26 सितंबर की देर शाम कस्बा खैर के बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता की खेरेश्वर चौराहे पर गोली मारकर रात हत्या की गई थी। इस हत्या में अशोक पांडेय व पूजा शकुन पांडेय को नामजद करते हुए अज्ञात शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस पूर्व में अशोक पांडेय के अलावा शूटर मो. फजल और आसिफ को जेल भेज चुकी है। हत्या के बाद से पूजा शकुन फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ-साथ अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी प्राप्त कर लिया था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को अलीगढ़ से गाजियाबाद के डासना आश्रम, वहां से हरिद्वार जूना अखाड़ा तक पहुंचने के संकेत मिले। इन संकेतों पर पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि यहां शरण नहीं मिली।
अश्लीलता वाली फिल्मों की मंजूरी पर जावेद अख्तर ने उठाया सवाल, दोहरे अर्थ वाले गानों के बारे में भी की बात
मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों की सेंसरशिप पर बात रखी है। उन्होंने इस बात पर निराशा जताई है कि समाज की वास्तविकता को दर्शाने वाली फिल्मों को भारत में सेंसरशिप का सामना करना पड़ता है, जबकि अश्लीलता से भरपूर फिल्मों को मंजूरी मिल जाती है।
UKSSSC Exam: उत्तराखंड एसएसएससी की 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, तकनीकी पदों के लिए होना था एग्जाम
UKSSSC: कथित पेपर लीक मामले में घिरे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अब 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है।यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि कृषि विभाग में तकनीकी पदों के लिए 12 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने अभी तक इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी करना शुरू नहीं किया है और अब यह परीक्षा उस तिथि को आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20-25 पदों के लिए लगभग 600 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे।इससे पहले, सहकारी निरीक्षक वर्ग II और सहायक विकास अधिकारी, सहकारी के 45 पदों के लिए 5 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों के अनुरोध पर और आयोग को परीक्षा की अपनी तैयारियों को और मजबूत करने के लिए परीक्षा स्थगित की गई है।आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
बाइक शोरूम मालिक हत्याकांड: पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार, अलीगढ़ लाकर होगी पूछताछ, तब भेजा जाएगा जेल
अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर सिकंदराराऊ के कचौरा निवासी बाइक शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता के मर्डर में पूजा शकुर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अलीगढ़ लाया जाएगा, उसके बाद पूछताछ होगी।बाइक शोरूम स्वामी की हत्या में फरार 25 हजार की इनामी निलबिंत महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। लगातार पीछा कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब अलीगढ़ लाकर उससे अभिषेक हत्याकांड के कारणों पर पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। बता दें कि हत्या के बाद पूजा शकुन पांडेय बुर्का पहन कर फरार हुई थी। यहां से गाजियाबाद, वहां से हरिद्वार पहुंची पूजा के पीछे पुलिस लगी हुई थी। इसी तलाशी अभियान में उसे दबोच लिया गया। बाकी विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा बाद में दी जाएगी।
Ayodhya Blast: नहीं चेता रामकुमार और स्वाहा हो गया परिवार… धरा रह गया शादी का सपना; दफनाए गए तीनों मासूम
अयोध्या के रामकुमार गुप्ता को मौत ने दो-दो बार चेतने का मौका दिया, लेकिन उसने सबक नहीं लिया। लिहाजा इस बार उसका पूरा परिवार स्वाहा हो गया। उसकी चिता को अग्नि देने वाला परिवार में कोई नहीं बचा तो साले ने अंतिम संस्कार किया। वहीं, नम आंखों से तीनों मासूम बच्चों को सरयू तट पर दफनाया गया। मूलरूप से बस्ती के रहने वाले लाल बहादुर लगभग पांच दशक पूर्व पूराकलंदर के पगलाभारी में रहने लगे थे। ग्रामीणों के अनुसार वह सीधे और सरल थे। लगभग छह साल पहले उनकी मौत हो गई थी। उनका इकलौता बेटा रामकुमार आटा चक्की चलाता था और आतिशबाजी का सामान बेचता था।वर्ष 2023 में दीपावली पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में आग लगी थी, जिसमें उसकी मां शिवपता लगभग 60 फीसदी जल गई थीं। परिवार के अन्य लोग बच गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय भी पटाखा बनाते समय हादसा हुआ था। इस घटना से उसने सबक नहीं लिया। इसके बाद 13 अप्रैल, 2024 को हुए धमाके में पूरा मकान गिर गया था। हादसे में चक्की पर आटा लेने आई गांव के रामकुमार कोरी की बेटी प्रियंका (19) की मौके पर मौत हो गई। धमाके में घायल मां शिवपता (65) की अगले दिन और छठवें दिन उसकी पत्नी बिंदु की मौत हो गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसा रामकुमार लंबे इलाज के बाद अपने तीनों बच्चों को लेकर वापस लौटा तो अपनी रिश्तेदारी में चला गया।
UP SCR: संवरेगी छह शहरों की सूरत… 26 हजार वर्ग किमी होगा दायरा, सेंट्रल म्यूजियम से उद्योग हब तक सब बनेगा
राजधानी लखनऊ के आसपास के छह जिलों को मिलाकर बनाए जा रहे यूपीएससीआर (उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन) का दायरा 26 हजार वर्ग किमी का होगा। विकास के तमाम कार्यों के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसमें एक सेंट्रल म्यूजियम बनेगा। इसमें पर्यटक स्थलों के एआई विजुअल्स प्रदर्शित होंगे। हरदोई-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को उद्योग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को यूपीएससीआर की सर्वे रिपोर्ट की एलडीए कार्यालय में प्रस्तुति हुई। इसमें अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
JP: ‘भारत की अंतरात्मा की सबसे निडर आवाजों में से एक’, जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने जयप्रकाश को किया याद
आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने जयप्रकाश नारायण को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय अंतरात्मा की सबसे निडर आवाजों में से एक बताया।
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि लोकनायक जयप्रकाश का जीवन आम लोगों को सशक्त करने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि ‘आपातकाल के दौरान लिखी गई उनकी किताब ‘जेल डायरी’ के कुछ पन्ने यहां प्रस्तुत हैं। आपातकाल के दौरान, लोकनायक जेपी ने कई दिन एकांत कारावास में बिताए। उनकी जेल डायरी में उनकी पीड़ा और लोकतंत्र में अटूट विश्वास का चित्रण है।’ उन्होंने लिखा, ‘भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में ठोकी गई हर कील मेरे दिल में ठोकी गई कील के समान है।’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जयप्रकाश को किया याद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि ‘लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जयप्रकाश ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया और समानता, सामाजिक सद्भाव और न्याय को बढ़ावा दिया। आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की।’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि ‘लोकनायक जयप्रकाश जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जयप्रकाश ने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया और समानता, सामाजिक सद्भाव और न्याय को बढ़ावा दिया। आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की।’
बीवी ने जिंदा पति को मार डाला—कागजों में! ले उड़ी 25 लाख का बीमा क्लेम, अब अपने ही जाल में खुद फंस गई
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में बीमा धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने जिंदा पति को मृत घोषित कर बीमा कंपनी से 25 लाख रुपए का क्लेम हासिल कर लिया।
कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
जानकारी के मुताबिक, महिला ने यह रकम अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से ली। इसके लिए उसने अपने पति के नाम पर फर्जी डेथ सर्टिफिकेट और दूसरे नकली दस्तावेज तैयार किए और बीमा कंपनी में जमा करा दिए। कंपनी को उस समय किसी तरह का शक नहीं हुआ और उसने 25 लाख रुपए की बीमा राशि महिला के खाते में ट्रांसफर कर दी।
पर्दाफाश कैसे हुआ?
मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति एक दूसरी ब्रांच में नई बीमा पॉलिसी के लिए गया। वहां उसके दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि यह व्यक्ति पहले से ही मृत घोषित किया जा चुका है। इस बात की जानकारी मिलते ही बीमा कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू की। जांच में महिला द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।
कंपनी ने की कानूनी कार्रवाई
जांच पूरी होने के बाद, बीमा कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट कोर्ट में जमा की। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस का कहना है कि अभी मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में महिला के अलावा और कौन-कौन शामिल था।
बीमा क्षेत्र में धोखाधड़ी पर सवाल
यह घटना बीमा क्षेत्र में हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसे मामलों से न केवल बीमा कंपनियों को बड़ा नुकसान होता है, बल्कि आम लोगों का भरोसा भी कमजोर होता है।
NDA में सीट शेयरिंग पर अभी नहीं बनी बात! उपेंद्र कुशवाहा के पोस्ट से मची खलबली, कहा- छल है,धोखा है…सजग रहें
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे पर अभी भी फंसी पेंच नजर आ रही है। वहीं अब आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा के आज यानी शनिवार सुबह किए गए पोस्ट से भी ऐसे ही संकेत मिले हैं।
“वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है” और “इंतजार कीजिए”- उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मीडिया की ख़बरों को खारिज करते हुए लिखा कि “वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है” और “इंतजार कीजिए”। इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए…! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों (121 Assembly seats in Bihar) पर मतदान होगा। इन जिलों में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान (Two-phase voting in Bihar) होना है — पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। वहीं 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी।
Chandigarh के लोगों के लिए जारी हुई Advisory, सावधानी बरतने की अपील
चंडीगढ़ः हाल ही में भारी बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भरने और तापमान में हल्की वृद्धि के कारण डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास सफाई रखने और सावधानी बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि अब तक शहर में डेंगू के 5 मामलों के पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या भले कम दिखे लेकिन बरसात के बाद हालात डेंगू मच्छरों के लिए अनुकूल है, इसलिए आने वाले दिनों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी हालत में अपने घरों या आसपास पानी जमा ना होने दें।
साफी पानी में पनपते है एडीज मच्छर
मलेरिया विंग स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ ने बताया कि एडीज मच्छर साफ पानी में पनपते है और उनके अंडे सूखे बर्तनों की दीवारों पर भी जीवित रह सकते है। लोगों से अनुरोध किया कि सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर, पानी की टंकी, फूलदान, पक्षियों के बर्तन, बाल्टी और ट्रे को खाली कर अच्छी तरह साफ करें और सुखाए। विभाग ने कहा कि घर के आसपास टूटे गमले, नारियल के छिलके पुराने टावर, बोतलें और डिस्पोजेबल कप जैसी चीजे भी मच्छरों के प्रजनन स्थल बन सकती है। इन वस्तुओं को खुली जगह पर छोड़ें और नियमित रूप से नष्ट करें।
Heart Attack से 6 मिनट तक तड़पकर मर गया कर्मचारी, मालिक नहीं उठा कुर्सी से – इंसानियत हुई शर्मसार
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र में एक दुकान पर काम कर रहे कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह रोज की तरह अपने काम में व्यस्त था, लेकिन कुछ ही पलों में उसके शरीर में अजीब बेचैनी और जकड़न शुरू हो गई। वह अपनी कुर्सी पर बैठ गया और तड़पने लगा। यह सब उस समय हुआ जब उसका मालिक कुछ ही कदम की दूरी पर मौजूद था – लेकिन उसने न तो अपनी जगह से हिलने की ज़हमत उठाई, न मदद के लिए कोई प्रयास किया।
वीडियो ने खोली असंवेदनशीलता की पोल
घटना का एक 6 मिनट लंबा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने इस हृदयविदारक घटना को और भी झकझोर देने वाला बना दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी अपने शरीर में हो रहे बदलावों से परेशान है – वह बार-बार हाथ-पैर मारता है, तड़पता है, और हर क्षण उसकी हालत बिगड़ती जाती है।
इस बीच, दुकान का मालिक एक कोने में आराम से कुर्सी पर बैठा मोबाइल में व्यस्त दिखता है।
न उसने पानी देने की कोशिश की,
न प्राथमिक चिकित्सा दी,
और न ही एम्बुलेंस या मेडिकल मदद के लिए किसी को बुलाया।
6 मिनट की देरी, जो जानलेवा साबित हुई
इस पूरे घटनाक्रम में करीब छह मिनट तक कर्मचारी इलाज के इंतज़ार में तड़पता रहा। कुछ देर बाद अन्य कर्मचारी उसके पास आए, पानी पिलाया और उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अगर उसी समय उसे अस्पताल ले जाया जाता या एमरजेंसी कॉल किया जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

