Friday, May 22, 2026
Home Blog Page 12

देहरादून जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़

0

देहरादून- जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, एसएसपी को मिली गोपनीय सूचना, पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र में छापेमारी, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 3 पीड़िताओं का रेस्क्यू, अभियुक्त पहले भी जेल जा चुका है

 

 

गाजियाबाद NDRF 8वीं बटालियन का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह,

0

गाजियाबाद- NDRF 8वीं बटालियन का राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह, गृह मंत्री अमित शाह चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए, कमला नेहरू नगर स्थित NDRF बटालियन में कार्यक्रम

 

 

मेरठ हापुड़ के वीडियो से मेरठियों को भड़काने की कोशिस

0

मेरठ- हापुड़ के वीडियो से मेरठियों को भड़काने की कोशिश, फर्जी वीडियो पोस्ट कर भड़काने का प्रयास, पाकिस्तान से ऑपरेटेड हैंडल का खुलासा, साइबर थाने में केस दर्ज

 

 

लखीमपुर मंडी परिषद निर्माण में भ्रष्टाचार,

0

लखीमपुर- मंडी परिषद निर्माण में भ्रष्टाचार, साढ़े पांच करोड़ से निर्माण में गड़बड़ी, PWD लैब में सड़क फेल, CDO ने पत्र लिखा, जांच की मांग

 

———————————–

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी कार्य के पूर्ण होने से मानसिक तनाव कम होगा। हल्की थकान रहेगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति व सम्मान मिलने के योग हैं। आपका आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। मन हल्का रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

सिर पर काली धारियां, उड़ान ऐसी कि दुनिया करती है सलाम! कानपुर जू में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना ‘बार-हेडेड गूज’

0

World Strongest Flying Bird in Kanpur Zoo: कानपुर चिड़ियाघर में ‘बार-हेडेड गूज’ नाम का एक खास मेहमान पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जिसे इसकी अद्भुत उड़ान क्षमता के कारण प्रकृति का ‘एविएशन चैंपियन’ भी कहा जाता है. इस पक्षी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हिमालय की चोटियों को पार करते हुए माउंट एवरेस्ट जैसी 29 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है, जहां ऑक्सीजन की भारी कमी के बावजूद इसके फेफड़े और विशेष हीमोग्लोबिन इसे सक्रिय रखते हैं. मध्य एशिया और तिब्बत से आने वाला यह प्रवासी पक्षी एक बार में 1200 से 1500 किलोमीटर तक की निरंतर उड़ान भरने में सक्षम है. अपने सिर पर मौजूद दो काली धारियों और पीले रंग की चोंच से पहचाने जाने वाला यह परिंदा न केवल बच्चों और बड़ों के लिए अजूबा बना हुआ है, बल्कि कानपुर प्राणी उद्यान के सबसे खास और शक्तिशाली जीवों में गिना जा रहा है.

कानपुर में 4,00,00,00,000 रुपये का लैंड स्कैम, पूर्व एडीएम, कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

0
कानपुरः कानपुर देहात के 400 करोड़ के जमीन घोटाले में पूर्व एडीएम सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मूसानगर थाने में तहसीलदार ने एफआईआर दर्ज करवाई है. जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका सामने आई है. जिसके बाद  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है. थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर हुई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व एडीएम और संबंधित कंपनियों व बैंकों के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

साल 2011 से शुरू हुआ था मामला
यह मामला साल 2011 से शुरू हुआ था. शासन ने चपरघटा और आसपास के गांवों (कृपालपुर, भुण्डा, रसूलपुर और भरतौली) की ग्राम समाज और निजी काश्तकारों की जमीन थर्मल प्लांट के लिए आवंटित की थी. जिलाधिकारी कपिल सिंह के संज्ञान में जब यह आया कि बिना सरकार की अनुमति के सरकारी जमीन को बैंकों में बंधक रखा गया है, तो उन्होंने जांच के आदेश दिए. जांच में पता चला कि कंपनियों ने अफसरों के साथ मिलकर राजस्व क्षति पहुंचाई है. इसके बाद भोगनीपुर तहसीलदार प्रिया सिंह की तहरीर पर थाना मूसानगर में एफआईआर दर्ज की गई है.
थर्मल प्लांट लगाने का था प्रस्ताव
कानपुर देहात के भोगनीपुर में वर्ष 2011 में हिमावत पावर और लैन्को अनपरा पावर कंपनियों को थर्मल पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए 7 गांवों की लगभग 2332 एकड़ भूमि दी गई थी. समझौते की शर्तों के अनुसार, इन कंपनियों को 3 साल के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर बिजली उत्पादन करना था. लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी कंपनियों ने वहां कोई काम नहीं किया और वह सरकारी तथा अधिग्रहीत भूमि आज भी खाली पड़ी है. इन कंपनियों ने धोखाधड़ी करते हुए भूमि समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया. प्रशासन को यह भी शिकायत मिली कि पावर कंपनियों ने इस सरकारी भूमि को गिरवी रखकर बैंकों से 1500 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया. कंपनियों ने न तो बिजली घर बनाया और न ही बैंकों का कर्ज चुकाया.
जांच में क्या आया सामने
जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में कंपनियों और बैंकों के साथ-साथ तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) ओ.के. सिंह की भी मिलीभगत थी. जब बैंकों ने इस कीमती भूमि को अवैध रूप से नीलाम करने की कोशिश की, तो वर्तमान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने इसका संज्ञान लिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्काल एक्शन लिया गया. नीलामी पर रोक लगाकर इसे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया.
IDBI, Canara और पीएनबी बैंक के अधिकारियों के खिलाफ FIR
वर्तमान में इस जमीन की कीमत सर्किल रेट के मुताबिक 300 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बाजार मूल्य इससे भी कहीं अधिक है. शासन के निर्देश पर अब दोनों कंपनियों, संबंधित बैंकों (IDBI, कैनरा, PNB) के अधिकारियों और दोषी प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ थाना मूसानगर में जालसाजी और साजिश की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

Prateek Yadav Death News: मैं नहीं, भैया अखिलेश यादव ही राजनीति में आगे बढ़ें.. सैफई के प्रधान ने साझा की प्रतीक यादव की अनसुनी कहानियां

0
इटावा. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से पैतृक गांव सैफई में शोक की लहर देखने को मिल रही है. सड़कों पर सन्नाटा है और परिवार के सदस्य कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. वहीं गांव के प्रधान रामफल वाल्मीकि ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव अपने बड़े भाई अखिलेश यादव को राजनीति के शिखर पर देखना चाहते थे.

सैफई गांव के प्रधान रामफल बाल्मिक ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि बचपन से प्रतीक यादव से उनका जुड़ाव रहा है. उनके बचपन को अच्छे से देखा है. नेताजी और साधना यादव के साथ प्रतीक सैफई आया करते थे. आज सुबह प्रतीक के निधन की सूचना. नेताजी और  साधना यादव के बाद अब उनके बेटे प्रतीक यादव के ना रहने पर हर कोई दुखी है. तीन साल भीतर ही पूरा परिवार दुनिया से विदा हो गया. प्रतीक यादव से जुड़ी हुई स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि नेताजी के ना रहने के बाद उनके अंतिम संस्कार श्रद्धा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे.
प्रधान बताते हैं कि प्रतीक का ऐसा कहना था कि उन्हें राजनीति नहीं करनी है. राजनीति उनके बड़े भाई अखिलेश यादव ही करें और राजनीति में आगे बढ़ें.  यही प्रतीक यादव की इच्छा थी.

साझा किए पुराने दिन

प्रधान बताते हैं कि नेताजी और साधना जी के साथ जब प्रतीक यादव का आना होता था, तब उनसे अच्छी बातचीत भी होती रही है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा और बच्चों के साथ पिछले साल आर्यन यादव की शादी में शामिल होने के लिए सैफई आए थे. हालांकि उनसे उनकी मुलाकात नहीं हुई थी. रामफल बाल्मिक प्रतीक यादव के निधन के बाद बेहद मायूस नजर आए. उन्होंने बताया कि नेताजी ओर प्रतीक से जुड़ी हुई स्मृतियों की लोग जरूर चर्चा कर रहे हैं.

UP Weather Alert: लखनऊ, कानपुर में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 38 जिलों में बारिश की चेतावनी

0
Prateek Yadav News: समाजवादी कुनबे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया है. पल्मोनरी एम्बोलिज्म (फेफड़ों में खून का थक्का जमना) जैसी गंभीर बीमारी ने एक ऐसे शख्स को हमसे छीन लिया, जो राजनीति के पावर सेंटर में पैदा होने के बावजूद हमेशा चकाचौंध से दूर रहा. प्रतीक की पहचान सिर्फ एक ‘यादव’ होने तक सीमित नहीं थी, वे एक सफल बिजनेसमैन, बॉडी बिल्डिंग के शौकीन और एक ऐसी शख्सियत थे, जिनकी जिंदगी के पन्ने उतार-चढ़ाव और संघर्षों से भरे रहे.

मौत की वजह: क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?
प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत ने सबको हैरान कर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत का कारण ‘कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स’ (हृदय और श्वसन तंत्र का काम बंद कर देना) रहा. यह स्थिति बड़े पैमाने पर हुए पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म की वजह से बनी. आसान भाषा में कहें तो फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जम गया था, जिससे दिल पर दबाव पड़ा और सांसें अचानक थम गईं. लखनऊ के सिविल अस्पताल लाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. डॉक्टरों ने उनके विसरा और हार्ट के सैंपल सुरक्षित रखे हैं ताकि मौत की तह तक जाया जा सके.
अस्पताल से बिना अनुमति घर आना पड़ा भारी?
बताया जा रहा है कि प्रतीक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. मौत से ठीक 13 दिन पहले, यानी 30 अप्रैल को भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी. उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 3 दिन इलाज चला. डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी, लेकिन प्रतीक बिना मेडिकल परमिशन के ही घर चले आए थे. शायद यही लापरवाही उनकी सेहत पर भारी पड़ गई.
बचपन का संघर्ष और मुलायम का साथ
प्रतीक का जन्म 7 जुलाई 1987 को फर्रुखाबाद के व्यवसायी चंद्रप्रकाश गुप्ता के घर हुआ था. उनकी मां साधना गुप्ता एक नर्स थीं. प्रतीक जब महज एक साल के थे, तभी उनके पिता ने साथ छोड़ दिया और तीन साल की उम्र में माता-पिता का तलाक हो गया. प्रतीक की जिंदगी में मोड़ तब आया जब उनकी मां साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह यादव की मां मूर्ति देवी की जान बचाई. अस्पताल में एक गलत इंजेक्शन लगने से साधना ने मूर्ति देवी को रोका था, जिससे मुलायम काफी प्रभावित हुए. साल 2007 में मुलायम ने साधना गुप्ता से शादी की और सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा देकर सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि ‘साधना मेरी पत्नी और प्रतीक मेरा बेटा है.’
Advertisement

लंदन से MBA, लेकिन राजनीति को कहा ‘ना’
मुलायम सिंह यादव चाहते थे कि प्रतीक भी परिवार की तरह राजनीति में आएं. प्रतीक ने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल और लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया. जब वे भारत लौटे, तो उनके पास सत्ता के गलियारों में बैठने का पूरा मौका था, लेकिन उन्होंने रीयल एस्टेट के बिजनेस को चुना. वे मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर ही रहना पसंद करते थे.
जब पिता के चैलेंज पर घटाया 36 किलो वजन
प्रतीक यादव को लग्जरी कारों और फिटनेस का जबरदस्त जुनून था. एक समय उनका वजन 103 किलो तक पहुंच गया था. तब मुलायम सिंह यादव ने उनसे कहा था कि अगर वजन कम करोगे तो बड़ा इनाम मिलेगा. प्रतीक ने इस चैलेंज को गंभीरता से लिया और जिम में पसीना बहाकर 36 किलो वजन घटाया. इसके बाद उन्होंने लखनऊ में अपना खुद का जिम खोला और बॉडी बिल्डिंग को अपना पैशन बना लिया. वे अक्सर अपनी करोड़ों की लैंबोर्गिनी कार को लेकर चर्चा में रहते थे.
अपर्णा के साथ लव स्टोरी और तलाक का ऐलान
प्रतीक और अपर्णा बिष्ट की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं थी. दोनों स्कूल के दिनों से दोस्त थे. एक जन्मदिन की पार्टी में ईमेल आईडी एक्सचेंज करने से शुरू हुई यह दोस्ती 2011 में शाही शादी में बदली. हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव देखे गए. इसी साल जनवरी में प्रतीक ने सोशल मीडिया पर तलाक की बात कहकर सबको चौंका दिया था, लेकिन महज 9 दिन बाद ही दोनों के बीच सुलह हो गई और उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए खुद को ‘चैंपियंस का परिवार’ बताया.
पत्नी अपर्णा यादव: परिवार की पहली ‘बीजेपी’ सदस्य
अपर्णा ने राजनीति में कदम रखा और 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं. 2022 में उन्होंने सबको तब हैरान कर दिया जब वे सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं. वे मुलायम परिवार की पहली सदस्य थीं जिन्होंने बीजेपी का दामन थामा. वर्तमान में वे महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.
बिजनेस पार्टनर से विवाद और कानूनी उलझनें
प्रतीक का कारोबार मुख्य रूप से उनके साले चंद्रशेखर सिंह बिष्ट (अमन बिष्ट) के माध्यम से चलता था. साल 2012 में सपा सरकार बनने के बाद चंद्रशेखर ने कई कंपनियां रजिस्टर कराई थीं. पिछले साल प्रतीक तब चर्चा में आए जब उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर कृष्णानंद पांडेय के खिलाफ 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की FIR दर्ज कराई थी.
एक अधूरा सफर…
प्रतीक यादव भले ही मीडिया से दूर रहते थे, लेकिन वे ‘जीव आश्रय फाउंडेशन’ के जरिए बेघर जानवरों और गरीब लोगों की मदद करते थे. आज उनके जाने से यादव परिवार में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल है. 38 साल की उम्र, अपनी छोटी बेटियों का चेहरा और अपनी शर्तों पर जीने वाला वो शख्स अब बस यादों में रह गया है.

UP Weather Alert: लखनऊ, कानपुर में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 38 जिलों में बारिश की चेतावनी

0
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. बीते एक-दो दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज आंधी चलने के साथ-साथ बारिश भी जमकर हुई है. चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को कुछ दिनों से मौसम के बदलने से बड़ी राहत मिली है. हालांकि इस आंधी-तूफान के कारण बीते 24 घंटे में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई. यही वजह है कि आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी करने के बाद मौसम विभाग ने आसमानी बिजली और तेज हवाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. आईएमडी ने 14 मई को लेकर देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मैनपुरी, एटा, बुलंदशहर, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुलेनगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कांसीरामनगर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, कानपुर देहात, गोंडा, श्रावस्ती में गर्जन, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
यूपी के गाजियाबाद में बदल गया मौसम
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. देर रात तेज आंधी-तूफान के बाद मोदीनगर क्षेत्र के निवाड़ी में जोरदार बारिश हुई है. बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. मौसम सुहाना हो गया है. आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है. बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
देवरिया में तेज हवा के साथ बारिश
देवरिया जिले में देर रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. तेज हवाओं के बाद जिले के कई स्थानों पर पेड़ और पोल गिरे पड़े हैं. देवरिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल. जिले के कई स्थानों पर खुद पेड़ काट कर रास्ता को किया क्लियर. जनपद की एक दर्जन से अधिक स्थान रोड पर गिरे थे