Friday, May 22, 2026
Home Blog Page 13

UP Death News: प्रयागराज में 17, भदोही में 11… यूपी में आंधी-तूफान से 70 लोगों की मौत

0
लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन आंधी-बारिश लोगों पर काल बनकर टूटी है. पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई. आंधी तूफान से सर्वाधिक प्रयागराज और भदोही में मौत हुई है. प्रयागराज में 17, भदोही में 11, फतेहपुर में 7, मिर्ज़ापुर में 6, उन्नाव में 6, बदायूं में 5, बरेली में 4, सीतापुर में 3, प्रतापगढ़ में 3, कानपुर देहात में 2, हरदोई में 2 और संभल में 2 लोगो की मौत हो गई.

उन्नाव में कैसे चली गई 6 लोगों की जान
उन्नाव जिले में आंधी-तूफान और बारिश से 6 लोगों की मौत हो गई. माखी थाना क्षेत्र के रहने वाले 65 साल के छंगा की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई. दही थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में विनोद और राम आसरे की मौत हो गई. आसीवन थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने अंश व राजेपाल की मौत हो गई. पुरवा कोतवाली क्षेत्र में आंधी के समय दीवार गिरने से सियाराम की मौत हो गई. उन्नाव में आंधी तूफान की वजह से 6 की मौत हो गई.
सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
वहीं इन मौतों तो लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने आंधी, तूफान आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का संज्ञान लिया है. CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. CM योगी ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं. CM ने DM को फील्ड पर निकल कर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. CM ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशु हानि पर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया है. साथ ही सीएम योगी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के घर पहुंचा शव वाहन, बाहर समर्थकों की भीड़

0

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के निधन पर पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है. उनके चाहने वालों के साथ-साथ सपा समर्थक भी शोकाकुल हैं. बुधवार की सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया था. उन्हें सुबह-सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने पल्स और हॉर्ट रेट नापी गई. लेकिन कोई भी हलचल नहीं हुई. इसके बाद प्रतीक यादव का इसीजी किया गया.

लेकिन यहां भी डॉक्टरों को कोई हलचल नहीं मिली. इसके बाद प्रतीक यादव को मृत घोषित कर दिया गया. प्रतीक यादव के निधन की खबर आते ही हड़कंप मच गया. लोग उनके आवास से लेकर अस्पताल तक भारी संख्या में पहुंचने लगे. फिर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू के मॉर्चरी हाउस ले जाया गया,

 

जहां खुद अखिलेश यादव भी पहुंचे हुए थे. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई. प्रतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार की शाम को करीब 4 आई थी, जिसमें मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया गया था. हालांकि प्रतीक यादव के शरीर पर मिलीं कुछ चोटों का भी जिक्र था.

रायबरेली तेज आंधी में सड़क किनारे पेड़ गिरा,

0

रायबरेली- तेज आंधी में सड़क किनारे पेड़ गिरा, 4 पहिया वाहन क्षतिग्रस्त, चालक ने कूदकर बचाई जान, डलमऊ कोतवाली का मामला

इटावा जेल में 84 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की मौत,

0

इटावा- जेल में 84 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की मौत, हत्या के मामले में सजा काट रहा था, अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, अजीतमल थाना क्षेत्र का मामला

 

ललितपुर दो बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 घायल

0

ललितपुर- दो बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 घायल, 2 गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, मड़ावरा ब्लॉक का मामला

बिजनौर प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित पूर्व सांसद

0

बिजनौर- प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित पूर्व सांसद, ई-रिक्शा में सफर करते दिखे, पेट्रोल-डीजल बचत की पहल, कुंवर भारतेंद्र का वीडियो वायरल

बहराइच किसान क्रांति यूनियन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

0

बहराइच- किसान क्रांति यूनियन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पत्रकारों पर FIR वापस लेने की मांग, ज्ञापन सौंपा गया, धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा,

0

प्रयागराज- पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा, प्रकाश नारायण पांडे हत्याकांड में दोषी करार, संतराम, बलराम और जीत नारायण को भी उम्रकैद, MP-MLA कोर्ट ने 1-1 लाख का जुर्माना लगाया, 1980 में कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या की थी

श्रावस्ती तेज आंधी में पेड़ की भारी डाल गिरी

0

श्रावस्ती- तेज आंधी में पेड़ की भारी डाल गिरी, चपेट में आकर किशोर गंभीर घायल, पैर फैक्चर और कमर-कूल्हे में चोट, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, इकौना ब्लॉक परिसर का मामला

 

मुजफ्फरनगर पुलिस ने लुटेरे गैंग का खुलासा किया,

0

मुजफ्फरनगर- पुलिस ने लुटेरे गैंग का खुलासा किया, A चैट ऐप के जरिए करते थे मुलाकात, बाइक बेचने के बहाने पीड़ित को बुलाया गया, दिल्ली से आए विकास से लूट की गई, आरोपी जुहैब साइम और एक बाल अपचारी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद, छपार थाना पुलिस की कार्रवाई