Thursday, May 14, 2026

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के घर पहुंचा शव वाहन, बाहर समर्थकों की भीड़

यह भी पढ़े

Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव के निधन पर पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है. उनके चाहने वालों के साथ-साथ सपा समर्थक भी शोकाकुल हैं. बुधवार की सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया था. उन्हें सुबह-सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने पल्स और हॉर्ट रेट नापी गई. लेकिन कोई भी हलचल नहीं हुई. इसके बाद प्रतीक यादव का इसीजी किया गया.

लेकिन यहां भी डॉक्टरों को कोई हलचल नहीं मिली. इसके बाद प्रतीक यादव को मृत घोषित कर दिया गया. प्रतीक यादव के निधन की खबर आते ही हड़कंप मच गया. लोग उनके आवास से लेकर अस्पताल तक भारी संख्या में पहुंचने लगे. फिर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू के मॉर्चरी हाउस ले जाया गया,

 

जहां खुद अखिलेश यादव भी पहुंचे हुए थे. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी हुई. प्रतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार की शाम को करीब 4 आई थी, जिसमें मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया गया था. हालांकि प्रतीक यादव के शरीर पर मिलीं कुछ चोटों का भी जिक्र था.

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे