Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 230

Auraiya News: शटर तोड़कर दुकान से तीन किलो चांदी के बर्तन पार

0

दिबियापुर। थाने से करीब 300 मीटर दूर भगवतीगंज मोहल्ले में बदमाशों ने देर रात सराफा दुकान से तीन किलो चांदी के बर्तन पार कर दिए। सुबह सूचना पर पहुंचे सराफ को शटर टूटा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में सीसीटीवी टूट मिले। इस दौरान मौके पर एकत्र हुए व्यापारियों ने वारदात को लेकर नाराजगी व्यक्त की। त्योहार से पहले हुई वारदात पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर रही है। व्यापारियों ने त्योहार के सीजन में गश्त बढ़ाने की अपील की है।

कस्बा के कलेक्ट्री रोड निवासी अशोक कुमार पोरवाल के घर में सराफा की दुकान है। पिता के अस्वस्थ होने के कारण वह रोजाना रात आठ बजे दुकान बंद कर चले जाते हैं। शनिवार रात भी दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा। पहली मंजिल पर रह रहे अशोक के भाई कपिल को जानकारी दी। सुबह करीब पांच बजे दुकानदार मौके पर पहुंचे। अनुमान जताया कि चोरों ने तड़के तीन बजे के आसपास शटर तोड़कर दुकान में रखे चांदी के तीन किलो वजन के 22 बर्तन पार किए हैं। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। फुटेज में बदमाश दिखे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस डीवीआर साथ ले गई है।

सीसीटीवी में घटना के समय मोहल्ले का एक युवक वहां से निकलता दिखाई दिया। उसने शटर टूटा भी देखा था पर किसी को बताया नहीं। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी में पुलिस को चार अन्य संदिग्ध भी दिखे हैं। इसके अलावा घटनास्थल के पास शराब ठेका के सीसीटीवी कैमरे में चारों बदमाश एक हाते से निकलते दिख रहे हैं। सभी के मुंह ढके हुए थे। शटर उचकाने के बाद बदमाशों ने बोरी में सामान भरा और चलते बने। वहीं, सुरक्षा कर्मी ने बताया कि वह तीन बजे राउंड लगाने के बाद चला गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने भी व्यापारियों से दुकान में सीसीटीवी लगवाने की अपील की है।

Auraiya News: तीन दिन से लापता छात्रा का शव नहर में उतराता मिला

0

अजीतमल। तीन दिन से लापता छात्रा का शव रविवार को गांव टकपुरा से निकली नहर में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

इटावा थाना बकेवर के गांव लालपुर निवासी रिंकी उर्फ रिंकल (19) 26 सितंबर को घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसके बाद से । बाद में परिजन ने बकेवर थाने में घटना की जानकारी दी। मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को गांव टकपुरा से निकली नहर के झाल में युवती का शव फंसे होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कोतवाली पुलिस ने इटावा पुलिस के माध्यम से लापता युवती के परिजन से संपर्क किया। मौके पर पहुंचकर भाई नितिन गौतम ने बहन रिंकी के रूप से उसकी पहचान की। उसने पुलिस को बताया कि गांव अहेरीपुर स्थित निजी कॉलेज में पढ़ती थी। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बकेवर पुलिस को जानकारी दे दी है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस करेगी।

UP के 75 जिलों में 9 से 16 अक्टूबर तक होंगे ट्रेड शो, उद्यमियों को मिलेंगे मुफ्त स्टॉल: मंत्री राकेश सचान

0

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने रविवार को जानकारी दी कि 9 से 16 अक्टूबर तक राज्य के सभी 75 जिलों में आठ दिवसीय ट्रेड शो आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रेड शोज़ का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और उद्यमियों को एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों में उद्यमियों को नि:शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार और विपणन बेहतर ढंग से कर सकें।

 

“खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन” विषय पर हुआ विशेष सेमिनार

ग्रेटर नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे दिन “खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री राकेश सचान ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद यह पहला बड़ा कदम है जिसने MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर को नई ऊर्जा प्रदान की है।

 

जिलाधिकारियों को उपयुक्त स्थल तय करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि पहले ये कार्यक्रम सिर्फ मंडल स्तर तक सीमित रहते थे, लेकिन इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता को देखते हुए अब सरकार ने इसे जिला स्तर तक ले जाने का फैसला किया है। सेमिनार में बताया गया कि इन कार्यक्रमों में खादी, टेक्सटाइल, ODOP (One District One Product) सहित सभी प्रमुख सेक्टर के उद्यमी हिस्सा लेंगे। जिलों में आयोजन के लिए जिलाधिकारियों को उपयुक्त स्थल तय करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

भारतीय सेना को देना चाहता हूं एशिया कप की मैच फीस…’, पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा ऐलान

0

नेशनल डेस्कः दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। यह भारत का 9वां एशिया कप खिताब है और इसके साथ ही टीम इंडिया ने फिर साबित कर दिया कि एशिया की बादशाह वही है। लेकिन जीत के बाद जो घटनाक्रम देखने को मिला, उसने सबको चौंका दिया।

ट्रॉफी लेने से इनकार, सूर्या का बड़ा बयान

फाइनल जीत के बाद भारतीय टीम ने एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और उन्होंने कई बार भारत और भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर विवादित बयान दिए थे। इसी वजह से भारतीय खिलाड़ियों ने एकजुट होकर ट्रॉफी लेने से मना किया।

पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से इस टूर्नामेंट (सभी मैचों) की अपनी सारी मैच फीस भारतीय सेना को देना चाहता हूं।’ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सूर्यकुमार ने एशिया कर की ट्रॉफी न मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘हमने एक टीम के तौर पर ट्रॉफी (मोहसिन नकवी से) न लेने का फैसला किया। हमें किसी ने नहीं बताया, लेकिन मुझे लगता है कि जो टीम टूर्नामेंट जीतती है, वही ट्रॉफी की हकदार होती है।’

उन्होंने कहा कि मैंने इतने सालों तक क्रिकेट खेलने और उस पर नजर रखने के दौरान कभी ऐसा नहीं देखा, एक चैंपियन टीम को ट्रॉफी न दी गई हो और ये बहुत मुश्किल से हासिल की गई ट्रॉफी थी। ये आसान नहीं था, हमने लगातार दो दिन मैच खेले। मुझे लगा कि हम वाकई इसके हकदार थे। मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।

BCCI ने किया बड़ा ऐलान – 21 करोड़ इनाम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी इस जीत के बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए ₹21 करोड़ रुपये के नकद इनाम का ऐलान किया। बीसीसीआई सचिव ने कहा: “हमारी टीम ने पाकिस्तान को सुपर-4 में और फिर फाइनल में हराकर शानदार प्रदर्शन किया। तीनों मैचों में टीम इंडिया ने एकतरफा दबदबा बनाया। हमें अपनी टीम पर गर्व है, जिसने मैदान पर वही जज्बा दिखाया, जो हमारे सशस्त्र बल सीमा पर दिखाते हैं।”

भारत का 9वां एशिया कप खिताब

भारत एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया ने अब तक 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 और अब 2025 में ट्रॉफी जीती है।

जीत के हीरो – तिलक और कुलदीप

तिलक वर्मा – फाइनल में नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

कुलदीप यादव – 4 विकेट लेकर पाकिस्तान की मजबूत बैटिंग लाइनअप को धराशायी किया।

शिवम दुबे और संजू सैमसन – बीच के ओवरों में अहम साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकाला।

 

 

फायर विभाग में तैनात फायरमैन पवन अरेस्ट,लखनऊ-फायर विभाग में तैनात फायरमैन पवन अरेस्ट

0

लखनऊ-फायर विभाग में तैनात फायरमैन पवन अरेस्ट,लखनऊ-फायर विभाग में तैनात फायरमैन पवन अरेस्ट, महिला से दुष्कर्म,मोबाइल पर भेजे थे अश्लील मैसेज , जिससे मानसिक रूप से परेशान हो गई थी महिला, आरोपी फायरमैन पवन कुमार सिंह की गिरफ्तारी, चिनहट कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया महिला से दुष्कर्म,मोबाइल पर भेजे थे अश्लील मैसेज , जिससे मानसिक रूप से परेशान हो गई थी महिला, आरोपी फायरमैन पवन कुमार सिंह की गिरफ्तारी, चिनहट कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

लखनऊ-खादी-ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान का बयान,

0

लखनऊ-खादी-ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान का बयान, 9 अक्टूबर से प्रदेशभर में होगा ट्रेड शो- सचान, सभी 75 जिलों में ट्रेड शो करेगी सरकार, खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है, उद्यमियों को मिलेगा निःशुल्क स्टॉल, ‘GST सुधार से MSME सेक्टर को मिली ताकत’

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। कुछ जातक के यात्रा के प्रबल योग हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। शारीरिक, कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। आप बातचीत में सावधानी रखें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम आज असर कम दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि और बढेगी। विचारों की शुद्धता निखरती जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिस्तेदारों से मिलन सम्भव। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु  , वे, वो)

आज मनचाहा साथी मिलने या बात होने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है।

*पीएम मोदी की देश से अपील, विदेशी ऐप्स की जगह अपनाएं देसी*

0

पीएम मोदी की देश से अपील, विदेशी ऐप्स की जगह अपनाएं देसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब दिशा बदलने की अपील की है उन्होंने कहा है, “भारत को तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना होगा और आम लोग स्वदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म अपनाएं।

Google Maps की जगह– Mappls :* अपनाए भारतीय भूगोल के लिए सटीक नेविगेशन और स्थानीय जानकारी देता है।

Microsoft Word का देसी वर्जन – Zoho Writer :* ऑफिस, प्रोफेशनल और बिजनेस यूजर्स के लिए यह आदर्श टूल है।

xcel का विकल्प –Zoho Sheet :* यानी, एक्सेल जैसी ही ताक़त अब स्वदेशी वर्जन में।

PowerPoint की जगह – Zoho Show :* प्रेजेंटेशन बनाने का स्वदेशी टूल।

Gmail की जगह भारतीय मेल – Zoho Mail साफ-सुथरे इंटरफेस, ईमेल मैनेजमेंट टूल्स और डेटा प्राइवेसी के लिए जाना जाता है।

Adobe Sign का भारतीय विकल्प –Zoho Sign डिजिटल सिग्नेचर और दस्तावेज सत्यापन के लिए सुरक्षित प्लेटफॉर्म है। यह कानूनी रूप से मान्य ई-सिग्नेचर उपलब्ध कराता है और भारतीय नियमों के अनुरूप है। बिजनेस के डिजिटल ट्रांजिशन में ये अहम भूमिका निभा सकता है।

Amazon का भारतीय प्रतिद्वंदी Flipkart भारतीय उपभोक्ताओं को सहज और भरोसेमंद शॉपिंग अनुभव देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश साफ है कि “स्वदेशी टेक अपनाओ, डिजिटल भारत मजबूत बनाओ.”* अब असली सवाल जनता के पास है. क्या आप अगले महीने व्हाट्सएप छोड़कर Arattai डाउनलोड करेंगे? या फिर आदतें बदलना अभी भी मुश्किल लगेगा?

दशहरा-छठ के लिए रेलवे की विशेष ट्रेनें

0

लखनऊ- दशहरा-छठ के लिए रेलवे की विशेष ट्रेनें, रेलवे यात्रियों के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेनें , नई दिल्ली से दरभंगा के लिए ट्रेनें चलेंगी, नई दिल्ली से मानसी के लिए ट्रेनें चलेंगी, ये दोनों ट्रेनें 29 सितंबर से शुरू होंगी, नई दिल्ली से दरभंगा सुबह 3:10 बजे चलेगी, बादशाहनगर 11 बजे, ऐशबाग 12 बजे पहुंचेगी, दोनों ट्रेनें 29 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेंगी

उत्तर प्रदेश में सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा,

0

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा, गंगा एक्सप्रेसवे-आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे होगा लिंक, 90 किमी का नया लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा, 7500 करोड़ की लागत प्रति किमी 83 करोड़ लगेगा , हाईटेक ड्रेनेज, 9 पुल, 29 बड़े ढांचे बनाए जाएंगे, जानवरों के लिए वायर फेंसिंग की व्यवस्था होगी, सीमित एंट्री-एग्जिट पॉइंट, सर्विस रोड की योजना, सिविल कार्य, सुरक्षा-ड्रेनेज सिस्टम से लागत में वृद्धि, दिल्ली से पूर्वी यूपी और बिहार की कनेक्टिविटी बढ़ेगी