Indian Railways Auto Upgradation Features: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है जिनसे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में आप यात्रा कर सकते हैं।
पर अगर आप ये सोच रहे हैं कि स्लीपर क्लास का टिकट बुक करके आप एसी में कैसे सफर कर सकते हैं? तो इसके लिए ऑटो अपग्रेडेशन फीचर आपके काम आ सकता है। चलिए जानते हैं ये ऑटो अपग्रेडेशन फीचर क्या है और क्या सच में इससे स्लीपर क्लास में टिकट बुक करके एसी क्लास में सफर किया जा सकता है या नहीं…
क्या है ऑटो अपग्रेडेशन फीचर?
- ऑटो अपग्रेडेशन फीचर भारतीय रेलवे का फीचर है जो टिकट बुकिंग के दौरान काम आता है
- इस फीचर के तहत आप बिना पैसे दिए अपनी टिकट को उच्च श्रेणी में अपग्रेड करवा सकते हैं यानी बदल सकते हैं



