गाज़ीपुर। पूर्वांचल के बाहुबली और दिवंगत विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जेल में बंद उमर को जमानत मिल गई, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।जानकारी के अनुसार,उमर अंसारी को गाज़ीपुर जेल से कासगंज जिला जेल शिफ्ट किया गया था। उन पर अदालत में फर्जी दस्तावेज़ लगाने और अपनी मां अफशां अंसारी के जाली हस्ताक्षर का आरोप लगा था। इसी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।गौरतलब है कि इस प्रकरण में उमर की मां अफशां अंसारी पर भी कार्रवाई की गई थी और पुलिस ने उन पर ₹50 हज़ार का इनाम घोषित किया था। वहीं,उमर की रिहाई को लेकर समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।
लखनऊ- कुशीनगर में महिला की मौत
लखनऊ- कुशीनगर में महिला की मौतलखनऊ- कुशीनगर में महिला की मौत का मामला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, महिला रोगी की मौत की होगी जांच, कमेटी गठित, प्रधानाचार्य ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी, 3 अक्टूबर तक जांच पूरी करने के निर्देश, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का मामला का मामला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, महिला रोगी की मौत की होगी जांच, कमेटी गठित, प्रधानाचार्य ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी, 3 अक्टूबर तक जांच पूरी करने के निर्देश, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का मामला
Auraiya: मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस पर झोंका था फायर, एक के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस पर फायर करने के कारण जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP: त्योहारी सीजन में कन्फर्म टिकट को लेकर राहत भरी खबर, रेलवे ने जारी की 10 ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ की सूची
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी की स्थिति है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों की 10 ट्रेनों में सीटों की संख्या जारी की गई है। एक अक्तूबर से प्रभावी इस सूची में हर ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी दी गई है। बताया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें समय से चल रही हैं जिनमें सीटें खाली हैं।
यूपी: उमस-धूप के बीच मौसम ने ली करवट, कई जिलों में हुई भारी बारिश; तीन दिनों के लिए जारी हुई चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एकदम से करवट ली है। मंगलवार को प्रदेश के तराई और पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। इस बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 36 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।


