Wednesday, May 13, 2026

मेरठ में UP STF का बड़ा एक्शन: AMU शिक्षक की हत्या में शामिल 1 लाख का इनामी बदमाश जुबैर एनकाउंटर में ढेर

यह भी पढ़े

Meerut News: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) और मेरठ पुलिस ने बुधवार तड़के एक संयुक्त कार्रवाई में अलीगढ़ के चर्चित राव दानिश हिलाल हत्याकांड में वांछित 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश जुबैर को मार गिराया। पुलिस के अनुसार थाना लोहिया नगर क्षेत्र के अलीपुर में घेराबंदी के दौरान जुबैर ने एसटीएफ टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, 32 बोर की 2 पिस्टल, कई खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) शिक्षक राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जुबैर वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर अलीगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे