देहरादून- GST कटौती से कार बाजार हुवा गुलजार, देहरादून में नवरात्र में बिक चुकी है 1500 कारें, हरिद्वार एडवांस बुकिंग में ज्यादा, स्टॉक कम, हल्द्वानी में 3 महीने तक की चल रही वेटिंग, शुभ मुहूर्त में खरीदारी को दिख रहा उत्साह
देहरादून- अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, एमडीडीए का बड़ा अभियान, 26 बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, आधा दर्जन से अधिक निर्माण सील, शिमला बाईपास, मेहुवाला, हरबजवाला में कार्रवाई, बुद्धपुर, नया गांव, विकासनगर भी शामिल, अवैध व्यवसायिक,आवासीय निर्माणों पर बुलडोजर, बिना अनुमति निर्माण पर सख्त चेतावनी, सीएम धामी की सख्त नीति के तहत कार्रवाई
मुजफ्फरनगर- एक लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर, डकैत मेहताब सोंटा मुठभेड़ में हुआ ढेर, बदमाश पर लूट डकैती रंगदारी के 18 केस, सर्राफा व्यापारी से लूट में वांछित था मेहताब, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी हुए घायल, SHO, SO की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली, कब्जे से विदेशी पिस्टल, रिवाल्वर कारतूस मिले, मुठभेड़ में मेहताब ढेर और साथी फरार, बुढ़ाना थाने के जौला के जंगलों में हुई मुठभेड़
प्रयागराज- संभल में मस्जिद के ध्वस्तीकरण से जुड़ी खबर, मस्जिद कमेटी की ओर से अर्जेंट याचिका दाखिल, इलाहाबाद HC में कमेटी ने याचिका दाखिल की, छुट्टी के दिन अर्जेंट बेंच में सुनवाई हुई, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग, आज सुबह 10 बजे फिर होगी मामले में सुनवाई, मैरिज हॉल, मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला
प्रयागराज- प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमी की हुई मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, प्रेमी पर दर्ज हुई थी एफआईआर, FIR दर्ज होने के बाद दोनों ने उठाया कदम, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी पर दर्ज कराया था केस, पुलिस ने प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम को भेजा, प्रेमिका का इलाज के लिए अस्पताल भेजा, सरायममरेज इलाके का मामला
एटा- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के होर्डिंग को लेकर बवाल, SHO कोतवाली नगर शंभूनाथ ने हटाने का दिया निर्देश, ‘क्षत्रिय’ शब्द वाले होर्डिंग हटाने का दिया निर्देश, जिला अध्यक्ष गजेंद्र चौहान बबलू थाने पहुंचे, जताया विरोध, SSP श्याम नारायण सिंह भी थाने पहुंचे, हुई तीखी बहस, गजेंद्र चौहान बबलू ने BJP को वोट न देने की दी चेतावनी, थाने में क्षत्रिय समाज के लोगों ने की नारेबाजी, पुलिस दबाव के बाद हटाया गया होर्डिंग से ‘क्षत्रिय’ शब्द, आज एटा क्लब में होगा बड़ा कार्यक्रम, बृजभूषण शरण सिंह, बबीता चौहान, जयवीर सिंह रहेंगे मौजूद