इटावा। कृपालपुर के ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय किसान भट्ठा पर ईंट की थपाई के लिए 20 हजार रुपये में प्रति बीघा के हिसाब से मिट्टी उठवाते हैं। 20 हजार रुपये में खेत में एक फीट मिट्टी उठाई जाती है। जिला प्रशासन के नियम के तहत एक खेत से करीब तीन फीट तक मिट्टी उठाई जाती है। इस हिसाब से एक किसान को प्रति बीघा के हिसाब से 60 हजार रुपये मिल जाते हैं। वहीं, कुछ किसान थोड़े रुपये के लालच में चार से पांच फीट तक मिट्टी उठवा देते हैं। इससे भट्ठों के आसपास ऐसे कई गड्ढे बारिश के दिनों में मौत के तालाब बन जाते हैं।कृपालपुर निवासी कौशल ने बताया कि ईंट-भट्ठा मालिक को खेत से तीन फीट मिट्टी उठाने के आदेश होते हैं। वहीं, मजदूर ईंटों की थपाई के लिए बार-बार पानी की जरूरत पड़ने पर खेत में ही तीन फीट के अलावा बीचोंबीच पांच या इससे अधिक गहरा गड्ढा कर पानी भर देते हैं। दो दिन से हो रही बारिश से खेत में काफी पानी भर गया।
Etawah News: खोदना था गड्ढा, बना दिया मौत का तालाब
Etawah News: 350 पोल धराशायी, लाइनों पर गिरे 207 पेड़, 500 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त
इटावा। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे आई आंधी और बारिश ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने बिजली व्यवस्था को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। जिले में लगभग 350 बिजली के पोल धराशायी हो गए, 20 से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त और 207 से अधिक पेड़ उखड़कर सड़कों व बिजली लाइनों पर गिर पड़े। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 500 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर 24 घंटे से अधिक समय तक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हुए।आंधी के शुरू होते ही बिजली निगम ने एहतियात के तौर पर जिले की आपूर्ति बंद कर दी। मौसम शांत होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे से पेट्रोलिंग शुरू की गई। शहर में फ्रेंड्स कॉलोनी उपकेंद्र सहित तीन अन्य उपकेंद्रों की आपूर्ति रात करीब 1:50 बजे बहाल हो सकी। सुंदरपुर बिजलीघर से जुड़े तकिया मोहल्ला क्षेत्र में फॉल्ट आने के कारण पंजाबी कॉलोनी, बस स्टैंड समेत कई इलाकों में बिजली रात ढाई बजे के बाद आई। वहीं विजयनगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में कम वोल्टेज की समस्या के कारण सुबह साढ़े चार बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। शहर के आधे हिस्से में करीब सात घंटे बाद बिजली आई जबकि कई मोहल्लों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही।
यूपी: लखनऊ में आम आदमी के लिए बनने जा रहे हैं सस्ते फ्लैट, महज 10 लाख में मिल सकता है अपना घर; जानिए डिटेल
एलडीए आम आदमी की पहुंच वाले करीब पांच हजार फ्लैट बनाने जा रहा है। इनके लिए जगह चिह्नित हो गई है। ये फ्लैट 10 से 30 लाख तक के होंगे। दीपावली तक इनके लिए पंजीकरण भी खोले जाने के लिए तैयारी हो रही है।एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में मध्यम और अल्प आय वर्ग को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में पांच जगहों पर आवासीय योजनाएं लांच की जाएंगी। इनको लेकर तैयारी हो गई है। जिन जगहों पर ये योजनाएं लाई जाएंगी, उनमें सीतापुर रोड पर शिया पीजी काॅलेज के पास, शारदा नगर विस्तार, बसंतकुंज, अनंत नगर योजना और ऐशबाग योजना शामिल है।
यूपी: उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब दस प्रतिशत नहीं महंगी होगी बिजली; आयोग ने बताया गैर कानूनी
Electricity in UP: यूपी में जून महीने में दस फीसदी बिजली दर बढ़ाने के फैसले में बदलावा हो सकता है। नियामक आयोग ने इसे गैर कानूनी बताया है।
पाॅवर काॅर्पोरेशन की ओर से बिजली बिल में 10 फीसदी ईंधन अधिभार लगाए जाने को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने गैर कानूनी बताया है। यही नहीं, पूरे मामले में सात दिन के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। जवाब के बाद आयोग अंतिम फैसला सुनाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अब ईंधन अधिभार के रूप में 10 फीसदी की वसूली नहीं की जा सकेगी।पाॅवर काॅर्पोरेशन ने मार्च माह के ईंधन अधिभार के रूप में 10 फीसदी वसूली का आदेश दिया था। ऐसे में जून माह में बिजली का बिल 10 फीसदी अधिक जारी होने की बात कही गई थी। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सोमवार को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार तथा सदस्य संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर लोक महत्व प्रस्ताव दाखिल करते हुए बताया कि ईंधन अधिभार के नाम पर कॉर्पोरेशन ने मार्च 2026 की वास्तविक बिजली खरीद लागत के साथ-साथ लगभग 1400 करोड़ रुपये के पुराने बकाये दावों और पहले की देनदारियों को भी जोड़ दिया है। यह आयोग के नियमों के विपरीत है। मामले की सुनवाई करते हुए विद्युत नियामक आयोग ने पाॅवर काॅर्पोरेशन को नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा है कि कॉर्पोरेशन की सभी देनदारियों को गणना में शामिल करने से उपभोक्ताओं पर वित्तीय बोझ पड़ता है। पिछली अवधि के बकाया और देनदारियों को वर्तमान फ्यूल पावर पर्चेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) गणना में शामिल करना विनियम 16.1 के प्रावधानों के अनुसार असंगत है। ऐसे में इस अभिधार को स्वीकृत नहीं किया जा सकता है। आयोग ने पाॅवर काॅर्पोरेशन को सात दिन में विस्तृत स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। साथ ही वर्तमान व पहले की बिजली खरीद लागत और ट्रांसमिशन शुल्क का विवरण देने का भी आदेश दिया है।
यूपी: शिक्षामित्रों की बैठक आज, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति; इधर कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को
UP Cabinet meeting: यूपी कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को होगी। सीएम योगी इसकी अध्यक्षता करेंगे। कई दर्जन प्रस्ताव इस बैठक में पास हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 3 जून को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें उद्योग, निवेश, कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक दर्जन से प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।शिक्षामित्रों की बैठक आज
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की प्रांतीय बैठक दो जून को सुबह 10 बजे से लखनऊ में बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री मुख्य रूप से शामिल होंगे।
बिधूना क्षेत्रीय विकास के लिए सीएम से मिले पूर्व आईएएस
बिधूना। लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सेवानिवृत्त आईएएस मानवेंद्र सिंह ने मुलाकात की।भले ही यह शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है लेकिन चुनाव से चंद माह पहले सीएम से भेंट को उनके चुनावी समर में उतरने की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि पूर्व आईएएस ने सीएम से क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा के लिए भेंट की है।
दरअसल, पूर्व आईएएस मानवेंद्र सिंह का परिवार करीब चार दशक से बिधूना की राजनीति में सक्रिय रहा है। मानवेंद्र सिंह भी लगातार क्षेत्रीय भ्रमण, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग आगामी चुनाव में उनके चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Auraiya News: शिकायत निस्तारण में गलत रिपोर्ट लगाने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि
औरैया। आईजीआरएस में प्राप्त शिकायत के निस्तारण में एक लेखपाल शैलेंद्र ने गलत रिपोर्ट लगा दी। डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इसकी जांच नायब तहसीलदार बिधूना से कराई गई।एसडीएम बिधूना निखिल राजपूत ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रवाह भगत गांव निवासी अनिल सविता ने सरकारी ऊसर भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। जिस पर लेखपाल द्वारा फर्जी रिपोर्ट व शिकायत निस्तारण के लिए गवाह के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया था। डीएम ने शिकायत का दोबारा संज्ञान लेते हुए दोबारा जांच के निर्देश दिए थे। इसकी जांच नायब तहसीलदार बिधूना से कराई गई।
औरैया चार डिग्री लुढ़कर 32 डिग्री हो गया पारा
औरैया। रविवार की रात आई आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। नौतपा के अंतिम चरण में पहुंचते-पहुंचते गर्मी का असर कमजोर पड़ गया। इससे अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नौतपा का अब केवल एक दिन शेष रह गया और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं हवा की गति बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इससे वातावरण में ठंडक बनी रही।
अछल्दा तारों पर लटका साइनबोर्ड, पेड़ व पोल गिरने से यातायात बाधित
अछल्दा। रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। वहीं सड़कों के किनारे पेड़ व पोल गिरने से यातायात भी बाधित रहा। दिबियापुर रोड पर एक बड़ा साइनबोर्ड टूट कर बिजली एवं इंटरनेट के तारों के सहारे हवा में लटक गया।









