Thursday, May 21, 2026
Home Blog

UP पंचायत चुनाव से पहले Yogi सरकार का बड़ा कदम: OBC आयोग का गठन, रिटायर्ड जज राम अवतार सिंह संभालेंगे कमान

0

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने मंत्रिमंडल द्वारा स्थानीय ग्रामीण निकायों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग के गठन को मंजूरी दिए जाने के 2 दिन बाद बीते बुधवार को इसके सदस्यों की नियुक्ति कर दी। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह को…

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने मंत्रिमंडल द्वारा स्थानीय ग्रामीण निकायों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग के गठन को मंजूरी दिए जाने के 2 दिन बाद बीते बुधवार को इसके सदस्यों की नियुक्ति कर दी। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आयोग के 4 अन्य सदस्यों में सेवानिवृत्त अपर जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त अपर जिला न्यायाधीश संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.पी. सिंह शामिल हैं।

6 महीने का कार्यकाल और आरक्षित सीटों के बंटवारे का बड़ा जिम्मा
अधिसूचना के अनुसार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल उनकी नियुक्ति की तारीख से 6 महीने की अवधि के लिए होगा लेकिन अगर जरूरी हुआ तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इस आयोग को ग्रामीण शासी निकायों में आरक्षित सीटों के बंटवारे को निर्धारित करने का दायित्व सौंपा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया गया था।

पंचायत चुनाव की तैयारी: OBC के लिए आनुपातिक आरक्षण का खुलेगा रास्ता
गौरतलब है कि राज्य में पिछले पंचायत चुनाव साल 2021 में हुए थे और नए चुनाव इस साल के अंत में होने की संभावाना है। इस आयोग को ग्रामीण निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित लोगों के लिए आनुपातिक आरक्षण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके कार्यक्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायतों के अंदर विभिन्न पदों के लिए आरक्षण के बंटवारे को निर्धारित करने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करना शामिल है।

Saras Milk Price Hike: राजस्थान में सरस दूध हुआ महंगा, दही-छाछ और पनीर के दाम भी बढ़े

0

Saras Milk Price Hike: राजस्थान में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सरस डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने सरस दूध के सभी वेरिएंट्स के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई कीमतें 21 मई 2026 गुरुवार शाम की सप्लाई से लागू हो गई हैं। दूध के साथ-साथ दही, लस्सी, छाछ और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। डेयरी प्रशासन का कहना है कि बढ़ती संचालन लागत और पशुपालकों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

सरस दूध की नई कीमतें
सरस ताजा दूध (टोंड)
500 ml – रु28
1 लीटर – ₹56
सरस स्मार्ट दूध (DTM)
500 ml – रु24
1 लीटर – ₹48
सरस गोल्ड दूध
500 ml – रु35
1 लीटर – ₹70
सरस स्टैंडर्ड दूध (शक्ति)
500 ml – रु31
1 लीटर – ₹62

इसके अलावा दही, छाछ, लस्सी और पनीर की कीमतों में भी सीमित बढ़ोतरी की गई है।

पशुपालकों को मिलेगा सीधा फायदा
जयपुर डेयरी ने दूध खरीद दर में भी इजाफा किया है। अब डेयरी पशुपालकों से दूध खरीदने पर ₹875 प्रति किलो फैट के हिसाब से भुगतान करेगी, जबकि पहले यह दर ₹850 प्रति किलो फैट थी। यानी खरीद मूल्य में ₹25 प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा पशुपालकों को पहले की तरह ₹2 प्रति किलो की फिक्स राशि और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत ₹5 प्रति लीटर का अनुदान भी मिलता रहेगा। डेयरी के अनुसार इस फैसले से जयपुर, दौसा और कोटपूतली क्षेत्रों के लाखों दुग्ध उत्पादकों को हर महीने करीब ₹6 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Bengal Madrasas: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला: पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में Vande Mataram जरूरी

0

Bengal Madrasas: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने सभी स्कूलों में वंदे मातरम का पाठ अनिवार्य करने के एक सप्ताह बाद, राज्य के सभी मदरसों में भी राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार के मदरसा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि राज्य भर के सभी मदरसों में सुबह की सभा के दौरान वंदे मातरम का पाठ करना अनिवार्य होगा। यह निर्देश 19 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

जारी आदेश के मुताबिक, अब तक प्रार्थना को लेकर जारी पुराने सभी निर्देश और व्यवस्थाएं रद्द कर दी गई हैं। नई व्यवस्था के तहत सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों और शिक्षकों को ‘Vande Mataram’ गाना होगा। यह फैसला राज्य के सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों, गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त मदरसों, MSK और SSK संस्थानों पर भी लागू रहेगा। मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इस आदेश की कॉपी जिलाधिकारियों, शिक्षा अधिकारियों और West Bengal Board of Madrasah Education समेत संबंधित विभागों को भेज दी है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इसे सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करना है। इसी बीच केंद्र सरकार भी ‘Vande Mataram’ को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय गीत ‘Vande Mataram’ को राष्ट्रगान ‘Jana Gana Mana’ के समान कानूनी सुरक्षा देने पर सहमति जताई है।

प्रस्तावित बदलाव लागू होने के बाद ‘Vande Mataram’ के दौरान अपमान या बाधा डालना दंडनीय अपराध माना जा सकता है। मौजूदा कानून के तहत राष्ट्रगान में बाधा डालने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है। नए संशोधन के बाद यही नियम ‘Vande Mataram’ पर भी लागू किए जा सकते हैं। सरकार का मानना है कि इससे राष्ट्रीय गीत के सम्मान को और मजबूती मिलेगी।

सास के अंतिम संस्कार में आया था दामाद, सरयू नदी में नहाने उतरा तो जिंदा खींच ले गया मगरमच्छ… गोंडा में हड़कंप

0

Gonda News: गोंडा जिले में बुधवार को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से आए एक युवक को सरयू नदी में स्नान के दौरान कथित रूप से मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के परी चौक इलाके का निवासी दीपक (30) अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने उमरी बेगमगंज आया था और इस दौरान वह अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी में स्नान करने गया था। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला करके नदी में खींच लिया जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

सिर्फ 5 दिन में Cockroach Janta Party का बड़ा धमाका, इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स के साथ BJP से आगे निकला अकाउंट

0

Cockroach Janta Party: Instagram पर चल रहा अकाउंट @cockroachjantaparty बहुत कम समय में लाखों युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहा है। 21 मई तक इस पेज के फॉलोअर्स की संख्या करीब 10.9  million followers तक पहुंच गई, जिसने देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों के सोशल मीडिया प्रभाव को चुनौती दे दी। अगर तुलना करें Bharatiya Janata Party से तो BJP के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @bjp4india के लगभग 87 लाख फॉलोअर्स हैं।

PunjabKesari

वहीं Indian National Congress अभी भी सोशल मीडिया पर सबसे आगे दिखाई दे रही है, जिसके इंस्टाग्राम पेज @incindia पर करीब 1.32 करोड़ फॉलोअर्स मौजूद हैं। दूसरी ओर Aam Aadmi Party के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 19 लाख फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि यह ऑनलाइन अभियान 16 मई के आसपास चर्चा में आया. इसकी शुरुआत पहले X पर व्यंग्य और मीम्स के जरिए हुई थी। बाद में इसका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया गया, जिसके बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर युवाओं ने इसे बड़ी संख्या में शेयर करना शुरू किया।

इस अभियान को चलाने वाले लोग इसे युवाओं का, युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा बनाया गया मंच बता रहे हैं। इसके पोस्ट में बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, राजनीतिक जवाबदेही और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। अकाउंट की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने कई लोगों को हैरान किया है।

लॉन्च होने के करीब 78 घंटे के अंदर ही इस पेज ने लगभग 30 लाख फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे। इसके बाद कुछ ही दिनों में यह आंकड़ा 90 लाख के पार पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि अकाउंट पर अब तक केवल 56 पोस्ट ही शेयर किए गए हैं, लेकिन फिर भी इसका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस अभियान ने कई तंज भरे पोस्ट भी शेयर किए। कुछ पोस्ट में युवाओं की ताकत और उनकी नाराजगी को लेकर संदेश दिए गए, जबकि कुछ में राजनीतिक दलों की संगठनात्मक शक्ति पर व्यंग्य किया गया। यही आक्रामक और मजाकिया अंदाज युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इंस्टाग्राम के अलावा X पर भी इस अभियान की मौजूदगी बढ़ रही है, जहां इसके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं।

‘मोदीजी, मेलोनी को टॉफी खिला रहे’ कहकर राहुल मुस्कराए:प्रधानमंत्री- गृहमंत्री को गद्दार बताया; कांग्रेस ने UP में फूंका चुनावी बिगुल

0

राहुल गांधी ने यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। रायबरेली और अमेठी के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल ने कार्यकर्ताओं को तैयारी करने के निर्देश दिए। जाते-जाते उन्होंने पीएम मोदी- गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को गद्दार तक कह डाला।

यूपी में इतनी गर्मी कि शेरों के लिए AC लगे:सुबह 9 बजे पारा 44°C, लू का रेड अलर्ट; चेतावनी- धूप में न निकलें

0

यूपी में एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है। बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार सुबह से पूरे प्रदेश में तेज धूप है। सुबह 9 बजे ही अमेठी (फुरसतगंज) 44.2°C, प्रयागराज 43°C और लखनऊ-मेरठ में पारा 42°C पहुंच गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 59 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। इनमें 23 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी यहां गर्म हवाओं की वजह से हालात गंभीर हो सकते हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की है कि जरूरी हो, तभी घर से निकलें।

गर्मी का असर जानवरों पर भी दिख रहा है। इटावा सफारी में शेरों के बाड़ों में कहीं एसी तो कहीं कूलर लगाए गए हैं। नोएडा में एक बंदर स्विमिंग पूल में तैरता दिखाई दिया। लखनऊ चिड़ियाघर में पानी डालकर जानवरों को ठंडक पहुंचाई जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई में ही जून जैसी तपिश भरी गर्मी महसूस हो रही है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में लू चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में रातें भी गर्म होंगी। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दोपहर में बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें।

QuoteImage

तस्वीरें देखिए-

इटावा सफारी में गुरुवार सुबह शेर, शेरनी और शावक धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे नजर आए।
इटावा सफारी में गुरुवार सुबह शेर, शेरनी और शावक धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे नजर आए।
नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में बंदर स्विमिंग पूल में तैरता दिखाई दिया।
नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में बंदर स्विमिंग पूल में तैरता दिखाई दिया।
लखनऊ चिड़ियाघर में बारहसिंगा के लिए पानी की बौछारों का इंतजाम किया गया है।
लखनऊ चिड़ियाघर में बारहसिंगा के लिए पानी की बौछारों का इंतजाम किया गया है।

लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा, अफसर-कर्मचारी भागे गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली कटौती शुरू हो गई है। लखनऊ में बिजली कटौती को लेकर बुधवार रात अलग-अलग पावर हाउसों पर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने पावर हाउसों का घेराव कर नारेबाजी की। लोगों के गुस्से को देखते हुए कई जगह बिजली विभाग के अफसर-कर्मचारी भाग गए। फैजुल्लागंज उपकेंद्र में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम करते वक्त लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 22 मई: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लू चलेगी। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहेगा।
  • 23 मई: पूरे यूपी में तेज धूप निकलेगी। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।
  • 24 मई: पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि तेज धूप निकलेगी। पूर्वी यूपी के ज्यादातर शहरों में लू चलेगी।
  • 25 मई: पश्चिमी यूपी में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। पूर्वी यूपी में तेज धूप निकलेगी।
  • 26 मई: पूरे यूपी में तेज धूप निकलेगी। लू चलने की संभावना है। रातें भी गर्म होंगी।

बुमराह ने पहली बार मनीष पांडे को आउट किया:चाहर ने पर्ची निकालने की एक्टिंग की, ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

0

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। बुधवार को जसप्रीत बुमराह ने IPL में पहली बार मनीष पांडे का विकेट लिया।

मनीष 2020 के बाद पहली बार मैन ऑफ द मैच बने। ईडन गार्डन्स में तिलक वर्मा ने पहली बाउंड्री लगाने के लिए 25 गेंद ली। मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए। दीपक चाहर ने विकेट लेने के बाद पर्ची निकालने की एक्टिंग की। वहीं बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका रहा।

कोलकाता-मुंबई मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. तिलक ने 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई

IPL 2026 में पहली बाउंड्री के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का अनचाहा रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम दर्ज हुआ है। तिलक ने कोलकाता के खिलाफ 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 24 गेंद खेली थी।

2. मनीष 49 गेंद बाद बुमराह की बॉल पर आउट हुए

मुंबई के खिलाफ मैच में मनीष पांडे IPL में पहली बार जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इससे पहले बुमराह की 49 गेंद खेली थी। वह बुमराह के खिलाफ बिना आउट हुए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शिखर धवन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने बुमराह की 66 गेंद खेली थी।

यहां से टॉप-8 मोमेंट्स…

1. ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला

मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में कैमरन ग्रीन ने दो विकेट चटकाए। ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने रायन रिकेल्टन (6 रन) को कवर पॉइंट पर कैच आउट कराया। मनीष पांडे ने मुश्किल हाई कैच पकड़ा। फिर आखिरी गेंद पर ग्रीन ने नमन धीर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। हालांकि अंपायर ने नॉटआउट दिया, लेकिन कोलकाता ने रिव्यू लिया। रिप्ले में अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा और थर्ड अंपायर ने नमन को आउट करार दिया।

ग्रीन ने एक ओवर में ही रिकेल्टन और नमन को आउट किया।
ग्रीन ने एक ओवर में ही रिकेल्टन और नमन को आउट किया।

2. बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका

पहली पारी के 8वें ओवर के बाद तेज बारिश शुरु हो गई। इसकी वजह से करीब 1 घंटे तक खेल रुका रहा। हालांकि बारिश रुकने के बाद ओवर में कटौती नहीं की गई और पूरा मैच खेला गया।

बारिश के दौरान पूरे ग्राउंड को कवर से ढंका गया।
बारिश के दौरान पूरे ग्राउंड को कवर से ढंका गया।

3. कैच छूटने पर रघुवंशी और वरुण में नोंक-झोंक

पहली पारी के 11वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी की टक्कर लगने से वरुण चक्रवर्ती से कैच छूट गया। वरुण के ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा ने स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन गेंद बल्ले का टॉप-एज लेकर खड़ी हो गई। वरुण ने गेंद पकड़ भी लिया था, लेकिन दौड़कर आ रहे रघुवंशी उनसे टकरा गए और कैच छूट गया। कैच ड्रॉप होने के बाद चक्रवर्ती, रघुवंशी से काफी नाराज दिखे।

वरुण ने गेंद पकड़ ली थी, लेकिन रघुवंशी टकरा गए और कैच छूट गया।
वरुण ने गेंद पकड़ ली थी, लेकिन रघुवंशी टकरा गए और कैच छूट गया।

4. विकेटकीपर रघुवंशी चोट की वजह से मैदान से बाहर गए

मुंबई की पारी के 14वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। 11वें ओवर में वरुण से हुई टक्कर के बाद रघुवंशी के उंगली में चोट लगी थी। 3 ओवर ग्राउंड पर रहने के बाद टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया बतौर सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर मैदान पर आए।

रघुवंशी के जाने के बाद उनकी जगह तेजस्वी दहिया ने विकेटकीपिंग की।
रघुवंशी के जाने के बाद उनकी जगह तेजस्वी दहिया ने विकेटकीपिंग की।

5. रिंकू सिंह के थ्रो पर विल जैक्स रनआउट हुए

17वें ओवर में रिंकू सिंह ने सटीक थ्रो लगाकर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती की चौथी बॉल पर जैक्स ने कवर्स की ओर शॉट खेला और दो रन के लिए भागे। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कॉर्बिन बॉश ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया और जैक्स को वापस लौटना पड़ा।

इस दौरान डीप में खड़े रिंकू सिंह ने तेजी से गेंद को फील्ड कर सटीक थ्रो फेंका, जिसे वरुण ने कलेक्ट कर गिल्लियां बिखेर दीं। रिप्ले में दिखा की जैक्स क्रीज से काफी बाहर रह गए थे।

विल जैक्स ने मैच में 7 गेंद पर 14 रन बनाए।
विल जैक्स ने मैच में 7 गेंद पर 14 रन बनाए।

6. एलन को बोल्ड कर चाहर ने चिट निकालने की एक्टिंग की

कोलकाता की पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने फिन एलन को आउट करने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। ओवर की आखिरी गेंद पर चाहर ने एलन (8 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद चाहर ने अपनी जेब से चिट निकालने की एक्टिंग करते हुए दर्शकों को दिखाया।

चाहर ने एलन को आउट कर अनोखे अंदाज में जश्न बनाया।
चाहर ने एलन को आउट कर अनोखे अंदाज में जश्न बनाया।

7. चाहर और रॉबिन की गलतफहमी से छूटा पॉवेल का कैच

गुजरात की पारी के 10वें ओवर में दीपक चाहर और रॉबिन मिंज की गलतफहमी से रोवमन पॉवेल को जीवनदान मिल गया। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट डाली, जिसपर पॉवेल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया। चाहर और मिंज दोनों खिलाड़ियों के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं किया और गेंद दोनों के बीच में गिर गई।

गेंद चाहर और रॉबिन के बीच गिर गई।
गेंद चाहर और रॉबिन के बीच गिर गई।

8. बॉश ने छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा

कोलकाता की पारी के 16वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। गजनफर के ओवर की दूसरी गेंद को रोवमन पॉवेल ने बैकवर्ड पॉइंट पर कट शॉट खेला। वहां तैनात कॉर्बिन बॉश ने छलांग लगाकर जबरदस्त कैच लपका। इसे देखकर बल्लेबाज पॉवेल भी हैरान रह गए।

बॉश ने शानदार कैच पकड़ पॉवेल को 40 रन पर पवेलियन भेजा।
बॉश ने शानदार कैच पकड़ पॉवेल को 40 रन पर पवेलियन भेजा।

यूपी का बांदा दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर:नौतपा से 4 दिन पहले ही 48°C पहुंचा तापमान, MP-महाराष्ट्र में भी पारा 47°C

0

25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही तापमान 48°C पहुंच गया है। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश के बांदा में रिकॉर्ड हुआ। तापमान के लिहाज से 20 मई को बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।

बांदा से ज्यादा तापमान केवल मिस्र के असवान में 49.4°C और सऊदी अरब के अराफात में 48.4°C रिकॉर्ड किया गया। दुनियाभर में सबसे ज्यादा तापमान की लिस्ट में खजुराहो 47.4°C के साथ चौथे नंबर पर रहा।

बुधवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, ओडिशा और महाराष्ट्र के 16 शहरों में भी तापमान 46°C से ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी से महसूस हो रही है।

महाराष्ट्र के वर्धा में 47.1°C, हरियाणा के रोहतक में 46.9°C, महाराष्ट्र के नागपुर में 46.6°C और मध्य प्रदेश के नौगांव में भी पारा 46.6°C तक पहुंच गया।

हेल्थ अलर्ट: प्यास न लगे तो भी थोड़ा-थोड़ा पानी पियें

एम्स दिल्ली में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की धूप से बचें। बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोगों को ऐसी गर्मी से ज्यादा खतरा है। जब प्यास न भी लगे, गला न सूखे, फिर भी पानी पीते रहें। 4 ​लीटर पानी दिनभर में पियें। गर्मी के घंटों के दौरान कोई भी मेहनत न करें। ढीले और हल्के रंग के कपड़े ही पहनें।

मानसून एक जगह पर अटका

मानसून का आगे बढ़ना भी रुक गया है। फिलहाल वह तीन दिन से एक ही स्थान अंडमान-निकोबार और कोलंबो के आसपास अटका हुआ है। इसे आगे बढ़ने के लिए कोई भी ताकत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम बदलने लगेगा।

अरुणाचल, असम, मेघालय में कुछ जगह भारी से भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 24 मई तक बारिश का अच्छा दौर रह सकता है। बाकी देश तपता रहेगा।

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

यूपी के वाराणसी में लोग लू के बीच कपड़े से खुद को ढंककर जाते हुए।
यूपी के वाराणसी में लोग लू के बीच कपड़े से खुद को ढंककर जाते हुए।
झारखंड के रांची की बस्तियों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
झारखंड के रांची की बस्तियों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।

केदारनाथ में भूस्खलन, 10 हजार से ज्यादा यात्री सुरक्षित निकाले गए

मंगलवार देर रात केदारनाथ यात्रा के सोनप्रयाग-गौरीकुंड मुख्य मार्ग पर मुनकटिया स्थान के पास भारी बारिश के कारण अचानक स्लाइडिंग हुई। इससे यात्रा मार्ग बंद हो गया। पहाड़ियों से लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण क्षेत्र में खतरे की स्थिति बनी रही। इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में यात्री मार्ग के दोनों ओर फंस गए।

हालांकि यहां फंसे लगभग 10,450 यात्रियों को राहत और बचाव टीम ने बुधवार को रेस्क्यू कर लिया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। फिलहाल मार्ग से मलबा हटाने का काम जारी है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

22 मई:

  • राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में हीटवेव का अलर्ट।
  • बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।

23 मई:

  • राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
  • असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।

लखनऊ में वकीलों की हड़ताल 25 मई तक बढ़ी:लाठीचार्ज के विरोध में कामबंदी, 20 मई तक का दिया था अल्टीमेटम

0

लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज और चैंबर तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में चल रही हड़ताल 25 मई तक बढ़ा दी गई है। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने पहले घोषित 3 दिन के कार्य बहिष्कार की अवधि खत्म होने पर अब 5 दिन के लिए और काम बंद रखने का निर्णय लिया है।