लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने से भले ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन आंधी-बारिश लोगों पर काल बनकर टूटी है. पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई. आंधी तूफान से सर्वाधिक प्रयागराज और भदोही में मौत हुई है. प्रयागराज में 17, भदोही में 11, फतेहपुर में 7, मिर्ज़ापुर में 6, उन्नाव में 6, बदायूं में 5, बरेली में 4, सीतापुर में 3, प्रतापगढ़ में 3, कानपुर देहात में 2, हरदोई में 2 और संभल में 2 लोगो की मौत हो गई.
उन्नाव में कैसे चली गई 6 लोगों की जान
उन्नाव जिले में आंधी-तूफान और बारिश से 6 लोगों की मौत हो गई. माखी थाना क्षेत्र के रहने वाले 65 साल के छंगा की पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई. दही थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में विनोद और राम आसरे की मौत हो गई. आसीवन थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने अंश व राजेपाल की मौत हो गई. पुरवा कोतवाली क्षेत्र में आंधी के समय दीवार गिरने से सियाराम की मौत हो गई. उन्नाव में आंधी तूफान की वजह से 6 की मौत हो गई.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
वहीं इन मौतों तो लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने आंधी, तूफान आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का संज्ञान लिया है. CM योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है. CM योगी ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं. CM ने DM को फील्ड पर निकल कर पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. CM ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशु हानि पर 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया है. साथ ही सीएम योगी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.