बस्ती। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस साल जिले में सक्रिय अपराधियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नए क्रिमिनल गैंग (आपराधिक गिरोह) को आधिकारिक रूप से चिह्नित किया है।
इन गिरोहों से जुड़े कुल 29 सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार की गई है, जिन पर पुलिस की विशेष नजर रख कर माइक्रो लेबल पर निगरानी की जा रही है। जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक गतिविधियों, खासकर गोवध,गो-तस्करी, जाली करेंसी, डकैती,लूट, नकबजनी, चोरी जैसी आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने खुफिया तंत्र और पिछले सात महीनों के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर इन सभी गिरोहों का पर्दाफाश किया है।चिह्नित किए गए इन सातों गैंग्स में शामिल कुल 29 सदस्यों की सक्रियता लगातार जांची जा रही है। इनमें से कई शातिर अपराधी पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जबकि कुछ नए चेहरे भी इन गिरोहों से जुड़े हैं जो अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे थे। गिरोह के इन नए सदस्यों की संपत्तियों की जांच और बैंक खातों का ब्यौरा भी खंगाला जा रहा है। इसके पीछे पुलिस का उद्देश्य कि संगठित अपराध का पूरी तरह सफाया और इन अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना है।
जनवरी से 31 जुलाई 26 तक पंजीकृत नए गैंग का प्रकार
- गोवध व गो तस्करी गिरोह में 10 सदस्य सक्रिय हैं इनमें ए श्रेणी के सात, बी के तीन बदमाश चिंहित हैं
- जाली करेंसी गिरोह में पांच सदस्य सक्रिय हैं, इनमें सभी ए श्रेणी में अपराधी चिंहित हैं।
- डकैती, चोरी, नकबजनी गिरोह 14 सदस्य, जिसमें और सक्रिय ए श्रेणी में चार, बी में तीन, सी में पांच और डी में दो बदमाश अभी तक चिंहित किए गए हैं।
जिले में किसी भी कीमत पर संगठित अपराध को


