रूरत होती है लेकिन कई मामलों में इसके बिना भी मरीज ठीक हो सकता है। पंजाब केसरी की टीम द्वारा जब ज़िले के कई सरकारी और निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि बिना ज़रूरत एंटीबायोटिक दवाइयां लिखी जा रही थीं। इतना ही नहीं कई मैडीकल स्टोरों पर खुद डॉक्टर बनकर मरीजों को धड़ल्ले से ये दवाइयां दी जा रही थीं।

डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा देना प्रतिबंधित
स्वास्थ्य विभाग के ज़ोनल लाइसैंसिंग अथॉरिटी कुलविंदर सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि बिना डॉक्टर की पर्ची के मरीज को एंटीबायोटिक दवा देना सख्त मना है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के आदेशों को ज़मीनी स्तर तक लागू करवाने के लिए टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं।

New Income Tax Rules: कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा पर अब ₹3,000/माह तक टैक्स छूट, भत्तों में बड़ी राहत

0

नेशनल डेस्क: वित्त मंत्रालय ने इनकम टैक्स के नियमों को और अधिक सरल और मध्यम वर्ग के अनुकूल बनाने के लिए नए बदलाव प्रस्तावित किए हैं। 1 अप्रैल से लागू होने वाले इन नियमों का मुख्य उद्देश्य यह है कि एक आम आदमी बिना किसी विशेषज्ञ की मदद के खुद अपना टैक्स रिटर्न दाखिल कर सके। इसके लिए पहले से भरे हुए (Pre-filled) फॉर्म जारी किए जाएंगे, जिनमें कर्मचारी की अधिकांश जानकारी पहले से मौजूद होगी।

उपहार और भोजन पर बढ़ी टैक्स फ्री सीमा
नए नियमों के तहत अब नियोक्ताओं द्वारा दिए जाने वाले तोहफों पर टैक्स छूट का दायरा बढ़ा दिया गया है। पहले सालाना ₹5,000 तक के गिफ्ट टैक्स फ्री होते थे, जिसे अब बढ़ाकर ₹15,000 कर दिया गया है। इसी तरह, ऑफिस की ओर से मिलने वाले मील कूपन या भोजन पर मिलने वाली छूट को ₹50 प्रति भोजन से बढ़ाकर ₹200 प्रति भोजन करने का प्रस्ताव है। इससे कर्मचारियों को हर महीने खाने-पीने के खर्च पर बेहतर बचत होगी।

बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए कर्ज में राहत
कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली टैक्स फ्री मदद की सीमा में भी तीन गुना इजाफा किया गया है। अब नियोक्ता के संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ₹3,000 प्रति माह तक की शिक्षा पूरी तरह टैक्स फ्री होगी, जो पहले मात्र ₹1,000 थी। इसके अलावा, बीमारी के इलाज के लिए कंपनी से लिए जाने वाले ब्याज मुक्त कर्ज की सीमा को भी ₹20,000 से बढ़ाकर ₹2,00,000 कर दिया गया है। यानी अब दो लाख तक के मेडिकल लोन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

कार के इस्तेमाल और रखरखाव के नए नियम
अगर कोई कर्मचारी ऑफिस और निजी काम के लिए कंपनी की कार का उपयोग करता है, तो उसके टैक्स योग्य मूल्य (Perquisite Value) में भी बदलाव किया गया है।

1.6 लीटर इंजन तक की कार: इसके लिए टैक्स योग्य मूल्य अब ₹5,000 प्रति माह होगा (पहले यह ₹1,800 था)।

बड़े इंजन वाली कार (1.6 लीटर से अधिक): इसके लिए ₹7,000 प्रति माह तय किया गया है (पहले यह ₹2,400 था)।

ड्राइवर की सुविधा: यदि कंपनी ड्राइवर भी देती है, तो ₹3,000 प्रति माह अतिरिक्त जोड़े जाएंगे।

वहीं, यदि कार का रखरखाव कर्मचारी खुद करता है लेकिन कार कंपनी की है, तो छोटे इंजन वाली कार के लिए ₹2,000 और बड़ी कार के लिए ₹3,000 प्रति माह का मूल्य टैक्स गणना में शामिल होगा।

लक्की ओबेरॉय हत्याकांडः अमृतसर, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर में की पुलिस की ताबड़तोड़ Raid

0

जालंधर(मृदुल): लक्की ओबेरॉय हत्याकांड को लेकर पंजाब पुलिस में पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट मोड में बड़ा ऑप्रेशन शुरू कर दिया है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अमृतार, नवांशहर, लुधियाना और होशियारपुर जिलों में ताबड़तोड़ रेड कर रही हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा है और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जिलों में शरण ले रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने इंटर-डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटेड ऑपरेशन शुरू किया है। तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सी.डी.आर.), रहे. सी. टी. वी. फुटेज और सोशल नेटवर्क एनालिसिस के जरिए आरोपों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी को कुछ स्थानीय अपराधियों और जान-पहचान वालों की मदद मिल रही है। इस नैटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने आरोपी के करीबी लोगों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि कुछ को औपचारिक रूप से राउंडप कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने पहले अमृतसर, फिर नवांशहर और इसके बाद लुधियाना व होशियारपुर की ओर मूवमैंट की है। पुलिस  को विभिन्न जिलों में ऐसे इनपुर मिले हैं, जिनके आधार पर देर रात तक दबिशें दी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों, हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है, ताकि आरोपी की फरारी के सभी रास्ते बंद किए जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

मोहाली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की गई छुट्टी

0

मोहालीः  मोहाली जिले के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया गया और बच्चों को घर भेज दिया गया। बच्चों को लेने पहुंचे अभिभावकों में डर का माहौल देखा जा रहा है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें शिवालिक पब्लिक स्कूल, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-71 मानव मंगल स्कूल, इन्फेंट जीसस समेत कई अन्य स्कूल शामिल हैं।

फिलहाल जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वहां पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में मोहाली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच चुकी हैं। पुलिस द्वारा स्कूल की इमारतों, खेल मैदानों और पार्किंग की बारीकी से जांच की जा रही है। अचानक छुट्टी होने के कारण स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन धमकियों के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी डर का माहौल बना हुआ है।