कानपुर- बिजली पोल पर 4 दिन बैठा रहा उदास बंदर, कुत्तों ने बंदर के बच्चे पर किया था हमला, 4 दिन तक बिना खाए-पिए खंभे पर रहा, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारा, बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना कस्बे का मामला
कानपुर- इस्तीफे के बाद घर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री, लोगों ने फूल माला से अलंकार का स्वागत किया, BJP 3 लोगों की ‘वेस्ट इंडिया’ कंपनी- अलंकार, जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने लूटा था- अलंकार, वैसे ही वेस्ट इंडिया कंपनी लूट रही है- अलंकार, ‘बहुत जल्द 3 लोगों की ये कंपनी ध्वस्त होगी, 20% कमीशन लेकर काम करते ये लोग- अलंकार
आगरा- रंगबाज राज चौहान मर्डर केस से जुड़ी खबर, मुख्य आरोपी अरबाज मंसूरी एनकाउंटर में ढेर, कार्रवाई के बाद गैंगवार की आशंका बरकरार, सोशल मीडिया पर दोनों गुटों के कई अकाउंट, राज और अरबाज के नाम से बने कई पेज, फोटो-वीडियो डालकर दी जा रही है चुनौती, नाबालिग लड़कों की गैंग पर पुलिस की नजर, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का मामला
लखनऊ- यूपी बनेगा देश का अग्रणी फार्मा हब, सीएम के विजन से बनेगा अग्रणी फार्मा हब, योगी सरकार करेगी फार्मा कॉन्क्लेव का आयोजन, 3 फरवरी को “फार्मा कॉन्क्लेव 1.0” का आयोजन, कॉन्क्लेव की थीम इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन UP,सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे कॉन्क्लेव का उद्घाटन, देश-दुनिया की अग्रणी फार्मा कंपनियां लेंगी हिस्सा, फार्मा,मेडिकल डिवाइस सेक्टर से निवेश को मिलेगा बढ़ावा, 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती, रोजगार, इनोवेशन और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे