Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 3

Etawah News: आम रास्ते पर अवैध कब्जे से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

0

जसवंतनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला केशोराय, मौजा जसोहन में आम रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में एकत्र हुए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम कुमार सत्यम जीत को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की उत्तर दिशा से होकर मुख्य कचौरा–इटावा मार्ग को जोड़ने वाले पुराने सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों की ओर से जबरन पक्का निर्माण, चबूतरा और गेट लगाकर कब्जा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।ग्रामीणों के अनुसार, रामताल के तीन लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर झगड़े पर उतारू होने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसी रास्ते पर कब्जे का प्रयास किया गया था, जिस पर पुलिस को लिखित आश्वासन दिया गया था बावजूद इसके दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने गोपाल आश्रम की भूमि पर भी अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपते समय राधा कृष्ण, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, यदुवीर सिंह, अनिल, जगदीश, सुभाष, रवि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

UP: पत्नी को ले जाने वाले के भाई को भालों से गोदा; 24 घावों ने फाड़ दिए फेफड़े और दिल, वोट बचाने आया था गांव

0

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा में वर्ष 2022 में हुई घटना से अक्षय और उसके परिजन इतने खौफजदा थे कि गांव ही छोड़ गए थे। दरअसल अक्षय का छोटा भाई अभय मंगलवार को हुई हत्या के आरोपी अजीत सिंह की पत्नी दीपा सिंह को लेकर चला गया था। तब से अभय और दीपा हिमांचल प्रदेश में रह रहे हैं। अजीत और उनके परिजनों की धमकियों के कारण अक्षय परिवार समेत हरदोई के मन्नापुरवा में किराए के मकान में रहने लगे थे।

लंबे समय बाद सोमवार रात गांव जाने पर मंगलवार सुबह अक्षय की हत्या हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के छोटे भाई सूरज ने बताया कि फरवरी 2022 में हुई घटना के बाद अजीत ने उनके परिवार का गांव में रहना मुश्किल कर दिया था। हालांकि पूरा गांव जानता था कि दीपा अपनी मर्जी से अभय के साथ गई है। काफी दबाव बनाने के बाद भी अजीत उसे वापस अपने साथ नहीं ले जा पाया था। यही बात आरोपियों को लगातार खल रही थी।

लंबे समय बाद सोमवार रात गांव जाने पर मंगलवार सुबह अक्षय की हत्या हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के छोटे भाई सूरज ने बताया कि फरवरी 2022 में हुई घटना के बाद अजीत ने उनके परिवार का गांव में रहना मुश्किल कर दिया था। हालांकि पूरा गांव जानता था कि दीपा अपनी मर्जी से अभय के साथ गई है। काफी दबाव बनाने के बाद भी अजीत उसे वापस अपने साथ नहीं ले जा पाया था। यही बात आरोपियों को लगातार खल रही थी। 

 

कंचौसी कंचौसी ने झींझक को हराकर जीता मैच

0

कंचौसी। प्रीमियर लीग के पहले दिन मेला ग्राउंड में उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कंचौसी यंग स्टार की टीम ने झींझक को हराकर मैच जीत लिया।पहले मुकाबले में कंचौसी यंग स्टार के कप्तान अमन राजपूत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। 12 ओवर के इस मुकाबले में झींझक की टीम ने 128 रन बनाए। जवाब में कंचौसी यंग स्टार की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।

यंग स्टार के बल्लेबाज सत्यम ने विजयी शॉट खेलकर कंचौसी यंग स्टार को यह जीत दिलाई। मैच का शुभारंभ समाजसेवी वासु दीक्षित ने किया। इस मौके पर आयोजक टोनू यादव, शेरा यादव, प्रशांत मिश्रा, रवि यादव, टीटू सिंह, गोरे ठाकुर, अमरजीत आदि मौजूद रहे।

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत

0

औरैया। दुकान के ऊपर काम करते समय हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आए एक मजदूर माठू ने कानपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शहर के मोहल्ला मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी सुधीर कुमार पोरवाल (45) और माठू (52) सोमवार को एक दुकान के ऊपर निर्माण कार्य काम कर रहे थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से सरिया छू जाने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया था।कानपुर पहुंचने पर सुधीर कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, माठू की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी, बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बेहाल हो गए।

इसके बाद परिजन निर्माण कराने वाले दुकानदार के यहां पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन ने बताया कि माठू इसी दुकान में लंबे समय से काम कर रहे थे।

उधर, हंगामे की जानकारी होते ही कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन को कार्रवाई व मुआवजा दिलाए जाने को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हो गए।

Auraiya News: अबकी 71 केंद्रों में कराई जाएगी यूपी बोर्ड परीक्षा

0

औरैया। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए 2300 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा। इन कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।71 केंद्रों पर हाईस्कूल के 20866 व इंटरमीडिएट के 19394 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जहां सीसीटीवी, वॉयस रिकॉर्डर और मजिस्ट्रेट की निगरानी रहेगी। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी एसटीएफ करेगी।यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से प्रस्तावित है। शासन में भेजे गए स्कूलों के आवेदन व आपत्ति के बाद अब 71 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 2300 अध्यापकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके लिए केंद्रवार अध्यापकों की मांग जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्या ने की है। बेसिक व माध्यमिक के शिक्षकों को इसमें शामिल किया गया है।

नए प्रावधानों के अनुसार 40 परीक्षार्थियों वाले कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। जबकि 41 से 60 छात्रों वाले कक्षों में तीन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे स्कूल के तैनात रहेंगे। अबकी5 हाईस्कूल के लिए 20866 व इंटर के लिए 19394 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं रख सकेंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 71 परीक्षा केंद्रों पर होने जा रही बोर्ड परीक्षा को लेकर 2300 से ज्यादा शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के तौर पर सूचीबद्ध किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे विद्यालय के रखे जाएंगे।
-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस

HPRCA Vacancy 2026: हिमाचल में सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती, केवल महिला कर सकेंगी आवेदन

0

HPRCA Assistant Staff Nurse Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर सहायक स्टाफ नर्स के कुल 390 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी, 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर शुरू होगी।

यूपी: प्रदेश में अब मिलेंगे फाइबर गैंस सिलेंडर, लोहे के मुकाबले वजन होगा आधा; रुकेगी चोरी- नहीं होगा विस्फोट

0

प्रदेश में अब उपभोक्ताओं को लोहे के बजाय फाइबर के कंपोजिट गैस सिलेंडर मिलेंगे। इनका वजन लोहे के सिलेंडर की अपेक्षा आधा है। सिलेंडर के पारदर्शी होने की वजह से खर्च होने वाली गैस का स्तर भी दिखता रहेगा। ये सिलेंडर में 10 किलो और पांच किलो गैस भराव क्षमता के हैं।प्रदेश में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर के घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या करीब 5.5 करोड़ है। अब कंपनियां लोहे के सिलेंडर के बजाय फाइबर सिलेंडर दे रही हैं। इसकी शुरुआत इंडियन आयल (इंडेन) ने की थी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, आगरा सहित विभिन्न शहरों में पुराने उपभोक्ताओं को प्लास्टिक के सिलेंडर दिए गए।

उपभोक्ताओं के उत्साह को देखते हुए अब नए कनेक्शन पर भी प्लास्टिक बॉडी सिलेंडर दिए जा रहे हैं। मंगलवार को भारत गैस ने भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में पुराने उपभोक्ताओं के लिए फाइबर सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया है। पहले से कनेक्शन लेने वालों को 300 रुपये और पुराना सिलेंडर अपनी एजेंसी पर जमा करना होगा। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों की एजेंसियों पर ये सिलेंडर पहुंचने लगे हैं। जल्द ही अन्य कंपनियां भी फाइबर बॉडी सिलेंडर का वितरण शुरू करने की तैयारी में हैं। 

क्या है खासियत

– घरेलू लोहे के सिलेंडर का वजन 15 किलो और गैस 14.50 किलो होने पर कुल वजन करीब 30 किलो होता था। फाइबर बॉडी सिलेंडर में 10 किलो गैस और पांच किलो का सिलेंडर होगा।
– वजन कम होने की वजह से महिलाएं भी इसे आसानी से उठा सकेंगी और एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकेंगी।
– अभी तक 14.50 किलो की कीमत 890 ली जाती थी। यानी एक किलो का मूल्य 61.37 रुपये हुए। ऐसे में 10 किलो का मूल्य करीब 613.70 रुपये लिया जाएगा। समय-समय पर मूल्य निर्धारण के हिसाब से कीमत बढ़ेगी अथवा घटेगी।

देख सकेंगे कितनी बैच बची है

– फाइबर बॉडी सिलेंडर पूरी तरह से पारदर्शी है। इसमें यह दिखता रहेगा कि अभी सिलेंडर में कितनी गैस बची है?
– इस सिलेंडर की बनावट मॉर्डन किचेन को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें पुराना रेगुलेटर भी लग सकेगा। रेगुलेटर प्वाइंट को आकर्षक बनाया गया है।
– लोहे के सिलेंडर में आग लगने पर वह ब्लास्ट होता था। ऐसे में पूरा घर प्रभावित होने की आशंका रहती थी। फाइबर सिलेंडर पिघलकर नष्ट हो जाएगा।
– यह देखने में सुंदर है। इसमें कई रंग भी है। फाइबर होने के नाते पूरी तरह से जंग प्रतिरोधी होगा।
– इन दोनों में पुराना वाला रेग्युलेटर लगेगा। इसमें आप आसानी से देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची हुई है। फिलहाल 10 किलोग्राम वाले सिलेंडर में पुराने सिलेंडर के मुकाबले लगभग 4 किलो गैस कम आएगी।

पीएनजी का भी बढ़ रहा है दायरा

प्रदेश में पीएनजी का भी दायरा तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ की गोमती नगर, इंद्रा नगर सहित कई कालोनियों में लोगों के किचन तक पाइप लाइन पहुंच गई हैं। अकेले लखनऊ में करीब 20 हजार से ज्यादा कनेक्शन् हैं। प्रदेश में वर्ष 2023 तक 1.05 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।

आंकड़ों से इस तरह समझिए

प्रदेश में एलपीजी वितरक करीब 4500
प्रदेश में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट 27
प्रदेश में हर साल बढ़ते नए कनेक्शन करीब 12 लाख
प्रदेश में पीएम उज्जवला के कनेक्शन 1.75 करोड़।

UP News: ट्रेनें बढ़ीं पर जीआरपीकर्मी नहीं, जिलों से मांगे गए 2740 पुलिसकर्मी; अब निकाला गया यह विशेष रास्ता

0

उत्तर प्रदेश में ट्रेनों और यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन बीते 28 वर्ष से जीआरपी कर्मियों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अब कमिश्नरेट और जिलों में तैनात 2740 कर्मियों को जीआरपी में एक वर्ष के लिए विशेष ड्यूटी पर तैनात करने का फैसला लिया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इन कर्मियों को उनके गृह जिले के जीआरपी थानों में तैनात किया जाएगा। इनमें महिला कर्मी भी शामिल होंगी।वर्तमान में जीआरपी में वर्ष 1998 से डीजी से लेकर सिपाही तक कुल 6000 अफसर और कर्मचारियों की जनशक्ति (नियतन) है। इसमें अब तक करीब 28 वर्ष से कोई इजाफा नहीं हुआ है। कई बार रेल मंत्रालय को जनशक्ति बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। इस दौरान प्रदेश में ट्रेनों की संख्या बढ़कर 3050 और यात्रियों की संख्या रोजाना 30 लाख तक हो गई है।

ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब दूसरा रास्ता निकाला गया है। कमिश्नरेट और जिलों में तैनात इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही रैंक के 2740 कर्मियों को अब एक वर्ष के लिए जीआरपी में भेजा जाएगा। उनकी तनख्वाह उनके कमिश्नरेट और जिले से ही जारी होगी। बाद में उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है। यह वर्तमान में जीआरपी में तीन साल के लिए नागरिक पुलिस के कर्मियों की तैनाती की प्रचलित व्यवस्था से अलग होगा।

रेल मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

दरअसल, जीआरपी कर्मियों की आधी तनख्वाह रेल मंत्रालय वहन करता है। यूपी पुलिस द्वारा जीआरपी कर्मियों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय द्वारा बार-बार ठुकरा देता है। इसकी वजह है कि यदि यूपी में जनशक्ति को बढ़ाया जाएगा तो अन्य प्रदेश भी इसकी मांग करेंगे। इससे रेलवे पर आधी तनख्वाह देने का अतिरिक्त बोझ आएगा।

हर शाखा में बढ़ी जनशक्ति

पुलिस की हर शाखा में बीते कुछ दशकों के दौरान जनशक्ति में इजाफा होता रहा है। कुछ शाखाओं में तो दो से तीन गुना अधिक जनशक्ति है। हालांकि, जीआरपी को अपनी वर्तमान जनशक्ति के बूते ही ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा करनी पड़ रही है। बड़े पर्वों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान ट्रेनों और यात्रियों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था करने में मुश्किल आती है।

एडीजी, रेलवे प्रकाश डी. ने बताया कि  डीजीपी द्वारा प्रस्ताव मंजूर करने के बाद सभी कमिश्नेट और जिलों से 2740 पुलिसकर्मी एक वर्ष की विशेष ड्यूटी के लिए मांगे गए हैं। श्रावस्ती में कोई रेलवे लाइन नहीं होने से उसे इसमें शामिल नहीं किया गया है। इन कर्मियों के मिलने से ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा कार्य बेहतर तरीके से हो सकेगा।

Lucknow News: शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है वार्षिकोत्सव

0

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विवि परिसर में मंगलवार से शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक उत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, वार्षिक शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताएं हुईं। 13 फरवरी तक होने वाले संस्कृत सप्ताह, हिंदी पखवाड़ा एवं स्वामी विवेकानंद जयंती में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, संस्कारों और शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है।

Live Parliament Budget Session LIVE: आज संसद के बजट सत्र का 11वां दिन, दोनों सदनों में बजट पर चर्चा जारी रहेगी

0

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। लोकसभा में हंगामे के कारण कई दिनों के बाद मंगलवार को आम बजट पर चर्चा शुरू हुई। राज्यसभा में भी बजट 2026 पर चर्चा कराई जा रही है।