Saturday, May 23, 2026
Home Blog Page 3

‘मोदीजी, मेलोनी को टॉफी खिला रहे’ कहकर राहुल मुस्कराए:प्रधानमंत्री- गृहमंत्री को गद्दार बताया; कांग्रेस ने UP में फूंका चुनावी बिगुल

0

राहुल गांधी ने यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। रायबरेली और अमेठी के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल ने कार्यकर्ताओं को तैयारी करने के निर्देश दिए। जाते-जाते उन्होंने पीएम मोदी- गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को गद्दार तक कह डाला।

यूपी में इतनी गर्मी कि शेरों के लिए AC लगे:सुबह 9 बजे पारा 44°C, लू का रेड अलर्ट; चेतावनी- धूप में न निकलें

0

यूपी में एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है। बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार सुबह से पूरे प्रदेश में तेज धूप है। सुबह 9 बजे ही अमेठी (फुरसतगंज) 44.2°C, प्रयागराज 43°C और लखनऊ-मेरठ में पारा 42°C पहुंच गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 59 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। इनमें 23 जिलों में रेड अलर्ट है। यानी यहां गर्म हवाओं की वजह से हालात गंभीर हो सकते हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की है कि जरूरी हो, तभी घर से निकलें।

गर्मी का असर जानवरों पर भी दिख रहा है। इटावा सफारी में शेरों के बाड़ों में कहीं एसी तो कहीं कूलर लगाए गए हैं। नोएडा में एक बंदर स्विमिंग पूल में तैरता दिखाई दिया। लखनऊ चिड़ियाघर में पानी डालकर जानवरों को ठंडक पहुंचाई जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई में ही जून जैसी तपिश भरी गर्मी महसूस हो रही है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में लू चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में रातें भी गर्म होंगी। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दोपहर में बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें।

QuoteImage

तस्वीरें देखिए-

इटावा सफारी में गुरुवार सुबह शेर, शेरनी और शावक धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे नजर आए।
इटावा सफारी में गुरुवार सुबह शेर, शेरनी और शावक धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे नजर आए।
नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में बंदर स्विमिंग पूल में तैरता दिखाई दिया।
नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में बंदर स्विमिंग पूल में तैरता दिखाई दिया।
लखनऊ चिड़ियाघर में बारहसिंगा के लिए पानी की बौछारों का इंतजाम किया गया है।
लखनऊ चिड़ियाघर में बारहसिंगा के लिए पानी की बौछारों का इंतजाम किया गया है।

लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा, अफसर-कर्मचारी भागे गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली कटौती शुरू हो गई है। लखनऊ में बिजली कटौती को लेकर बुधवार रात अलग-अलग पावर हाउसों पर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने पावर हाउसों का घेराव कर नारेबाजी की। लोगों के गुस्से को देखते हुए कई जगह बिजली विभाग के अफसर-कर्मचारी भाग गए। फैजुल्लागंज उपकेंद्र में 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम करते वक्त लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 22 मई: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लू चलेगी। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहेगा।
  • 23 मई: पूरे यूपी में तेज धूप निकलेगी। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।
  • 24 मई: पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि तेज धूप निकलेगी। पूर्वी यूपी के ज्यादातर शहरों में लू चलेगी।
  • 25 मई: पश्चिमी यूपी में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। पूर्वी यूपी में तेज धूप निकलेगी।
  • 26 मई: पूरे यूपी में तेज धूप निकलेगी। लू चलने की संभावना है। रातें भी गर्म होंगी।

बुमराह ने पहली बार मनीष पांडे को आउट किया:चाहर ने पर्ची निकालने की एक्टिंग की, ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

0

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। बुधवार को जसप्रीत बुमराह ने IPL में पहली बार मनीष पांडे का विकेट लिया।

मनीष 2020 के बाद पहली बार मैन ऑफ द मैच बने। ईडन गार्डन्स में तिलक वर्मा ने पहली बाउंड्री लगाने के लिए 25 गेंद ली। मैच में कई इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए। दीपक चाहर ने विकेट लेने के बाद पर्ची निकालने की एक्टिंग की। वहीं बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका रहा।

कोलकाता-मुंबई मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स…

1. तिलक ने 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई

IPL 2026 में पहली बाउंड्री के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का अनचाहा रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम दर्ज हुआ है। तिलक ने कोलकाता के खिलाफ 25वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगाई। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 24 गेंद खेली थी।

2. मनीष 49 गेंद बाद बुमराह की बॉल पर आउट हुए

मुंबई के खिलाफ मैच में मनीष पांडे IPL में पहली बार जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इससे पहले बुमराह की 49 गेंद खेली थी। वह बुमराह के खिलाफ बिना आउट हुए सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शिखर धवन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने बुमराह की 66 गेंद खेली थी।

यहां से टॉप-8 मोमेंट्स…

1. ग्रीन को रिव्यू पर विकेट मिला

मुंबई की पारी के तीसरे ओवर में कैमरन ग्रीन ने दो विकेट चटकाए। ओवर की तीसरी गेंद पर ग्रीन ने रायन रिकेल्टन (6 रन) को कवर पॉइंट पर कैच आउट कराया। मनीष पांडे ने मुश्किल हाई कैच पकड़ा। फिर आखिरी गेंद पर ग्रीन ने नमन धीर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। हालांकि अंपायर ने नॉटआउट दिया, लेकिन कोलकाता ने रिव्यू लिया। रिप्ले में अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा और थर्ड अंपायर ने नमन को आउट करार दिया।

ग्रीन ने एक ओवर में ही रिकेल्टन और नमन को आउट किया।
ग्रीन ने एक ओवर में ही रिकेल्टन और नमन को आउट किया।

2. बारिश की वजह से 1 घंटे तक खेल रुका

पहली पारी के 8वें ओवर के बाद तेज बारिश शुरु हो गई। इसकी वजह से करीब 1 घंटे तक खेल रुका रहा। हालांकि बारिश रुकने के बाद ओवर में कटौती नहीं की गई और पूरा मैच खेला गया।

बारिश के दौरान पूरे ग्राउंड को कवर से ढंका गया।
बारिश के दौरान पूरे ग्राउंड को कवर से ढंका गया।

3. कैच छूटने पर रघुवंशी और वरुण में नोंक-झोंक

पहली पारी के 11वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी की टक्कर लगने से वरुण चक्रवर्ती से कैच छूट गया। वरुण के ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा ने स्लॉग स्वीप खेला, लेकिन गेंद बल्ले का टॉप-एज लेकर खड़ी हो गई। वरुण ने गेंद पकड़ भी लिया था, लेकिन दौड़कर आ रहे रघुवंशी उनसे टकरा गए और कैच छूट गया। कैच ड्रॉप होने के बाद चक्रवर्ती, रघुवंशी से काफी नाराज दिखे।

वरुण ने गेंद पकड़ ली थी, लेकिन रघुवंशी टकरा गए और कैच छूट गया।
वरुण ने गेंद पकड़ ली थी, लेकिन रघुवंशी टकरा गए और कैच छूट गया।

4. विकेटकीपर रघुवंशी चोट की वजह से मैदान से बाहर गए

मुंबई की पारी के 14वें ओवर में विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी मैदान से बाहर चले गए। 11वें ओवर में वरुण से हुई टक्कर के बाद रघुवंशी के उंगली में चोट लगी थी। 3 ओवर ग्राउंड पर रहने के बाद टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया बतौर सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर मैदान पर आए।

रघुवंशी के जाने के बाद उनकी जगह तेजस्वी दहिया ने विकेटकीपिंग की।
रघुवंशी के जाने के बाद उनकी जगह तेजस्वी दहिया ने विकेटकीपिंग की।

5. रिंकू सिंह के थ्रो पर विल जैक्स रनआउट हुए

17वें ओवर में रिंकू सिंह ने सटीक थ्रो लगाकर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। वरुण चक्रवर्ती की चौथी बॉल पर जैक्स ने कवर्स की ओर शॉट खेला और दो रन के लिए भागे। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कॉर्बिन बॉश ने दूसरे रन के लिए मना कर दिया और जैक्स को वापस लौटना पड़ा।

इस दौरान डीप में खड़े रिंकू सिंह ने तेजी से गेंद को फील्ड कर सटीक थ्रो फेंका, जिसे वरुण ने कलेक्ट कर गिल्लियां बिखेर दीं। रिप्ले में दिखा की जैक्स क्रीज से काफी बाहर रह गए थे।

विल जैक्स ने मैच में 7 गेंद पर 14 रन बनाए।
विल जैक्स ने मैच में 7 गेंद पर 14 रन बनाए।

6. एलन को बोल्ड कर चाहर ने चिट निकालने की एक्टिंग की

कोलकाता की पारी के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने फिन एलन को आउट करने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। ओवर की आखिरी गेंद पर चाहर ने एलन (8 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद चाहर ने अपनी जेब से चिट निकालने की एक्टिंग करते हुए दर्शकों को दिखाया।

चाहर ने एलन को आउट कर अनोखे अंदाज में जश्न बनाया।
चाहर ने एलन को आउट कर अनोखे अंदाज में जश्न बनाया।

7. चाहर और रॉबिन की गलतफहमी से छूटा पॉवेल का कैच

गुजरात की पारी के 10वें ओवर में दीपक चाहर और रॉबिन मिंज की गलतफहमी से रोवमन पॉवेल को जीवनदान मिल गया। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट डाली, जिसपर पॉवेल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया। चाहर और मिंज दोनों खिलाड़ियों के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं किया और गेंद दोनों के बीच में गिर गई।

गेंद चाहर और रॉबिन के बीच गिर गई।
गेंद चाहर और रॉबिन के बीच गिर गई।

8. बॉश ने छलांग लगाकर शानदार कैच पकड़ा

कोलकाता की पारी के 16वें ओवर में कॉर्बिन बॉश ने हवा में छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। गजनफर के ओवर की दूसरी गेंद को रोवमन पॉवेल ने बैकवर्ड पॉइंट पर कट शॉट खेला। वहां तैनात कॉर्बिन बॉश ने छलांग लगाकर जबरदस्त कैच लपका। इसे देखकर बल्लेबाज पॉवेल भी हैरान रह गए।

बॉश ने शानदार कैच पकड़ पॉवेल को 40 रन पर पवेलियन भेजा।
बॉश ने शानदार कैच पकड़ पॉवेल को 40 रन पर पवेलियन भेजा।

यूपी का बांदा दुनिया में तीसरा सबसे गर्म शहर:नौतपा से 4 दिन पहले ही 48°C पहुंचा तापमान, MP-महाराष्ट्र में भी पारा 47°C

0

25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं, लेकिन उससे पहले ही तापमान 48°C पहुंच गया है। यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश के बांदा में रिकॉर्ड हुआ। तापमान के लिहाज से 20 मई को बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा।

बांदा से ज्यादा तापमान केवल मिस्र के असवान में 49.4°C और सऊदी अरब के अराफात में 48.4°C रिकॉर्ड किया गया। दुनियाभर में सबसे ज्यादा तापमान की लिस्ट में खजुराहो 47.4°C के साथ चौथे नंबर पर रहा।

बुधवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, ओडिशा और महाराष्ट्र के 16 शहरों में भी तापमान 46°C से ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी से महसूस हो रही है।

महाराष्ट्र के वर्धा में 47.1°C, हरियाणा के रोहतक में 46.9°C, महाराष्ट्र के नागपुर में 46.6°C और मध्य प्रदेश के नौगांव में भी पारा 46.6°C तक पहुंच गया।

हेल्थ अलर्ट: प्यास न लगे तो भी थोड़ा-थोड़ा पानी पियें

एम्स दिल्ली में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक की धूप से बचें। बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोगों को ऐसी गर्मी से ज्यादा खतरा है। जब प्यास न भी लगे, गला न सूखे, फिर भी पानी पीते रहें। 4 ​लीटर पानी दिनभर में पियें। गर्मी के घंटों के दौरान कोई भी मेहनत न करें। ढीले और हल्के रंग के कपड़े ही पहनें।

मानसून एक जगह पर अटका

मानसून का आगे बढ़ना भी रुक गया है। फिलहाल वह तीन दिन से एक ही स्थान अंडमान-निकोबार और कोलंबो के आसपास अटका हुआ है। इसे आगे बढ़ने के लिए कोई भी ताकत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम बदलने लगेगा।

अरुणाचल, असम, मेघालय में कुछ जगह भारी से भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 24 मई तक बारिश का अच्छा दौर रह सकता है। बाकी देश तपता रहेगा।

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

यूपी के वाराणसी में लोग लू के बीच कपड़े से खुद को ढंककर जाते हुए।
यूपी के वाराणसी में लोग लू के बीच कपड़े से खुद को ढंककर जाते हुए।
झारखंड के रांची की बस्तियों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।
झारखंड के रांची की बस्तियों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है।

केदारनाथ में भूस्खलन, 10 हजार से ज्यादा यात्री सुरक्षित निकाले गए

मंगलवार देर रात केदारनाथ यात्रा के सोनप्रयाग-गौरीकुंड मुख्य मार्ग पर मुनकटिया स्थान के पास भारी बारिश के कारण अचानक स्लाइडिंग हुई। इससे यात्रा मार्ग बंद हो गया। पहाड़ियों से लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण क्षेत्र में खतरे की स्थिति बनी रही। इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में यात्री मार्ग के दोनों ओर फंस गए।

हालांकि यहां फंसे लगभग 10,450 यात्रियों को राहत और बचाव टीम ने बुधवार को रेस्क्यू कर लिया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। फिलहाल मार्ग से मलबा हटाने का काम जारी है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

22 मई:

  • राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब में हीटवेव का अलर्ट।
  • बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।

23 मई:

  • राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी।
  • असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है।

लखनऊ में वकीलों की हड़ताल 25 मई तक बढ़ी:लाठीचार्ज के विरोध में कामबंदी, 20 मई तक का दिया था अल्टीमेटम

0

लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज और चैंबर तोड़े जाने की कार्रवाई के विरोध में चल रही हड़ताल 25 मई तक बढ़ा दी गई है। सेंट्रल बार एसोसिएशन ने पहले घोषित 3 दिन के कार्य बहिष्कार की अवधि खत्म होने पर अब 5 दिन के लिए और काम बंद रखने का निर्णय लिया है।

लखनऊ में सुबह ही दोपहर जैसी भीषण गर्मी:सिर-चेहरा ढककर निकल रहे लोग, सामान्य से अधिक तापमान और वार्म नाइट का अलर्ट

0

लखनऊ में आज सुबह से तेज धूप निकली है। गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। सुबह ही दोपहर जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही लोग चेहरा-सिर ढककर घरों से निकल रहे हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी सामान्य से अधिक तापमान रहेगा। तेज सतही गर्म हवाओं के झोंके चलते रहेंगे।अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रात में वार्म नाइट का अलर्ट है।

देखिए मौसम की 3 तस्वीरें…

लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है।
लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है।
लखनऊ में सुबह से तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से लोग छाता और गमछा लेकर घर से निकले।
लखनऊ में सुबह से तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से लोग छाता और गमछा लेकर घर से निकले।
लखनऊ में सुबह से गम्र हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। लोग सिर और चेहरा ढककर घरों से निकल रहे हैं।
लखनऊ में सुबह से गम्र हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। लोग सिर और चेहरा ढककर घरों से निकल रहे हैं।

कल 3 डिग्री अधिक रहा तापमान

लखनऊ का बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 82 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी रही।

वास्तविक से अधिक लग रहा तापमान

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी में साइक्लोनिक प्रेशर होने के साथ में ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण वास्तविक तापमान आभासी तापमान से अधिक लग रहा है। इसके कारण समस्या बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि अभी नाइट टेंपरेचर भी अधिक होगा। वार्म नाइट के बीच में स्थिति और भी खराब होगी। यहां पर एहतियात बरतना होगा। फिलहाल लखनऊ समेत इसके आसपास के इलाकों में गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

गर्मी से बचने के लिए बरतें सावधानी

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें।
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें।
  • लगातार पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस का सेवन करें।
  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को गमछा या टोपी से ढककर रखें।
  • खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
  • ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन खाने से बचें।
  • चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकीय सलाह लें।

फर्रुखाबाद जिला अस्पताल की ब्लड बैंक पर औचक छापा,

0

फर्रुखाबाद- जिला अस्पताल की ब्लड बैंक पर औचक छापा, DM के निर्देश पर औषधि निरीक्षक का निरीक्षण, ब्लड बैंक में मशीनों और रजिस्टर की बारीकी से जांच, निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने से हड़कंप, रिपोर्ट DM और शासन को भेजी जाएगी

बहराइच अवैध खनन में मिट्टी लदे 2 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए,

0

बहराइच- अवैध खनन में मिट्टी लदे 2 ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए, राजस्व विभाग टीम ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा, पानीटंकी से अस्पताल मार्ग V MART के पास कार्रवाई, राजस्व विभाग ने खनन विभाग और पुलिस को जानकारी दी, मिसरी लाल और शहजादे आलम का बताया जा रहा ट्रैक्टर, बहराइच कोतवाली नगर इलाके का मामला

 

लखनऊ बदायूं में HPCL डिप्टी मैनेजर हत्याकांड का मामला,

0

लखनऊ- बदायूं में HPCL डिप्टी मैनेजर हत्याकांड का मामला, मृतक हर्षित मिश्रा के परिवार से मिले राहुल गांधी, राहुल गांधी ने हर्षित के परिवार से की मुलाकात, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा, परिवार ने हत्याकांड की CBI जांच की मांग उठाई, SIT रिपोर्ट में देरी पर भी परिवार ने जताई नाराजगी, लखनऊ एयरपोर्ट पर बंद कमरे में हुई मुलाकात

यूपी में डिटर्जेंट पाउडर से बना रहे दूध:20 लीटर दूध मिनटों में 80 लीटर बना देते हैं; पहली बार कैमरे पर खुलासा

0

एक बर्तन में सोया ऑयल और डिटर्जेंट पेस्ट लेकर हाथों से रगड़ें। इस सफेद पेस्ट को 60 लीटर पानी में मिलाएं। ऊपर से 20 लीटर शुद्ध दूध, 2 किलो शीरा पाउडर या ग्लूकोज मिलाएं। गाढ़ा करने के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर मिलाएं। लीजिए 80 लीटर सिंथेटिक दूध तैयार है। एक लीटर नकली दूध 25 रुपए में तैयार हो जाता है, जिस पर यह गिरोह 25 से 30 रुपए तक मुनाफा कमा रहा है।

यूपी से सटे मध्यप्रदेश-राजस्थान के इलाकों में इसी मुनाफे के लिए नकली दूध बनाने की फैक्ट्रियां खड़ी हो गई हैं। पिछले दिनों यूपी के बुलंदशहर में 1400 लीटर और आगरा में 450 लीटर नकली दूध पकड़ा गया था। इस सिंडिकेट को समझने और इसका भंडाफोड़ करने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर व्यापारी बनकर नकली दूध बनाने वाली इन फैक्ट्रियों तक पहुंचा। पढ़िए, पूरा इन्वेस्टिगेशन…

एक लीटर नकली दूध बनाने में सिर्फ 25 रुपए का खर्च आता है। कारोबारी 30-35 रुपए एक लीटर पर कमा रहे हैं।
एक लीटर नकली दूध बनाने में सिर्फ 25 रुपए का खर्च आता है। कारोबारी 30-35 रुपए एक लीटर पर कमा रहे हैं।

हमें बुलंदशहर और आगरा से कुछ सोर्स मिले, जिनकी मदद से हम यूपी से सटे राजस्थान के धौलपुर में बसई नवाब कस्बे में दूध की फैक्ट्री तक पहुंचे। यहां मजदूर सिंथेटिक दूध बना रहे थे। उन्होंने बताया कि वे 15-20 हजार रुपए महीने की सैलरी पर काम करते हैं। हर घंटे 80 से 100 लीटर दूध बना देते हैं। सिंथेटिक दूध बना रहे मजदूर केदार सिंह से हमने दूध बनाने का प्रोसेस समझा।

केदार सिंह: सिंथेटिक दूध बनाने के लिए अलग-अलग चीजें होती हैं। यूरिया भी काम करता है, ग्लूकोज भी काम करता है।

रिपोर्टर: कितना बना देते हैं?

केदार सिंह: 20 लीटर का 80 लीटर बना देते हैं।

रिपोर्टर: बेचते कहां हैं? आपको कितना पैसा मिलता है?

केदार सिंह: पता नहीं कहां बेचते हैं? पैसा तो कुछ नहीं मिलता, हमको तो 15-20 हजार रुपए देते हैं महीने के।

ये तस्वीर मजदूर केदार सिंह की है। केदार ने बताया कि नकली दूध बनाने के लिए उसे हर महीने सैलरी मिलती है।
ये तस्वीर मजदूर केदार सिंह की है। केदार ने बताया कि नकली दूध बनाने के लिए उसे हर महीने सैलरी मिलती है।

रिपोर्टर: ये बताओ, 20 लीटर दूध का 80 लीटर कैसे बन जाता है?

केदार सिंह: पहले डालडा और सर्फ को मिलाकर आपस में मलते हैं। उसके बाद चूना डालते हैं। फिर एक लीटर दूध डालते हैं। फिर पानी डाल देते हैं 40-50 लीटर। फिर ग्लूकोज या यूरिया डाल देते हैं। इससे पाउडर की मात्रा बढ़ जाती है। फैट 5% तक आएगा।

रिपोर्टर: ग्लूकोज से दूध मीठा नहीं होता।

केदार सिंह: मीठा होता है तो उसमें एक केमिकल डालते हैं, इससे दूध मीठा नहीं लगता। चूना डालने से केमिकल की लेयर नहीं बनती है।