Sunday, February 22, 2026
Home Blog Page 132

अवैध शराब के साथ 7 अभियुक्त गिरफ्तार,

0

सीतापुर- अवैध शराब के साथ 7 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों से 85 लीटर अवैध शराब बरामद, अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग में बरामदगी, हरगांव,कोतवाली देहात पुलिस ने की कार्रवाई

 

इटावा दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे,, मारपीट

0

इटावा- दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे,, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायर, लाठी-डंडे के साथ जमकर बरसे ईंट पत्थर, मारपीट में दोनों पक्षों के लोग हुए घायल, थाना सैफई क्षेत्र के लटूपुरा का मामला

 

लखनऊ BKT विधायक समर्थकों के साथ महिगवां थाने पहुंचे,

0

लखनऊ- BKT विधायक समर्थकों के साथ महिगवां थाने पहुंचे, SI धीरेंद्र राय, सिपाही पप्पू पर भ्रष्टाचार का आरोप, DCP कृष्णा चौधरी ने SI,सिपाही को लाइन हाजिर किया, पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं-योगेश शुक्ला

लखनऊ- डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी ,, भारत स्काउट्स और गाइड्स का कार्यक्रम,

0

लखनऊ- डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी ,, भारत स्काउट्स और गाइड्स का कार्यक्रम, CM योगी ने आज किया कार्यक्रम का निरीक्षण ,, 23-29 नवंबर तक डिफेंस एक्सपो में आयोजन , देशभर के बच्चे एक साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे, 30000 से ज़्यादा बच्चे यहां पर मौजूद रहेंगे

लखनऊ- बिल्डर दुर्गेश साहू पर घरेलू हिंसा की FIR ,

0

लखनऊ- बिल्डर दुर्गेश साहू पर घरेलू हिंसा की FIR , NBW वारंट के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, गोमती नगर विस्तार पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी, पत्नी सुरभि ने दुर्गेश साहू पर कराई थी FIR, दुर्गेश शराब पीकर पत्नी सुरभि को पीटता था, गला दबाकर पत्नी की हत्या की कोशिश की थी, NBW वारंट के बाद भी विस्तार पुलिस बेफिक्र, महिला संबंधित गंभीर मामलों में बड़ी लापरवाही, गोमती नगर विस्तार थाने में दर्ज हुआ था केस, गोमती नगर के सरयू अपार्टमेंट में रहता है दुर्गेश

वाराणसी कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस का एक्शन,

0

वाराणसी- कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस का एक्शन,पुलिस ने दर्ज की दूसरी एफआईआर, एफआईआर में तीन लोगों के नाम शामिल,सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ दूसरी FIR,शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी की कोशिश तेज,गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बनाई विशेष टीम,शुभम जायसवाल के आर्थिक तंत्र पर पुलिस की नजर,सपा ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की.

बड़ी खबर: IAF के RP एयरक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी, जैसलमेर में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

0

नेशनल डेस्क: भारतीय वायु सेना (IAF) के एक RP एयरक्राफ्ट(RP Aircraft) को बड़ी तकनीकी खराबी के बावजूद सफलतापूर्वक सुरक्षित उतार लिया गया है। जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इसे जैसलमेर के पास आपातकालीन लैंडिंग करा दी।

नहीं हुआ कोई नुक्सान

वायुसेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। IAF ने जोर देकर कहा कि लैंडिंग को बेहद नियंत्रित तरीके से अंजाम दिया गया, जिसके कारण जमीन पर कोई जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुँचा। वायुसेना ने बताया कि RP एयरक्राफ्ट को सुरक्षित रूप से रिकवर कर लिया गया है और उसे उसके बेस पर वापस ले जाया गया है।

जाँच के आदेश हुए जारी

IAF की तकनीकी टीम ने RP एयरक्राफ्ट में आई इंजन खराबी के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह एक मैकेनिकल मैलफंक्शन माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही खराबी की असली वजह सामने आ पाएगी।

IAF की तत्परता ने बचाई बड़ी दुर्घटना

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय वायुसेना की ट्रेनिंग और ऑपरेशनल प्रोटोकॉल कितने मजबूत हैं। समय रहते तुरंत निर्णय लेने की क्षमता के कारण, पायलटिंग टीम न केवल RP एयरक्राफ्ट को बचाने में सफल रही, बल्कि किसी भी संभावित दुर्घटना को होने से रोक दिया। भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान में कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और भविष्य में ऐसी तकनीकी दिक्कतों को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

दुनिया में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में SM लॉकडाउन, Meta ने शुरू की नाबालिग यूज़र्स की क्लीनिंग

0

International Desk: मेटा (Meta) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अपने किशोर उपभोक्ताओं को बड़ा अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने फेसबुक (facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और थ्रेड्स (threads) पर 16 वर्ष से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं को सूचित किया है कि वे अगले दो हफ्तों में अपना डेटा और डिजिटल हिस्ट्री डाउनलोड कर लें, क्योंकि उनके खाते जल्द बंद किए जाएंगे। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने हाल ही में नया नियम लागू किया है, जिसके तहत 10 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स हटाए जाएंगे। यह दुनिया में पहली बार लागू किया जा रहा ऐसा व्यापक प्रतिबंध है।मेटा ने SMS और ईमेल के जरिए बताया कि 4 दिसंबर से संदिग्ध नाबालिग यूज़र्स की प्लेटफॉर्म तक पहुंच रोक दी जाएगी।

 

कंपनी ने कहा कि यह समय इसलिए दिया जा रहा है ताकि किशोर अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटो और यादें सुरक्षित कर सकें। कंपनी का अनुमान है कि इंस्टाग्राम पर 13–15 वर्ष के लगभग 3.5 लाख, और फेसबुक पर 1.5 लाख ऑस्ट्रेलियाई उपयोगकर्ता मौजूद हैं। मेटा ने यह भी स्पष्ट किया कि 16 वर्ष से अधिक उम्र वाले उपयोगकर्ता यदि गलती से नोटिस पाते हैं, तो वे सरकारी दस्तावेज़ या वीडियो सेल्फी के जरिए अपनी उम्र सत्यापित कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए जरूरी है और सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स, स्नैपचैट, टिकटॉक, एक्स और यूट्यूब को इसका पालन करना होगा।

Gold-Silver Price Ranchi: रांची में सोने ने छुआ आसमान, चांदी के दाम में भी उछाल; आज 22-24 कैरेट गोल्ड की कीमत इतनी

0

Gold-Silver Rate: देश में शादी का सीजन शुरू हो गया है और सोने-चांदी की खरीदारी भी तेज हो गई है। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। वहीं आज यानी गुरुवार को रांची में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार रांची में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,14,850 रुपये था, जबकि आज इसकी कीमत 1,15,950 रुपये है। यानी इसके भाव में 1100 रुपये की तेजी है। वहीं, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 1,20,590 रुपये के भाव से खरीदा गया था। आज इसकी कीमत 1,21,750 रुपये है। यानी इसके भाव में 1160 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, प्रति किलो चांदी 1,73,000 रुपये के भाव से जा रही है जबकि कल बुधवार को चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बेजी गई थी। यानी इसके भाव मे 3000 रुपये की तेजी है।

बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,17,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,59,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹114,450 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 124,950 रुपये और चांदी 1,55,830 रुपये प्रति किलो है। वही देवघर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कि कीमत 1,13,172 रुपये,और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 1,23,460 रुपये और चांदी 1,55,830 रुपये प्रति किलो रुपये के रेट से बेची जा रही है।

Ramkripal Yadav: पहली बार जीते रामकृपाल यादव नीतीश सरकार में बने मंत्री, कभी लालू यादव के हुआ करते थे करीबी

0

Ramkripal Yadav Bihar Cabinet Minister: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद (Bihar CM Oath) की रिकॉर्ड 10वीं बार शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी सहित 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। वहीं बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव (Ramkripal Yadav) पर भी भरोसा जताते हुए उन्हें मंत्री पद से नवाजा है। उन्होंने इस बार दानापुर विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज की है।

29,133 वोटों से रीत लाल यादव को हराया 

दानापुर सीट पर रामकृपाल यादव ने आरजेडी के बाहुबली नेता रीत लाल यादव को 29,133 वोटों से मात दी। यह उनकी पहली विधानसभा जीत है और पहली बार वह बिहार सरकार में मंत्री बने हैं।

लालू यादव का साथ छोड़ 2014 में थामा था BJP का हाथ

रामकृपाल यादव लंबे समय तक लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी रहे। 1990 से लेकर 2014 तक वह आरजेडी के साथ जुड़े रहे और इस दौरान लालू ने उन्हें विधान परिषद सदस्य, लोकसभा सांसद और बाद में राज्यसभा सदस्य भी बनाया। लेकिन 2014 में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से टिकट मीसा भारती को दिए जाने पर वे नाराज हो गए और बीजेपी में शामिल हो गए। उसी साल वे बीजेपी से लोकसभा पहुंचे।

मोदी सरकार में रह चुके हैं राज्य मंत्री 

रामकृपाल यादव 2014 से 2019 तक मोदी सरकार में मंत्री रहे। उन्हें 9 नवंबर 2014 को पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री बनाया गया और फिर उसके बाद 5 जुलाई 2016 को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाया गया। वे दो बार पाटलिपुत्र लोकसभा से सांसद रहे, लेकिन 2024 के चुनाव में मीसा भारती ने उन्हें हरा दिया था।