Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 196

Etawah: दादरपुर हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-क्राइम ब्रांच ने दबोचा…22 पहले ही जा चुके है जेल

0

इटावा जिले में बकेवर इलाके के दादरपुर गांव में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी गगन यादव को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गगन यादव पर कथावाचकों के अपमान के मुद्दे पर हिंसा भड़काने का आरोप था और वह बीते 26 जून से 14 संगीन मामलों में वांछित था।

बता दें कि दादरपुर गांव में कथावाचकों के अपमान के मुद्दे पर गगन यादव ने हिंसा का आवाहन किया था। इस हिंसा मामले में पहले ही 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद गगन यादव को मेडिकल कराने के लिए डॉ. भीम राव अंबेडकर राजकीय संयुक्त अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

Etawah Accident: ट्रक की टक्कर से गिरीं दो बाइक, पिछले पहिये से कुचली महिला…मौत, अन्य पांच गंभीर घायल

0

इटावा जिले में फर्रुखाबाद मार्ग पर चौबिया थाना क्षेत्र में बरालोकपुर कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने दो बाइकों में कट मार दिया। इससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर पड़ीं। एक बाइक सवार महिला ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। सिर के ऊपर से पहिया निकलने की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक के साथ चालक को पकड़ लिया है।

मयंक राजपूत निवासी गांव लालपुर थाना अजीतमल औरैया अपनी माता शकुंतला देवी व चाची सुषमा देवी को गुरुवार सुबह कल्यानपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी स्थित रिश्तेदारी में लेकर बाइक से गया था। दोपहर लगभग तीन बजे वह दोनों को लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में फर्रुखाबाद हाईवे पर बरलोकपुर कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने कट मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

ट्रक का पिछला पहिया सिर के ऊपर से निकला
मयंक की मां शकुंतला देवी (55) के सिर के ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया निकल गया।  हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंक राजपूत व उसकी चाची सुषमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर, ट्रक मयंक की बाइक से पहले एक और बाइक को कट मार दिया। इससे बाइक पर सवार रवि कुमार निवासी नगला हरी नगला चौबिया, उसके पिता करोड़ी, माता विमला देवी तीनों लोग घायल हो गए।

ट्रक को चालक के साथ पकड़ा  
घायल रवि ने बताया कि वह माता-पिता के साथ बरालोकपुर त्योहार का बाजार करने जा रहे थे। तभी भागते समय ट्रक ने इसकी बाइक में भी टक्कर मार दी। सूचना पर थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह व कर्री चौकी इंचार्ज मान सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Kanpur: क्लोन हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव से हड़कंप, ड्राइवर की खिड़की का शीशा टूटा, पुलिस जांच में जुटी

0

कानपुर में अहमदाबाद से दरभंगा जा रही क्लोन हमसफर एक्सप्रेस 09465 ट्रेन में भीमसेन के पास अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने से हड़कंप मच गया। पथराव के कारण ट्रेन के ड्राइवर के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया। अज्ञात शरारती तत्वों ने भीमसेन होर्डिंग लाइन पर ट्रेन में पथराव किया।

पथराव की घटना के तुरंत बाद ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। पथराव की सूचना मिलते ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने तुरंत ट्रेन को अटेंड किया। हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- पांच पर लाया गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया।आरपीएफ और रेलवे पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि पथराव की यह घटना झांसी मंडल के अंतर्गत हुई है, लेकिन ट्रेन को सुरक्षा कारणों से कानपुर सेंट्रल पर अटेंड किया गया है। पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आरपीएफ और रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Steno Death Case: मरने से पहले नेहा ने किससे की थी बात? पेशकार पर प्रताड़ना का आरोप, कॉल डिटेल से खुलेगा राज

0

कानपुर में सीनियर डिवीजन सिविल जज अमर प्रताप चौधरी की कोर्ट में तैनात स्टेनो घाटमपुर निवासी नेहा (25) ने शनिवार दोपहर कचहरी की छठवीं मंजिल की छत कूदकर जान दे दी। उनकी पांच महीने पहले ही कोर्ट में तैनाती हुई थी। परिजनों ने कोर्ट के पेशकार पर डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।  सीपी रघुवीर लाल, एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए। शनिवार दोपहर करीब दो बजे युवती के कूदने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात फोर्स और कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में थी स्टेनो
उन्होंने युवती को जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। उसे उर्सला अस्पताल भिजवाया गया।  वहां से हैलट अस्पताल रेफर करने की तैयारी के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती की पहचान के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे के बाद पता चला कि युवती सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात स्टेनो नेहा हैं।

पेशकार पर बिना वजह प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
एसीपी कोतवाली आकांक्षा पांडेय ने अन्य कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। नेहा के परिजनों को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद स्टेनो के घरवाले आ गए। उन्होंने कोर्ट के पेशकार पर बिना वजह डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kanpur Steno Death Case Who did Neha speak to before her death The prosecutor is accused of harassment

फतेहपुर में कानूनगो हैं पिता
इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि कोर्ट स्टेनो बर्रा बाईपास पर शनिदेव मंदिर के पास किराये पर रहती थीं। उनके पिता गोविंद प्रसाद फतेहपुर में कानूनगो हैं, जबकि भाई भानु प्रताप इटावा में सब इंस्पेक्टर हैं। छोटी बहन निशा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।

Kanpur Steno Death Case Who did Neha speak to before her death The prosecutor is accused of harassment
कार्यालय में हमेशा रहती थीं गुमसुम
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि नेहा हमेशा कोर्ट परिसर में गुमसुम सी रहती थीं। वह अक्सर लंच के समय बालकनी में अकेली ही खड़ी रहती थीं। उनकी अन्य स्टाफ से कम बोलचाल ही होती थी। नेहा ने छत से कूदने से पहले किसी से बात भी की थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। इस संबंध में कॉल करने वाले की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस नेहा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है।
Kanpur Steno Death Case Who did Neha speak to before her death The prosecutor is accused of harassment

नाना ने लगाए छत से फेंकने का आरोप
नेहा के कूदने के बाद उनके घर पर सूचना दी गई। उनके नाना जय प्रकाश संखवार उर्सला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नातिन ने कूदकर जान नहीं दी है। उसे छत से फेंका गया है। उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। नेहा ने अपनी मां को पूर्व में इसकी जानकारी दी थी।सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात महिला स्टेनो ने कोर्ट परिसर की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

UP News: पति या रिश्तेदार के साथ हज आवेदन से महरूम महिलाओं को मिला मौका, 31 अक्तूबर तक कर सकती हैं आवेदन

0

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया ने महरम श्रेणी में महिलाओं के लिए 500 सीटें आवंटित की हैं। इसमे ऐसी महिलाएं जो अपने महरम के साथ पासपोर्ट समय से जारी न होने या अन्य कारण से आवेदन नहीं कर सकी हैं और उनके महरम का हज के लिए चयन हो गया है, वह अपने महरम के कवर में शामिल होने के लिए हज कमेटी आफ इंडिया मुम्बई की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें वही महिलाएं आवेदन कर सकेंगी जिन्होंने पूर्व में हज कमेटी या प्राइवेट टूर आपरेटर के माध्यम से हज न किया हो। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाली महिलाओं के पास वैद्य मशीन गठित पासपोर्ट, जिसकी वैद्यता 31 दिसंबर, 2026 तक होना आवश्यक है।

आवेदन करते समय आवेदक को अपने पासपोर्ट का प्रथम व अंतिम पृष्ठ, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आवासीय पते का प्रमाण पत्र व महरम से रिश्ता प्रमाणित होने का प्रमाण अपलोड करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिस कवर में महिला आवेदन कर रही है, उसमें उनके आवेदन को सम्मिलित करते हुए पांच से अधिक आवेदक नहीं होने चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन 500 सीटों से अधिक होने पर ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।

UP: ‘दलितों के साथ अन्याय रोकने के लिए सत्ता हासिल करना जरूरी…’, मायावती बोलीं- तभी होगा बहुजन का कल्याण

0

राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को राज्यवार पार्टी की समीक्षा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव के लाखों-लाख लोगों ने उत्तर प्रदेश के सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने के लिए तन, मन, धन, जोश, उमंग और ललक दिखाई थी। इसका अनुसरण दूसरे राज्यों को भी करने की जरूरत है। ताकि, बसपा अपना मिशन पूरा करके गरीबों, शोषित-पीड़ितों की मंशानुरूप राज्य की स्थापना कर सके।

मायावती ने कहा कि देश में बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, मंहगाई, महिला असुरक्षा तथा व्यापक जातिवादी व साम्प्रदायिक द्वेष, हिंसा अभिशाप है। हर स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण लोगों का जीना मुश्किल है। आज सरकारें संविधान के जनहित व जनकल्याणकारी उद्देश्यों को त्याग कर राजनीतिक स्वार्थ में लिप्त हैं। इससे जनता व देश का हित प्रभावित हो रहा है।

बसपा धन्नासेठों के इशारे पर चलने वाली पार्टी नहीं

उन्होंने आगे कहा कि जब सत्ता की चाबी अपने हाथ में होगी, तभी दलित और बहुजन समाज सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक शोषण, अन्याय-अत्याचार, निरादर, अपमान से बच पाएगा। बसपा अन्य पार्टियों की तरह पूंजीपतियों व धन्नासेठों के सहारे और इशारे पर चलने वाली स्वार्थी पार्टी नहीं है। बल्कि, संविधान के मानवतावादी व जनकल्याणकारी सोच की अम्बेडकरवादी पार्टी है।

Diwali 2025: जानें दीपावली पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि सहित सब कुछ

0

दीपावली पर्व महालक्ष्मी पूजा का विशेष पर्व है। मान्यता है कि अर्ध रात्रि में महालक्ष्मी विचरण करती हैं और दीपक जलाने से प्रसन्न होती हैं। अमावस्या तिथि का प्रारंभ 20 अक्तूबर को दिन में 03:44 बजे से होगा। समापन 21 अक्तूबर को शाम 05:54 बजे होगा। इस दिन बन रहे शुभ संयोग के अनुसार, चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र, शुक्र-चंद्र कन्या राशि में, गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे।ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि दीपावली के दिन प्रातः काल स्नान करके भगवान विष्णु के निमित्त दीपक प्रज्ज्वलित करें। दोपहर में पितरों के निर्मित यथाशक्ति दान दें और तर्पण करें। दीपावली शाम शुभ लग्न में गणेश, लक्ष्मी और कुबेर भगवान का पूजन करें। महानिशिथ काल में महाकाली का पूजन करनी चाहिए।

इन स्रोतों का पाठ धनदायक माना जाता है

महाकाली की पूजा से मनोकामनाओं की पूर्ति, शत्रु और मुकदमों में विजय प्राप्त होती है। दीपावली पर दक्षिणावर्तीं शंख, श्रीयंत्र, गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, कौड़िया, लघु नारियल आदि को भी स्थापित करने से सुख, सौभाग्य व धन में वृद्धि होती है। लक्ष्मी कुबेर मंत्र, लक्ष्मी श्रीसूक्त, कनकधारा स्रोत का पाठ धनदायक माना गया है।

अमावस्या तिथि पर दिवाली पर लक्ष्मी पूजा, अमावस्या तिथि और प्रदोष काल के संयोग में ही करना चाहिए। लक्ष्मी पूजा प्रदोष, वृषभ लग्न और सिंह लग्न में करना श्रेष्ठ है और काली पूजा अमावस्या मध्य रात्रि में करना श्रेष्ठ माना गया है। दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन प्रदोषकाल, स्थिर लग्न वृषभ व सिंह लग्न में श्रेष्ठ होता है।

अलग-अलग पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

  • कुंभ लग्न- दोपहर 02:23 से 03:52 बजे (ऑफिस/व्यावसायिक स्थल में पूजा के लिए)
  • प्रदोषकाल- शाम 05:46 से 08:18 बजे तक दीपावली घर में पूजा के लिए
  • वृषभ लग्न- शाम 07:08 से 09:03 बजे तक
  • महानिशिथ काल- रात 1:26 से 12:16 बजे तक (काली पूजा हेतु)
  • सिंह लग्न- देर रात 01:26 से 03:41 बजे तक (साधना और सिद्धि हेतु)

Live Ayodhya Deepotsav 2025 Live: रामकथा पार्क में सीएम योगी, जय श्रीराम व सरयू माता की जय के साथ शुरू किया संबोधन

0

मुख्यमंत्री योगी ने किया राजतिलक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया। श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी।

प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान व सतीश शर्मा ने भी आरती उतारी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत रामनगरी के संत महंतों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु और पर्यटक राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बने।

Auraiya News: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

0

बिधूना। मोहल्ला बबीना सुखचैनपुर में चार दिन पूर्व जहर खाने से एक महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय संगीता चौहान पत्नी रोहित चौहान ने चार दिन पहले अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार को संगीता की मौत हो गई।
परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो मृतका के भाई उदय प्रताप ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी बिधूना मुकेश बाबू चौहान को दी। प्रभारी चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।बताया कि मृतका की शादी वर्ष 2014 में रोहित चौहान से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अजीतमल ससुराल आए पति को खंभे से बांधा

0

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव में पति को ससुरालवालाें ने खंभे में बांध दिया। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया और गांव के युवक का शांतिभंग में चालान किया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता हे।
कोतवाली पुलिस के अनुसार गांव जैनपुर में एक युवक को खंभे में बंधे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में बंधे युवक को एक व्यक्ति समझाता नजर आ रहा है। साथ ही कुछ महिलाएं भी दिखाई दे रही है। शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया। गांव पहुंचकर जैनपुर गांव के प्रदीप को पकड़ लिया। जिसका शनिवार को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।मुरादगंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि जैनपुर निवसी छुटकी की शादी 15 साल पहले जनपद इटावा थाना बसरेहर के गांव खड़कोली निवासी ऊदल सिंह के साथ हुई थी। दोनों कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद दो बच्चे हुए। नौ साल पहले दोनों अलग अलग रहने लगे। पति ऊदल सिंह चालक है।

शुक्रवार को पति ससुराल पहुंचा। दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद उसे खंभे में बांध दिया गया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो बाद में वायरल हो गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी का मामला है। प्रदीप का शांतिभंग में चालान किया गया है। पति को किसने बांधा उसकी जांच की जा रही है।