Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 74

Auraiya: जेल में बंद पूर्व सपा एमएलसी समेत चार पर रंगदारी और प्लॉट कब्जाने की प्राथमिकी

0

शहर के थोक रील-बटन व्यापारी राजेश कुमार ने जेल में बंद पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत चार के विरुद्ध रंगदारी वसूलने और प्लॉट पर कब्जा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी व्यापारी ने बताया कि वह संकट मोचन मंदिर वाली गली में रील-बटन का थोक का कारोबार करता है। आरोप है कि पूर्व एमएलसी बीते कई वर्षों से जान से मारने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी वसूल रहे थे। वर्तमान में वे दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बाद भी वह जेल में बैठकर अपने गुर्गों खानपुर निवासी अब्दुल सत्तार व दो अन्य लोगों के माध्यम से उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूल कर रहे थे।

इसी रंगदारी में जबरन एक प्लॉट पर कब्जा किए जाने का भी आरोप लगाया है। व्यापारी ने बताया कि अन्य व्यापारियों से भी जेल से बैठकर पूर्व एमएलसी अपने गुर्गों के माध्यम से रंगदारी वसूल रहे हैं, जिसकी उसे जानकारी है। कोई भी व्यापारी खौफ के कारण मुंह नहीं खोलता है। व्यापारी ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। साथ सभी आरोपियों को पहचान लेने की बात कही। एसपी अभिषेक भारती के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व एमएलसी, अब्दुल सत्तार व दो अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी वसूलने और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, तमंचा और बाइक बरामद

0
Auraiya News: अजीतमल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डेढ़ दर्जन मुकदमों के आरोपी गोकश मुबारक उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे रसूलपुर सुजान सिंह के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को पकड़ लिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीतमल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पकड़े गए अपराधी के लोग डेढ़ दर्जन गोकशी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

बुधवार की रात लगभग डेढ़ बजे अजीतमल कोतवाली पुलिस बाबरपुर कस्वे मे रसूलपुर सुजान सिंह गांव के पास मुगल रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाबरपुर की तरफ से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया, तो पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक बाइक को लेकर वापस लौटने लगा। तभी हड़बड़ाहट में वह गिर गया। अपने आप को घिरता देख युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद   
बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, तो एक गोली युवक के बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल उपचार के लिए ले जाया गया। युवक की पहचान मुबारक हुसैन उर्फ राजा पुत्र शादिक हुसैन निवासी इस्लाम नगर बाबरपुर कोतवाली अजीतमल के रूप में हुई है। पकड़े गए राजा के खिलाफ गोकशी और आर्म्स एक्ट के डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। 

औरैया: ज्वेलर्स दुकान के लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

0
कुदरकोट पुलिस ने ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए हैं और चोरी के लाखों के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

औरैया: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; राहगीरों ने बचाई चालक की जान

0
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। गनीमत रही कि एयरबैग या स्थानीय लोगों की तत्परता की वजह से चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। हादसे के बाद सड़क के बीचों-बीच कार पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

UP: “भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाए… नकली वोट बनाने वालों पर एफआईआर हो”, अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक जिस एसआईआर से पूरा देश परेशान था अब उससे भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।अखिलेश यादव प्रदेश में एसआईआर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई कच्ची मतदाता सूची पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,  “वोट बढ़ाने का बीजेपी के लोग दवाब बनाएंगे क्योंकि उनका वोट कट गया है। उन्होंने फर्जी वोट बनाए थे। इसका मतलब फर्जी वोट डाले गए हैं और सबसे ज्यादा वोट बीजेपी के बूथों पर निकले हैं। जिस एसआईआर से ये पूरे देश को परेशान कर रहे थे मैं उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं आज एसआईआर से बीजेपी परेशान है और इसलिए गुपचुप बैठक कर रहे हैं…इन लोगों ने 1 करोड़ वोट बढ़वाया है…अब तो सवाल उन पर खड़े हो गए हैं…जो नकली वोट बना रहे हैं उनके खिलाफ एफआईआर हो।

6 मार्च को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर उठ रही आपत्तियों और शिकायतों का प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दे रहे हैं। वे लिखते हैं कि एसआइआर का अभी केवल प्रारंभिक चरण पूरा हुआ है। 6 मार्च को जारी अंतिम मतदाता सूची ही निर्णायक होगी।

सीईओ ने एक्स पर कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम होना या न होना निर्णायक नहीं है। असली महत्व अंतिम मतदाता सूची का है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि यदि नाम किसी कारणवश ड्राफ्ट सूची में नहीं दिख रहा है तो फार्म-6 भरकर इसमें जुड़वा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम पुराने पते से हट चुका है और नए पते पर अभी जोड़ा नहीं गया है, तो इसे दोनों जगह से नाम हटना नहीं माना जाना चाहिए। वह सीधे फॉर्म-6 भरें।

आगरा, बिजली के तार डालने के विवाद में हत्या

0

आगरा, बिजली के तार डालने के विवाद में हत्या, व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को पीटा था, गाली-गलौज का विरोध करने पर जान ली, वारदात के बाद गांव में तनाव, आरोपी फरार, घटनास्थल पर DCP ईस्ट के साथ फोर्स मौजूद, थाना बमरौली कटारा के पवावली की वारदात

औरैया, डीसीएम की टक्कर से टूटा हाईगेज, DCM, चालक पुलिस की हिरासत में,

0

औरैया, डीसीएम की टक्कर से टूटा हाईगेज, DCM, चालक पुलिस की हिरासत में, अछल्दा कस्बा के नहरपुल का मामला

लखनऊ, पूर्व सैनिक को बीच सड़क BJP नेता ने पीटा,

0

लखनऊ, पूर्व सैनिक को बीच सड़क BJP नेता ने पीटा, बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो वायरल, कुर्सी रोड पर पूर्व सैनिक को जमकर पीटा, बीजेपी नेता चेतन बिष्ट, केपी सिंह ने पीटा, गुडंबा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

 

लखनऊ, SIR से यूपी की वोटर लिस्ट में उलटफेर

0

लखनऊ, SIR से यूपी की वोटर लिस्ट में उलटफेर, SIR के बाद 2.89 करोड़ नाम कटे, 3.5 करोड़ नए वोटर जोड़ने का BJP का लक्ष्य, औसतन हर बूथ से 200 से ज्यादा नाम डिलीट, हटाए गए नामों में मृत, स्थानांतरित वोटर, डुप्लीकेट, बिना दस्तावेज वाले मतदाता शामिल, BJP ने बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू किया, हर बूथ पर 200 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, 3.5 करोड़ से ज्यादा वोटर्स जोड़ने की योजना, ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद अहम बैठक हुई, CM, BJP प्रदेश अध्यक्ष की वर्चुअल बैठक- सूत्र, मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों संग बैठक- सूत्र, डिलीशन पर चिंता जताई और रणनीति तय की, दावे-आपत्तियां 6 फरवरी तक ली जाएंगी, अंतिम वोटर लिस्ट 6 मार्च को प्रकाशित होगी, दूसरे राज्य में रह रहे यूपी के लोगों से संवाद, यूपी में दोबारा पंजीकरण के लिए कहा जाएगा

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाने वाले हैं। उनका का यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वे कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

 

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की तेज रफ्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ लगातार गति पकड़ रही है। यह तेजी एनडीए सरकार की निवेश बढ़ाने वाली नीतियों, मांग आधारित योजनाओं और संरचनात्मक सुधारों के कारण संभव हो रही है।

 

*3* बता दें कि प्रधानमंत्री के इस बयान के पीछे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी वित्त वर्ष 2025-26 की पहली अग्रिम सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुमान रिपोर्ट है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वास्तविक जीडीपी 7.4% बढ़ने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 6.5% रही थी।

 

*4* देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।

 

*5* जयशंकर बोले- कुछ देशों का काम मुफ्त की सलाह देना, अपने इलाके की हिंसा पर ध्यान दें, पाकिस्तान जैसी हरकतें करने पर अलग तरीके से निपटेंगे

 

*6* संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में संसद के आगामी बजट सत्र की तारीखों का प्रस्ताव रखा गया। संसदीय मामलों की कैबिनेट ने संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से करने और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों के अनुसार, इन तारीखों पर अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है।

 

*7* कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पांच राज्यों में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने असम की जिम्मेदारी भूपेश बघेल और डी.के. शिवकुमार को दी है, जबकि केरल में सचिन पायलट और कन्हैया कुमार मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए भी वरिष्ठ नेताओं को चुनावी प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है।

 

*8* ट्रम्प का मोदी पर बयान, राहुल बोले- फर्क समझो सरजी, इंदिरा ने अमेरिका को झुकाया था, ट्रम्प के आगे मोदी सरेंडर

 

*9* खेल मंत्री मांडविया ने मोहन बागान को मोहन बैंगन बोला, TMC ने कहा- ये क्लब बंगाल की पहचान, वोटर भाजपा का बैंगन भरता बनाएंगे

 

*10* टीएमसी ने कहा, केंद्रीय खेल मंत्री ने एक बार फिर दिखा दिया कि भाजपा बंगाल के प्रति गहरा तिरस्कार भाव रखती है। उन्होंने हमारे सबसे सम्मानित फुटबॉल संस्थानों के नाम गलत बोले। प्रसिद्ध मोहन बागान को ‘मोहन बैंगन’ और ईस्ट बंगाल को ‘ईस्ट बैंगन’ कहा

 

*11* झारखंड में हाथी ने 6 लोगों को कुचलकर मारा, 6 दिन में 16 लोगों की जान ली, वन विभाग ने अंबानी के वनतारा से मदद मांगी

 

*12* निकाय चुनाव, अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा, कांग्रेस ने भी 12 पार्षद निलंबित किए; अकोट में ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया था

 

*13* जज कैश कांड, सुप्रीम कोर्ट बोला-संसदीय जांच पैनल में खामी, पहले इसकी गंभीरता तय करेंगे, फिर पूरी कार्यवाही पर फैसला लिया जाएगा

 

*14* वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन; 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस,अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे; अग्रवाल ने लिखा- जीवन का सबसे अंधकारमय दिन

 

*15* भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहले एडवांस एस्टीमेट जारी; मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में तेजी से अर्थव्यवस्था बढ़ी

 

*16* बिना फिंगरप्रिंट और चाबी के खुलेगा घर का दरवाजा, LG लाया कपड़े सुखाने और बर्तन जमाने वाला रोबोट, बिना हाथ लगाए खुलेगा फ्रिज

 

*17* अमेरिका ने रूस का जहाज जब्त किया, नाम बदलकर वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहा था; रूसी पनडुब्बी बचाने पहुंच नहीं पाई

 

*18* ‘समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’, वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का रूस

 

*19* रूस से तेल खरीदने वाले देश होंगे दंडित! सीनेटर के विधेयक को ट्रंप ने दी झरी झंडी, निशाने पर भारत, चीन-ब्राजील

*20* IND U19 vs SA U19: वैभव की कप्तानी में भारत ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में जॉर्ज और किशन भी चमके, आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

*=============================.*