Thursday, June 11, 2026
Home Blog

वाराणसी इंस्टाग्राम पर युवक-युवती की हुई दोस्ती

0

वाराणसी- इंस्टाग्राम पर युवक-युवती की हुई दोस्ती, वाराणसी का लड़का, महाराष्ट्र की लड़की, बात शादी तक पहुंची तब हुई मुलाकात, लड़की देखते ही लड़के का शादी से इनकार, लड़की के इंस्टाग्राम और रियल फेस में अंतर, लड़की फिल्टर लगाकर लड़के से बात करती थी, अब लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया, गंभीर हालत में वाराणसी में लड़की भर्ती है, वाराणसी के सारनाथ इलाके का मामला

लखनऊ चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे 23 ई-रिक्शा

0

लखनऊ- चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे 23 ई-रिक्शा, आजाद नगर उपकेंद्र के करीमगंज, रकाबगंज में रेड, JE समेत विजिलेंस की टीम ने मारा छापा, बिजली चोरी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी

लखनऊ में आज बूंदाबांदी के आसार

0

लखनऊ- लखनऊ में आज बूंदाबांदी के आसार, 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, आंधी बारिश के चलते मौसम में होगा बदलाव, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

लखनऊ लाइक, कमेंट के चक्कर में लुटे 15 लाख के गहने,

0

लखनऊ- लाइक, कमेंट के चक्कर में लुटे 15 लाख के गहने, इंस्टाग्राम पर डाली थी जेवर की वीडियो और फोटो, वीडियो पोस्ट करना कारोबारी परिवार को पड़ा महंगा, पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया गहनों पर हाथ साफ, इंस्टाग्राम पर जेवर की रील देख रची चोरी की साजिश, लखनऊ में चिनहट क्षेत्र के संगम सिटी की घटना

लखनऊ माफ हुए 13 लाख वाहनों के चालान फिर होंगे एक्टिव,

0

लखनऊ- माफ हुए 13 लाख वाहनों के चालान फिर होंगे एक्टिव, यूपी में 2017-2021 के बीच के चालान हुए थे माफ, सुप्रीम कोर्ट की ओर से चिंता जताने पर हुआ फैसला, गंभीर अपराधों में चालानों की माफी पर SC चिंतित, करीब चार लाख मामलों में सजा या जुर्माना संभव, चालान सक्रिय करने का जिम्मा परिवहन विभाग को, परिवहन विभाग जांच के लिए जिला कमेटी बनाएगा, कमेटी जिले में समीक्षा कर 3 श्रेणी के चालान खोजेगी, सरकार ने एक तरफ से सभी चालान माफ कर दिए थे

क्लाउड किचन के चक्कर में 1 करोड़ का कर्जदार हुआ 25 साल का युवक; इंटरनेट पर मांगनी पड़ी मदद

0

नई दिल्ली। व्यापार शुरू करने का जोश जब बिना सोचे-समझे अंधाधुंध विस्तार का रूप ले लेता है, तो परिणाम कितने भयानक हो सकते हैं, इसका एक जीता-जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 25 साल के एक युवा उद्यमी ने क्लाउड किचन शुरू करने के चक्कर में खुद पर एक करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चढ़ा लिया।

कैसे शुरू हुआ कर्ज का यह भंवर?

रेडिट पर अपनी आपबीती साझा करते हुए इस युवक ने बताया कि साल 2021 में बीपीओ की नौकरी से निकाले जाने के बाद, उसने अपने रिश्तेदारों से 2 लाख रुपये उधार लेकर एक छोटा सा क्लाउड किचन शुरू किया था। शुरुआत में बिजनेस बहुत अच्छा चला और मांग बढ़ने लगी।

युवक ने आगे बताया कि यहीं पर उससे एक बड़ी चूक हो गई। उसने बिना सोचे-समझे आक्रामक तरीके से बिजनेस को बड़ा करने की रणनीति अपनाई। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उसने अतिरिक्त जगह खरीदी और बाद में एक बहुत बड़े लोकेशन पर शिफ्ट हो गया। इस विस्तार के लिए उसने बाजार से अंधाधुंध कर्ज लेना शुरू कर दिया और फिर इसके बाद जो प्रोजेक्ट महज 2 लाख रुपये से शुरू हुआ था, वह देखते ही देखते 1 करोड़ रुपये के भारी-भरकम कर्ज में बदल गया।

नेपाल की बालेन सरकार का कड़ा फैसला: भारत के आम-केले पर बैन, सीमावर्ती व्यापारियों को लाखों की चपत!

0

जयनगर (मधुबनी)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में बालेन सरकार (Nepal Balen Shah Governemtn) के सत्ता में आते ही उनके द्वारा लिए गए कई फैसलों ने भारत-नेपाल मैत्री व्यवस्था में बनी मिठास को फीका कर दिया है।

नेपाल सरकार द्वारा कृत्रिम रूप से (दवा देकर) पकाए जाने वाले फलों, जैसे आम और केला पर प्रतिबंध का असर दोनों देशों के बीच कारोबार करने वाले व्यापारियों पर पड़ने लगा है।

व्यपारियों को झटका

पूर्व में आम और केला नेपाल के व्यापारी आसानी से सीमावर्ती बाजारों से खरीदकर नेपाल ले जाते थे, जिससे व्यवसाय करने वाले व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती थी, लेकिन नेपाल सरकार द्वारा एकाएक लिए गए प्रतिबंध के फैसले ने दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है।

क्या बोले व्यापारी?

सीमावर्ती जयनगर के सब्जी मंडी अशोक बाजार में आम का थोक कारोबार करने वाले व्यवसायी राजकुमार महतो, बादल साह, शत्रुघ्न यादव, मो. सद्दाम, मो. शकील, इस्राइल मुखिया एवं कन्हैया लाल बनारसी की मानें तो नेपाल में बालेन सरकार के सत्ता में आने के बाद, सरकार द्वारा भारत से पके आम और केले के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस कारण नेपाल में आम का व्यवसाय करने वाले व्यापारी जयनगर समेत सीमावर्ती बाजारों में आम की खरीदारी के लिए नहीं आ रहे हैं। भीषण गर्मी पड़ने के कारण फल जल्दी पक रहे हैं, जिससे कई क्विंटल आम बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध से जयनगर बाजार में रोज करीब 10 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है।


 

Plastic Notes: क्या 30 जून से सिर्फ प्लास्टिक नोट चलेंगे? केंद्र सरकार ने सब क्लियर कर दिया

0

नई दिल्ली। भारत सरकार ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई इस महीने के आखिर तक सभी कागजी नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाएगा।

RBI ने खबरों का किया खंडन

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय बैंक ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है और मौजूदा कागजी मुद्रा चलन में बनी रहेगी। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) फैक्ट चेक ने एक्स पर कहा, इंटरनेट मीडिया पर कई पोस्ट में गलत दावा किया जा रहा है कि आरबीआई 30 जून, 2026 से कागजी नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने जा रहा है।

RBI की भ्रामक खबरों से बचने की सलाह

पीआईबी ने कहा कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि मैसेजिंग एप पर संवेदनशील वित्तीय खबरें आगे भेजने से पहले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मुद्रा हटाने के बारे में गलत जानकारी से अक्सर व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच अनावश्यक भ्रम और चिंता पैदा होती है। पीआईबी फैक्ट चेक हैंडल ने कहा, सही जानकारी के लिए हमेशा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in देखें।

नेपाल में बर्ड फ्लू का कहर: 5.5 लाख से ज्यादा मुर्गियां और लाखों अंडे किए गए नष्ट, मुर्गी पालन पर रोक

0

सिद्धार्थनगर। नेपाल में बर्ड फ़्लू के इंफ़ेक्शन की वजह से मुर्गियों और अंडों को नष्ट करने का निर्देश दिया गया है। अब तक पांच लाख 53 हजार 750 मुर्गियां नष्ट हो चुकी हैं। इस संबंध में, प्रभावित किसानों को राहत राशि देने का भी फ़ैसला किया गया है।

रोग को नियंत्रण करने के लिए पशु विकास सेवा की टीम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रभावित 10 ज़िलों में 72 फ़ार्मों से बॉयलर, लोकल नस्ल की मुर्गियां नष्ट कर दी गई हैं। सीनियर वेटेरिनेरियन डॉ. नवराज श्रेष्ठ ने बताया कि सरकार के निर्देश पर तैनात रैपिड एक्शन टीम ने 10 लाख 900 अंडे और दो लाख पांच हजार किलो मुर्गी का दाना भी नष्ट कर दिया है।

प्रभावित किसानों को सरकार 42 करोड़ की राहत देंगी। जो बर्ड फ़्लू की वजह से मुर्गियों और दूसरे प्रोडक्टस का नुकसान उठाए है। डॉ. श्रेष्ठ के अनुसार यह राहत उन किसानों को दी जा रही है, जिनकी बीमारी की पुष्टि होने के बाद वे मुर्गियां, अंडे और दाना नष्ट करने को मजबूर हैं।

TVS Motors ने भारतीय स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह को भेंट की सबसे तेज Apache RTR 310

0

 नई दिल्ली। TVS Motors कंपनी ने भारत के सबसे तेज 100 मीटर स्प्रिंटर गुरिंदरवीर सिंह को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में TVS Apache RTR 310 बाइक सौंपी है। यह TVS Apache Series की सबसे तेज स्ट्रीट परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल है। गुरिंदरवीर सिंह ने फेडरेशन कर में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड काा ऐतिहासिक समय दर्ज किया था।

जताया आभार

TVS Apache RTR 310 मिलने के बाद गुरिंदरवीर सिंह ने कंपनी के प्रति आभार जताया। सिंह ने कहा, TVS Apache RTR 310 एक ऐसी मशीन है जो उन सभी चीजों को दिखाती है जिनके पीछे मैं ट्रैक पर भागता हूं। यह सम्मान मुझे अपनी सीमाओं को पार करने, नए मुकाम हासिल करने और वैश्विक स्तर पर गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करता है।

बाइक की खासियत

TVS Apache RTR 310 में 312cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 35.6hp की पावर और 28.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को सिक्स-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है जो है बाइक को 150kmph प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंचने में मदद करता है।