औरैया। मौसम में तब्दीली के साथ ही वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। अस्पतालों में इन दिनों बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज बहुतायत में आ रहे हैं। जिन्हें जांच के बाद जरूरी दवाएं व परामर्श दिया जा रहा है। खास तौर पर मौसम के बदलाव के साथ दिनचर्या में तब्दीली की सलाह दी जा रही है। रात में ठंडक के बीच शरीर को गर्म रखने के लिए कपड़े पहनने को कहा जा रहा है।
Auraiya News: सात लाख का पटाखा जब्त, नौ गिरफ्तार
औरैया। दीपावली से पहले बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री हो रही है। शनिवार को पुलिस ने जिले में अभियान चलाकर सात लाख कीमत का पटाखा जब्त किया। नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों के किनारे लगीं पटाखे की दुकानों पुलिस पहुंची। लाइसेंस न दिखा पाने वाले दुकानदारों की धरपकड़ कर 1.63 क्विंटल पटाखा बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई। जबकि मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में बनारसीदास मोहल्ला निवासी विनय कुमार, भीखमपुर निवासी आयुष, गोविंदनगर निवासी अनुराग पोरवाल, बनारसीदास निवासी अमन कुमार व समरथपुर निवासी विशाल पोरवाल शामिल रहे। जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के पांच लोग पटाखा बिक्री कर रहे थे। जिनके पास से 1.63 क्विंटल पटाखे बरामद किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।पुलिस ने शनिवार को जब पटाखा दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया तो कई जगह शटर गिर गए। वहीं जिन दुकानों पर बिना लाइसेंस के पटाखे बिक्री हो रहे थे। वहां पर सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे। त्योहारी सीजन में मुनाफे की चाह में लोग नियम कानून तो छोड़िए बारूद हाथ में लेकर स्वयं की सुरक्षा को भी भूल बैठे थे। कार्रवाई के बाद शहर में काफी हद तक पटाखों की अवैध बिक्री पर लगाम कसी।
—————–
फोटो 11 एयूआरपी 20 पटाखा के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
पुलिस ने 185 किलो बारूद जब्त की, दो हिरासत में
अजीतमल। दीपावली त्योहार पर अवैध रूप से सजीं पटाखों की दुकानों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाया। पुलिस ने बाबरपुर कस्बे और आसपास इलाकों में छापेमारी की। इसमें दो स्थानों से 185 किलो अवैध पटाखा बरामद किए गए। पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मोहल्ला सिद्वार्थनगर, खेतूपुर रोड व मुरादगंज में औरैया रोड पर स्थिति एक मकान पर छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में बारूद का जखीरा पकड़ा। मामले में खेतूपुर रोड सिद्धार्थनगर निवासी सूरज राजपूत व मुरादगंज निवासी मुरारी गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि एक जगह से 150 किलो व दूसरी जगह से 30 किलो बारूद बरामद की गई है। (संवाद)
बोरियों में भरकर पटाखा ले जाते धरा गया
सहार। पुलिस ने चेकिंग में प्लास्टिक बोरियों में भरकर पटाखा ले जाते एक युवक को दबोचा। अभियान के तहत शुक्रवार रात सहार थाना पुलिस ने शहबाजपुर बंबा चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक कुमार बताया। पुलिस ने उसके पास से दो प्लास्टिक की बोरियों में भरे 13 प्रकार के विभिन्न ब्रांडों के पटाखे बरामद किए हैं। इनकी कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
बिना लाइसेंस के बिकते पटाखा सीज, रिपोर्ट दर्ज
बिधूना। त्योहारी सीजन में बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस ने एक दुकान से अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक बंथरा गांव निवासी अंकित उर्फ राहुल पर नदी पुल के पास बिना लाइसेंस के पटाखा की दुकान लगाकर बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मौके से पटाखा सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि बिना अनुमति के पटाखा बिक्री अपराध है। अंकित को बिना लाइसेंस के पटाखा की ब्रिकी करते पकड़ा गया है।
Auraiya: किसान ने खेत की मचान से फंदा लगा दी जान, परिजन बोले- बैंक से नोटिस आने से थे परेशान
गांव मानपुर में रविवार सुबह किसान का शव उसके खेत में बने मचान में क्लच वायर के फंदे पर मिला। परिजन के अनुसार कर्ज न चुका पाने से तंग आकर किसान ने आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। गांव निवासी सुनील दत्त (53) खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेटी उजाला ने बताया कि पिता के नाम तीन बीघा जमीन है।
Auraiya News: खाद के लिए अराजकता की तो होगी कार्रवाई
बिधूना। अछल्दा क्षेत्र के बैसोली समिति में खाद वितरण में सचिव के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद प्रशासन के तेवर सख्त हो गए हैं। अब खाद वितरण में अराजकता या उपद्रव करने वालों से प्रशासन सख्ती करेगा। शनिवार को कोतवाली में बैठक कर एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
बैठक में एसडीएम गरिमा सोनकिया ने खाद वितरण को सुव्यवस्थित करने को संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कहा कि अब से खाद पुलिस, लेखपाल व सचिव की संयुक्त टीम की मौजूदगी में वितरित होगी। किसानों को टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद दी जाएगी, ताकि भीड़भाड़ व अव्यवस्था की स्थिति न बने। एसडीएम ने कहा कि खाद की जितनी मात्रा स्टॉक में उपलब्ध है। उसी के अनुसार टोकन वितरण किया जाए। खाद की कमी होने की स्थिति में अधिक टोकन न बांटे जाएं। चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति खाद वितरण में अराजकता फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने किसानों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें। खाद लेने आते समय आवश्यक कागजात लेकर आएं और टोकन के अनुसार खाद प्राप्त करें। इस मौके पर कोतवाल मुकेश बाबू चौहान, क्षेत्रीय लेखपाल व सराय प्रथम, रुरुखुर्द, भटौली, ताजपुर, रुरुकलां, बराहार व पुरवा बंसता आदि सहकारी समितियों के सचिव मौजूद रहे।
Auraiya News: सात लाख का पटाखा जब्त, नौ गिरफ्तार
औरैया। दीपावली से पहले बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री हो रही है। शनिवार को पुलिस ने जिले में अभियान चलाकर सात लाख कीमत का पटाखा जब्त किया। नौ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों के किनारे लगीं पटाखे की दुकानों पुलिस पहुंची। लाइसेंस न दिखा पाने वाले दुकानदारों की धरपकड़ कर 1.63 क्विंटल पटाखा बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई। जबकि मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में बनारसीदास मोहल्ला निवासी विनय कुमार, भीखमपुर निवासी आयुष, गोविंदनगर निवासी अनुराग पोरवाल, बनारसीदास निवासी अमन कुमार व समरथपुर निवासी विशाल पोरवाल शामिल रहे। जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के पांच लोग पटाखा बिक्री कर रहे थे। जिनके पास से 1.63 क्विंटल पटाखे बरामद किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
पुलिस ने शनिवार को जब पटाखा दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया तो कई जगह शटर गिर गए। वहीं जिन दुकानों पर बिना लाइसेंस के पटाखे बिक्री हो रहे थे। वहां पर सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे। त्योहारी सीजन में मुनाफे की चाह में लोग नियम कानून तो छोड़िए बारूद हाथ में लेकर स्वयं की सुरक्षा को भी भूल बैठे थे। कार्रवाई के बाद शहर में काफी हद तक पटाखों की अवैध बिक्री पर लगाम कसी।
फोटो 11 एयूआरपी 20 पटाखा के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत: पुलिस
पुलिस ने 185 किलो बारूद जब्त की, दो हिरासत में
आजमगढ़ को बड़ी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान,
लखनऊ – आजमगढ़ को बड़ी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, 2 अहम सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, कप्तानगंज-अहिरौला मार्ग का चौड़ीकरण होगा, सिकंदरपुर-नरियांव मार्ग का भी कायाकल्प, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की घोषणा, करीब 22 साल से खराब थी सड़क, ओमप्रकाश राजभर के प्रयासों का परिणाम, जनता से जो वादा किया पूरा किया-राजभर
इटावा पानी भरे गड्ढे में मिला शव, ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से हड़कंप
इटावा – पानी भरे गड्ढे में मिला शव, ट्रैक्टर चालक का शव मिलने से हड़कंप, भरथना थाना क्षेत्र की घटनालखनऊ – फर्जी बोगस फर्मों पर कसेगा शिकंजा, राज्य कर विभाग कसेगा शिकंजा, राज्य कर विभाग जल्द बनाएगा रणनीति, ईमानदार अफसरों की होगी फील्ड में तैनाती, छापे से पहले सबूतों को इकट्ठा करने के निर्देश, ईमानदार कारोबारियों के उत्पीड़न न करने के निर्देश

