Saturday, May 16, 2026
Home Blog Page 29

पेट्रोल पंप ने एंबुलेंस को नहीं दिया तेल, अस्पताल पहुंचने से पहले बुझी जिंदगी … प्रबंधक के खिलाफ एक्शन

0

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न मिलने के कारण एक निजी एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी और देर हो जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधक के खिलाफ शनिवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पूर्ति निरीक्षक इंद्रेश कुमार तिवारी की तहरीर पर बैरिया थाने में टेंगरही स्थित ‘मेसर्स भूषण सर्विस स्टेशन’ के प्रबंधक अशोक कुमार भारती के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) देव मणि मिश्र ने बताया कि बुधवार रात बैरिया के पांडेपुर गांव निवासी छट्ठू शर्मा (50) की तबीयत अचानक बिगड़ी और परिजन उन्हें निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में पेट्रोल खत्म होने से एम्बुलेंस बंद हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों ने टेंगरही के पेट्रोल पंप से तेल देने का अनुरोध किया लेकिन संचालक ने पेट्रोल न होने का हवाला देकर इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से रास्ते में ही छट्ठू की मौत हो गई।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल की रात 9:21 बजे एंबुलेंस पंप पर पहुंची थी और सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पंप प्रबंधक ने जांच में स्वीकार किया कि एंबुलेंस आई थी और चालक ने पेट्रोल मांगा था लेकिन स्टॉक न होने की बात कहकर तेल नहीं दिया गया, जिसकी वजह से एंबुलेंस करीब 15 मिनट खड़ी रही।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पंप पर 22 अप्रैल को स्टॉक मिला और कुल साढ़े आठ हजार लीटर से अधिक पेट्रोल उपलब्ध होने के बावजूद एंबुलेंस को तेल नहीं दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में एसडीएम बैरिया और जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच की तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। बैरिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है और आरोपी प्रबंधक की तलाश जारी है। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, तेल कंपनी से पंप के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया जाएगा।

मरम्मत के दौरान धंसी मिट्टी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत… Yogi सरकार ने किया 5 लाख के मुआवजे का ऐलान

0

Aligarh News: अलीगढ़ शहर में बीते शनिवार को सड़क किनारे एक गड्ढे में क्षतिग्रस्त पानी की पाइपलाइन की मरम्मत कर रहे मजदूर पर अचानक मलबा गिरने से उसकी मौत हो गई। अलीगढ़ नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अलीगढ़ के मुख्य बाजार क्षेत्र रेलवे रोड पर बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और मजदूर महिंदर (30) को मलबे से बाहर निकालकर मलखान सिंह अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि मामले की जांच के लिए अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है और यह समिति 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे दंडित किया जाएगा और पीड़ित परिवार को कानून के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि मृतक मजदूर के परिवार के लिए 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि मंजूर की गई है।

नगर आयुक्त मीणा ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत रेलवे रोड क्षेत्र में सड़क, सीवर और नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका संचालन अलीगढ़ नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप्सरा सिनेमा के सामने स्थित क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत की जा रही थी। कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है और बैरिकेड, चेतावनी चिह्न और सुरक्षा उपकरण विधिवत स्थापित किए गए हैं। मीणा ने कहा कि इन सावधानियों के बावजूद यह घटना घटी। पाइपलाइन बिछाते समय सड़क का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Daily horoscope : आज इन राशियों पर सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा

0

मेष: सितारा शाम तक इरादों में मजबूती रखने तथा आम हालात बेहतर रखने वाला मगर बाद में समय मुश्किलों वाला बनेगा।

वृष: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ेगी, धार्मिक सोच-विचार तथा मन पर सात्विकता तथा पॉजिटिविटी प्रभावी रहेगी।

मिथुन: जमीनी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, आपका मान-सम्मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

कर्क: किसी अफसर के सॉफ्ट-सुपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई सरकारी समस्या सुलझ सकती है, शत्रु भी कमजोर तेजहीन रहेंगे।

सिंह: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, यत्न करने पर कोई उलझा रुका कामकाजी काम सिरे चढ़ेगा, मगर घटिया लोगों से सावधान रहना जरूरी।

तुला: सितारा नुक्सान परेशानी वाला इसलिए न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें।

कन्या: आम सितारा बलवान, अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, आप हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे, मगर सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

वृश्चिक: चूंकि सितारा नुकसान वाला है, इसलिए लेन-देन के काम सचेत रह कर करें ताकि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए।

धनु: किसी अफसर के सॉफ्ट हमदर्दाना रुख के कारण आपको अपने किसी उलझे अटके काम को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

मकर: सितारा शाम तक कामयाबी देने तथा बेहतरी के हालात बनाने वाला, मगर बाद में सोच-विचार पर नैगेटिविटी प्रभावी रहेगा।

कुम्भ: पेट के मामले में सावधान रहना जरूरी, खान-पान में भी लापरवाही न करनी चाहिए, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना चाहिए।

मीन: समय टैंशन, परेशानी वाला होगा, इसलिए आप किसी भी कोशश को आगे न बढ़ा सकेंगे, नुकसान का भी डर होगा।

वाशिंगटन में Donald Trump पर हमले की कोशिश, हिल्टन होटल में फायरिंग से मची भगदड़, सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित निकाला

0

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका की राजधानी से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां के ऐतिहासिक हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। जिस समय फायरिंग हुई उस समय डोनाल्ड ट्रंप स्टेज पर मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रंप को कवर किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए।

कैबिनेट के साथ मौजूद थे Trump और J.D. Vance
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल डिनर में ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके कैबिनेट के कई शीर्ष सदस्य भी शामिल थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सीक्रेट सर्विस का एक्शन: हिरासत में ले लिया गया शूटर
व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही गोलियों की गूंज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंट ‘गोली चली-गोली चली’ चिल्लाते हुए एक्टिव हो गए। होटल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। रेडियो संदेशों के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल फायरिंग के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना से पहले का रहस्यमई विवाद
हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस कथित फायरिंग से ठीक एक दिन पहले इसी हिल्टन होटल में एक अजीबोगरीब घटना देखी गई थी। होटल की दीवारों पर प्रोजेक्टर के जरिए डोनाल्ड ट्रंप और विवादित शख्सियत जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स दिखाए गए थे। यह हरकत किसने की और क्या इसका आज की घटना से कोई संबंध है, एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं।

वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले का VIDEO आया सामने

0

टरनेशनल डेस्क: अमेरिका की राजधानी से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां के ऐतिहासिक हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। जिस समय फायरिंग हुई उस समय डोनाल्ड ट्रंप स्टेज पर मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रंप को कवर किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैबिनेट के साथ मौजूद थे Trump और J.D. Vance
मिली जानकारी के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल डिनर में ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके कैबिनेट के कई शीर्ष सदस्य भी शामिल थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के अन्य सदस्यों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

सीक्रेट सर्विस का एक्शन: हिरासत में ले लिया गया शूटर
व्हाइट हाउस पूल रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही गोलियों की गूंज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंट ‘गोली चली-गोली चली’ चिल्लाते हुए एक्टिव हो गए। होटल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। रेडियो संदेशों के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, एक संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल फायरिंग के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना से पहले का रहस्यमई विवाद
हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस कथित फायरिंग से ठीक एक दिन पहले इसी हिल्टन होटल में एक अजीबोगरीब घटना देखी गई थी। होटल की दीवारों पर प्रोजेक्टर के जरिए डोनाल्ड ट्रंप और विवादित शख्सियत जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स दिखाए गए थे। यह हरकत किसने की और क्या इसका आज की घटना से कोई संबंध है, एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच कर रही हैं।

राघव चड्ढा को बड़ा झटका , बीजेपी में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स कम

0

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले राघव चड्ढा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली की राजनीति में बड़ा फेरबदल करने के बाद अब उनकी लोकप्रियता को बड़ा झटका लगा है. आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया फॉलोअर्स को किसी नेता की लोकप्रियता का पैमाना माना जाता है. आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी में शामिल होने के 24 घंटे के भीतर चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं. शुक्रवार तक उनके 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो शनिवार दोपहर तक घटकर 13.3 मिलियन रह गए.

लखनऊ काठमांडू में खराब मौसम 3 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स डायवर्ट

0

लखनऊ : काठमांडू में खराब मौसम 3 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स डायवर्ट लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग खराब दृश्यता के चलते काठमांडू में लैंडिंग नहीं हो सकी रात 10 बजे से 11:30 बजे के बीच पहुंचे सभी विमान एयरपोर्ट पर यात्रियों को कुछ देर करना पड़ा इंतजार मौसम बिगड़ने से नेपाल में उड़ानों पर असर लखनऊ एयरपोर्ट ने संभाली स्थिति मौसम सुधरने के बाद फ्लाइट्स को किया रवाना थोड़े-थोड़े अंतराल पर काठमांडू के लिए उड़ान भरी

लखनऊ  KGMU ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की कमी गहराई

0

लखनऊ : KGMU ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की कमी गहराई बांड पर आए नॉन PG JR डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी11 में से 9 डॉक्टरों ने सेवा देने से किया इनकार2 डॉक्टर अभी छुट्टी पर सेवाएं प्रभावितPG में चयन और काम के दबाव को बताया कारणट्रॉमा सेंटर में रोज 200-250 मरीज पहुंचते हैं80-90 मरीज रोज होते है भर्तीडॉक्टरों की कमी से इलाज व्यवस्था पर असरप्रबंधन ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कीबांड राशि वसूली के लिए DGME को भेजी रिपोर्ट

Home Guard Exam: सुबह से ही केंद्रों पर लगी कतारें, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, गर्मी और उमस से हाल बेहाल

0

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार को कड़े सुरक्षा घेरे में शुरू हुआ। फर्रुखाबाद, औरैया समेत कई जिलों में सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया।

फर्रुखाबाद: बद्री विशाल कॉलेज में सुबह से डटे अभ्यर्थी
फर्रुखाबाद के प्रमुख परीक्षा केंद्र बद्री विशाल पीजी कॉलेज के बाहर सुबह तड़के से ही अभ्यर्थियों की लंबी लाइनें लग गईं। गेट पर पुलिस बल की मौजूदगी में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। जिले के अन्य केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे, ताकि परीक्षा सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
औरैया: छह केंद्रों पर परीक्षा, गर्मी ने ली परीक्षा
जिले में आज होमगार्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा छह केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सभी उम्मीदवारों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि, भीषण गर्मी के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के बाहर पानी की व्यवस्था भी अपर्याप्त दिखी। 

Kanpur Home Guard Exam Queues Form at Centers Since Morning Entry Granted After Strict Screening
हमीरपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा
हमीरपुर: सीसीटीवी की निगरानी में चार केंद्रों पर एग्जाम
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से हमीरपुर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। यह परीक्षा तीन दिनों तक यानी 25, 26 और 27 अप्रैल तक चलेगी। जिला प्रशासन ने नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भर्ती परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए इसे दो पालियों में विभाजित किया गया है। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Home Guard Exam: सुबह से ही केंद्रों पर लगी कतारें, कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, गर्मी और उमस से हाल बेहाल

0

Kanpur News: फर्रुखाबाद और औरैया समेत कइ्र जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश मिला, लेकिन भीषण गर्मी और इंतजामों की कमी से परीक्षार्थी परेशान रहे।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार को कड़े सुरक्षा घेरे में शुरू हुआ। फर्रुखाबाद, औरैया समेत कई जिलों में सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया।फर्रुखाबाद: बद्री विशाल कॉलेज में सुबह से डटे अभ्यर्थी