Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 166

IND vs SA: पहले टेस्ट के लिए आज भारत लौटेंगे गिल-बुमराह समेत चार खिलाड़ी; पंत नहीं, इस कीपर का खेलना लगभग तय!

0

कप्तान शुभमन गिल समेत भारतीय टेस्ट टीम के चार सदस्य दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूरे दल के साथ रविवार शाम को यहां पहुंचेंगे। एक स्थानीय टीम मैनेजर ने बताया, ‘शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ब्रिस्बेन से सीधे कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे। उनके शाम तक चेक-इन करने की उम्मीद है।’

उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम भी रविवार को चेक-इन करेगी।’ बाकी भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों के सोमवार को ग्रुप में पहुंचने की उम्मीद है जिनकी ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू होगी।
जुरेल का कोलकाता टेस्ट में खेलना लगभग तय
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय विकेटकीपर और उपकप्तान ऋषभ पंत अगर टीम में वापसी करते हैं, फिर भी ध्रुव जुरेल की शानदार लय को भारतीय टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा नजरअंदाज करना काफी मुश्किल होगा। यह देखने वाली बात होगी कि पंत खेलते हैं या नहीं, क्योंकि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में उन्हें दो बार चोट लगी थी। चोट इतनी गंभीर नहीं है। हालांकि, बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है।

14 नवंबर से शुरू हो रहा पहला टेस्ट
सीरीज का पहला टेस्ट मैच कोलकाता में 14 नवंबर से शुरू होगा और इसमें जुरेल का बल्लेबाज के तौर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। पंत जब टखने के फ्रैक्चर से उबर रहे थे, तब जुरेल ने भारत के लिए पिछले तीन टेस्ट मैचों लंदन (ओवल), अहमदाबाद और दिल्ली में विकेटकीपिंग की थी, लेकिन उप-कप्तान की वापसी ने कोलकाता में एक हफ्ते से भी कम समय में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले प्लेइंग-11 का चयन थोड़ा मुश्किल बना दिया है।

जुरेल का घरेलू सत्र में शानदार फॉर्म
घरेलू सत्र की शुरुआत से जुरेल ने 140, एक और 56, 125, 44 और छह, नाबाद 132 और नाबाद 127 रन की शानदार पारियां खेली है। उन्होंने इस दौरान प्रथम श्रेणी के पिछले आठ मैच में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें से एक शतक टेस्ट मैच में आया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘जुरेल के विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर खेलने की संभावना है। उन्हें आदर्श रूप से साईं सुदर्शन की जगह तीसरे क्रम या हरफनमौला नीतीश कुमार रेड्डी की जगह निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। भारतीय परिस्थितियों में टीम को रेड्डी की गेंदबाजी की ज्यादा जरूरत नहीं होगी।’

रेड्डी या पडिक्कल, किसकी जगह लेंगे जुरेल?
ऐसा माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहली पारी में रेड्डी को केवल चार ओवर गेंदबाजी करने का मौका दिए जाने के बाद दिल्ली टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल को खिलाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ था। दिल्ली टेस्ट में उन्हें बल्लेबाजी का कुछ समय देने के लिए बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था, लेकिन उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया।

गौतम गंभीर आठवें नंबर तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में रखने के पक्ष में रहते हैं, लेकिन वह जुरेल को मध्यक्रम में अधिक मौका देना चाहेंगे। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ खेल सकता है।

दो विकेटकीपर का खेलना बहुत कम बार हुआ
महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक, धोनी और पार्थिव पटेल, धोनी और ऋषभ पंत अलग-अलग समय पर भारत के लिए एक ही सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन टेस्ट में दो विशेषज्ञ विकेटकीपरों के होने के ज्यादा उदाहरण नहीं हैं।  किरण मोरे और चंद्रकांत पंडित ने 1986 में कुछ टेस्ट मैच खेले (एक इंग्लैंड में और एक भारत में)। तब पंडित एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले

रेलवे स्टेशन पर चुपचाप बैठी थीं मैडम, GRP को हुआ शक पास पहुंचे अफसर, पूछा- तुम कौन ? नाम सुन प्लेटफॉर्म पर छाया सन्नाटा, फिर जो हुआ उससे सभी की कांपी रूह

0

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 12वीं की छात्रा अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से ही भाग गई। बेटी के चले जाने से माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने अपनी बेटी को खोजने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फिर परिजनों ने बिना देर किए थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी दास्तां सुनाई। परिजन की बात सुन दरोगा के भी होश उड़ गए।

पुलिस ने तत्काल घर से नाराज होकर गई युवती को ढूंढ़ने का मिशन चलाया। ऑपरेशन मुस्कान और मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जीआरपी के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। जीआरपी पुलिस ने लड़की को प्लेटफॉर्म पर अकेले बैठे हुए पाया। जीआरपी ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लड़की को सकुशल बरामद किया। लड़की की पहचान मुस्कान पुत्री गिरीश प्रसाद निवासी ग्राम पिपरहिया थाना महुआडीह जिला देवरिया के रूप में हुई है।

जीआरपी पुलिस ने लड़की को किया बरामद
पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और पिता गिरीश प्रसाद को थाना कार्यालय बुलाकर लड़की को सकुशल सौंपा। परिजनों ने जीआरपी पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

अक्सर माता-पिता अपने बच्चों की गलतियों पर गुस्सा कर देते हैं। हालांकि उस गुस्से के पीछे उनका प्रेम ही छुपा होता है। हालांकि दुख की बात है कि आजकल के बच्चे माता-पिता की नाराजगी को गलत समझ बैठते हैं और इस तरह के कदम उठा लेते हैं।

CM योगी का विदेश मिशन! आखिर क्यों जाएंगे जापान और सिंगापुर, यूपी को लेकर चल रही है कुछ बड़ी तैयारी

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। उनका लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जाए। इसी मिशन के तहत सीएम योगी अब खुद निवेश आकर्षित करने के लिए विदेश दौरे पर निकलने वाले हैं। वे जल्द ही सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे रोड शो करके विदेशी निवेशकों को उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

इंवेस्ट यूपी तैयार कर रहा दौरे की रूपरेखा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस विदेश दौरे की रूपरेखा इंवेस्ट यूपी तैयार कर रहा है। उनके दौरे से पहले 5 सदस्यीय टीम अगले हफ्ते सिंगापुर और जापान जाएगी। इस टीम की अगुवाई इंवेस्ट यूपी के एसीईओ शशांक चौधरी करेंगे। टीम दो दिन सिंगापुर और तीन दिन टोक्यो (जापान) में रहकर संभावित निवेशकों, वाणिज्य मंडलों और स्थानीय कारोबारियों से मुलाकात करेगी। वे उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे और लौटकर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। उसी रिपोर्ट के आधार पर सीएम योगी का विदेश दौरा कार्यक्रम अंतिम रूप से तय किया जाएगा।

यूपी को बनाना है औद्योगिक हब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा औद्योगिक हब बनाया जाए।
इसके लिए राज्य सरकार ने कई नीतिगत सुधार किए हैं —
– निवेश प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
– उद्योग लगाने की मंजूरी की प्रक्रिया तेज की गई है।
– निवेशकों को प्रशासनिक और कानूनी परेशानियों से राहत देने के लिए “सिंगल विंडो सिस्टम” लागू किया गया है।
सरकार का मानना है कि ये सुधार विदेशी कंपनियों के लिए यूपी को निवेश का सबसे सुरक्षित और आकर्षक गंतव्य बना देंगे।

आठ देशों में रोड शो की योजना
इंवेस्ट यूपी इस समय दुनिया के 8 देशों में रोड शो की तैयारी कर रहा है। इनमें से दो देशों – सिंगापुर और जापान की यात्रा सीएम योगी खुद करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के कई मंत्री भी विदेशों में निवेश आकर्षित करने के लिए रोड शो की अगुवाई करेंगे। जल्द ही यह तय किया जाएगा कि कौन मंत्री किस देश की यात्रा पर जाएगा।

किन उद्योगों पर रहेगा फोकस
सीएम योगी और उनकी टीम का फोकस मुख्य रूप से इन सेक्टरों पर रहेगा:
– ऑटोमोबाइल और कृषि उपकरण
– सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स
– बायोटेक्नोलॉजी

रसायन, मशीनरी और प्रिसिजन इंजीनियरिंग
इस दौरान मुख्यमंत्री टोयोटा, होंडा, सुजुकी, पैनासोनिक, तोशिबा, हिताची जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य है कि ये बड़ी कंपनियां यूपी में अपने प्लांट या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर विचार करें।

निवेश से बदलेगा प्रदेश का भविष्य
मुख्यमंत्री योगी का यह विदेश दौरा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल विदेशी निवेश बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश में रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार को भी नई रफ्तार मिलेगी। अगर यह मिशन सफल होता है, तो उत्तर प्रदेश को भारत की आर्थिक शक्ति का नया केंद्र बनाने का सपना सच हो सकता है।

बहन की डोली से पहले उठी 2 भाइयों की अर्थी, शादी के दिन घर में छाया मातम

0

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जिस घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर गौती गांव निवासी उजैर उर्फ टीपू (32) पुत्र मुस्तकीम और अफोई गांव निवासी फराज (35) पुत्र सरफराज, मुँहबोली बहन की शादी के लिए बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में मोहम्मदपुर गौती पुल के पास उनका ट्रैक्टर-ट्राली अचानक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का अगला पहिया अचानक टूटकर अलग हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उपनिरीक्षक आनंद वर्मा ने बताया कि मृतक उजैर उर्फ टीपू हाल ही में सऊदी अरब से काम करके लौटा था। पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, और जांच पूरी होने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। खुशियों की गूंज पलभर में सन्नाटे में बदल गई।

लखनऊ में साइबर ठगों का तांडव! महिला और बुजुर्ग समेत 6 लोगों के खातों से उड़ाए लाखों रुपए, पुलिस जांच में जुटी

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर लोगों को निशाना बनाया है। ठगों ने महिला और बुजुर्ग समेत 6 लोगों के बैंक खातों से करीब 8.05 लाख रुपए उड़ा लिए। ये मामले शहर के चिनहट, हजरतगंज, बीबीडी, जानकीपुरम और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्रों से सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

एक ही दिन में कई खातों से उड़ाए लाखों
कमता विमलनगर निवासी अविनाश सिंह ने बताया कि एक साइबर जालसाज ने धोखे से उनके खाते से कई बार में 3,85,907 रुपए ट्रांसफर करा लिए। वहीं, हजरतगंज के अशोक मार्ग निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 1,02,748 रुपए निकाल लिए।

बुजुर्ग और महिला भी बने शिकार
नरही निवासी साहिल सोनकर के खाते से तीन बार में 95,000 रुपए पार हो गए। बीबीडी क्षेत्र के ओमेगा ग्रीन पार्क निवासी बुजुर्ग अशोक कुमार सिंह के खाते से 24,430 रुपए गायब हो गए। जानकीपुरम सहारा स्टेट की रश्मि सिंह ने बताया कि उनका मोबाइल हैक कर 45,000 रुपए ठग लिए गए। सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि उनके खाते से अचानक 1,51,896 रुपए निकलने का मैसेज आया।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी मामलों को साइबर क्राइम सेल को भेजा गया है। खातों से पैसे कैसे निकाले गए और ठगों ने कौन से ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल किया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या बैंक संबंधी जानकारी साझा ना करें।

Russia-Ukraine War: 21 महीने की जंग निर्णायक मोड़ पर ! ट्रंप-शी की चुप्पी से टूटी जेलेंस्की की उम्मीदें

0

International Desk: पूर्वी यूक्रेन का सबसे अहम शहर पोकरोव्स्क (Pokrovsk) अब रूस के कब्जे के बिल्कुल करीब है। यह वही इलाका है जिसे यूक्रेन किसी भी हाल में रूस के हाथों में जाने नहीं देना चाहता था, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे हर कीमत पर जीतना चाहते हैं। करीब 21 महीनों से चल रही यह भीषण जमीनी लड़ाई अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। भले ही पोकरोव्स्क का रणनीतिक महत्व अब कम हो गया हो, लेकिन यह रूस के लिए प्रतिष्ठा की प्रतीकात्मक जीत साबित हो सकती है -जो पूरी दुनिया के सामने क्रेमलिन की ताकत दिखाएगी।

शहर में घमासान और चारों ओर से घेरा
हाल के दिनों में पोकरोव्स्क में भीषण युद्ध तेज हुआ है। सीएनएन के मुताबिक, एक यूक्रेनी कमांडर ने बताया, “हम लगभग चारों ओर से घिरे हुए हैं, लगातार गोलाबारी और शहरी युद्ध जारी है।”यूक्रेनी सैनिकों का कहना है कि रूसी सेना बड़े समूहों में आगे बढ़ रही है। हालांकि कई सैनिक ड्रोन हमलों में मारे जा रहे हैं, फिर भी कुछ शहर तक पहुंचने में सफल हो रहे हैं। यह रणनीति रूस के लिए महंगी पड़ रही है, लेकिन क्रेमलिन किसी भी कीमत पर इस जीत को हासिल करना चाहता है।

रूस की ‘प्रतीकात्मक’ जीत, यूक्रेन की हार  
अमेरिकी थिंक टैंक Institute for the Study of War (ISW) के विशेषज्ञ जॉर्ज बैरोस के मुताबिक, पोकरोव्स्क पर कब्जा रूस को कोई बड़ा सैन्य लाभ नहीं देगा, लेकिन यह राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक विजय साबित होगी। यह इलाका पहले यूक्रेन का एक प्रमुख लॉजिस्टिक हब था, जहां से डोनेत्स्क, जापोरिजिया और डिनीप्रो जैसे शहरों को जोड़ने वाले मार्ग संचालित होते थे। मगर अब रूस की घेराबंदी और ड्रोन हमलों से ये मार्ग निष्क्रिय हो चुके हैं।

जेलेंस्की की चिंता, ट्रंप-शी की ‘चुप्पी’
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की थी कि वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर दबाव डालें ताकि चीन रूस को समर्थन देना बंद करे। लेकिन ट्रंप-शी की हालिया बैठक में यूक्रेन युद्ध का जिक्र तक नहीं हुआ। दोनों नेताओं ने केवल व्यापारिक समझौतों पर बात की, जिससे कीव को बड़ा झटका लगा।

डोनबास क्षेत्र के लिए निर्णायक लड़ाई
पोकरोव्स्क को डोनबास क्षेत्र का दरवाज़ा कहा जाता है। यहां से सैनिकों और हथियारों की सप्लाई पूरे पूर्वी मोर्चे पर होती है। अगर रूस इसे कब्जा लेता है, तो वह डोनेत्स्क क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण के बेहद करीब पहुंच जाएगा। इस शहर के गिरने से कुरामाटोर्स्क, स्लोवियान्स्क, कोस्त्यांतिनिव्का और द्रुज़किव्का जैसे यूक्रेन के रणनीतिक शहरों की सुरक्षा दीवार टूट जाएगी।

मनोबल टूटने की कगार पर यूक्रेन
रूस ने इस इलाके में 1.7 लाख सैनिक तैनात किए हैं। शहर में अब केवल 1,200 नागरिक बचे हैं, बाकी लोग भाग चुके हैं। यूक्रेनी सैनिकों की कमी, बख्तरबंद गाड़ियों की अनुपलब्धता और देर से रणनीतिक फैसलों ने स्थिति और खराब कर दी है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर रूस पोकरोव्स्क पर कब्जा कर लेता है, तो यह पुतिन की राजनीतिक जीत और जेलेंस्की की सबसे बड़ी हार होगी।

लेस्बियन की काली करतूत: साथी महिला के प्यार में दीवानी मां ने अपने ही 5 महीने के मासूम की ली जान, बोली- ‘वो मेरे प्यार…’

0

नेशनल डेस्क। तमिलनाडु के केलमंगलम से एक बेहद चौंकाने वाली और हृदय विदारक खबर सामने आई है। यहां एक 26 वर्षीय मां भारती पर आरोप है कि उसने अपने ही 5 महीने के मासूम बेटे की हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के पीछे की वजह जानकर कोई भी सन्न रह जाएगा। महिला अपनी महिला दोस्त (सुमित्रा) से अपने 4 साल पुराने प्रेम संबंध को जारी रखना चाहती थी और उसे अपना बेटा इस रिश्ते में बोझ लगने लगा था।

चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध

भारती की शादी सुरेश नाम के व्यक्ति से हुई थी। उनके दो बेटियां और एक बेटा था। शादीशुदा होने के बावजूद भारती का अपने ही इलाके की एक 22 वर्षीय युवती सुमित्रा के साथ पिछले चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच इतना गहरा लगाव था कि वे एक-दूसरे के नाम के टैटू तक बनवा चुकी थीं। पति के काम पर जाने के बाद भारती अक्सर सुमित्रा के घर जाया करती थी।

PunjabKesari

मासूम बना रिश्ते में बाधा

बेटे के जन्म के बाद भारती और सुमित्रा के बीच तनाव बढ़ने लगा। सुमित्रा को यह महसूस होने लगा था कि बच्चा उनके प्रेम संबंध के बीच बाधा बन रहा है। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। एक दिन गुस्से और बहकावे में आकर भारती ने अपने ही 5 महीने के बेटे का गला घोंट दिया। हत्या के बाद भारती ने परिवार को बताया कि बच्चे का सिर दूध पिलाते समय टकरा गया और उसकी मौत हो गई। परिवार ने इस बात पर यकीन कर लिया और बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था।

Cancer Awareness: विदेशी डाॅक्टर ने बताया पुरुषों में दिखें ये 4 लक्षण तो शरीर में घर बना रहै है कैंसर, नजरअंदाज करना पड़ा सकता है भारी

0

नेशनल डेस्क : कैंसर विशेषज्ञों ने पुरुषों को सलाह दी है कि वे अपने शरीर में होने वाले मामूली बदलावों को भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि यही कभी-कभी गंभीर बीमारियों की शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ब्रिटेन के रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जीरी कुब्स का कहना है कि कई बार पुरुष लक्षणों को सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं, जिसकी वजह से कैंसर जैसी बीमारियों का पता देर से चल पाता है।

1. लगातार पीठ दर्द हो सकता है खतरे का संकेत

पीठ दर्द को आमतौर पर उम्र या मांसपेशियों की कमजोरी से जोड़ा जाता है, लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे, किसी गतिविधि से जुड़ा न हो, या रात में बढ़ जाए, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है। इलाज के बाद भी दर्द में सुधार न होना गंभीर लक्षण है, जिस पर ध्यान देना जरूरी है।

2. थकान और कमजोरी को न करें नजरअंदाज

डॉ. कुब्स के अनुसार, अगर पर्याप्त नींद और आराम के बाद भी लगातार थकान महसूस हो रही है, तो यह शरीर में कैंसर सेल्स की सक्रियता का परिणाम हो सकता है। ये सेल्स शरीर की ऊर्जा और पोषक तत्वों का उपयोग खुद को बढ़ाने में करती हैं।

3. बिना कोशिश वजन घटना है चेतावनी

अगर आपका वजन बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के घट रहा है, तो यह पैंक्रियास, फेफड़ों, पेट या भोजन नली के कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि, तनाव या हार्मोनल बदलाव भी इसके कारण हो सकते हैं, इसलिए सही कारण पता करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

4. गले में दर्द को सर्दी-खांसी न समझें

अगर गले में दर्द तीन हफ्तों से ज्यादा बना रहे, आवाज भारी हो जाए या निगलने में परेशानी हो, तो यह गले के कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। डॉ. कुब्स के मुताबिक, ऐसे मामलों में तुरंत जांच कराना जरूरी है।

समय पर जांच से बचाई जा सकती है जिंदगी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शरीर हमेशा संकेत देता है, फर्क सिर्फ इतना है कि हम उन्हें कितनी जल्दी पहचानते हैं। किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच व इलाज कराएं, क्योंकि शुरुआती चरण में कैंसर का उपचार ज्यादा प्रभावी होता है।